विप्रो ने की आईसीआईसीआई बैंक से 300 मिलियन डॉलर की डील

about - Part 3006_2.1

आईटी सेवाओं के प्रमुख विप्रो लिमिटेड ने आईसीआईसीआई बैंक से 300 मिलियन डॉलर का एक रणनीतिक अनुबंध हासिल किया है। अनुबंध के तहत, विप्रो सितंबर 2019 से शुरू होने वाले अगले सात वर्षों  आईसीआईसीआई बैंक के लिए कई सेवाओं की पेशकाश करेगा।


वर्तमान में, मुंबई स्थित आईटी सर्विस कंपनी ‘वारा इन्फोटेक’ आईसीआईसीआई बैंक को ये सेवाएं प्रदान करती है। इस रणनीतिक संबंध के हिस्से के रूप में, विप्रो अपने मौजूदा अनुबंधों, सुविधाओं और परिसंपत्तियों के साथ वारा इन्फोटेक के लगभग 3,800 कर्मचारियों को शामिल करेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आईसीआईसीआई बैंक के एमडी और सीईओ: संदीप बख्शी; आईसीआईसीआई बैंक मुख्यालय: मुंबई।
  • आईसीआईसीआई बैंक की टैगलाइन: हम हैं ना!
  • विप्रो के एमडी और सीईओ: अबिदाली जेड नीमचवाला।
स्रोत : द हिन्दू 

अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस: 5 सितंबर

about - Part 3006_3.1
संयुक्त राष्ट्र संघ हर साल 5 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी दिवस के रूप में मनाता है, जिसका उद्देश्य स्वयंसेवी और जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से दूसरों की मदद करने के वाले विश्व भर के लोगों, गैर सरकारी संगठनों और हितधारकों को जागरूक करने और एकत्रित करना है।
मदर टेरेसा के निधन की वर्षगांठ मनाने के लिए 5 सितंबर की तारीख चुनी गई थी। 1979 में “शांति के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले गरीबी और संकट को दूर करने के संघर्ष में उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए” उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार भी मिला।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटरेस; मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945।
स्रोत : द यूनाइटेड नेशंस 

रोहित शर्मा ने भारतीय गैंडों के संरक्षण के लिए किया अभियान शुरू

about - Part 3006_4.1 

भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा WWF इंडिया और एनिमल प्लैनेट के साथ साझेदारी में, Rohit4Rhinos अभियान शुरू कर रहे हैं। यह अभियान ग्रेटर वन-हॉर्नेड गैंडा या भारतीय राइनो के संरक्षण के लिए जागरूकता फ़ैलाने में सहायक है। भारतीय गैंडे को कई खतरों का सामना करना पड़ता है, जिसमें शिकार, आवास का अभाव और इनब्रीडिंग और बीमारी के कारण सामूहिक मृत्यु दर शामिल है।
स्रोत : द न्यूज़ 18

ईआईयू के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 में दिल्ली और मुंबई की रैंक में गिरावट

about - Part 3006_5.1
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 में, दिल्ली और मुंबई दोनों की  रैंकों जारी की। नई दिल्ली पिछले वर्ष 112वें स्थान से 6 स्थान घटकर  गिरकर 118 पर आ गई और मुंबई भी इस वर्ष के सूचकांक में घटकर 117 वें स्थान से 119वें स्थान पर आ गयी।
ऑस्ट्रिया में वियना, ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न और सिडनी शीर्ष तीन शहर हैं। सर्वेक्षण में स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बुनियादी ढाँचे, संस्कृति और पर्यावरण सहित सभी संकेतकों को शामिल किया गया है।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ईआईयू का मुख्यालय: लंदन, यूके; स्थापित: 1946।
स्रोत : द हिंदुस्तान टाइम्स

लेसोथो में जयदीप सरकार होंगे भारत के अगले उच्चायुक्त

about - Part 3006_6.1
दक्षिण अफ्रीका में  जयदीप सरकार को प्रिटोरिया में निवास के साथ  किंगडम ऑफ़ लेसोथो में भी भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 1987 के आईएफएस-बैच अधिकारी हैं और इससे पहले इज़राइल और भूटान में राजदूत के रूप में कार्य  कर चुके हैं।



उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • लेसोथो की राजधानी: मसेरू; लेसोथो की मुद्रा: दक्षिण अफ्रीकी रैंड, लेसोथो लोटी।
स्रोत :द बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

उप-राष्ट्रपति करेंगे ‘लोकतंत्र के स्वर’ और ‘रिपब्लिकन एथिक’ पुस्तकें जारी

about - Part 3006_7.1

भारत के उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के चयनित भाषणों के प्रचार और प्रसार के लिए नई दिल्ली में ‘लोकतंत्र के स्वर (खंड 2)’ और  ‘द रिपब्लिकन एथिक (खंड 2)’ के 2 संस्करण जारी करेंगे।  ये राष्ट्रपति द्वारा कार्यालय में अपने दूसरे वर्ष (जुलाई 2018 से जुलाई 2019) के दौरान दिए गए 95 भाषणों का संकलन हैं।
स्रोत : द प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो 


हैमिल्टन मसाकाद्जा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

about - Part 3006_8.1
ज़िम्बाब्वे के कप्तान हैमिल्टन मसाकाद्ज़ा ने बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान T20I  ट्री-सीरीज़ के समापन के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने 2001 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से 38 टेस्ट, 209 एकदिवसीय और 62 T20I में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया। अपने समग्र अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 9,410 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए, जिसमें 10 अंतरराष्ट्रीय टन और 42 अर्धशतक शामिल हैं।
स्रोत : द इंडिया टुडे 

सेना 2021 में करेगी महिला सैनिकों के प्रथम बैच की नियुक्ति

about - Part 3006_9.1
भारतीय सेना ने घोषणा की है कि सेना में 100 महिला सैनिकों के पहले बैच के मार्च 2021 तक आरंभ होने की संभावना है। महिला सैनिकों को भारतीय सेना के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में अधिकृत किया जाएगा। कोर ऑफ़ मिलिट्री पुलिस में, महिला सिपाही पुलिस छावनी और अन्य सेना प्रतिष्ठानों की ड्यूटी पर कार्यरत की जायेंगी। वे केंद्र के सहयोग से विभिन्न राज्य सरकारों की स्थानीय पुलिस के साथ भी कार्य करेंगी और आपराधिक मामलों की जांच भी करेंगी।
वर्तमान में, सेना में महिलाएं केवल इंजीनियरिंग, मेडिकल, कानूनी, सिग्नल और शैक्षिक संस्थानों में कार्यरत हैं।

स्रोत : द  इकोनॉमिक्स टाइम्स 

वैष्णो देवी श्राइन ‘स्वच्छ आइकॉनिक प्लेसेस’ में शीर्ष स्थान पर

about - Part 3006_10.1
जम्मू और कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन को ‘स्वच्छ आइकॉनिक प्लेसेस’ में देश के “बेस्ट स्वच्छ आइकोनिक प्लेस” के रूप में चुना गया है। स्वच्छता में समग्र सुधार के आधार पर इस तीर्थ स्थान को इस रूप में घोषित किया गया।
यह सूची जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग द्वारा जारी की गई है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 6 सितंबर 2019 को पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले ‘स्वच्छ महोत्सव’ के दौरान श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) को पुरस्कार प्रदान करेंगे
स्रोत : द  हिंदुस्तान टाइम्स 

एनवाईकेएस, एनडीआरएफ के सहयोग से डिज़ास्टर रिस्पांस टीम तैयार करेगी

about - Part 3006_11.1
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ, नेहरू युवा केंद्र संगठन, MoYAS के युवा मामलों के विभाग के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय आपदा प्रतिक्रिया दल तैयार करेगा। आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए टीम गठित की गई है। प्रशिक्षित NYKS युवा स्वयंसेवक DRTs के रूप में कार्य करेंगे और वे ‘NDRF-फ्रेंड’ कहलायेंगे।
आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए एनवाईकेएस युवा स्वयंसेवक एनडीआरएफ चयनित खतरे वाले जिलों में पहले प्रतिक्रियादाताओं के रूप में कार्य करेंगे। स्वयंसेवक समूह प्रारंभिक बचाव और राहत सेवाएं प्रदान करेंगे। वे प्रभावित समुदाय और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, पुलिस, अग्निशमन सेवा आदि जैसे संस्थानों और घटनास्थल पर पहुंचने वाली कड़ी के रूप में भी कार्य करेंगे।



उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री: किरन रिजिजू।
स्रोत : द  प्रेस इन्फर्मेशन  ब्यूरो 

Recent Posts

about - Part 3006_12.1
QR Code
Scan Me