बारकोड की खोज करने वाले जॉर्ज लॉर का निधन

about – Page 2939_3.1
यूनिवर्सल प्रोडक्ट कोड (UPC) या बारकोड की खोज करने वाले जॉर्ज जोसेफ लॉर का निधन।IBM (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन) में किए गए उनके बारकोड आविष्कार ने खुदरा उद्योगों के साथ-साथ दुनिया भर के अन्य उद्योगों में एक बड़ा बदलाव किया था। उन्होंने 1970 दशक की शुरुआत में उत्तरी कैरोलिना के अनुसंधान ट्रायंगल पार्क में आईबीएम में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में कार्य किया था।
बारकोड एक सर्वव्यापी अंकन प्रणाली है, जो अद्वितीय काली पट्टियों (यूनिक ब्लैक बार्स) और 12 अंकों की संख्या से बना होता हैं, जिससे खुदरा उधोग को कोड को स्कैन करके उत्पादों की पहचान करने में मदद मिलती है।
स्रोत: बीबीसी

वसीम जाफर बने 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

about – Page 2939_5.1
अनुभवी सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर 150 रणजी मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज अब प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने से सिर्फ 853 रन दूर हैं। जाफर के बाद मध्य प्रदेश के बल्लेबाज देवेंद्र बुंदेला (145 मैच) और अमोल मुजुमदार (136 मैच) हैं, जो मुंबई और असम के लिए रणजी मैच खेल चुके हैं।
जाफर ने 253 प्रथम श्रेणी मैचों में 51.19 की औसत से 19,147 रन बनाए हैं। उन्होंने 314 के सर्वधिक स्कोर के साथ 57 शतक और 88 अर्द्धशतक बनाए हैं। उनके नाम वेस्टइंडीज के खिलाफ 2006 में सेंट जॉन्स में दोहरा (212) शतक है, जो उनके कैरियर का सर्वधिक स्कोर भी हैं। 
स्रोत: द हिंदू

भारत जलवायु प्रदर्शन सूचकांक में पहली बार शीर्ष 10 में हुआ शामिल

about – Page 2939_7.1
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में COP25 जलवायु शिखर सम्मेलन में भारत इस वर्ष के जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (CCPI) की दृष्टि से पहली बार शीर्ष 10 में शामिल है। भारत में प्रति व्यक्ति उत्सर्जन और ऊर्जा उपयोग का वर्तमान स्तर उच्च श्रेणी के देशों में  9वें स्थान पर है,जो कि उत्सर्जन के तुलनात्मक रूप से निचले स्तर को दर्शाता है। हालांकि, जलवायु नीति में अच्छे प्रदर्शन के लिए उच्च रेटिंग के बावजूद, विशेषज्ञों का कहना है कि भारत ने अभी तक जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने और कोयले पर देश की निर्भरता को कम करने की रूपरेखा तैयार नहीं की है।
रिपोर्ट में उल्लेख किया गया हैं कि भारत का अक्षय ऊर्जा श्रेणी में मध्य स्थान पर है, जबकि भारत का 2030 नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य अपनी अच्छी तरह से 2 डिग्री सेल्सियस की अनुकूलता के लिए बहुत अधिक है।रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई भी देश पेरिस जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर रहा है और रैंकिंग में पहले तीन स्थान खाली हैं। हालांकि यूरोपीय संघ के स्वीडन और डेनमार्क जैसे देश चौथे और पांचवें स्‍थान पर हैं लेकिन समग्र रेटिंग के लिहाज से यूरोपीय संघ के देशों के निष्‍पादन में व्‍यापक अंतर पाया गया है। जबकि जी-20 के केवल दो देश उच्च श्रेणी में हैं जिनमें ब्रिटेन 7वें और भारत 9वें स्थान पर है, जी-20 के आठ देश सूचकांक की सबसे खराब श्रेणी में शेष हैं। जिनमें ऑस्ट्रेलिया 61वें और सऊदी अरब 56वें स्थान पर हैं। सूचकांक को संयुक्त रूप से जर्मनवाच, न्यूक्लाइमेट इंस्टीट्यूट और क्लाइमेट एक्शन नेटवर्क द्वारा प्रस्तुत किया गया है। चीन, सबसे बड़ा वैश्विक उत्सर्जक सूचकांक में अपनी रैंकिंग को 30 वें स्थान पर थोड़ा सुधारता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश को अक्षय ऊर्जा की दृष्टि से मध्यम रेटिंग दी गयी है लेकिन भारत का 2030 नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य बहुत ऊंचे दर्जे का है। दुनिया के सबसे बड़े उत्‍सर्जक चीन ने सूचकांक में अपनी रैंकिंग में मामूली सुधार कर 30वां स्थान हासिल किया है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

गुलू मीरचंदानी को CEAMA ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

about – Page 2939_9.1
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड एप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने गुलू मीरचंदानी को “लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया है। गुलू मीरचंदानी Mirc Electronics Ltd. (ओनिडा) के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उन्हें कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में उनके व्यापक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। वह तीन दशकों से भी अधिक समय से कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के साथ जुड़े हुए है।
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायन्सेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (CEAMA) कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्यूरेबल्स सेक्टर का एक अखिल भारतीय संगठन है। यह तीन दशकों से  भी ज्यादा समय से अस्तित्व में है।
स्रोत: द हिंदू

सुनील शेट्टी बने राष्ट्रीय डोपिंग रोघी एजेंसी (NADA) के ब्रांड एंबेसडर

about – Page 2939_11.1
अभिनेता सुनील शेट्टी को राष्ट्रीय डोपिंग रोघी एजेंसी (NADA) का ब्रांड एंबेसडर चुना गया है। इस कदम से डोपिंग रोधी संस्था को उम्मीद है कि उनकी लोकप्रियता से देश में खेलो को डोपिंग से निजात करने में मदद मिलेगी। इस वर्ष 150 से अधिक एथलीटों डोप परीक्षण में नाकाम रहे, हालांकि इस सूची में एक-तिहाई से अधिकतर नाम बॉडी बिल्डर्स के थे।
टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए जाने के आठ महीने से कम समय के पहले इस प्रकार के संकेत अच्छी खबर नहीं है। इस साल की शुरुआत में वाडा द्वारा राष्ट्रीय डोपिंग रोधी प्रयोगशाला का निलंबन एक बड़ी समस्या है, क्योंकि अब राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा एथलीटों से एकत्र किए गए डोप नमूने को परीक्षण के लिए भारत के बाहर  भेजना होगा।
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों का हुआ समापन

about – Page 2939_13.1
नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों का समापन हो गया । भारत इन खेलो में 174 स्वर्ण, 93 रजत और 45 कांस्य सहित 312 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। इन खेलों में मेजबान नेपाल दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर रहा। दस दिनों तक चलने वाले दक्षिण एशिया के इस सबसे बड़े खेल आयोजन में भारत, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, पाकिस्तान और मालदीव के करीब 2700 से अधिक एथलीटों ने 1119 पदक जीते। इन 26 स्पर्धाओं का आयोजन काठमांडू, पोखरा और जनकपुर में किया गया था।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेपाल के प्रधानमंत्री: के पी शर्मा ओली; राजधानी: काठमांडू
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी; नेपाल की मुद्रा: नेपाली रुपया
स्रोत: डीडी न्यूज़

ओडिसा में बनाई जाएगी 45 नई फास्ट ट्रैक अदालतें

about – Page 2939_15.1
ओडिसा में महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों की सुनवाई तेजी से करने के लिए 45 नई फास्ट ट्रैक अदालतें बनाई जाएंगी। इनमे 21 अदालतें महिलाओं के यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई करेंगी। जबकि शेष 24 फास्ट ट्रैक अदालतें बच्चों के प्रति यौन अपराधों के मामलों से संबद्ध होगी। राज्य सरकार ने यह फैसला दुष्कर्म के मामलों की तेजी से सुनवाई और निपटान के लिए एक हजार से अधिक फास्ट ट्रैक अदालतें बनाने के केन्द्र के कार्यक्रम के बाद किया है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-


  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल
  • स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    इथियोपिया के PM को नोबेल शांति पुरस्कार से किया गया सम्‍मानित

    about – Page 2939_17.1
    इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सहयोग में योगदान के लिए 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार अब तक प्रदान किया गया 100वां पुरस्‍कार था। नोबेल शांति पुरस्कार के रूप में एक प्रमाणपत्र, स्वर्ण पदक और 9 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (850,000 यूरो) का चेक दिया जाता है। नोबेल कमेटी ने अक्टूबर में इथियोपिया और इरीट्रिया के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष को सुलझाने के प्रयासों में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद को सम्मानित करने की घोषणा की थी।
    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • इथियोपिया की राजधानी: अदीस अबाबा; मुद्रा: इथियोपियाई बीर
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    दिल्ली में हिंद महासागर संवाद और दिल्ली संवाद का किया जाएगा आयोजन

    about – Page 2939_19.1
    विदेश मंत्रालय नई दिल्ली में 13 से 14 दिसंबर तक छठे हिंद महासागर संवाद और ग्यारवें दिल्ली संवाद का आयोजन करेगा। यह पहला मौका होगा जब इन दोनों आयोजनों को एक साथ आयोजित किया जाएगा। हिंद महासागर संवाद का विषय “Indo-Pacific: Re-imagining the Indian Ocean through an Expanded Geography”, है, जबकि दिल्ली संवाद का विषय “Advancing Partnership in Indo-Pacific” है। इस वर्ष का विषय इंडो-पैसिफिक के रणनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में अवधारणा की बढ़ती पहचान को बनाए रखने पर केन्द्रित है।
    स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

    इसरो पृथ्वी निगरानी उपग्रह RISAT-2BR1 का करेगा प्रक्षेपण

    about – Page 2939_21.1
    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपने पृथ्वी निगरानी उपग्रह RISAT-2BR1 को PSLV-C48 यान से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के पहले लॉन्च पैड (FLP) से प्रक्षेपित करेगा। RISAT-2BR1, एक रडार इमेजिंग पृथ्वी निगरानी उपग्रह है जिसका वजन लगभग 628 किलोग्राम है, इसे 37 डिग्री के झुकाव पर 576 किमी की कक्षा में भेजा जाएगा।
    PSLV-C48, PSLV का 50वां मिशन है, जिसके जरिए इस्राइल, इटली, जापान और अमेरिका के 9 उपग्रहों को भी प्रक्षेपित किया जाएगा। इन अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों को न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ वाणिज्यिक व्यवस्था के तहत लॉन्च किया जा रहा है।
    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • इसरो के निदेशक: सिवन, मुख्यालय: बेंगलुरु, स्थापना: 1969
    स्रोत: डीडी न्यूज़

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF