गति शक्ति विश्वविद्यालय और अमेज़न ने साझा शिक्षण व शैक्षणिक नवाचार हेतु समझौता किया

गतिशक्ति विश्वविद्यायलय (Gati Shakti Vishwavidyalaya – GSV), जो भारत का परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र पर आधारित एक विशेषीकृत केंद्रीय विश्वविद्यालय है, ने विश्व की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक Amazon के साथ एक नया समझौता ज्ञापन (MoU) किया है। इस सहयोग का उद्देश्य लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र में शिक्षण, अनुसंधान और नवाचार को मजबूत बनाना है।

सहयोग का उद्देश्य

इस एमओयू का मुख्य मकसद विश्वविद्यालय और ऐमज़ॉन के बीच ज्ञान साझा करने को प्रोत्साहित करना है। दोनों संस्थान मिलकर नए शैक्षणिक कार्यक्रम तैयार करेंगे, मौजूदा पाठ्यक्रमों को आधुनिक रूप देंगे और संयुक्त अनुसंधान करेंगे।
इस समझौते की विशेष आकर्षण ‘Amazon Chair Professorship’ की स्थापना है, जिसके तहत डेटा-आधारित आधुनिक वेयरहाउसिंग पर शोध होगा।

कुलपति का बयान

GSV के कुलपति प्रो. मनोज चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय भारत के तेजी से बढ़ते लॉजिस्टिक्स सिस्टम के लिए मजबूत प्रतिभा निर्माण और गहन अनुसंधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐमज़ॉन इंडिया के साथ काम करने से छात्रों और शोधकर्ताओं को उद्योग विशेषज्ञों से सीधे सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे परिवहन व लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में बेहतर योजना, डिजाइन और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

गतिशक्ति विश्वविद्यायलय के बारे में

  • GSV की स्थापना वर्ष 2022 में संसद के एक अधिनियम के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में की गई थी।

  • यह भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।

  • विश्वविद्यालय का ध्यान सभी परिवहन क्षेत्रों पर है —
    रेलवे, हाईवे, पोर्ट, एविएशन, मैरीटाइम, शिपिंग, इनलैंड वाटरवे, अर्बन ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स व सप्लाई चेन

  • इसके कुलाधिपति (Chancellor) श्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री हैं।

एमओयू का महत्व

इस साझेदारी से छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा, उन्नत शोध को बढ़ावा मिलेगा, और भारत की लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने के लक्ष्य को समर्थन मिलेगा। शैक्षणिक विशेषज्ञता और ऐमज़ॉन के उद्योग अनुभव के मिलन से भारत के परिवहन और वेयरहाउसिंग क्षेत्र के लिए नए विचार और समाधान विकसित होने की उम्मीद है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago