डब्ल्यूवी रमन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया

about | - Part 3268_2.1
डब्ल्यू वी रमन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है. रमन एक बेहद अनुभवी कोच है जो पूर्व में तमिलनाडु और भारत अंडर-19 टीमों के प्रभारी थे. डब्ल्यू वी रमन को अब भारतीय टीम के कोच का पद ग्रहण करने के लेने के लिए बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के कोच का पद छोड़ना होगा.
भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव और अंशुमन गायकवाड़,के साथ शंथान रंगस्वामी, तीन सदस्यीय चयन पैनल के हिस्से थे,जिन्होंने भारतीय क्रिकेट के शीर्ष पद के लिए दो नामों का सुझाव दिया था, जिसमें भारत के पूर्व क्रिकेट टीम के कोच गैरी कर्स्टन शामिल थे.
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

कर्नाटक बैंक और Paisabazaar.com ने गृह ऋण के लिए साझेदारी की

about | - Part 3268_3.1
वित्तीय उत्पादों के लिए भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार Paisabazaar.com, और कर्नाटक बैंक ने पैसाबाजार प्लेटफार्म पर ग्राहकों को बैंक के गृह ऋण उत्पाद की पेशकश करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है.
इस साझेदारी के माध्यम से, उपभोक्ता अब पैसाबाजार प्लेटफार्म के माध्यम से कर्नाटक बैंक से गृह ऋण का चयन और आवेदन करने में सक्षम होंगे.
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)
उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • Paisabazaar.com अपने गृह  ऋण उत्पाद के लिए 30 भागीदारों के साथ कार्य करता है, जिसमें भारत के सबसे बड़े निजी और सार्वजनिक बैंक और एचएफसी शामिल हैं.
  • कर्नाटक बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ: महाबलेश्वर एम एस, मुख्यालय: मैंगलोर.

हर्षवर्धन श्रृंगला को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया

about | - Part 3268_4.1
विदेश मंत्रालय (MEA) ने हर्षवर्धन श्रृंगला को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिये भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है.
श्रृंगला वर्तमान में बांग्लादेश में उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत हैं. वह नवतेज सिंह सरना का स्थान लेंगे.
स्रोत– MEA

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • श्रीमती. सुषमा स्वराज भारत के वर्तमान विदेश मंत्री हैं.

एम्स के झज्जर परिसर में भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान शुरू किया गया

about | - Part 3268_5.1
भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान, राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (NCI) हरियाणा के झज्जर क्षेत्र में सॉफ्ट लॉन्च किया गया है. संस्थान को 2,035 करोड़ रुपये की लागत से अंतिम रूप दिया गया है और परियोजना 2013 में कैबिनेट समिति द्वारा अनुमोदित की गई थी.
इसका उद्देश्य अनुसंधान को मजबूत करना और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) कैंसर केंद्र में रोगी भार को कम करना है. दिसंबर 2020 तक अस्पताल पूरी तरह कार्यात्मक होगा.
स्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स

मनमोहन सिंह ने “चेंजिंग इंडिया” नामक अपनी पुस्तक का अनावरण किया

about | - Part 3268_6.1
पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में “चेंजिंग इंडिया” नामक अपनी पुस्तक का अनावरण किया. पुस्तक में, कांग्रेसी नेता ने अर्थशास्त्री से राजनेता तक की अपनी यात्रा का वर्णन किया है और अपने जीवन से उपाख्यानों को साझा किया है.
स्रोत– द ब्लूमबर्ग

संयुक्त राष्ट्रों ने शरणार्थियों पर वैश्विक कॉम्पैक्ट को अपनाया

about | - Part 3268_7.1
यूएन जनरल असेंबली ने वैश्विक शरणार्थी संकट के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिक्रिया को मजबूत करने हेतु एक ढांचे को अपनाने के लिए लगभग सर्वसम्मति से मतदान किया. संयुक्त राज्य अमेरिका और हंगरी केवल दो राष्ट्र थे जिन्होंने शरणार्थियों पर वैश्विक कॉम्पैक्ट के खिलाफ मतदान किया, जबकि 181 देशों ने इसका समर्थन किया. डोमिनिकन गणराज्य, एरिट्रिया, और लीबिया इस मतदान से बहार थे.
कॉम्पैक्ट में शामिल है:
i) इसकी पृष्ठभूमि, मार्गदर्शन सिद्धांतों और उद्देश्यों को स्थापित करने वाला एक परिचय;
ii) व्यापक शरणार्थी प्रतिक्रिया फ्रेमवर्क;
iii) कॉम्पैक्ट के उद्देश्यों को पूरा करने में मदद के लिए ठोस उपायों को क्रियान्वित करने का एक कार्यक्रम; तथा
iv) अनुवर्ती और समीक्षा के लिए व्यवस्था.
स्रोत: UN.Org

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के गठन के लिए कैपिटल फर्स्ट ने आईडीएफसी बैंक के साथ विलय किया

about | - Part 3268_8.1
IDFC बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) कैपिटल फर्स्ट ने विलय की इकाई IDFC फर्स्ट बैंक के लिए 1.03 लाख करोड़ रुपये की संयुक्त ऋण परिसंपत्ति पुस्तिका बनाने के साथ ही, अपने विलय को पूरा करने की घोषणा की है. विलय की गयी इकाई को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कहा जाएगा, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है.
विलय के बाद, IDFC बैंक के बोर्ड ने विलय इकाई के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कैपिटल फर्स्ट लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष वी वैद्यनाथन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. उनकी नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी का इंतजार कर रही है.
स्रोत- द लाइवमिंट

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • आईडीएफसी बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है.

प्रणब के दास को सीबीआईसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया

about | - Part 3268_9.1
वरिष्ठ अधिकारी प्रणब कुमार दास को अप्रत्यक्ष करों के लिए शीर्ष नीति बनाने वाले निकाय, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (CBIC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
विशेष सचिव और सदस्य (सीमा शुल्क) सीबीआईसी में दास, एस रमेश का स्थान लेंगे. दास, 1983-बैच के सीमा शुल्क और केन्द्रीय उत्पाद शुल्क कैडर के आईआरएस अधिकारी है जिन्हें 2017 में केंद्रीय उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क बोर्ड (CBEC) में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया था।
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • सीबीआईसी भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग का हिस्सा है

नोवाक जोकोविच और सिमोना हेलप को 2018 ITF विश्व चैंपियंस के रूप में घोषित किया गया

about | - Part 3268_10.1
इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) ने घोषणा की है कि सर्बिया के नोवाक जोकोविच और रोमानिया की सिमोना हेलप को 2018 आईटीएफ विश्व चैंपियंस के रूप में नामित किया गया है. जोकोविच छठी बार यह सम्मान प्राप्त कर रहे है, जबकि हैलेप के लिए यह पहला अवसर है.
जोकोविच ने विंबलडन और यूएस ओपन समेत चार खिताब जीते है, और रैंकिंग में नंबर 22 से बढ़त लेते हुए वर्ष के अंत में विश्व नंबर 1 की स्थिति को सुरक्षित किया है. हेलप ने 2018 में ग्रैंड स्लैम की सफलता का भी आनंद लिया, रोलैंड गैरोस में अपना पहला प्रमुख खिताब और ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में अपना नाम दर्ज किया है.
स्रोत– The UNI

उपरोक्त समाचार से IBPS Clerk Mains परीक्षा 2018 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • आईटीएफ विश्व चैंपियंस को 4 जून को पेरिस में रोलैंड गैरोस के दौरान 2019 आईटीएफ विश्व चैंपियंस डिनर में अपना पुरस्कार प्राप्त होगा.

ग्रामीण युवकों के कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किये

about | - Part 3268_11.1
ग्रामीण युवकों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने के लिए ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में ग्रामीण विकास मंत्रालय(MoRD) ने मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किया है. सरकार और मोटर वाहन क्षेत्र के प्रमुख उद्योग के बीच इस साझेदारी से दो वर्षों में कम से कम 5,000 उम्‍मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और देश के ग्रामीण युवकों को निश्‍चित रूप से नियोजन के अवसर मिल सकेंगे.
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत नियोजन से जुड़ा प्रमुख कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
स्रोत- प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB)

Recent Posts

about | - Part 3268_12.1
QR Code
Scan Me