एयर इंडिया ने अपने विमान पर बनवाया ‘एक ओंकार’ का चिन्ह

about - Part 2942_3.1
गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान की टेल (पिछले हिस्से) पर ‘एक ओंकार’ का चिन्ह अंकित कराया है। यह विमान 31 अक्टूबर को अमृतसर से लंदन के लिए उड़ान भरेगा। इस अंतरराष्ट्रीय उड़ान से गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर पंजाब जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों को सुविधा होगी।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

भारत खेलेगा अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच

about - Part 2942_5.1


भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच की शुरुआत करेगी। यह मैच 22-26 नवंबर तक ईडन गार्डन, कोलकाता में आयोजित किया जाएगा और यह 2-मैच सीरीज़ का दूसरा खेल होगा। मैच दोपहर 2 बजे (IST) शुरू किया जाएगा जिसमें चाय और डिनर ब्रेक भी शामिल होंगे। इस टेस्ट क्रिकेट में पहली बार SG पिंक बॉल का उपयोग किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BCCI के अध्यक्ष: सौरव गांगुली; मुख्यालय: मुंबई.
स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

मशहूर तेलुगु अभिनेत्री गीतांजलि का निधन

about - Part 2942_7.1
मशहूर तेलुगु अभिनेत्री गीतांजलि का निधन हो गया है। उन्हें सीताराम कल्याणम में देवी सीता की भूमिका के रूप में जाना जाता है। उन्होंने लगभग 500 फिल्मों में अभिनय किया है जिनमें से उनकी कुछ अन्य यादगार फिल्में – डॉक्टर चक्रवर्ती, लेटा मानसुलु और संबरला रामबाबू हैं।
स्रोत: द NDTV

ओलंपिक 2020 : मैरी कॉम खिलाड़ी राजदूत समूह में शामिल

about - Part 2942_9.1
छह बार की विश्व चैंपियन मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम को मुक्केबाजी पर अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के कार्यबल ने 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 10 सदस्यीय खिलाड़ी राजदूत समूह में शामिल किया है।
मैरी कॉम इस समूह में एशियाई मुक्केबाजों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस समूह में दो बार के ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता यूक्रेन के दिग्गज वासिल लामाचेनको (यूरोप) और पांच बार के विश्व चैंपियन तथा 2016 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता जूलियो सेजार ला क्रूज (अमेरिका) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IOC का मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड; अध्यक्ष: थॉमस बाच।
  • गठन: 23 जून 1894।
स्रोत: द हिंदू

बैंकाक में शुरू हुआ 35वां आसियान शिखर सम्मेलन

about - Part 2942_11.1
35वां आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बैंकाक, थाईलैंड में शुरू हो गया है। दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations) दस दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों का एक समूह है जो देश में राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देता है। इस वर्ष इस सम्मेलन का विषय “Advancing Partnership for Sustainability” है।
10 आसियान देशों के अलावा इस सम्मेलन में आंठ वार्ता सहयोगी राष्ट्रों के प्रमुख-भारत, अमेरिका, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड भी भाग ले रहें हैं। 35वें आसियान शिखर सम्मेलन के मौके पर पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक शिखर सम्मेलन (RCEP) भी आयोजित किया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से RBI Grade ‘B’ 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 10 आसियान सदस्य देश: इंडोनेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, फिलीपींस, मलेशिया, वियतनाम, ब्रुनेई, कंबोडिया, म्यांमार (बर्मा), लाओस।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

CPI के वरिष्ठ नेता गुरुदास दासगुप्ता का निधन

about - Part 2942_13.1
पूर्व सांसद और CPI के वरिष्ठ नेता गुरुदास दासगुप्ता का निधन हो गया है। उन्हें 2001 में ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) का महासचिव नियुक्त किया गया था। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं और पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले से लोकसभा में भी चुने गए थे। वह CPI के पूर्व उप महासचिव और जाने-माने व्यापार संघवादी भी रह चुके हैं।

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

केरल के राज्यपाल ने किया आयुर्वेद शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

about - Part 2942_14.1
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने वैश्विक आयुर्वेद शिखर सम्मेलन 2019 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया है। इस शिखर सम्मेलन के लिए कोच्चि में SAARC, GCC और अफ्रीकी देशों के 400 से अधिक उद्योग नेता और प्रतिनिधि एकत्रित हुए हैं। यह 2 दिवसीय शिखर सम्मेलन कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (CII) द्वारा आयोजित किया गया है। इस शिखर सम्मेलन का विषय “Mainstreaming Ayurveda through Startups, Innovation and Branding” है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केरल के मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन; राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान।
स्रोत: द हिंदू

अभिनेता और कॉमेडियन जॉन विदरस्पून का निधन

about - Part 2942_16.1
अभिनेता और कॉमेडियन जॉन विदरस्पून का हाल ही में निधन हो गया है। वह फ्राइडे फ्रैंचाइज़ी और द वायन ब्रदर्स के लिए सबसे ज्यादा मशहूर थे। उन्होंने फिल्म द जैज सिंगर (1980) से अपने कैरियर की शुरुआत की थी और स्टैंड-अप कॉमेडी के माध्यम से शोबिज़ में प्रवेश किया और 1970 के दशक के अंत में अतिथि-अभिनीत टीवी भूमिकाओं के साथ अभिनय शुरू कर दिया था।

स्रोत: द हिंदू

कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त एन. वेंकटचला का निधन

about - Part 2942_18.1

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश और कर्नाटक के पूर्व लोकायुक्त एन. वेंकटचला का निधन हो गया है। उन्हें लोकायुक्त के रूप में भ्रष्ट अधिकारियों पर छापे मारने और उनके नाम और जब्त संपत्ति के विवरण का खुलासा करने के लिए जाना जाता था। उन्होंने 1990 के दौरान गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) ट्रिब्यूनल के प्रमुख के रूप में कार्य किया है। वह 3 जुलाई 2001 से 2 जुलाई 2006 तक लोकायुक्त के रूप में कार्यरत थे।

स्रोत: द हिंदू

साद हरीरी ने प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

about - Part 2942_20.1
सरकार विरोधी प्रदर्शन के चलते लेबनान के प्रधानमंत्री, साद हरीरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बेरूत में हजबुल्लाह के समर्थकों द्वारा की गयी तोड़ फोड़ के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा देकर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में से एक मांग को पूरा कर दिया है।

यह विरोध प्रदर्शन 2 हफ्तों तक चला है। लेबनान वर्तमान में वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। इस देश का ऋण अनुपात $86 बिलियन है जो कि विश्व के सभी देशों की तुलना में सबसे ज़्यादा है और यह देश के सकल घरेलू उत्पाद का 150% से भी अधिक है।
स्रोत: द हिंदू

Recent Posts

about - Part 2942_21.1
QR Code
Scan Me