Home   »   भारत ने 8वीं बार जीता एशिया...

भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया |_3.1

एशिया कप 2023 के फाइनल (Asia Cup Final) मैच में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी। भारत ने 8वीं बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाए थे। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह की तूफानी गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई पारी 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। सिराज ने छह विकेट लिए, जबकि हार्दिक को तीन विकेट मिले। बुमराह ने एक विकेट लिया। जवाब में भारत ने महज 37 गेंदों में मैच जीत लिया। टीम इंडिया ने 10 विकेट से फाइनल अपने नाम किया। शुभमन गिल 19 गेंदों में 27 रन और ईशान किशन 18 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन ने अपनी पारी में छह चौके और ईशान ने तीन चौके लगाए।

 

आठवीं बार चैंपियन बनी टीम इंडिया

भारत ने श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में 10 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया ने आठवीं बार यह खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। भारत ने यह टूर्नामेंट सात बार वनडे और एक बार टी20 में जीता है, जबकि श्रीलंकाई टीम ने छह बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका पांच बार वनडे और एक बार टी20 में खिताब जीता है। पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब जीतने पर बधाई दी है।

 

एशिया कप फाइनल 2023, मैच सारांश

  • श्रीलंका 50 (15.2)
  • भारत 51/0 (6.1)

 

एशिया कप 2023 पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची

  • एशिया कप 2023 विजेता- भारत (8वां खिताब) (पुरस्कार राशि- $1,50000)
  • एशिया कप 2023 उपविजेता- श्रीलंका (पुरस्कार राशि- $75,000)
  • एशिया कप 2023 मैन ऑफ द टूर्नामेंट-कुलदीप यादव (पुरस्कार राशि- $15,000)
  • एशिया कप 2023 सर्वाधिक रन- एस गिल (302)
  • एशिया कप 2023 मैन ऑफ द मैच (फाइनल) – मोहम्मद सिराज (पुरस्कार राशि- $5000)
  • एशिया कप 2023 सर्वाधिक विकेट- एम पथिराना (श्रीलंका)- 11

 

Find More Sports News Here

 

Maharashtra Beats Karnataka To Win 5th National Wheelchair Rugby Championship_110.1

 

 

FAQs

एशिया कप सबसे ज्यादा कौन देश जीता है?

भारत ने सबसे ज्यादा आठ बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है।