आतिश दाभोलकर होंगे ICTP के नए निदेशक

about | - Part 3046_3.1
भारत के एक सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी आतिश दाभोलकर को ट्राइस्टे, इटली में अब्दुस सलाम इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल फिजिक्स (ICTP) के नए निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह फर्नांडो क्वेवेदो को सफल करेंगे, जिन्होंने 2009 से केंद्र का नेतृत्व किया है। 
स्रोत: द हिंदू

बेंगलुरु में यूके-भारत संयुक्त पहल: द इनोवेटिंग फॉर क्लीन एयर लांच

about | - Part 3046_5.1
द इनोवेटिंग फॉर क्लीन एयर (IFCA), एक यूके-भारत संयुक्त पहल है, जो भारतीय और यूके हितधारकों को वायु गुणवत्ता और ईवी एकीकरण से संबंधित हस्तक्षेपों के परीक्षण के अवसर प्रदान करती है, बेंगलुरु में लॉन्च किया गया था।
यह पहल उपग्रह और सेंसर डेटा को एकीकृत करके और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भारत के संक्रमण का समर्थन करने में मदद करके हवा की गुणवत्ता के लिए एक अद्वितीय माप प्रणाली प्रदान करती है। “कार्यक्रम का नेतृत्व  यूके रिसर्च एंड इनोवेशन (यूकेआरआई) के एक भाग इनोवेट यूके ने किया है।
EPFO / LIC ADO मेंस 2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्रंस हेतु महत्वपूर्ण तथ्य :

कर्नाटक की राजधानी: बेंगलुरु; कर्नाटक के मुख्यमंत्री: बी.एस. येदियुरप्पा
कर्नाटक के राज्यपाल: वजुभाई वाला।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंण्डर्ड 

BIS करेगा लेह में पश्मीना परीक्षण केंद्र स्थापित

about | - Part 3046_7.1
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (LAHDC) के साथ मिलकर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) पश्मीना (लेना-लद्दाखी) के इस फाइन प्रोडक्ट के उचित मूल्य के लिए उच्च-स्तरीय बाजार में पश्मीना उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेगा। लद्दाख क्षेत्र और हिमाचल और कश्मीर के कुछ हिस्सों में विश्व स्तरीय पश्मीना उत्पादन होता है।

RRB NTPC / IBPS RRB Main 2019 के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्रंस हेतु महत्वपूर्ण तथ्य :

भारतीय मानक ब्यूरो महानिदेशक: सुरीना राजन।
                                                                                                                     स्रोत: न्यूज़ ऑन एआईआर

MIB ने डाक टिकट डिजाइन करने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की

about | - Part 3046_9.1
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के स्वर्ण जयंती संस्करण को मनाने के लिए फर्स्ट डे कवर के साथ एक डाक टिकट डिजाइन करने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है।
इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) की शुरुआत 1952 में हुई थी, यह एक ‘ए’ ग्रेड फिल्म फेस्टिवल है जिसे इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (FIAPF) से मान्यता प्राप्त है और यह एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फेस्टिवल्स में से एक है। IFFI दुनिया भर से समकालीन और शास्त्रीय फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ का कोलाज दिखाता है।

एसबीआई क्लर्क के लिए स्टेटिक / करेंट अफेयर्रंस हेतु महत्टवपूर्ण तथ्य :

सूचना और प्रसारण मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर।
स्रोत: न्यूज़ ऑन एआईआर 
  •  

एलिसे पेरी T20 में 1000 रन, 100 विकेट प्राप्त करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं

about | - Part 3046_10.1

ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला खिलाड़ी एलिसे पेरी महिला और पुरुष क्रिकेट के टी-20 प्रारूप में 1000 रन बनाने और 100 विकेट लेने की उपलब्धि प्राप्त करने वाली पहली क्रिकेटर बन गयी है।
स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित

about | - Part 3046_11.1

ईस्ट बंगाल क्लब आधिकारिक तौर पर अपने स्थापना दिवस पर नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक शानदार समारोह के साथ शताब्दी समारोह शुरू करेगा।

ईस्ट बंगाल क्लब द्वारा भारत के पहले क्रिकेट विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को उनके सर्वोच्च सम्मान, भारत गौरव से सम्मानित किया जाएगा। कपिल फुटबॉल के लिए कोई अजनबी नहीं हैं, उन्होंने 1992 में मोहन बागान के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच में क्लब टीम से खेला था।
स्रोत: द हिंदू

पूर्व क्रिकेटर मैल्कम नैश का निधन

about | - Part 3046_12.1

पूर्व क्रिकेटर मैल्कम नैश का निधन। वह ग्लैमरगन के महान बाएं हाथ के गेंदबाज थे, जिन्होंने 1966 और 1983 के बीच 17 वर्ष के करियर में 993 फर्स्ट क्लास विकेट लिए थे। गारफील्ड सोबर्स द्वारा उनके एक ओवर में छह छक्के मारने के बाद वह प्रसिद्ध हो गए थे।

स्रोत: द हिंदू

लंदन छात्रों के लिए दुनिया का सबसे अच्छा शहर

about | - Part 3046_13.1

विश्व की नई रैंकिंग में लंदन ने क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान के प्राप्तकर्ता टोक्यो और मेलबर्न को हराकर लगातार दुसरे वर्ष छात्रों के लिए दुनिया के सबसे अच्छे शहर का स्थान प्राप्त किया है। रैंकिंग के अनुसार, छात्रों के लिए भारत का सबसे अच्छा शहर बेंगलुरु (81 वां) है, जिसके बाद मुंबई (85 वां), दिल्ली 113 वें और चेन्नई 115 वें स्थान पर है, सूची में कुल 120 वें शहर है।

वैश्विक शिक्षा कंसल्टेंसी क्यूएस क्वाक्यूरेली सायमंडस द्वारा संकलित QS बेस्ट स्टूडेंट सिटीज रैंकिंग, विभिन्न श्रेणियों में प्रत्येक शहर के प्रदर्शन पर प्रकाश डालती है।
स्रोत: द लाइवमिंट

भारत गाम्बिया को 500,000 अमरीकी डाल की सहायता प्रदान करेगा

about | - Part 3046_14.1 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की गाम्बिया यात्रा के दौरान, भारत ने गाम्बिया को 500,000 अमरीकी डालर की सहायता देने का वादा किया है। यह सहायता पश्चिम अफ्रीकी देश में कौशल विकास और कुटीर उद्योग परियोजनाओं के समर्थन में योगदान करेगी।
भारत को गाम्बिया से अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन समझौते के अनुसमर्थन का एक साधन प्राप्त  है। दोनों देशों ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

उपरोक्त समाचार से SBI Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • गाम्बिया के राष्ट्रपति: अडामा बैरो; राजधानी: बंजुल।
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

राकेश अस्थाना को NCB का अतिरिक्त प्रभार दिया गया

about | - Part 3046_15.1

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने राकेश अस्थाना को महानिदेशक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वह वर्तमान में नागर विमानन सुरक्षा महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

Recent Posts

about | - Part 3046_16.1
QR Code
Scan Me