अमेज़न भारत में करेगा एक बिलियन अमरीकी डालर का निवेश

about – Page 2901_3.1
वैश्विक दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़ॅन ने भारत में एक बिलियन अमरीकी डालर के वृद्धिशील निवेश (इंक्रीमेंटल इन्वेस्टमेंट) की घोषणा की है। इस निवेश का मुख्य उद्देश्य भारत में लघु और मध्यम व्यवसायों (SMB’s) को डिजिटल बनाना हैं। इसके अलावा कंपनी ने वर्ष 2025 तक 10 बिलियन अमरीकी डालर के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात कर अपने व्यापार और स्तर को बढ़ाने की योजनाओं की घोषणा की है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अमेजन के CEO: जेफ बेज़ोस; स्थापित: 5 जुलाई 1994

पुरी को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए मिला स्वच्छा दर्पण पुरस्कार 2019

about – Page 2901_5.1
ओडिशा के पुरी को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की पहल के लिए स्वच्छा दर्पण पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित खुले शौच मुक्त स्थिरता कार्यशाला के दौरान आयोजित समारोह  में दिया गया। कार्यशाला का आयोजन पेयजल और स्वच्छता विभाग (DDWS) और जल शक्ति मंत्रालय द्वारा किया गया।
ओडिशा के पुरी जिले को जागरुकता कार्यक्रमों के जरिए से शहर के लोगों का ध्यान शहर के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखे जाने के लिए आकर्षित करने और अपनी प्रभावी नीतियों से जिले में प्लास्टिक के कचरे का सफलतापूर्वक प्रबंधन करने के लिए सम्मानित किया गया है।
स्वछता दर्पण पुरस्कार 2019 भारतीय बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान द्वारा पुरी नगर पालिका के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सरोज कुमार स्वैन को प्रदान किया गया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल

भारतीय मूल के ईश्वर शर्मा ने ग्लोबल चाइल्ड प्रोडगी अवार्ड किया अपने नाम

about – Page 2901_7.1
योग के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने वाले भारतीय मूल के दस वर्षीय ब्रिटिश छात्र ईश्वर शर्मा ने ग्लोबल चाइल्ड प्रोडगी अवार्ड अपने नाम किया हैं। उन्हें 45 देशों में से ब्रिटेन से बालविज्ञान, बाइकिंग, कोरियोग्राफी, फिटनेस और मार्शल आर्ट आदि जैसी 30 अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए चुना गया।

ईश्वर शर्मा के पास वेदों और ‘भगवद गीता’ के लगभग 50 श्लोकों का जप करने का कौशल है और साथ ही नियत ही योग का अभ्यास भी करते हैं। मैसूर से ताल्‍लुक रखने वाले शर्मा ने ब्रिटेन सहित दुनिया भर के 100 से अधिक योग कार्यक्रमों में भाग लिया है।

कैप्टन तानिया होंगी गणतंत्र दिवस परेड की पहली महिला एडजुटेंट

about – Page 2901_9.1
भारतीय सेना की सिग्नल कोर की अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल, गणतंत्र दिवस परेड में परेड एडजुटेंट की भूमिका निभाने वाली पहली महिला सेना अधिकारी होंगी। परेड के लिए एक परेड एडजुटेंट जिम्मेदार अधिकारी होता है। कैप्टन शेरगिल इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार से स्नातक हैं। उन्हें मार्च 2017 में अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई से कमीशन किया गया था।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवणे
  • 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है ।
  • .

भारत और बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रियों की बैठक 2020

about – Page 2901_11.1
भारत और बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रियों की बैठक 2020 नई दिल्ली में आयोजित की गई। भारत के सूचना और प्रसारण मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर और बांग्लादेशी सूचना मंत्री मुहम्मद एच महमूद ने बैठक में अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व किया। दोनों देशों के बीच कुछ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर के साथ बैठक समापन हुआ।
बैठक के दौरान, दोनों मंत्रियों ने प्रसार भारती और बांग्लादेश रेडियो बेतार के बीच कार्यक्रमों के आदान प्रदान से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के अनुसार, भारतीय कार्यक्रम बांग्लादेश रेडियो बेतार पर प्रसारित किए जाएंगे और इसी तरह ऑल इंडिया रेडियो पर बांग्लादेश रेडियो बेतार के कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे।
भारत के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और बांग्लादेश के फिल्म विकास निगम ने संयुक्त रूप से बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की जीवनी पर एक फिल्म बनाने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। बायोपिक उनके जीवन और उनके क्रियाकलापों पर आधारित होगी और जिसे भारतीय प्रसिद्ध निर्देशक श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित किया जाएगा। बायोपिक को बंगा बंधु के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य पर मार्च 2021 में रिलीज़ करने की योजना है। बांग्लादेश में 17 मार्च, 2020 से 17 मार्च, 2021 तक शेख मुजीबुर्रहमान  के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में “मुजीब वर्ष” भी मनाया जाएगा।
बैठक के दौरान, भारत ने बांग्‍लादेश में ‘बंगबंधु फिल्‍म सिटी’ स्‍थापना में सहयोग देने की भी घोषणा की हैं।
उपरोक्त समझौता ज्ञापनों से दोनों देशों के मौजूदा संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों में विकास को एक अग्रिम स्तर तक ले जाने की उम्मीद है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री: शेख हसीना; राजधानी: ढाका; मुद्रा: टका

डॉ. स्वामीनाथन को ‘मुप्पावरप्पु वेंकैया नायडू नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस’ से किया गया सम्मानित

about – Page 2901_13.1
प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम एस स्वामीनाथन को कृषि क्षेत्र में दिए गए उनके विशिष्ट योगदान के लिए ‘मुप्पावरप्पु वेंकैया नायडू नेशनल अवार्ड फॉर एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार की घोषणा हाल ही में हैदराबाद में मुप्‍पावरपु फाउंडेशन की दसर्वी वर्षगांठ के समारोह के दौरान की गई। पुरस्‍कार के रूप में 5 लाख नकद और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता हैं।
डॉ स्वामीनाथन देश के कृषि क्षेत्र में योगदान ने एक नयी क्रांति का सूत्रपात किया जिसके कारण उन्‍हें हरित क्रांति का जनक कहा जाता हैं। वह कृषि की उन्नति और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
डॉ स्वामीनाथन के साथ ही जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता डॉ गुट्टा मुनिरत्नम को भी ‘मुप्पावरप्पु नेशनल अवार्ड फॉर सोशल सर्विस’ के लिए चुना गया। डॉ. जी मुनिरत्नम को समाज सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री:  वाई एस जगनमोहन रेड्डी
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी: हैदराबाद
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: विश्व भूषण हरिचंदन

अरुणाचल प्रदेश में प्रसिद्ध परशुराम कुंड मेला हुआ आरंभ

about – Page 2901_15.1
अरुणाचल प्रदेश में प्रसिद्ध परशुराम कुंड मेला आरंभ हो गया हैं। परशुराम कुंड एक हिंदू तीर्थस्थल है जो लोहित नदी के निचले इलाकों में ब्रह्मपुत्र के पठार पर स्थित है। सर्दियों में देशभर से हजारों श्रद्धालु प्रत्‍येक वर्ष मकर संक्रांति पर इस पावन कुंड में स्‍नान के लिए आते हैं लोककथा के अनुसार मकर संक्रांति के दिन इस पवित्र कुंड में स्‍नान करने से लोग पाप मुक्त हो जाते है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू
  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: बी डी मिश्रा

राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार 2019

about – Page 2901_17.1
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार 2019 प्रदान किए। इन पुरस्‍कारों की शुरूआत 2018 में की गई थी, राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार देने का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के लिए सड़क निर्माण, संचालन, रखरखाव और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को सम्मानित करना है।
ये पुरस्कार निम्न सात श्रेणियां में प्रदान किए जाते हैं :

1) परियोजना प्रबंधन में उत्‍कृष्‍टता
2) परिचालन और रखरखाव में उत्‍कृष्‍टता
3) टोल प्रबंधन में उत्‍कृष्‍टता
4) राजमार्ग सुरक्षा में उत्‍कृष्‍टता
5) नवाचार
6) चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शानदार काम
7) हरित राजमार्ग

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सड़क, परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री: वी.के. सिंह

सेना दिवस: 15 जनवरी

about – Page 2901_19.1
भारत में हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष देशभर में 72 वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज ही के दिन आजादी के बाद 1949 में देश के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के.एम करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ एफ.आर.आर बुशर से सैन्य कमान अपने हाथों में ली थी।
सेना दिवस हमारे देश के सैनिकों को निस्वार्थ सेवा और भाईचारे और आगे बढ़कर, देश के लिए प्यार की सबसे बड़ी मिसाल कायम करने के लिए सभी सेना मुख्यालयों में मनाया जाता है। भारतीय सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है, जो अमेरिका, रूस और चीन जैसी महाशक्तियों को टक्कर देती है।
भारतीय सेना का आदर्श वाक्य ‘service before self’ है और इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करना है, बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से राष्ट्र की रक्षा करना और सीमाओं पर शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। इसीलिए प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में “जय जवान जय किसान” का नारा दिया था।
भारतीय सेना ने उच्चतम स्तर की दक्षता का प्रदर्शन किया है और यह कई तरह की जटिल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में कामयाब रही है। जनमानस में सेना के प्रति हमेशा गौरव का भाव रहा है और सेना ने राष्ट्र निर्माण के विभिन्न कामों तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के सीएमडी पद को अलग करने की समय सीमा को 2022 तक बढ़ाया

about – Page 2901_21.1
शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 500 सूचीबद्ध कंपनियों के अध्यक्ष और MD (प्रबंध निदेशक) या मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पदों को अलग करने की समय सीमा को 2 साल आगे बढ़ा दिया है। ये नियम अब 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगे।

सेबी का उद्देश्य शीर्ष कंपनियों के बोर्ड और प्रबंधन को अलग-अलग करना है। सेबी ने 2018 में शीर्ष 500 सूचीबद्ध कंपनियों को अप्रैल 2020 तक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद को अलग करने के निर्देश दिए थे। अध्यक्ष-एमडी पद को अलग-अलग करने का नियम कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर सेबी द्वारा नियुक्त उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी) समिति की सिफारिशों का हिस्सा हैं।
चेयरमैन और एमडी या सीईओ की एक पोस्ट होने से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और मैनेजमेंट के हितों में टकराव की आशंका रहती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों में चेयरमैन और एमडी की जिम्मेदारी एक ही व्यक्ति संभाल रहा है। अन्य स्टॉक एक्सचेंजों के आकड़ो के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में, शीर्ष 500 सूचीबद्ध कंपनी का केवल 50% ही उपरोक्त नियामक प्रावधान के अनुपालन में है। सेबी को उद्योग नियामक संस्थाओं जैसे फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और भारतीय उद्योग परिसंघ सहित उपरोक्त नियामक आवश्यकता के संबंध में विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। 
यह निर्णय कॉरपोरेट्स की मांग पर लिया गया है। इसके पीछे एक वजह मौजूदा आर्थिक सुस्‍ती में अनुपालन बोझ को कम करना भी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सेबी मुख्यालय: मुंबई, अध्यक्ष: अजय त्यागी

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF