एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह वायु सेना के नए उप-प्रमुख होंगे। वह एयर मार्शल संदीप सिंह की जगह लेंगे, जो 31 जनवरी 2023 को सेवामुक्त हो रहे हैं। एयर मार्शल एपी सिंह वर्तमान में प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में सेवारत हैं। वे 01 फरवरी 2023 को पदभार संभालेंगे। एयर मार्शल एपी सिंह को 21 दिसंबर, 1984 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन दिया गया था। एयर मार्शल सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने विभिन्न प्रकार के फिक्स्ड विंग और रोटरी विंग एयरक्राफ्ट पर 4,900 घंटे से अधिक की उड़ान भरी है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
एयर मार्शल एपी सिंह ने रूस के मास्को में ‘मिग 29 अपग्रेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम’ का भी नेतृत्व किया। वह राष्ट्रीय उड़ान परीक्षण केंद्र में परियोजना निदेशक (उड़ान परीक्षण) भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने हल्के लड़ाकू विमान तेजस के उड़ान परीक्षण की देखरेख की। वह दक्षिण पश्चिमी वायु कमान में वायु रक्षा कमांडर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। एपी सिंह मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभालने से पहले पूर्वी वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ ऑफिसर थे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
एलेना रिबाकिना ने मेलबर्न में खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल में…
एक शोध दल ने बताया है कि उन्होंने प्रयोगशाला में चूहों में अग्नाशय कैंसर (Pancreatic…
भारत का कृषि क्षेत्र एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहाँ अब केवल…
गुजरात ने ग्रामीण शासन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है।…
भारत का बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष उड़ान सपना अब अपने सबसे निर्णायक चरण में प्रवेश कर…
जनवरी 2026 के मध्य में लद्दाख के हानले क्षेत्र के ऊपर रात का आसमान अचानक…