मुंबई में आरंभ हुआ 16 वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

about - Part 2844_3.1
मुंबई के वर्ली में स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों के 16 वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह -2020 का उद्घाटन किया गया। यह दक्षिण एशिया में गैर-फीचर फिल्मों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव, जिसकी  शुरुआत 1990 में हुई थी, इसे भारत सरकार के फिल्म्स डिवीजन, सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है।
इस फिल्म महोत्सव में निदेशालय को 874 एंट्री प्राप्त हुई हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा के लिए 24 देशों की 144 एंट्रियां और राष्ट्रीय प्रतिस्‍पर्धा के लिए 730 एंट्रियां शामिल हैं। विभिन्न प्रतिस्‍पर्धा श्रेणियों की फिल्मों के अलावा इसमें भारत और विदेशों में बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री, शॉर्ट फिक्शन और एनिमेशन फिल्मों को विशेष तौर पर दिखाया जाएगा, जिसमें जूरी रेट्रोस्पेक्टिव और ऑस्कर फिल्में शामिल हैं।
विशेष पैकेज जैसे यूरोपीय संघ की फ़िल्में, आयरिश फ़िल्में, उत्तर-पूर्व भारत की फ़िल्में, छात्र फ़िल्म द्वारा बनाई गई फिल्मे, आर्ट सैंक्चुअरी फ़िल्में, और सत्यजीत रे और पीएसबीटी का पूर्वव्यापी आयोजन किया जा रहा है। रूस, फिनलैंड और बाल्कन के एनिमेशन फिल्मे भी दिखाई जाएंगी। होमेज सेक्शन फिल्मों की भी स्क्रीनिंग होगी। राम मोहन, वी जी सामंत, भीमसैन खुराना और मंजिरा दत्ता जैसे दिग्गजों पर एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

नेपाल ने सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में की एंट्री

about - Part 2844_5.1

नेपाल ने पृथ्वी पर अब तक के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र पर फैशन शो का आयोजन कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन एवरेस्ट बेस कैंप के पास काला पत्थर पर तक़रीबन 5340 मीटर (17515 फीट) की ऊंचाई पर किया गया। इस फैशन शो में इतिहास रचने के लिए 10 अलग-अलग देशों की 18 सुपरमॉडल्स ने  रैंप वॉक किया।
यह शो नेपाल सरकार के विजिट नेपाल 2020 कार्यक्रम का हिस्सा था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल ने इसे अपने रिकार्डो की सूची में डाला और भारत के डॉ. पंकज गुप्ता और नेपाल की सुश्री रमीला नेमकुल और श्री रिकेन महारजन सहित आयोजकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इस फैशन शो का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाना और दुनिया को यह संदेश देना था कि नेपाल अब सभी गतिविधियों के लिए गंतव्य है। फैशन शो में इस्तेमाल किए गए डिजाइन, पैटर्न और परिधान जैविक (बायोडिग्रेडेबल) थे। इसके अलावा कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए मॉडल ने प्रोबायोटिक डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल किया।



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेपाल के प्रधान मंत्री: केपी शर्मा ओली
  • नेपाल के राष्ट्रपति: बिध्या देवी भंडारी
  • नेपाल के स्पीकर: कृष्ण बहादुर महाराज
  • नेपाल की राजधानी: काठमांडू; मुद्रा: नेपाली रुपया

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी को दी डी.लिट की उपाधि

about - Part 2844_7.1
कोलकाता के कलकत्ता विश्वविद्यालय ने अपने वार्षिक दीक्षांत समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को डॉक्टरेट ऑफ़ लेटर्स (डी. लिट) की उपाधि प्रदान की । उन्हें विश्वविद्यालय की वाईस चांसलर सुश्री सोनाली चक्रवर्ती बनर्जी ने उपाधि प्रदान की।
बनर्जी को वर्ष 2019 में “वैश्विक स्तर गरीबी कम करने के लिए के प्रयोगात्मक प्रयासों” के लिए दो अन्य लोगों के साथ नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसमें अब्दुल लतीफ जमील शामिल हैं, जो पावर्टी एक्शन लैब (J-PAL) के निदेशकों में से हैं जिनकी स्थापना 2003 में की गई थी।
प्रख्यात खगोल वैज्ञानिक जे वी नार्लीकर को सर आशुतोष मुकर्जी मेमोरियल मेडल से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक समीर के ब्रह्मचारी, अरुप कुमार रायचौधुरी और पार्थ प्रतिम माजुमदार को सर आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रे पदक से सम्मानित किया गया है।

ईयू संसद ने ब्रिटेन ब्रेक्सिट समझौते को दी मजूरी

about - Part 2844_8.1
यूरोपीयन संसद ने ब्रिटेन ब्रेक्सिट समझौते को मंजूरी दे दी है। ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से अलग होने की अंतिम अड़चन को पार कर लिया हैं, लंदन के साथ हुए ब्रेक्सिट समझौते को मंजूरी देने के लिए भारी मतदान हुआ है।
ब्रेक्ज़िट समझौता के पक्ष में 621 में और विपक्ष में कुल वोट 49 पड़े, जो कि ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने पिछले वर्ष यूरोपीय संघ के अन्य 27 नेताओं के साथ बातचीत करके किया था। यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं रहने के कारण अब ब्रिटेन यहां की नीति में कोई बात नहीं कर पाएगा। ब्रिटेन ईयू से अलग होने वाला पहला देश है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • यूरोपीय संघ मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • यूरोपीय संघ की स्थापना: 1 नवंबर 1993
  •  

नौसेना ने मेडागास्कर में मानवीय सहायता उपलब्‍ध कराने के लिए शुरू किया ‘ऑपरेशन वनीला’

about - Part 2844_9.1
भारतीय नौसेना ने मेडागास्कर में मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदान करने के लिए “Operation Vanilla” शुरू किया है। ‘ऑपरेशन वनीला’ को साइक्लोन डायने द्वारा मचाई गई तबाही के बाद मेडागास्कर के प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
भारतीय नौसेना के अनुसार “INS ऐरावत, को इस मिशन के लिए तैनात किया गया हैं, तथा जिसे उसी तरफ डायवर्ट कर दिया गया है”। भारतीय नौसेना जहाज चिकित्सा शिविर स्थापित करने और भोजन, पानी और अन्य आवश्यक राहत सामग्री प्रदान करने के लिए तैयार है।
मेडागास्कर को सहायता भारतीय नौसेना की विदेश सहयोग की पहल के तहत प्रदान की जा रही हैं, जो प्रधानमंत्री की ‘Security and Growth for all in the Region (SAGAR)’ ‘सुरक्षा और क्षेत्र में सभी के लिए विकास’ (SAGAR) के दृष्टिकोण के अनुरूप है। भारतीय नौसेना हिंद महासागर में मानवीय और आपदा राहत (HADR) के लिए सहायता देने वाला पहला संगठन है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • नौसेना प्रमुख (CNS): करमबीर सिंह
  • भारतीय नौसेना दिवस: 4 दिसंबर

BSE ने ICE फ्यूचर्स यूरोप के साथ लाइसेंसिंग समझौते पर किए हस्ताक्षर

about - Part 2844_11.1
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) फ्यूचर्स यूरोप के साथ लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (ICE) फ्यूचर्स यूरोप वैश्विक एक्सचेंज और क्लीयरिंगहाउस का संचालक है।
भारत दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े उपभोक्ताओं और आयातकों में से एक है इसीलिए ब्रेंट क्रूड का भारतीय कच्चे तेल बाजार के साथ गहरा संबंध है। यह समझौता रुपए के-वर्चस्व वाले ब्रेंट बेंचमार्क कीमतों तक पहुंचने के लिए भारतीय ऊर्जा उत्पादों के लिए जगह बनाएगा और बाजार सहभागियों की जरूरतों और हितों को पूरा करेगा। 



उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • BSE के प्रबंध निदेशक और सीईओ: आशीष कुमार चौहान
  • BSE के अध्यक्ष: विक्रमाजीत सेन
  • BSE स्थापित: मुंबई, महाराष्ट्र; स्थापित: 9 जुलाई 1875.

ओडिशा सरकार ने वर्चुअल पुलिस स्टेशन का किया शुभारंभ

about - Part 2844_13.1
ओडिशा सरकार ने राज्य में पहले वर्चुअल पुलिस स्टेशन (virtual police station) का उद्घाटन किया है, जहाँ लोग अपने जिलों से संबंधित शिकायतों को पुलिस स्टेशन पर जाए बिना दर्ज करा सकते हैं। इस ई-पुलिस स्टेशन का संचालन भुवनेश्वर का स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो करेगा। ये पहल नागरिकों को पुलिस स्टेशन जाकर होने वाली परेशानी को कम करने के लिए शुरू की गई है।
इसके अलावा राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों से सीधे संपर्क (human interface) को कम करने के लिए राजधानी के लोक सेवा भवन में मेडिको-लीगल ओपिनियन सिस्टम और सड़क दुर्घटना मामले के दस्तावेज़ मॉड्यूल (medico-legal opinion system and road accident case document module ) का भी शुभारंभ किया। मेडिको-लीगल ओपिनियन सिस्टम वेब-आधारित प्रणाली है जो पुलिस और चिकित्सा पेशेवरों दोनों को लाभान्वित करेगी। सड़क दुर्घटना के मामले के दस्तावेज़ मॉड्यूल वेब-आधारित ऐप्लिकेशन है जहा वेबसाइट www.imsop.odisha.gov.in के जरिए पहुंचा जा सकता है। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • उत्कल दिवस या ओडिशा दिवस प्रत्येक वर्ष 01 अप्रैल को मनाया जाता है।
  • ओडिशा के सीएम: नवीन पटनायक; ओडिशा के राज्यपाल: गणेशी लाल

प्रणब मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा की आत्मकथा का किया विमोचन

about - Part 2844_15.1
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यशवंत सिन्हा की आत्मकथा ‘Relentless’ का विमोचन किया। इस पुस्तक में सिन्हा के आम व्यक्ति से राजनीती की उचाइयों को छूने की जीवन यात्रा का वर्णन किया गया है। पुस्तक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित की गई है।
सिन्हा ने 1990-1991 के दौरान तत्कालीन प्रधान मंत्री चंद्र शेखर सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री (MoF) के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने मार्च 1998 से जुलाई 2002 तक तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाला था। 

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन

about - Part 2844_17.1
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता चंद्रा का निधन। वे प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित थी। उन्होंने 1956 से 1966 के दौरान भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए प्रदर्शन किया और 1963 से 1966 तक टीम की कमान संभाली थी।

कोलकाता में 2022 तक शुरू हो जाएगी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो

about - Part 2844_18.1
पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे चलने वाली देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना का कार्य कोलकाता मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस नई मेट्रो रेल में प्रतिदिन लगभग 900,000 यात्रियों के सफ़र करने की उम्मीद है। 520 मीटर की पानी के नीचे की सुरंग को पार करने में एक मिनट से भी कम समय लगेगा। ईस्ट-वेस्ट मेट्रो परियोजना का 74% हिस्सा भारतीय रेलवे के पास है और शेष 26% देश के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के पास है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक : मानस सरकार
  • कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष: सुनीत शर्मा
  • कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की स्थापना: 2008

Recent Posts

about - Part 2844_19.1
QR Code
Scan Me