वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा को लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया । वे उत्तर प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने खोज-सह-चयन पैनल की सिफारिशों पर मिश्रा को LPAI के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उन्हें पदभार ग्रहण करने की तारीख से पांच साल के लिए नियुक्त किया गया है।
LPAI भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निर्धारित बिंदुओं पर यात्रियों और सामानों की सीमा पार आवाजाही के लिए सुविधाओं का विकास, स्वच्छता और प्रबंधन करता है।
उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- LPAI का मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापित: 2012
स्रोत: द न्यूज18



वीर चक्र पुरस्कार विजेता केजी जॉर्ज का 9...
Rashmika Mandanna ने ‘द गर्लफ्रेंड’ के ल...
लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के फाइनल...

