एशिया कप 2023 के फाइनल (Asia Cup Final) मैच में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी। भारत ने 8वीं बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए थे। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। सिराज ने छह विकेट लिए, जबकि हार्दिक को तीन विकेट मिले। बुमराह ने एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया। टीम इंडिया ने 10 विकेट से फाइनल अपने नाम किया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन ने अपनी पारी में छह चौके और ईशान ने तीन चौके लगाए।
भारत ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 10 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने आठवीं बार यह खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। भारत ने यह टूर्नामेंट सात बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंकाई टीम ने छह बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब जीतने पर बधाई दी है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
संजय जमुआर (Sanjay Jamuar) को दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी…
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बच्चों में मलेरिया के मामले और इससे मौत के जोखिमों…
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि वे साल 2027 में अपना दूसरा…
आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने लगभग ₹13,000 करोड़ के निवेश के साथ पहले 'मशरूम मिशन'…
केन्या के सेबास्टियन सावे (Sebastian Sawe) ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया। सावे दुनिया…
भारतीय निशानेबाजों ने काहिरा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2026 में 16 पदक जीतकर…