जीएसटी राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार ने बनाई समिति

about – Page 3007_3.1
केंद्र सरकार ने जीएसटी राजस्व संग्रह और प्रशासन को बढ़ाने के उपायों का सुझाव देने के लिए अधिकारियों की एक समिति का गठन किया है।
पैनल के संदर्भ की शर्तों में स्वैच्छिक अनुपालन में सुधार के लिए दुरुपयोग को रोकने के लिए चेक्स और बैलेंस सहित माल और सेवा कर (जीएसटी) में प्रणालीगत बदलाव से संबंधित सुझाव देना शामिल है। पैनल को कर आधार के विस्तार के उपायों पर इनपुट देने का काम भी दिया गया है। समिति को अपनी पहली रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर जीएसटी परिषद सचिवालय को सौंपनी है।
स्रोत: द हिंदू

एस्ट्रोनॉट निक हेग “द ऑर्डर ऑफ करेज” से हुए सम्मानित

about – Page 3007_5.1

रूस ने नासा के एस्ट्रोनॉट निक हेग को अपने सर्वोच्च सम्मान “द ऑर्डर ऑफ करेज” से सम्मानित किया है।निक हेग रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सी ओवचिनिन के साथ एक अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण से बच गये जब अक्टूबर 2018 में कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से ब्लास्ट-ऑफ के बाद उनका सोयुज रॉकेट विफल हो गया था।

हेग को उनके “साहस और उच्च व्यावसायिकता” के लिए सम्मानित किया गया है जो भयावह-जीवन स्थितियों के दौरान दिखाया गया है।

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

RBI ने विलय प्रस्ताव किया खारिज

about – Page 3007_7.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और लक्ष्मी विलास बैंक के विलय प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। RBI ने लक्ष्मी विलास बैंक लिमिटेड के साथ इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और इंडियाबुल्स कमर्शियल क्रेडिट लिमिटेड के स्वैच्छिक समामेलन के आवेदन को अस्वीकार कर दिया है।
यह विलय लक्ष्मी विलास बैंक के लिए महत्वपूर्ण था क्योंकि यह अब उच्च स्तर के खराब ऋणों और अपर्याप्त पूंजी के कारण RBI की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई ढांचे के अंतर्गत है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इंडियाबुल्स ग्रुप के अध्यक्ष: समीर गहलौत।
स्रोत: द हिंदू

मछुआरों को खतरे से आगाह करने के लिए “GEMINI” सिस्टम

about – Page 3007_9.1
GEMINI एक पोर्टेबल रिसीवर है जिसे संचार ब्लैकआउट से बचने के लिए विकसित किया गया है। यह इसरो-सेटेलाइट से जुड़ा है और “फेल-प्रूफ” है और मछुआरों को खतरे से आगाह करता है। इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज ने एक निजी कंपनी एकॉर्ड के साथ मिलकर एक बॉक्स के आकार का रिसीवर विकसित किया है जिसमें एक एंटीना और इन-बिल्ट बैटरी है जो 3 से 4 दिनों तक चल सकती है। GEMINI GAGAN पर काम करता है, जिसे ISRO और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। यह एक भारत निर्मित वैश्विक पोजिशनिंग सिस्टम है और ISRO के GSAT उपग्रहों द्वारा पोजिशनिंग सिस्टम पर निर्भर करता है। जब GEMINI ऐप से जुड़ा होता है, तो यह मछुआरों को आसपास के समुद्रों में मछली पकड़ने की संभावना को भी बता देता है।
स्रोत: द हिंदू

केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा

about – Page 3007_11.1
केन्द्रीय सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़ा दिया है। सरकार ने भत्ता 5 फीसदी बढ़ा दिया है, जिसका मतलब है की भत्ता 12 फीसदी से बढ़कर 17 फीसदी हो गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कैबिनेट बैठक में लिया गया है। इस भत्ते की रकम जुलाई 2019 से दी जाएगी। इस फैसले की वजह से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

कैबिनेट ने जम्मू और कश्मीर के डेवलपमेंट पैकेज के अंतर्गत 5,300 परिवारों को शामिल करने की मंजूरी दी है, जिन्होंने शुरुआत में राज्य से बाहर जाने का विकल्प चुना था, लेकिन बाद में वापस जम्मू और कश्मीर में आकर बस गए थे। इससे डेवलपमेंट पैकेज परिवारों को मौजूदा योजना के अंतर्गत 5.5 लाख रुपये की केवल एक बार वित्तीय सहायता दी जाएगी।
कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों को धनराशि जारी करने की पूर्व शर्त के रूप में आधार-सीडेड डेटा की अनिवार्यता में छूट दी है। यह छूट 30 नवंबर 2019 तक दी जाएगी। इससे बड़ी संख्या में किसानों को तत्काल लाभ होगा, जो इस आवश्यकता के कारण लाभ उठाने में सक्षम नहीं थे।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : 10 अक्टूबर

about – Page 3007_13.1
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाना और मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन में प्रयासों को बढ़ाना हैं। यह दिवस मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर काम करने वाले सभी हितधारकों को उनके कार्य के बारे में बात करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, विश्व भर के लोगों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरिकता फ़ैलाने की आवश्यकता है।
इस साल का चयनित विषय: Suicide Prevention

इस साल यह दिवस WHO, इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन, और यूनाइटेड फॉर ग्लोबल मेंटल हेल्थ द्वारा समर्थित है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा किया गया है।

उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • WHO का मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्जरलैंड; महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम।

स्रोत: द WHO

बेंगलुरु के इसरो से शुरू होगा प्रधानमंत्री इनोवेशन लर्निंग प्रोग्राम

about – Page 3007_15.1

प्रधानमंत्री इनोवेशन लर्निंग प्रोग्राम “DHRUV” बेंगलुरु के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से शुरू हुआ है और आईआईटी, दिल्ली में सम्पन्न होगा। इसका उद्देश्य देश में सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान लाने में योगदान करने वाले छात्रों की अभिनव कल्पना, कौशल और ज्ञान को और तेज करना है।
इस कार्यक्रम के लिए विज्ञान, गणित और प्रदर्शन कला से 60 प्रतिभाशाली छात्रों को चुना गया है।

स्रोत: द डीडी न्यूज़

जर्मनी के बास्टियन श्वेनस्टीगर ने फुटबॉल से लिया सन्यास

about – Page 3007_17.1
जर्मन के वर्ल्ड कप चैम्पियन बास्टियन श्वेनस्टीगर ने फुटबॉल से सन्यास ले लिया है। श्वेनस्टीगर ने अपने कैरियर का एक लम्बा समय यूरोपीय दिग्गज बायर्न म्यूनिख में बिताया है, जहां उन्होंने 2013 में 8 बुंडेसलिगा खिताब और 7 जर्मन कप और चैंपियंस लीग जीते हैं। उन्होंने 2002-2015 तक बवेरियन के लिए 300 से अधिक मैच खेल कर 45 गोल किए हैं।
स्रोत: द डीडी न्यूज़

विष्णु नंदन “MOSAiC अभियान” में होंगे शामिल

about – Page 3007_19.1
केरल के पोलर रिसर्चर विष्णु नंदन अब तक के सबसे बड़े आर्कटिक अभियान “MOSAiC अभियान” में शामिल होंगे। वह MOSAiC (Multidisciplinary drifting Observatory for the Study of Arctic Climate) अभियान में शामिल होने वाले 300 रिसर्चर में से एकमात्र भारतीय होंगे।

विष्णु नंदन  पिच-ब्लैक पोलर विंटर के दौरान जर्मन की रिसर्च वेसल पोलरस्टर्न पर सवार होकर मध्य आर्कटिक की बर्फ से ढकी बड़ी चादर पर स्लाइड करते हुए जाएँगे। जर्मनी के अल्फ्रेड वेगेनर इंस्टीट्यूट के नेतृत्व में  MOSAiC, अब तक के इतिहास में सबसे बड़ा आर्कटिक अभियान है जो नार्थ पोल में इतने बड़े पैमाने पर एक साल के लिए अध्ययन करेगा।

इस अभियान से जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और बेहतर मौसम अनुमानों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।



स्रोत: द हिंदू

RBI ने जारी किये उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (सितंबर 2019) के परिणाम

about – Page 3007_21.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने सितंबर 2019 में हुए उपभोक्ता विश्वास सर्वेक्षण (Consumer Confidence Survey) के परिणाम जारी किए हैं। यह सर्वेक्षण 13 मुख्य शहरों में किया गया था: अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना और तिरुवनंतपुरम।
इसमें इन शहरों के परिवारों से आर्थिक हालत, रोजगार, मूल्य स्तर, आमदनी और खर्च सम्बंधित जानकारी प्राप्त की गयी है.
सर्वेक्षण के मुख्य बिंदु:
  • सितंबर में वर्तमान स्थिति सूचकांक और भविष्य की अपेक्षाओं के सूचकांक में गिरावट होने से उपभोक्ताओं की विश्वसनीयता कम हो गयी है।
  • समान्य आर्थिक स्थिति और रोज़गार में गिरावट के कारण उपभोक्ताओं ने असंतोष जताया है। वह जुलाई 2019 की तुलना में आगे के वर्ष में अपनी आय पर कम आशावादी थे।
  • उत्तरदाताओं ने पिछले 1 वर्ष में मूल्य स्तर में वृद्धि का अनुमान लगाया है और उनमें से ज़्यादातर आने वाले वर्षों में कीमतों के और अधिक बढ़ने की उम्मीद करते हैं।
  • समग्र व्यय के साथ-साथ आवश्यक व्यय पर उपभोक्ताओं की अपेक्षाएं अभी-भी मज़बूत बनीं हुई हैं, हालांकि विवेकाधीन व्यय पर उनकी भावनाएं कमज़ोर पड़ गयीं हैं।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता।

स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक


Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me