राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किया भारत जल सप्ताह, 2019 का उद्घाटन

about - Part 2981_3.1

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ’21वीं सदी की चुनौती के साथ जल सहयोग-मुकाबला‘ विषय पर आयोजित छठे “भारत जल सप्ताह 2019” का उद्घाटन किया है. राष्ट्रपति ने मौजूदा जलाशयों, बांधों, अन्य जल निकायों का उपयोग करके वर्षा जल को संचित करने और भंडारण करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है.

स्रोत: डीडी न्यूज़

पीएम मोदी ने किया संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में गांधी सोलर पार्क का उद्घाटन

about - Part 2981_5.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 50 किलोवाट के ‘गांधी सोलर पार्क’ का उद्घाटन किया है. पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में ”समकालीन विश्व में महात्मा गांधी की प्रासंगिकता” (Relevance of Mahatma Gandhi in the Contemporary World) कार्यक्रम में महात्मा गांधी का एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया है. यह कार्यक्रम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित किया गया था जो आधुनिक विश्व में गांधीवादी विचारों और मूल्यों की निरंतर प्रासंगिकता पर प्रकाश डालेगा.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य –

  • एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.
  • संयुक्त राज्य अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

    केंद्रीय गृह मंत्री ने किया ‘निजी सुरक्षा एजेंसी लाइसेंसिंग पोर्टल’ का शुभारंभ

    about - Part 2981_7.1
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिंगल विंडो सिस्टम ‘निजी सुरक्षा एजेंसी लाइसेंसिंग पोर्टल’ शुरू किया है.  सिंगल विंडो सिस्टम का उपयोग निजी सुरक्षा एजेंसियों को लाइसेंस जारी करने के लिए किया जाएगा. पोर्टल 90 दिनों के भीतर कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा और इसके बाद के चरण में इसमें और अधिक सुविधाएं शामिल की जाएंगी.
    ऑनलाइन सिस्टम राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चरित्र के सत्यापन और निजी सुरक्षा एजेंसियों और कर्मचारियों/गार्डों को लाइसेंस देने से पहले CCTNS के माध्यम से आवेदकों के अन्य पिछले रिकॉर्ड के लिए क्रिमिनल रिकॉर्ड ई-सर्च करने के लिए अधिकारियों को सक्षम करेंगी.
    स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

    मणिपुर ने जीता वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप

    about - Part 2981_9.1
    अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में आयोजित वरिष्ठ महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप को जीतने के लिए मणिपुर ने रेलवे को 1-0 से हराया. यह मणिपुर का 20वां राष्ट्रीय खिताब था.
    बाला देवी, 6 मैचों में 21 गोल करने के बाद टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोरर बनीं, जबकि पंथोय चानू को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का ख़िताब दिया गया.

    स्रोत: द हिंदू

    अरुणाचल की पोंंग डोमिंग बनीं पहली महिला लेफ्टिनेंट कर्नल

    about - Part 2981_11.1
    अरुणाचल प्रदेश की पोंंग डोमिंग भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक पर नियुक्त होने वाली पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं. वह 2018 में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन हुई थीं. वह 2013 में मेजर के पद पर पदोन्नत हुईं. वर्तमान में उनकी पोस्टिंग पुणे, महाराष्ट्र में हैं. उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई सिविल इंजीनियरिंग में पूरी की थी. उन्होंने 2014 में कोंगो में संयुक्त राष्ट्र (UN) शांति सेना की सेवा की थी.

    उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य –

    • थल सेनाध्यक्ष : जनरल बिपिन रावत.

    स्रोत: द इंडियन एक्सप्रेस

    पाकिस्तान और भारत (जम्मू और कश्मीर) सीमा क्षेत्र में भूकंप के हमले

    about - Part 2981_13.1
    भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप 24 सितंबर 2019 को शाम लगभग 4:31 बजे पाकिस्तान-भारत सीमा क्षेत्र में आया था. भूकंप रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता और 40 किलोमीटर की गहराई पर था.

    स्रोत: भारतीय मौसम विभाग

    2019 का SASTRA रामानुजन पुरस्कार एडम हार्पर को मिलेगा

    about - Part 2981_15.1
    2019 में SASTRA रामानुजन पुरस्कार एडम हार्पर को दिया जाएगा. गणितज्ञ एडम हार्पर इंग्लैंड के वार्विक विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. यह पुरस्कार विश्व भर से गणितज्ञों को हर साल दिया जाता है. यह पुरस्कार केवल उन गणितज्ञों को दिया जाता है जिनकी आयु 32 वर्ष से कम होती है और जो प्रतिभाशाली श्रीनिवास रामानुजन के नेतृत्व में काम कर रहें हो. इस पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र और $10,000 का पुरस्कार शामिल होता है.
    यह पुरस्कार 2005 में स्थापित किया गया था और तमिलनाडु में कुंभकोणम के पास इसके परिसर में SASTRA विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया था.
    स्रोत: द हिंदू

    किम जी-ह्यून ने राष्ट्रीय महिला बैडमिंटन कोच से इस्तीफा दिया

    about - Part 2981_17.1
    भारत की राष्ट्रीय महिला बैडमिंटन कोच किम जी-ह्यून ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पी.वी. सिंधु को बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप 2019 का स्वर्ण हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थैी. जिसके कारण अपने अनुबंध के अनुसार अब उनकी 2020 टोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय टीम के साथ होने की संभावना नहीं है.

    स्रोत: द हिंदू

    भारतीय शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने स्कोलोवो फाइड ग्रैंड प्रिक्स खिताब 2019 जीता

    about - Part 2981_19.1
    भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर, गुडिवाडा (आंध्र प्रदेश) की कोनेरू हम्पी ने रूस के स्कोलोकोव में 11 राउंड से 8 अंकों के साथ फाइड वर्ल्ड ग्रैंड प्रिक्स 2019 का खिताब जीता है. हम्पी को फाइनल राउंड में खिताब जीतने के लिए केवल ड्रॉ खेलना होगा. फ़ाइनल राउंड में उनका फ़ायदा यह है कि उन्हें चीन के डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन वंजुन जू के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलना होगा. जबकि अन्य भारतीय, डी हरिका ने 5 अंकों के साथ छठा स्थान हासिल किया था.

    स्रोत: द हिंदू

    गोडावर्ती वेंकट श्रीनिवास बने गिनी बिसाऊ गणराज्य के अगले भारतीय राजदूत

    about - Part 2981_21.1
    गोडावर्ती वेंकट श्रीनिवास को गिनी बिसाऊ गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया. वह पार्थ सत्पथी को सफल करेंगे. 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी, श्रीनिवास वर्तमान में देश के सेनेगल गणराज्य के राजदूत हैं. 


    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गिनी बिसाऊ के राष्ट्रपति: जोस मारियो वाज़.
  • गिनी बिसाऊ के प्रधान मंत्री: अरस्तिड्स गोम्स.
  • गिनी बिसाऊ की राजधानी: बिसाऊ.
  • गिनी बिसाऊ की करेंसी: पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक.

  • स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    Recent Posts

    about - Part 2981_22.1
    QR Code
    Scan Me