Home   »   मानव विकास सूचकांक 2019 में भारत...

मानव विकास सूचकांक 2019 में भारत को मिला 129 वां स्थान

मानव विकास सूचकांक 2019 में भारत को मिला 129 वां स्थान |_50.1
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक 2019 में भारत को 189 देशों में से 129वाँ स्थान पर रखा गया है। इस सूचकांक में भारत को पिछले वर्ष 130वें स्थान पर रखा गया था। सूचकांक में नॉर्वे, स्विट्जरलैंड और आयरलैंड शीर्ष तीन स्थानों पर काबिज हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया 1990-2018 तक 46% की वृद्धि के साथ मानव विकास में प्रगति करने में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्षेत्र हैं, जिसके बाद पूर्वी एशिया और प्रशांत 43% पर हैं। 

भारत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:-


भारत का HDI मान 0.431 से बढ़कर 0.647 हो गया, जो मध्यम मानव विकास समूह के देशों के लिए तय किए गए औसत (0.634) से अधिक हैं और जो अन्य दक्षिण एशियाई देशों (0.642) के औसत से भी अधिक है। भारत पिछले 30 वर्षों में असमानता-समायोजित (IHDI) में आई लगभग आधी प्रगति (0.647 से 0.477) से गिरते हुए 130 वें स्थान पर आ गया हैं। IHDI असमानताओं के कारण HDI में प्रतिशत हानि का संकेतक है। भारत लिंग असमानता सूचकांक (GII) में 162 देशों में 122वें स्थान पर है।
मानव विकास सूचकांक, मानव विकास के 3 मूल मापदंडो अर्थार्त जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय के आधार पर देशों की औसत उपलब्धि को मापता है।

स्रोत: द हिंदू
Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *