Home   »   आदिल ज़ैनुलभाई बने क्षमता निर्माण आयोग...

आदिल ज़ैनुलभाई बने क्षमता निर्माण आयोग के अध्यक्ष

 

भारतीय गुणवत्ता परिषद (QCI) के पूर्व अध्यक्ष आदिल ज़ैनुलभाई (Adil Zainulbhai) को क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. सरकार ने सभी स्तरों पर सिविल सेवकों को प्रशिक्षित करने के लिए नेशनल प्रोग्राम फॉर सिविल सर्विसेज कैपेसिटी बिल्डिंग (NPCSCB), जिसे ‘मिशन कर्मयोगी’ भी कहा जाता है, के तहत आयोग को मंजूरी दी है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अनुमोदित क्षमता निर्माण आयोग योजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी और मूल्यांकन और साझा संसाधन बनाने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों, प्रशिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय और पर्यवेक्षण करेगा. आयोग में एक अध्यक्ष और दो सदस्य शामिल होंगे.

prime_image
QR Code
Scan Me