केंद्र सरकार ने मेघालय स्थित HNLC संगठन पर लगाया प्रतिबंध

about - Part 2921_3.1
केंद्र सरकार ने हिंसा और अन्य तोड़फोड़ की गतिविधियों को बढ़ते देख मेघालय के विद्रोही संगठन हाइनेविट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (HNLC) को प्रतिबंधित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि HNLC ने अपने सभी धडों, शाखाओ और उससे जुड़े संगठनों के साथ खुले तौर पर भारतीय संघ के राज्य के उन क्षेत्रों को अलग करने के अपने उद्देश्य की सार्वजानिक घोषणा की है, जिसमें मुख्य रूप से खासी और जयंतिया आदिवासी रहते हैं ।
मंत्रालय ने कहा कि यह संगठन जबरन धन वसूलने के लिए आम लोगों को डराता-धमकाता और परेशान करता है, जबरन वसूली एवं धमकाने के लिए पुर्वौत्तर के अन्य उन्ग्र्वादी संगंठनो से संबंध रखता है और इसने अपने सदस्यों को पनाह और प्रशिक्षण देने के लिए बांग्लादेश में शिविर स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार का यह भी मानना है कि एचएनएलसी की गितिविधयों से भारत की संप्रभुता एवं अखंडता को खतरा है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • गृहमंत्री: अमित शाह

स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

भारत-कतर की नौसेनाओं का संयुक्‍त अभ्‍यास “ज़ायर-अल-बह्र”

about - Part 2921_5.1
भारत और कतर की नौसेनाओं के बीच पांच दिनों तक चलने वाला द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास “ज़ायर-अल-बह्र” क़तर के दोहा में चल रहा है। द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का उद्घाटन दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग में इजाफा  और आतंकवाद, समुद्री डाकुओं के आतंक का मुकाबला करने तथा समुद्री सुरक्षा में सहयोग को मजबूत करेगा।आईएनएस त्रिकंड की कमांड कैप्‍टन विशाल बिशनोई के हाथो में है और P8-I गश्‍ती हवाईजहाज अभ्यास के उद्घाटन संस्करण का हिस्सा था।



उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत में नौसेना दिवस 4 दिसंबर को मनाया जाता है
  • नौसेना प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह
  • स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    ADB विजयनगर चैनल सिंचाई प्रणाली के लिए देगा 91 मिलियन डॉलर का ऋण

    about - Part 2921_7.1
    केन्द्रीय और एशियाई विकास बैंक (ADB) ने विजयनगर चैनल सिंचाई प्रणाली को आधुनिक बनाने और कृष्णा नदी बेसिन में नदी बेसिन प्रबंधन योजनाओं का निर्माण करने के लिए 91 मिलियन अमेरिकी डॉलर के  ऋण को बढ़ाने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
    यह कर्नाटक में सिंचाई जल उपयोग क्षमता में सुधार करने में मदद करेगा और स्थायी जल सुरक्षा में सुधार करने में योगदान देगा। निवेश कार्यक्रम कर्नाटक सरकार को एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन से जुड़े संस्थानों को मजबूत करने और राज्य में जल उपयोग दक्षता में सुधार के लिए सिंचाई प्रणाली के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने में मदद करेगा।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • कर्नाटक की राजधानी: बेंगलुरु; सीएम: बीएस येदियुरप्पा; राज्यपाल: वजुभाई वाला
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शुरू किया BMEWMP कार्यक्रम

    about - Part 2921_9.1
    राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन जम्मू-कश्मीर ने बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के लिए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जैव चिकित्सीय उपकरण अपशिष्ट प्रबंधन कार्यकम – BMEWMP की शुरूआत की इै। स्वास्थय देखभाल संस्थाओं में रोगियों की देखभाल संबंधी सुविधाओं में सुधार के लिए जैव चिकित्सीय उपकरणों का प्रबंधन जरूरी है। कार्यक्रम को इस प्रकार तैयार किया गया है कि जिला स्तर की स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा में उप-जिला अस्पताल में 90% और PHC में 80% तक 95% तक सक्रिय होगा।
    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    इसरो कार्टोसैट-3 और अमेरिका के 13 उपग्रहों को 25 नवंबर को करेगा लॉन्च

    about - Part 2921_11.1
    भारत का ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यानPSLV-C47, श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) से कार्टोसैट -3 और अमेरिका के 13 वाणिज्यिक नैनो उपग्रह को सूर्य की समकालिक कक्षा में लॉन्च करेगा। कार्टोसैट -3 उपग्रह तीसरी पीढ़ी का सबसे उन्नत उपग्रह है जिसमें उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग क्षमता वाला कैमरा लगा है। यह SDSC SHAR, श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए जाने वाला 74वां प्रक्षेपण यान मिशन होगा।
    PSLV-C47 ‘XL’ कॉन्फ़िगरेशन में PSLV की 21 वीं उड़ान है, जो 6 सॉलिड स्ट्रैप-ऑन मोटर्स के साथ होगा। PSLV-C47, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL), अंतरिक्ष विभाग के साथ वाणिज्यिक व्यवस्था के हिस्से के रूप में अमेरिका के 13 वाणिज्यिक नैनोसेटलाइट भी ले जाएगा।

    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • इसरो के निदेशक: के.एस. सीवन; मुख्यालय: बेंगलुरु; स्थापित: 1969

    स्रोत: द न्यूज ओन AIR

    मेघालय में इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 2019 की हुई शुरुआत

    about - Part 2921_13.1
    मेघालय के मुख्यमंत्री ने शिलांग में चौथे इंटरनेशनल चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल 2019 का उद्घाटन किया। भारत और दक्षिण कोरिया द्वारा संयुक्त रूप से पहली बार के इस तरह के अनूठे शरद ऋतु के फूलों के उत्सव हिमालय चेरी ब्लॉसम (वैज्ञानिक नाम प्रूनस सेरुलता) का गवाह बनेगा। भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत शिन बोंग-किल इस समारोह में शिरकत करेंगे।



    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मेघालय के मुख्यमंत्री: कोनराड के संगमा; राज्यपाल: तथागत रॉय
    स्रोत: द टाइम्स ऑफ इंडिया

    दार्जिलिंग की ग्रीन और व्हाइट टी को मिला जीआई टैग

    about - Part 2921_15.1
    पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा दार्जिलिंग की ग्रीन और व्हाइट टी को भौगोलिक संकेतक (GI) उत्पादों के रूप में पंजीकृत किया गया है। दार्जिलिंग चाय की इन दो किस्मों को भौगोलिक संकेत (पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम 1999 के तहत अक्टूबर 2019 से प्रभावी रूप से पंजीकृत किया गया है। यह “दार्जिलिंग चाय की बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण को मजबूत करेगा” जिसे देश और विदेश में “आला दर्जे” (लक्जरी) उत्पाद माना जाता है। 
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    पाकिस्तान टाइफाइड से निपटने वाले टीके की खोज करने वाला बना पहला देश

    about - Part 2921_17.1
    पाकिस्तान सिंध प्रांत में घातक बीमारी टाइफाइड से निपटने की दिशा में नए टीके टाइफाइड कंजुगेट वैक्सीन (TCV) को तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा 2018 में हरी झंडी मिलने वाले टीके का शुरूआती इस्तेमाल सिंध प्रान्त के शहरी इलाकों में 18 नवंबर से 30 नवंबर तक शुरू होने वाले दो सप्ताह के टीकाकरण अभियान के दौरान किया जाएगा।
    टाइफाइड कंजुगेट वैक्सीन (TCV) बार दी जाने वाली वैक्सीन है, जिसे इंट्रामस्क्युलर रूप से इंजेक्ट किया जाएगा। टीका कम लागत और उच्च दक्षता वाला है। इससे वयस्कों, बच्चों और 9 महीने के शिशुओं को लंबे समय तक चलने वाली प्रतिरक्षा शक्ति प्रदान करने की संभावना है।



    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • पाकिस्तान की राजधानी: इस्लामाबाद; पाकिस्तान के पीएम: इमरान खान
    • पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
    स्रोत: द हिंदू

    चुवान आयोग टीएन शेषन की स्मृति में शिक्षा पीठ की करेगा स्थापना

    about - Part 2921_19.1
    चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) टीएन शेषन की स्मृति में चुनाव अध्ययन के लिए अंतर-विषयी दृष्टिकोण “युवाओं को महत्वाकांक्षी भारत के साथ विशेष जुड़ाव” पर पीठ स्थापित करने का निर्णय लिया है। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) टीएन शेषन जिनका हाल ही में 10 नवंबर, 2019 को निधन हो गया।
    इस के अंतर्गत 2020-2025 के बीच, सेंटर फॉर करिकुलम डेवलपमेंट फॉर इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) को नई दिल्ली में स्थापित किया जाएगा। पूर्व CEC एन गोपालस्वामी, इस पीठ के संरक्षक होंगे। अगस्त-सितंबर 2020 तक पीठ के कार्यात्मक होने की संभावना है।



    उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • चुनाव आयोग का गठन: 25 जनवरी 1950 (इस दिन को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है)
    • चुनाव आयोग का मुख्यालय: नई दिल्ली
    • मुख्य चुनाव आयुक्त: सुनील अरोड़ा
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुजरात में SAANS अभियान की शुरुआत

    about - Part 2921_21.1
    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों में अच्छे, और नवाचारों पर छठे राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान गुजरात में ‘SAANS’ अभियान की शुरुआत की। 
    SAANS का उद्देश्य निमोनिया के कारण होने वाली बाल मृत्यु दर को कम करना हैं, जिसका पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु में लगभग 15% भाग है। SAANS, का  पूरा नाम ‘सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज़ टू न्यूमोनिया सक्सेसफुल’ हैं। इस अभियान के तहत सरकार का लक्ष्य 2025 तक प्रति एक हजार  बच्चो के जन्म के बाद निमोनिया से होने वाली मौतों को तीन से भी कम करना हैं।

    उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री: हर्षवर्धन
    स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

    Recent Posts

    about - Part 2921_22.1
    QR Code
    Scan Me