कर्नाटक सरकार ने कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप को अपनी ‘पुण्यकोटि दत्तू योजना’ (मवेशी गोद लेने संबंधी कार्यक्रम) के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया है। पशुपालन मंत्री प्रभु बी. चव्हाण ने सुदीप के जन्मदिन के अवसर पर एक ट्वीट में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने इस योजना के लिए ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनने के लिए कोई शुल्क नहीं लेने का फैसला किया है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
किच्चा सुदीप के बारे में:
सुदीप को ‘पेलवान’, ‘ईगा (मक्खी)’, ‘विक्रांत रोना’, ‘स्पर्श’, ‘ हुच्चा’ और ‘नंबर 73 शांति निवास’ जैसी फिल्मों में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए जाना जाता है। सुदीप ने अपने करियर की शुरुआत 1997 में थायव्वा फिल्म से की थी। एक्टिंग के साथ सुदीप ने डायरेक्शन, सिंगिंग और स्क्रीन राइटिंग में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 20 से ज्यादा फिल्मों में गाने भी गाए हैं। साल 2008 में आयी रामगोपाल वर्मा की फूंक से हिंदी फिल्मों में आए सुदीप ने बाद में रन, फूंक 2, रक्तचरित्र भाग एक और दो, और सलमान खान की दबंग 3 में भी काम किया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बसवराज सोमप्पा बोम्मई;
- कर्नाटक राजधानी: बेंगलुरु।



Budget 2026 Highlights: बजट की 10 बड़ी घ...
एलेना रिबाकिना कौन हैं, जो ऑस्ट्रेलियन ओ...
क्या सच में एक स्पेनिश वैज्ञानिक ने पैंक...

