Categories: Business

Air India ने अगले 5 साल के प्लान को ‘Vihaan.AI’ नाम दिया

एयर इंडिया ने अगले 5 वर्षों में घरेलू बाजार में अपनी हिस्सेदारी को 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं मौजूदा समय में कंपनी ने इंटरनेशनल रूट्स पर अच्छी वृद्धि की है। एयर इंडिया ने अगले पांच वर्षों के लिए एक योजना तैयार की है जिसे “Vihaan.AI” नाम दिया गया है। इसमें कुछ अहम लक्ष्य तय किए गए हैं जिन्हें आने वाले समय में कंपनी को हासिल करना है। टाटा ग्रुप की स्वामित्व वाली इस एयरलाइन ने कर्मचारियों से प्रतिक्रिया लेकर बदलाव की यह योजना बनाई है।

 

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

 

एयर इंडिया ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह इस दिसंबर तक अपने बेड़े में 30 नए विमान जोड़ेगी। इनमें 5 बड़े बोइंग प्लेन शामिल हैं। टाटा समूह एयर इंडिया में नए निवेश के लिए 4 अरब डॉलर जुटाने की भी योजना बना रहा है। वहीं इस कंपनी की इस 5 वर्षीय योजना में कस्टमर सर्विस, टेक्नोलॉजी, प्रॉडक्ट, विश्वसनीयता और अतिथि सत्कार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। DGCA के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में एयर इंडिया की घरेलू बाजार हिस्सेदारी 8.4 फीसदी थी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

vikash

Recent Posts

2025 में UPI QR कोड की तैनाती 15% बढ़ी, लेनदेन में 33% की वृद्धि: रिपोर्ट

Worldline की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत का डिजिटल पेमेंट्स इकोसिस्टम तेज़ी से बढ़ रहा…

7 hours ago

एअर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन का इस्तीफा

एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने अपना पाँच…

9 hours ago

विनय टोंसे ने YES Bank के प्रबंध निदेशक, सीईओ का पदभार संभाला

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि विनय मुरलीधर टोंसे ने तीन साल के…

9 hours ago

संसद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के महाभियोग को खारिज किया

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव संसद के दोनों…

9 hours ago

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 – विषय, तिथि, महत्व और समारोह

विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल…

10 hours ago

दिव्या सिंह ने रचा इतिहास, साईकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंच कर बनाया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की दिव्या सिंह ने एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उन्होंने सिर्फ़…

11 hours ago