नीलगिरि माउंटेन रेलवे विदेशी पर्यटकों के लिए चलाएगा विशेष रेल सेवा

about - Part 2898_3.1
यूनेस्को की ऐतहासिक धरोहरों में शामिल नीलगिरि माउंटेन रेलवे (NMR) ने विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष रेल सेवा चलाने का फैसला किया हैं। इस रेल सेवा में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित कई देशों के 71 पर्यटकों, कुन्नूर से ऊटी तक एक विशेष भाप इंजन द्वारा यात्रा का लुफ्त लेंगे। उनका स्वागत विशेष स्मृति चिन्ह और उपहार के साथ-साथ मूल एडमोंटन टाइप कार्डबोर्ड टिकट देकर किया जाएगा।
NMR दुनिया के उन रेलवे में से एक है जो अद्वितीय रैक और पिनियन प्रणाली का उपयोग करता है, यह विशेष तीसरी रेल सेवा तमिलनाडु के मेट्टुपालयम पश्चिमी घाट से पश्चिमी घाट में पहाड़ो की रानी कहे जाने वाले ऊटी की पहाड़ियों के बीच चलेगी। 

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनेस्को मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस में, यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

WADA ने रूस को 4 साल के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलों से किया बैन

about - Part 2898_5.1
विश्व डोपिंग एजेंसी (WADA) ने रूस पर 2020 टोक्यो ओलंपिक और 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक सहित विश्व चैम्पियनशिप और अन्य विश्व स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है, वाडा ने मास्को लैब डेटा से छेड़छाड़ करने के आरोप में रूस पर ये प्रतिबंध लगाया है। विश्व स्तरीय कार्यक्रमों में रूसी ध्वज और राष्ट्रगान पर भी प्रतिबंध लगा गया है।
रूस की डोपिंग एजेंसी के पास वाडा की सज़ा के खिलाफ अपील करने के लिए 21 दिन का समय है, उनकी अपील कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट में भेजी जाएगी। 2016 में आई मैकलेरन की रिपोर्ट में रूस में विशेष रूप से 2011 और 2015 के देश-प्रायोजित डोपिंग का खुलासा किया था ।
उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • वाडा के अध्यक्ष: सर क्रेग रीड; मुख्यालय: मॉन्ट्रियल, कनाडा
  • स्थापना: 10 नवंबर 1999
स्रोत: डीडी न्यूज़

मानवाधिकार दिवस: 10 दिसंबर

about - Part 2898_7.1
मानवाधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस 10 दिसंबर, 1948 को अस्तित्व में आया, जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों को विश्व स्तर अपनाए जाने की घोषणा की थी। यह दिन विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष सभी लोगों के लिए एक समान मानकों को स्थापित करने और सशक्त बनाने के लिए मनाया जाता हैं । इसके आलावा इस दिवस को मनाने उद्देश्य विश्वभर के लोगों का ध्यान मानवाधिकारों की ओर आकर्षित करना हैं।
इस वर्ष मानव अधिकारों को अपनाए जाने की 71वीं वर्षगांठ हैं। इस वर्ष का विषय “यूथ स्टैंड अप फॉर ह्यूमन राईट” हैं, जिसका उद्देश्य मानवाधिकार सुनिश्चित करने में युवाओं की भूमिका को चिन्हित करने के लिए, उनकी आवाज़ को प्रोत्साहित करना और अधिकारों के संवर्धन और संरक्षण में वैश्विक लोगो की विस्तृत श्रृंखला को शामिल करना है।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

2018 में विश्व भर में हथियारों की बिक्री में हुई 5% वृद्धि

about - Part 2898_9.1
वर्ष 2018 में विश्व भर में हथियारों की बिक्री में लगभग पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार हथियारों के बाजार में अमरीका का दबदबा है। हथियारों के 100 सबसे बड़े निर्माताओं का कुल कारोबार 420 अरब डॉलर हो गया है। इसमें 59 प्रतिशत या लगभग 246 बिलियन डॉलर का हिस्सा अमरीकी हथियार निर्माताओँ का है जिसमे पिछले वर्ष 7.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं।
अमेरिका के बाद हथियार उत्पादन में रूस का स्थान दूसरा है और बाजार में उसकी हिस्सेदारी 8.6  प्रतिशत है। हथियार बाजार में ब्रिटेन का हिस्सा 8.4 प्रतिशत और फ्रांस का 5.5  प्रतिशत है। पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध न होने के कारण रिपोर्ट में चीन का नाम नहीं है। विश्व के सबसे बड़े शस्त्र निर्माताओं में अमरीका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन 2009 से शीर्ष पर बनी हुई है। जिसका पिछले वर्ष का कारोबार 47.3 बिलियन डॉलर रहा था। विश्व बाजार में हथियारों की बिक्री का 11 प्रतिशत हिस्सा अकेली इस कंपनी का है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/SSC CGL परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • लॉकहीड मार्टिन के अध्यक्ष और सीईओ: मार्लिन ए. ह्युसन
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

गिरीश चंद्र चतुर्वेदी बने NSE के नए अध्यक्ष

about - Part 2898_11.1
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (NSE) ने गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Sebi) द्वारा मंजूरी दी गई थी।
गिरीश चंद्र चतुर्वेदी सेवानिवृत्त IAS अधिकारी और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में पूर्व सचिव रह चुके हैं। वे वर्तमान में आईसीआईसीआई बैंक के बोर्ड में शामिल हैं और उन्हें सरकार द्वारा इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (IL & FS) के बोर्ड में नियुक्त किया गया है।
स्रोत: द इकोनॉमिक टाइम्स

FIA ने आनंद कुमार को न्यूयॉर्क में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए दिया न्योता

about - Part 2898_13.1
फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार को न्यूयॉर्क में गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर आयोजित एक समारोह में आमंत्रित किया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन प्रवासी भारतीयों का सबसे पुराना संगठन है। वर्ष “2020” में FIA अपनी 50वीं वर्षगांठ भी मना रहा है। आनंद कुमार को उनके कार्यक्रम ‘सुपर 30’ के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
‘सुपर 30’ एक ऐसा कार्यक्रम है जो समाज के गरीब वर्ग के 30 छात्रों को हर साल प्रतिष्ठित आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए बिना किसी शुल्क के शिक्षा देता है।
स्रोत: द हिंदू

मैसूर में किया जाएगा मानव पुस्तकालय का आयोजन

about - Part 2898_15.1
महलों का शहर कहे जाने वाले मैसूरु में मानव पुस्तकालय का आयोजन किया जाएगा, यह एक ऐसी अवधारणा जिसमे पुस्तकों के साथ पर सीधे ज्ञान के सबसे बड़े स्रोत मनुष्य से अपेक्षित जानकारी ली जा सकती है। मानव पुस्तकालय की शुरुआत लंबे समय से चली आ रही पूर्वाग्रहों और रूढ़ियों को समाप्त का करने और पुस्तकों के स्थान पर विशेषज्ञों से सीधी बातचीत से सामाजिक सामंजस्य स्थापित किया जा सकेगा।
मानव पुस्तकालय की शुरूआत वर्ष 2000 में की गई थी और जिसे वर्तमान में 85 से अधिक देशों में मानव पुस्तकालय संगठन के रूप में जाना जाता है। भारत में, मानव पुस्तकालय हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु सहित विभिन्न महानगरीय शहरों में फैला हुआ है।
उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • कोपेनहेगन, डेनमार्क-मुख्यालय मानव पुस्तकालय एक गैर-लाभकारी पंजीकृत अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
स्रोत: द न्यूज ओन AIR

नरसंहार पीड़ितों की याद और इसकी रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 9 दिसंबर

about - Part 2898_17.1
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 9 दिसंबर को नरसंहार अपराध के पीड़ितों की याद और इसकी रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Commemoration and Dignity of the Victims of the Crime of Genocide and of the Prevention of this Crime) के रूप में चिन्हित किया हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 9 दिसंबर, 1948 को नरसंहार अपराध (“नरसंहार सम्मेलन”) की रोकथाम और सजा के प्रस्ताव पर प्रत्येक वर्ष  नरसंहार सम्मेलन आयोजित करने की शुरुआत की थी। इस वर्ष सम्मलेन की 70वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य नरसंहार सम्मलेन के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नरसंहार अपराध से निपटने और रोकने में इसकी भूमिका को चिन्हित करना और इसके पीड़ितों को याद करना और सम्मानित करना हैं।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

इजरायली छात्र सैटेलाइट “Duchifat-3” का श्रीहरिकोटा से किया जाएगा प्रक्षेपण

about - Part 2898_19.1
इजरायली छात्र द्वारा विकसित “Duchifat-3” उपग्रह को इसरो के श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण स्थल से लॉन्च किया जाएगा। “Duchifat-3” उपग्रह को इज़राइल के हर्ज़लिया साइंस सेंटर और शार हानेगेव हाई स्कूल के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। यह एक रिमोट सेंसिंग उपग्रह है जिसके माध्यम से देश के सभी स्कूली छात्र पृथ्वी अवलोकन के माध्यम से प्रयोग कर सकेंगे। “Duchifat-3” इजरायली छात्रो द्वारा निर्मित श्रृंखला का तीसरा उपग्रहों  है।
2.3 किलोग्राम वजनी Duchifat-3 एक फोटो उपग्रह जो अंतरिक्ष से पृथ्वी के पारिस्थितिक अनुसंधान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सैटेलाइट है।
स्रोत: द हिंदू

दक्षिण अफ्रीका की ज़ोजि़बिनी टुन्‍ज़ी बनी मिस यूनिवर्स 2019

about - Part 2898_21.1
दक्षिण अफ्रीका की ज़ोजिबिनी टुन्ज़ी को अमेरिका के अटलांटा में मिस यूनिवर्स 2019 का ताज पहनाया गया। टुन्‍ज़ी ने 68वीं मिस यूनिवर्स खिताब जीतने के लिए दुनिया भर की 90 से अधिक प्रतिभागियों को हराया । इस प्रतियोगिता में प्‍यूर्टो रिको मेडिसन एंडरसन उप-विजेता रहीं। सुश्री टुन्ज़ी को ताज पहनाने वाली फिलीपींस की कैटरियोना ग्रे, 2018 मिस यूनिवर्स खिताब की विजेता थीं।
स्रोत: एनडीटीवी

Recent Posts

about - Part 2898_22.1
QR Code
Scan Me