सरकार ने अंतरिम सीबीआई निदेशक एम नागेश्वर राव को अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया

about | - Part 3270_2.1

वर्तमान में अंतरिम सीबीआई निदेशक और सीबीआई के संयुक्त निदेशक एम नागेश्वर राव, को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है. ओडिशा कैडर के 1986-बैच आईपीएस अधिकारी 2016 में सीबीआई में शामिल हुए थे.
अंतरिम प्रमुख नियुक्त होने से पहले राव पदानुक्रम पर नंबर 3 थे और दक्षिण भारत में कुछ शाखाओं के साथ चंडीगढ़ शाखा को संभाल रहे थे.
स्रोत: न्यूज़ ऑन AIR 

बेल्जियम के प्रधान मंत्री चार्ल्स मिशेल ने इस्तीफा दिया

about | - Part 3270_3.1

बेल्जियम के प्रधान मंत्री चार्ल्स मिशेल ने प्रवास पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक कॉम्पैक्ट के समर्थन पर अपनी सरकार पर दबाव के बीच इस्तीफा दे दिया है. उनके सबसे बड़े गठबंधन सहयोगी राईट-विंग एन-वीए पार्टी के इस मुद्दे पर सरकार छोड़ने के बाद दबाव बढ़ गया था. 
मिशेल ने यूएन प्रवासन समझौते के समर्थन के कारण पार्टी का समर्थन को खो दिया, यह यूरोपीय विरोधी आप्रवासन दलों के लिए एक कारण है. बेल्जियम का सरकार के बिना सबसे लंबे समय तक रहने का आधुनिक यूरोपीय रिकॉर्ड है, जो 2010-2011 तक 541 दिनों का था.

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • बेल्जियम की राजधानी: ब्रुसेल्स, मुद्रा: यूरो.
स्रोत: न्यूज़ ऑन AIR

सोनम कपूर को PETA इंडिया की 2018 पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया

about | - Part 3270_4.1
शाकाहारी अभिनेत्री सोनम कपूर को 2018 के लिए पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA) इंडिया का पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया गया है.
सोनम का चुनाव इसलिए किया गया है क्योंकि वह शाकाहारी खाने की प्रशंसक है और वह जानवरों के कल्याण के लिए अन्य कार्रवाई करने के अलावा,वह अपने फैशन ब्रांड रेसॉन के लिए अपनी हैंडबैग लाइन से जानवरों की खाल को बहार रखती है.
स्रोत– न्यूज़18

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन को हाल ही में PETA  ‘हीरो टू एनिमल’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है

नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री तुलसी गिरि का निधन

about | - Part 3270_5.1
नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री तुलसी गिरि का काठमांडू में निधन हो गया है. वह 93 वर्ष के थे. गिरि लंबे समय से यकृत कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने दो बार 1962 से 1964 तक और फिर 1975 से 1977 तक नेपाल के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया. 
स्रोत- डीडी न्यूज़ 

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • नेपाल की राष्ट्रपति और नेपाली सेना की प्रमुख कमांडर: बिन्द्या देवी भंडारी. 
  • नेपाल की राजधानी: काठमांडू, मुद्रा- नेपाली रुपया, प्रधानमंत्री: केपी शर्मा ओली.

37वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप पुणे में शुरू हुई

about | - Part 3270_6.1
37वीं सीनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप पुणे में सेना रोइंग नोड में शुरू हुई. पूरे देश में विभिन्न रोइंग संघों के लगभग 500 रावर्स और कोच चैम्पियनशिप में भाग ले रहे हैं.
इस प्रतिस्पर्धा से विश्व चैम्पियनशिप-2019  के लिए रोवर्स चुने जाएंगे. विश्व चैम्पियनशिप -2019, 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए पहली क्वालीफाइंग चैम्पियनशिप है.
स्रोत- AIR वर्ल्ड सर्विस

प्रधान मंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में विभिन्न विकास परियोजनाएं शुरू कीं

about | - Part 3270_7.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में 41,000 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचे और आवास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. राज्य की उनकी सबसे लंबी यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री मोदी ने कल्याण में सार्वजनिक बैठक में दो महत्वपूर्ण मेट्रो कॉरिडोर(ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो और दहिसर-मीरा-भायंदर मेट्रो)  के लिए आधारशिला रखी.
प्रधान मंत्री ने 18,000 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY) भी शुरू की है. जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए लगभग 90,000 रुपये के किफायती घरों की पेशकश करती है.प्रधान मंत्री मोदी ने मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण पर आधारित 
स्रोत – डी डी न्यूज़ 

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल: सी विद्यासागर राव.

महत्वपूर्ण कैबिनेट स्वीकृतियां: 18 दिसंबर 2018

about | - Part 3270_8.1

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वीकृतियों के निम्नलिखित सेट दिए हैं. महत्वपूर्ण कैबिनेट स्वीकृतियां निम्नानुसार दी गई हैं-
मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है- 
1. केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और फ्रांस के बीच नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी
2. मंत्रिमंडल ने मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में भारत और अफगानिस्तान के बीच सहमति पत्र को मंजूरी दी
3. मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा योजना के अंतर्गत तमिलनाडु और तेलंगाना में दो नये एम्‍स की स्‍थापना की स्‍वीकृति दी
4. केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल को भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा डाक टिकटों को संयुक्‍त रूप से जारी करने के बारे में अवगत कराया गया
5.केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच दिव्‍यांगता के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर करने की मंजूरी दी 
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो(PIB)

जम्मू-कश्मीर ‘सेक्स्टोरेशन’ के खिलाफ कानून लागु करने वाला पहला राज्य बना

about | - Part 3270_9.1

रणबीर दंड संहिता (RPC) की धारा 354E के तहत जम्मू-कश्मीर “प्रभावशाली पदों पर आसीन व्यक्तियों, जिम्मेदार व्यक्तियों या जनसेवकों द्वारा” महिलाओं के यौन शोषण पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून को लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है.
छेड़छाड़ का अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को कम से कम तीन वर्ष की अवधि के लिए कठोर कारावास के साथ दंडित किया जाएगा, लेकिन यह पांच वर्ष तक बढ़ सकता है और जुर्माना हो सकता है. अपराध “गैर-जमानती” और “संगत नहीं” है.
स्रोत:द हिंदू

भारतीय फिल्म ‘Period. End of Sentence’ को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया

about | - Part 3270_10.1
‘Period. End of Sentence’ को डॉक्यूमेंट्री शोर्ट सब्जेक्ट श्रेणी में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. यह भारत में महिलाओं के मासिक धर्म की गहरी जड़ें और वास्तविक जीवन ‘पैड मैन’ अरुणाचलम मुरुगनंतम के कार्य पर विचार करने के बारे में एक फिल्म है.
इस श्रेणी में कुल 104 फिल्में मूल रूप से योग्य है. विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी के लिए भारत की फिल्म, विलेज रॉकस्टार ऑस्कर की दौड़ से बाहर है.
स्रोत: द हिंदू

उदय शंकर को फिक्की का उपाध्यक्ष चुना गया

about | - Part 3270_11.1
स्टार इंडिया के चेयरमैन और CEO उदय शंकर को 2018-19 के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का उपाध्यक्ष चुना गया हैं.
उन्हें हाल ही में स्टार एंड डिज़्नी इंडिया के अध्यक्ष और वॉल्ट डिज़्नी कंपनी के एशिया प्रशांत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.शंकर,राष्ट्रीय उद्योग कक्ष में नेतृत्व की स्थिति प्राप्त करने वाले पहले भारतीय मीडिया और मनोरंजन कार्यकारी हैं.
स्रोत: द लाइवमिंट

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • FICCI अध्यक्ष: संदीप सोमने, मुख्यालय:नई दिल्ली.

Recent Posts

about | - Part 3270_12.1
QR Code
Scan Me