RBI ने “निजी क्षेत्र में SFB के लाइसेंस के लिए जारी किए दिशा-निर्देश”

about - Part 2902_3.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने निजी क्षेत्र में छोटे वित्त बैंकों के ‘ओन टैप’ लाइसेंस के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। इस लाइसेंस के लिए केवल 5 साल का संचालन पुरे करने बाद ही इच्छुक भुगतान बैंक स्वयं को छोटे वित्त बैंकों (एसएफबी) में बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पांच साल के संचालन को पूरा करने वाले मौजूदा भुगतान बैंक (पीबी) भी विभिन्न प्राधिकरणों की सभी कानूनी और विनियामक आवश्यकताओं के अनुपालन के बाद छोटे वित्त बैंकों में रूपांतरण के लिए पात्र हैं, यदि वे इन दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं।
लाइसेंस विंडो ओन टैप व्यवस्था पर शुरू होगी। प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों (यूसीबी) को बदलने के लिए न्यूनतम पूंजी 200 करोड़ रखी गई है, निवल मूल्य की प्रारंभिक अनिवार्यता 100 करोड़ होगी, जिसमे कारोबार शुरू होने की तारीख से पांच साल के भीतर ₹ 200 करोड़ तक बढ़ाना होगा। एसएफबी को परिचालन शुरू करने के साथ ही बैंक का दर्जा दिया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
भारतीय रिज़र्व बैंक

ब्रिटेन ने की नाटो देशों के शिखर सम्मेलन 2019 की मेजबानी

about - Part 2902_5.1
ब्रिटेन ने लंदन में दो दिन चलने वाले 2019 के नाटो (नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन) शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। वर्ष 2019 का शिखर सम्मेलन की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया। यह सम्मलेननाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग की अध्यक्षता में किया जिसमे नाटो के राष्ट्रअध्यक्षों ने भाग लिया। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य नाटो के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों को सहयोगयात्मक गतिविधियों के लिए रणनीतिक दिशा का मूल्यांकन करना था।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नाटो के सदस्य देश: 29; स्थापना: 4 अप्रैल 1949.
  • मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
स्रोत: बीबीसी

“शिल्पा शेट्टी ऐप” बनी वर्ष 2019 की सर्वश्रेष्ठ गूगल प्ले ऐप

about - Part 2902_7.1
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिटनेस ऐप “शिल्पा शेट्टी ऐप” को गूगल प्ले की 2019 की सर्वश्रेष्ठ ऐप के लिए चुना गया हैं। ऐप को ‘व्यक्तिगत विकास’ की श्रेणी में पुरस्कार दिया गया।
स्रोत: द हिंदू

भारत में किया जाएगा INDRA 2019 अभ्यास का आयोजन

about - Part 2902_9.1
भारत और रूस के बीच होने वाला संयुक्त INDRA 2019, त्रि-सेवा अभ्यास 10 से 19 दिसंबर 2019 से बबीना (झांसी के पास), पुणे और गोवा में आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास में दोनों देशों के रक्षा विशेषज्ञ अपने पेशेवर अनुभव और विचार साझा करेंगे। इस अभ्यास में एस्प्रिट-डी-कोर और सद्भावना प्रमुख क्षेत्र होंगे जो भारत और रूस के रक्षा बलों की साझेदारी को और मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
अभ्यास INDRA की श्रृखंला की शुरुआत 2003 में की गई थी और पहला संयुक्त त्रि-सेवा अभ्यास 2017 में आयोजित किया गया था, यह दुनिया के दो सबसे बड़े सशस्त्र बलों का एकजुट होना और व्यावसायिकता के साथ इस परिमाण का सफलतापूर्वक अभ्यास करने के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा, संयुक्त राष्ट्र के आदेश के तहत किए जाने वाले इस अभ्यास का मकसद आतंकी संकट को परास्त करने के लिए संयुक्त रूप से एक दूसरे से तौर-तरीकों का विकास और अभ्यास करना हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति हैं।
  • मास्को रूस की राजधानी है।
  • रूसी रूबल मुद्रा रूस है।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

मध्य प्रदेश के देवास में अवंती मेगा फूड पार्क का हुआ उद्घाटन

about - Part 2902_11.1
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री ने मध्य प्रदेश के देवास में अवंती मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया। मध्य भारत का यह पहला फूड पार्क जो 51 एकड़ से अधिक क्षेत्रो में फैला है और जिसकी निर्माण लागत लगभग 150 करोड़ रुपये है। इस मेगा फूड पार्क से लगभग 5 हजार स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। पार्क में सोयाबीन, चना, गेहूं और अन्य अनाज और सब्जियों का प्रसंस्करण किया जाएगा। अगले चरणों में इंदौर, उज्जैन, धार और आगर में भी भंडार गृह खोले जाएंगे।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री: हरसिमरत कौर बादल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

पीयूष गोयल ने तीसरे राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद सम्मलेन का किया उद्घाटन

about - Part 2902_13.1
वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद सम्मलेन के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। सम्‍मेलन का आयोजन गर्वमेंट ई मार्केट प्‍लेस- जैम ने भारतीय उद्योग परिसंघ के सहयोग से किया है। जैम गति, कौशल और पैमाने का प्रतीक है जो ई मार्केटप्‍लेस प्‍लेटफार्म के लिए अनिवार्य है। जैम का आधार खुलापन, निष्‍पक्षता तथा समावेशन है और यह वास्‍तव में एक पारदर्शी ई-मार्केट प्‍लेस  है।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने हरिद्वार में भारत की पहली HAM परियोजना का किया उद्घाटन

about - Part 2902_14.1
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्‍वीडन नरेश कार्ल्‍स गुस्‍ताफ XVI और रानी सिल्विया की मौजूदगी में हरिद्वार के समीप सराय गांव में 14 MLD जल-मल उपचार संयंत्र (STP) का उद्घाटन किया।
सराय एसटीपी “हाइब्रिड एन्युइटी पीपीपी मॉडल पर आधारित देश की पहली परियोजना” है। उत्तराखंड में 344 करोड़ रुपये की लागत से राज्‍य में 34 जल-मल उपचार संयंत्र केंद्र खोले जाएंगे जिनमें से 23 संयंत्रों का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक बार सभी एसटीपी चालू हो जाने के बाद, “गंगा के जल की गुणवत्ता में काफी सुधार” होगा।



उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्तराखंड की राजधानी: देहरादून; राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

राष्ट्र भारत रत्न आम्बेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर कर रहा हैं श्रद्धांजलि अर्पित

about - Part 2902_16.1
राष्ट्र आज (प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर) को भारत रत्न डॉक्टर बी.आर. आम्बेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। वे बाबासाहेब अम्बेडकर के नाम से लोकप्रिय थे और उन्हें संविधान निर्माता भी कहा जाता हैं। वह बहुत लोकप्रिय राजनेता, प्रख्यात न्यायविद, बौद्ध कार्यकर्ता, दार्शनिक, मानवविज्ञानी, इतिहासकार, लेखक, अर्थशास्त्री, विद्वान और संपादक थे। वे एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने भारत में सामाजिक असमानता को मिटने और वंचितों को के उत्थान के लिए अपना पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

स्रोत: द न्यूज ओन AIR

HRD मंत्री ने ‘फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम’ का किया गया शुभारंभ

about - Part 2902_18.1
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और युवा कार्य एवं खेल राज्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने संयुक्त रूप से फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। “फिट इंडिया स्कूल रेटिंग सिस्टम” को फिट इंडिया अभियान के तहत शुरू लॉन्च किया गया है। निर्धारित खास मानदंडों के अुनसार फिट इंडिया स्‍कूल रेटिंग प्रणाली से विद्यालयों की छवि सुधरने की संभावना जताई गई हैं।
फिट इंडिया कार्यक्रम प्रधानमंत्री द्वारा नागरिको में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई एक अभिनव पहल है।
स्रोत: प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो

RBI ने मौद्रिक नीति बैठक में रेपो दर अपरिवर्तित रखने का किया फैसला

about - Part 2902_20.1
भारतीय रिजर्व बैंक ने पांचवी द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो दर 5.15% में कोई बदलाव नहीं करने निर्णय किया है। इसके अलावा बैठक में विकास को सुचारू करने के लिए मौद्रिक नीति के आक्रामक रुख को बनाए रखने का भी फैसला किया है, ताकि लक्षित मुद्रास्फीति के नियंत्रण को सुनिश्चित किया जा सके। पांचवीं द्वि-मासिक मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए कुछ मुख्य निर्णय हैं:-
  • चलनि‍धि समायोजन सुवि‍धा (LAF) के तहत रेपो दर 5.15% तक अपरिवर्तित रखी गई।
  • LAF के तहत रिवर्स रेपो दर में भी कोई बदलाव नहीं किया यानी – 4.90% ही रहेगी
  • सीमांत स्थायी सुविधा (MSF) दर और बैंक दर में भी कोई बदलाव नहीं किया यानी – 5.40% ही रहेगी
उपरोक्त समाचार से LIC Assistant Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
स्रोत: भारतीय रिजर्व बैंक

Recent Posts

about - Part 2902_21.1
QR Code
Scan Me