Home   »   पुणे के एआरआई ने रोग के...

पुणे के एआरआई ने रोग के कारणों का तेजी से पता लगाने के लिए “बग स्निफर” किया विकसित

पुणे के एआरआई ने रोग के कारणों का तेजी से पता लगाने के लिए "बग स्निफर" किया विकसित_3.1
पुणे के अघरकर अनुसंधान संस्थान (एआरआई) के शोधकर्ताओं रोग के कारणों का तेजी से पता लगाने के लिए “bug sniffer” नामक एक उपकरण विकसित किया है। बग स्निफर संवेदनशील और एक कम लागत वाला सेंसर है जिसे रोगजनकों के तेजी से पता लगाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस नए विकसित पोर्टेबल डिवाइस से सिर्फ 30 मिनट में एक मिली लीटर के नमूने के आकार से दस गुना कम बैक्टीरिया कोशिकाओं से रोग की पता लगाने की क्षमता है।
Bug Sniffer के बारे में:
बग स्निफ़र एक प्रकार का बायोसेंसर है जो बैक्टीरिया की मौजूदगी का पता लगाने के लिए सिंथेटिक पेप्टाइड्स, चुंबकीय नैनोपार्टिकल्स के साथ-साथ क्वांटम डॉट्स का इस्तेमाल करता है। इसलिए, इसे पानी और फूडबोर्न (खाने से होने वाले) रोगजनकों का पता लगाने के लिए कम लागत और कम समय का प्रभावी तरीका बताया जा रहा है।
prime_image
QR Code
Scan Me