Home   »   एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने लॉन्च किया...

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने लॉन्च किया डिजीगोल्ड

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों के लिए सोने में निवेश करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म “डिजीगोल्ड (DigiGold)” लॉन्च किया है. इसे डिजिटल गोल्ड प्रदाता सेफगोल्ड (SafeGold) के साथ साझेदारी में शुरू किया गया है. डिजीगोल्ड के साथ, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के बचत खाते के ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप (Airtel Thanks app) का उपयोग करके 24K सोने में निवेश कर सकते हैं. ग्राहक अपने परिवार और दोस्तों को भी डिजीगोल्ड उपहार में दे सकते हैं, जिनका एयरटेल पेमेंट्स बैंक में बचत खाता है.

ग्राहकों द्वारा खरीदा गया सोना, सेफगोल्ड द्वारा बिना किसी अतिरिक्त लागत के सुरक्षित रूप से संग्रहीत किया जाता है और कुछ ही क्लिक में किसी भी समय एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से बेचा जा सकता है. कोई न्यूनतम निवेश मूल्य की आवश्यकता नहीं है और ग्राहक कम से कम एक रुपये से शुरुआत कर सकते हैं. एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने हाल ही में अपनी बचत जमा सीमा को आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है. यह अब 1-2 लाख रुपये के बीच जमा पर 6% की बढ़ी हुई ब्याज दर प्रदान करता है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ: नुब्रता विश्वास.
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक की स्थापना: जनवरी 2017.

prime_image
QR Code
Scan Me