Categories: AwardsCurrent Affairs

आलिया भट्ट को गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड मिला

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आलिया को ट्यूनीशियाई अभिनेत्री हेंड सबरी के साथ एक समारोह में सम्मानित किया गया, जिन्हें उमर शरीफ अवॉर्ड से नवाजा गया। रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का पांचवां संस्करण सऊदी अरब के जेद्दा में आयोजित किया जा रहा है।

आलिया ने क्या कहा?

गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड जीतने पर खुशी जताते हुए आलिया ने कहा कि गोल्डन ग्लोब्स द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं दुनिया भर में फिल्म और टेलीविजन में बदलाव ला रही महत्वाकांक्षी कलाकारों और महिलाओं की नई पीढ़ी की ओर से बोलने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर प्रभावशाली कहानियों को बताने के लिए लोग एकजुट हो रहे हैं, यह सम्मान वाकई काफी महत्वपूर्ण बन जाता है।

गोल्डन ग्लोब्स की अध्यक्ष ने क्या कहा?

गोल्डन ग्लोब्स की अध्यक्ष हेलेन होहेन ने इस मौके पर कहा कि हमें आलिया भट्ट को गोल्डन ग्लोब्स होराइजन अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उनके असाधारण योगदान के लिए है। साथ ही वैश्विक मंच पर फिल्म व टेलीविजन के एक गतिशील और प्रभावशाली केंद्र के रूप में मिडिल ईस्ट के लगातार आगे बढ़ने का जश्न मनाता है।

फिल्मों को लेकर सुर्खियां

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘अल्फा’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस एक्शन-स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ में वो शरवारी के साथ नजर आएंगी। फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन कुछ वजह से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 17 अप्रैल 2026 को कर दी।

आलिया भट्ट का बढ़ता ग्लोबल प्रभाव

Golden Globe Horizon Award मिलने के बाद आलिया भट्ट की अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत हुई है। उनकी मेहनत, बहुमुखी अभिनय क्षमता और चुनिंदा मजबूत भूमिकाओं ने उन्हें भारतीय सिनेमा की एक वैश्विक प्रतिनिधि बना दिया है।
चाहे प्रशंसक हों या आलोचक—सभी उनके इस सम्मान की सराहना कर रहे हैं।

आलिया की इन फिल्मों की हुई चर्चा

फेस्टिवल ने इंस्टाग्राम पर उनकी जीत की घोषणा करते हुए दिखाया कि कैसे 32 वर्षीय एक्ट्रेस वैश्विक स्तर पर लगातार पहचान बना रही हैं। वैरायटी डॉट काम की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया को ये अवॉर्ड हाईवे, राजी, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों के लिए मिला है। 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

जेवर एयरपोर्ट: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बारे में 10 अहम बातें जो आपको पता होनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 'नोएडा इंटरनेशनल…

1 day ago

भारतीय हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह ने संन्यास लिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड गुरजंत सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया…

1 day ago

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल पूरा: हरित रेल क्रांति की शुरुआत

भारत ने सतत परिवहन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए देश की पहली…

1 day ago

जापान की 275 किमी/घंटा रफ्तार वाली कार्गो बुलेट ट्रेन: दुनिया की पहली हाई-स्पीड फ्रेट शिंकानसेन समझिए

जापान ने अपनी प्रतिष्ठित बुलेट ट्रेन को केवल माल ढुलाई (फ्रेट) के लिए उपयोग करके…

1 day ago

PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन, जानें सबकुछ

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के…

1 day ago

COVID का नया वेरिएंट BA.3.2: लक्षण, जोखिम और अब तक हमें क्या पता है

एक नया COVID-19 वैरिएंट BA.3.2, जिसे ‘सिकाडा वैरिएंट’ के नाम से जाना जा रहा है,…

1 day ago