आईटी मंत्री ने चेन्नई से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक केबल बिछाने के कार्यों को दिखाई हरी झंडी

about - Part 2863_3.1
केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने चेन्‍नई में चेन्नई से अंडमान-निकोबार द्वीप समूह तक समुद्र में केबल बिछाने के कार्यों का उद्घाटन किया। शुरूआत में चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक 1,450 किलोमीटर लम्बा केबल बिछाया जाएगा। साथ ही उन्होंने चेन्नई पोर्ट पर केबल बिछाने के लिए जहाज को भी हरी झंडी दिखाई। परियोजना के शुरुआती चरण में द्वीपों को 400-गीगाबाइट प्रति सेकंड की डेटा गति मिलने की संभावना हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंडमान और निकोबार द्वीप के उपराज्यपाल: डी के जोशी

जनगणना-2021 इस साल अप्रैल से होगी शुरू

about - Part 2863_5.1
अप्रैल 2020 से शुरू होने वाली जनगणना-2021 पहली अप्रैल से शुरू होकर 30 सितंबर 2020 तक पूरी की जाएगी। 2021 की जनगणना एक मोबाइल फोन एप्लिकेशन के माध्‍यम से की जाएगी। जनगणना कर्मी घरों की सूची तैयार करने के लिए परिवार के मुखिया के मोबाइल नम्‍बर, शौचालयों, टेलीविजन, इंटरनेट, वाहनों और पीने के पानी के स्रोत सहित कई जानकारी मागेंगे।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्‍त, : विवेक जोशी

भारतीय स्टेट बैंक ने RBBG योजना की कि घोषणा

about - Part 2863_7.1
भारतीय स्टेट बैंक ने ‘मकान खरीदार गारंटी के साथ आवासीय बिल्डर ऋण (RBBG) योजना’ की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य आवासीय बिक्री को बढ़ाना और मकान खरीदने वालों का विश्‍वास बनाए रखना है। SBI ग्राहकों को उन चुनिंदा आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने की गारंटी देगा, जिसके लिए उन्होंने होम लोन लिया है।

यह योजना शुरू में 10 शहरों में 2.50 करोड़ रुपये तक की किफायती आवासीय परियोजनाओं पर केंद्रित होगी।

 उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • SBI के चेयरपर्सन: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 जुलाई 1955

ईरान ने अमरीकी सेना और पेंटागन को आतंकवादी संस्‍थाएं किया घोषित

about - Part 2863_9.1
ईरान की संसद ने संसद का सत्र बुलाकर एक प्रस्ताव पारित किया हैं जिसमे अमेरिकी सेना और उनके रक्षा मंत्रालय पेंटागन को आतंकवादी संस्थाएं घोषित किया गया है। साथ ही ईरान सरकार से इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (IRGC) को 200 मिलियन यूरो आवंटन करने लिए भी कहा हैं। IRGC Quds बल को मिलने वाले आवंटन का इस्तेमाल लेफ्टिनेंट जनरल क़ासम सुलेमानी, इराक में बलों के लोकप्रिय  कमांडर अबू महदी अल-मोहंदिस और आठ अन्य सैन्य अधिकारियों की हत्या का बदला लेने के लिए किया जा सकता है।
 उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • ईरान की राजधानी: तेहरान; मुद्रा: रियाल; राष्ट्रपति: हसन रूहानी

भारत को 2020 के 5 वें सबसे बड़े भू-राजनीतिक जोखिम के रूप में किया गया सूचीबद्ध

about - Part 2863_11.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारत को 2020 के 5 वें सबसे बड़े भू-राजनीतिक जोखिम के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह रिपोर्ट यूरेशिया ग्रुप द्वारा तैयार की जाती हैं। इस रिपोर्ट में वर्ष 2020 के ‘शीर्ष 10 जोखिम’ के बारे में बताया गया है।
2020 के शीर्ष 10 जोखिम इस प्रकार हैं:
  1. धांधली !: यूएस को नियंत्रण कौन रहा हैं ? (RIGGED!: WHO GOVERNS THE US?)
  2. बड़े फैसले (THE GREAT DECOUPLING)
  3. यूएस / चीन (US/CHINA)
  4. MNCS को नहीं बचाया जा रहा हैं (MNCS NOT TO THE RESCUE)
  5. इंडिया गेट्स मोदी-फाइड (INDIA GETS MODI-FIED)
  6. यूरोप भू-राजनीतिक जोखिम (GEOPOLITICAL EUROPE)
  7. पॉलिटिक्स V/S जलवायु परिवर्तन की आर्थिक व्यवस्था (POLITICS VS. ECONOMICS OF CLIMATE CHANGE)
  8. शिया क्रेंसेडो (SHIA CRESCENDO)
  9. लैटिन अमेरिका में असंतोष (DISCONTENT IN LATIN AMERICA)
  10. तुर्की (TURKEY)

यूरेशिया समूह वैश्विक निवेशकों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और विभिन्न वित्तीय और व्यावसायिक सलाहकारों के बीच प्रमुख भू राजनीतिक संकेतकों में से एक पर विचार करके सालाना शीर्ष 10 जोखिम पर वार्षिक रिपोर्ट जारी करता है। 

डच बैंक ने 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था 7 ट्रिलियन तक पहुंचने का लगाया अनुमान

about - Part 2863_12.1
डच बैंक ने पूर्वानुमान लगाया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था 2030 तक 7 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी। इस पूर्वानुमान के बारे में डच बैंक ने अपनी शोध रिपोर्ट “इमेजिन 2030” बताया। रिपोर्ट के अनुसार, भारत अगले दशक में 10% से अधिक की सांकेतिक जीडीपी विकास दर के साथ वृद्धि करेगा। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था 3 ट्रिलियन की है।

नाडा ने वेटलिफ्टर सरबजीत कौर को चार साल के लिए किया बैन

about - Part 2863_14.1
भारतीय महिला वेटलिफ्टर सरबजीत कौर को राष्ट्रीय डोपिंग रोघी एजेंसी (नाडा) ने चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उन पर यह प्रतिबंध डोपिंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया हैं। डोपिंग जांच के लिए नमूना विशाखापट्टनम में आयोजित 34 वीं महिला सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के दौरान एकत्र किया गया था, जिसमे एजेंसी ने उन्हें डोपिंग रोधी नियम के उल्लंघन का दोषी पाया था।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • NADA के सीईओ: नवीन अग्रवाल
  • NADA की स्थापना: 24 नवंबर, 2005
  • NADA मुख्यालय: नई दिल्ली

CCEA ने 4 CPSEs और NINL के 2 PSUs के विनिवेश को दी सैद्धांतिक मंजूरी

about - Part 2863_16.1
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने चार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) के अंतर्गत आने वाले दो ओडिशा के सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) कंपनियों के विनिवेश (हिस्‍सा पूंजी बेचने की) के लिए ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी दे दी है। 
NINL एक संयुक्त उपक्रम है जिसमें 4 CPSEs और 2 PSUs की बराबर हिस्सेदारी है। 4 CPSEs में मिनरल्‍स एण्‍ड मेटल्‍स ट्रेडिंग कॉरपोरेशन (MMTC), मेकॉन, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) और नेशनल मिनरल डेवलप्‍मेंट कॉरपोरेशन (NMDC) शामिल हैं। ओडिशा के दो सार्वजनिक उपक्रमों में इंडस्‍ट्रीयल प्रोमोशन एण्‍ड इंनवेस्‍टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा लिमिटेड (IPICOL) और ओडिशा माइनिंग कॉरपोरेशन (OMC) शामिल हैं।
प्रस्‍तावित नीतिगत विनिवेश से मिली धनराशि का उपयोग सरकार द्वारा जनता के लाभ के लिए संचालित सामाजिक क्षेत्र और विकास के कार्यक्रमों में किया जायेगा। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति के अध्यक्ष हैं।

ए शक्तिवेल चौथी बार नियुक्त हुए AEPC के चेयरमैन

about - Part 2863_18.1
ए शक्तिवेल को वर्ष 2020-21 के लिए भारतीय परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (AEPC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान चेयरमैन एचकेएल मग्गू का स्थान लेंगे। वह AEPC के इतिहास में पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें AEPC के चेयरमैन के रूप में चौथी बार शपथ दिलाई गई है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • AEPC स्थापित: 1978; मुख्यालय: गुड़गांव, हरियाणा

क्रोएशिया के पूर्व पीएम ज़ोरान मिलनोविच ने जीता क्रोएशियाई राष्ट्रपति का चुनाव

about - Part 2863_20.1
पूर्व प्रधान मंत्री एवं सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SDP) के नेता ज़ोरान मिलनोविच ने क्रोएशिया का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया हैं। उन्होंने सत्ताधारी क्रोएशिया की पहली महिला राष्ट्रपति कोलिंदा ग्रैबर-किटारोविच को मात दी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • क्रोएशिया की राजधानी: ज़ाग्रेब
  • क्रोएशिया की मुद्रा: क्रोएशियाई कुना
  • क्रोएशिया के प्रधान मंत्री: अन्द्रेज प्लेन्कोभिक

Recent Posts

about - Part 2863_21.1
QR Code
Scan Me