Categories: Sports

असद शफीक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

पाकिस्तान के असद शफीक ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। असद लंबे वक़्त से पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर कहा कि क्रिकेट के लिए उनके अंदर वो उत्साह नहीं रहा। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए उनकी फिटनेस गवाही नहीं दे रही है।

पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले असद शफीक बीते करीब तीन सालों से टीम से बाहर चल रहे थे। वे टीम के लिए मुख्यत: टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते थे। असद ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला अगस्त, 2020 में खेला था, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट था। इसके बाद से लगातार टीम में जगह बनाने की कोशिश करते रहे लेकिन नाकाम रहे। वहीं उन्होंने टीम के लिए आखिरी वनडे 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। टीम में जगह न बना पानी उनके संन्यास का बड़ा कारण बना।

ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय करियर

2010 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले असद शफीक ने अपने करयिर में 77 टेस्ट, 60 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। टेस्ट की 128 पारियों में उन्होंने 38.19 की औसत से 4660 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 27 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे की 58 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 24.74 की औसत से 1336 रन स्कोर किए, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल की 10 पारियों में उनके बल्ले से 192 रन निकले।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago