Categories: Defence

निगरानी अभियान हेतु सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन का एयरो इंडिया में प्रदर्शन

ड्रोन क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस ने सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रोन “सूरज” का यहां एयरो इंडिया 2023 में अनावरण किया। इसे खास तौर पर निगरानी अभियानों के लिये डिजाइन किया गया है। प्रधानमंत्री के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार और डीआरडीओ के पूर्व प्रमुख डॉ. सतीश रेड्डी ने इसका अनावरण किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कंपनी के अनुसार, सूरज एक आईएसआर (खुफिया, निगरानी, टोही) अत्यधिक ऊंचाई वाला ड्रोन है, जिसे विशेष रूप से निगरानी अभियानों के लिए तैयार किया गया है, जो “आला कमान को वास्तविक समय के हालात की जानकारी प्रदान करता है और जमीन पर तैनात जवानों की सुरक्षा में मदद करता है।” कंपनी ने कहा कि ड्रोन के अद्वितीय जे-आकार के पंख सौर ऊर्जा से चलने वाले सेल से युक्त हैं जो इसके प्राथमिक ईंधन स्रोत के रूप में काम करते हैं, जबकि एक सहायक बैटरी अतिरिक्त प्रणोदन या आवश्यकतानुसार गति कम करने का काम करती है।

 

ड्रोन में हाई रेजोल्यूशन कैमरे के साथ ही थर्मल इमेजनरी और लिडार सेंसर भी लगे हैं और इसकी अधिकतम क्षमता 10 किलोग्राम है। स्टार्ट-अप ने कहा कि यह अत्याधुनिक तकनीक वास्तविक समय में फोटो और वीडियो को लेकर प्रसारित करेगी। यह ड्रोन 12 घंटों तक उड़ान भर सकता है और 3000 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है।

 

एयरो इंडिया के 14वें संस्करण

 

एयरो इंडिया के 14वें संस्करण (Aero India 2023) में तकरबीन 98 देश शामिल हुए हैं। यह शो डिजाइन नेतृत्व में भारत की प्रगति, यूएवी क्षेत्र में वृद्धि, रक्षा अंतरिक्ष और भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रदर्शित कर रहा है। इस प्रदर्शन में 98 देशों 100 से ज्यादा डिफेंस कंपनियां हिस्सा ले रहीं हैं। बता दें कि 700 से ज्यादा कंपनियां भारत की ही हैं। इस संस्करण में जेटपैक सूट भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी खासियत है कि यह ऐसा सूट है जिसे पहनकर इंसान जेट बन जाता है। गैस टर्बाइन इंजन से चलने वाले इस सूट को पहनर जवान 10 से 15 मीटर हवा में उड़ सकेंगे।

Find More Defence News Here

 

 

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

CPA Zone VII Conference 2026 संपन्न: समावेशी शासन और युवा भागीदारी पर जोर

कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…

2 days ago

गुजरात पुलिस ने तैयार किया AI टूल, ड्रग्स तस्करों को जल्द मिलेगी सजा

गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…

2 days ago

RBI का ‘उत्कर्ष 2029’ क्या है? नई वित्तीय रणनीति की मुख्य बातें

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…

2 days ago

मुंद्रा बंदरगाह भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल निर्यात केंद्र के रूप में रिकॉर्ड बनाया

मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…

2 days ago

क्या है AAKA Space Studio का 3D-प्रिंटेड ‘मार्स रेडिएशन शील्ड’? जानिए पूरी जानकारी

तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…

2 days ago

राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस 2026: मातृ स्वास्थ्य एक राष्ट्रीय प्राथमिकता क्यों है?

हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…

2 days ago