फिक्की के पूर्व अध्यक्ष वी एल दत्त का निधन

about - Part 2818_3.1
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (Former Federation of Indian Chambers of Commerce & Industry – FICCI) के पूर्व अध्यक्ष वी एल दत्त का निधन हो गया। वे 1991 से 92 तक फिक्की के अध्यक्ष पद पर रहे थे । वह फिक्की के भारत वियतनाम संयुक्त व्यापार परिषद के अध्यक्ष भी थे। वे लंदन के बिजनेस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से स्नातक थे। उन्होंने केसीपी ग्रुप्स ऑफ़ कंपनियों के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।
वी एल दत्त को नागार्जुन विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टर की उपाधि दी गई थी। उन्हें यह उपाधि ग्रामीण विकास, चिकित्सा देखभाल, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दी गई थी। इसके अलावा उन्होंने चेन्नई में तुर्की गणराज्य के मानद कौंसल जनरल के रूप में भी काम किया था।

एचडीएफसी बैंक, मास्टरकार्ड और SAP कॉन्सुर ने खर्च प्रबंधन सेवाओं के लिए मिलाया हाथ

about - Part 2818_5.1
एचडीएफसी बैंक, मास्टरकार्ड और SAP कॉनसुर ने कॉर्पोरेट क्षेत्र को खर्च प्रबंधन सेवा देने के लिए समझौता किया है। एचडीएफसी बैंक अपने बिज़नेस यात्रियों के लिए एक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड सुविधा देगा, जो बिज़नेस ट्रिप्स के दौरान भुगतान और व्यय प्रबंधन के लिए वन-स्टॉप समाधान प्रदान करेगा।
कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड, SAP कॉन्सुर द्वारा कर्मचारी अनुभव को बढ़ाने, पारदर्शिता बढ़ाने, पैसे बचाने और कॉर्पोरेट दक्षता में सुधार करने के लिए सभी व्यवसाय से संबंधित सहज एकीकरण को सक्षम बनाएगा। ये कार्ड मास्टरकार्ड द्वारा समर्थित है। SAP कॉनसुर यात्रा, खर्च और बिल प्रबंधन संबंधी समाधान प्रदान करने वाला प्रोवाइडर है।
एचडीएफसी का मुख्यालय मुंबई में है और इसके 100,000 से अधिक कर्मचारी हैं। इसकी आस्थि के हिसाब से देखा जाए तो यह भारत में सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का ऋणदाता है और यह बाजार पूंजीकरण के मामले में यह भारत का सबसे बड़ा बैंक है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एचडीएफसी के प्रबंध निदेशक: आदित्य पुरी
  • एचडीएफसी की टैगलाइन: We Understand your World
  • मास्टरकार्ड के अध्यक्ष दक्षिण एशिया: पोरश सिंह
  • .

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे मणिपुर में कर रहा है भारत के सबसे लम्बे पुल का निर्माण

about - Part 2818_7.1
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (Northeast Frontier Railway) की निर्माण इकाई, मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में मकरू नदी पर 33 मंजिला इमारत के बराबर 100 मीटर लम्बे भारत के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माण कर रहा है। 283.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा पुल 111 किमी लम्बे जिरीबाम-तुपुल-इम्फाल की नई ब्रॉड गेज लाइन का हिस्सा होगा। इस मार्ग में कुल 47 सुरंगें होंगी, जिसमे सबसे लंबी सुरंग 10.28 किलोमीटर लंबी है।
इस पुल के खंभों को हाइड्रोलिक के माध्यम से बनाया गया है । इसके स्टील गर्डर का निर्माण कार्यशाला में किया गया है, जिन्हें बाद में कैंटिलीवर की सहायता से वहां स्थापित किया गया है। इस पुल को तूफ़ान, हमले और सभी मौसम के अनुकूल बनाया जा रहा है। 

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मणिपुर की राजधानी: इंफाल; मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह
  • .

वर्ष 2020 के IPL कार्यक्रम की हुई घोषणा, इस बार सिर्फ रविवार को खेले जाएंगे दो मुकाबले

about - Part 2818_9.1
बीसीसीआई ने साल 2020 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में चार बार की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई और चेन्नई के बीच खेल जाने वाले मैच से होगी। दुनिया की सबसे ज्यादा पैसे वाली लीग माने जाने वाली IPL का फाइनल मुकाबला 24 मई को खेला जाएगा, इस साल ये टुर्नामेंट 57 दिनों तक चलेगा ।
इस साल आईपीएल की 8 टीमें है:-
  • चेन्नई सुपर किंग्स
  • दिल्ली कैपिटल
  • किंग्स इलेवन पंजाब
  • कोलकाता नाइट राइडर्स
  • मुंबई इंडियंस
  • राजस्थान रॉयल्स
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  • सनराइजर्स हैदराबाद
पिछले सीज़न से उलट इस बार बीसीसीआई ने एक दिन में होने वाले दो मैचों की संख्या घटाने का फैसला किया है। इस बार सिर्फ रविवार को ही दो मैच खेले जाएंगे और जिससे इन की संख्या घटकर केवल छह रह जाएगी।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बीसीसीआई अध्यक्ष: सौरव गांगुली; BCCI का मुख्यालय: मुंबई.

दुनिया को कट, कॉपी और पेस्ट की सौगात देने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन

about - Part 2818_11.1
कंप्यूटर में कट, कॉपी और पेस्ट की कमांड देने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन। कंप्यूटर की कई कमांड की खोज करने वाले वैज्ञानिक का जन्म न्यू यॉर्क के ब्रोंक्स में 1945 में हुआ था और कंप्यूटर के शुरुआती दौर 1960 के दशक में उन्होंने कंप्यूटर को अधिक सुविधा जनक और आसान बनाने के लक्ष्य साथ काम करना शुरू किया।
टेस्लर ने साल 1973 में, ज़ेरॉक्स के पालो ऑल्टो रिसर्च सेंटर (PARC) को ज्वाइन किया, जहां उन्होंने कट, कॉपी और पेस्ट कमांड की खोज की थी। ये कमांड टेक्स्ट एडिटर और शुरुआती कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम के विकास में काफी अहम थीं।
  • यह मैक और विंडोज पर कॉपी और पेस्ट करने की एक कमांड है
  • Google Chrome ने जल्द ही एक डिवाइस से कॉपी किए टेक्स्ट को दूसरे पर पेस्ट करने की सुविधा दी

हालाँकि PARC में ही कट, कॉपी और पेस्ट की खोज की गई, लेकिन ये अनुसंधान केंद्र ग्राफिकल यूजर इंटरफेस पर अपने शुरुआती काम के लिए भी खासा लोकप्रिय था और यहीं से Apple के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स ने माउस का इस्तेमाल अपने उत्पादों करने का आईडिया लिया । उस समय टेस्लर ज़ेरॉक्स में जॉब्स के कई दौरों का भी हिस्सा थे।

टेस्लर ने दुनिया भर की बड़ी कंपनियों के लिए काम किया जिसमें Apple, Amazon और Yahoo शामिल हैं। उन्होंने Apple में काम से करने से पहले फोटोकॉपी कंपनी ज़ेरॉक्स के पालो ऑल्टो रिसर्च सेंटर (Parc), सिलिकॉन वैली में अपने  कैरियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 17 साल तक ऐप्पल में काम किया और वहां के मुख्य वैज्ञानिक बन गए थे। उन्हें यूजर इंटरफेस डिजाइन में विशेषज्ञता प्राप्त थी और वह उन्होंने सहयोगी टिम मॉट के साथ Parc सेंटर में कट और पेस्ट कमांड का इजाद करने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी। टेस्लर की कट, कॉपी, पेस्ट कमांड तब ज्यादा प्रसिद्ध हुई जब इसे साल 1983 में एप्पल के सॉफ्टवेयर में लिसा कंप्यूटर पर शामिल किया गया।

अगरतला में शुरू हुआ पहला भारत-बंगला पर्यटन उत्सव

about - Part 2818_13.1
त्रिपुरा के अगरतला में पहला भारत-बंगला पर्यटन उत्सवटूरिज्म फेस्टिवल का आरंभ हुआ है। इस उत्सव को मनाएं जाने का उद्देश्य त्रिपुरा में पर्यटन को बढ़ावा देना है और राज्य और पड़ोसी देश बांग्लादेश के नागरिकों को राज्य के पर्यटन स्थलों से अवगत कराना है।
इस समारोह का आयोजन राज्य पर्यटन विभाग द्वारा 1971 में बांग्लादेश की स्वतंत्रता संग्राम में दिए त्रिपुरा के योगदान की स्मृति और त्रिपुरा पर्यटन क्षेत्र में उत्साह लाने के लिए किया गया है। राज्य विशेष रूप से सांस्कृतिक पर्यटन, स्वास्थ्य पर्यटन के माध्यम से दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में कम कर रहा हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री: बिप्लब कुमार देब
  • त्रिपुरा के राज्यपाल: रमेश बैस

हरियाणा सरकार ने किसानों और मजदूरों के लिए अटल कैंटीन खोलने की कि घोषणा

about - Part 2818_15.1
हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में अटल किसान – मजदूर कैंटीन खोलने का ऐलान किया। सभी मंडियों और चीनी मिलों पर इन कैंटीनों में किसानों और मजदूरों को 10 रुपये के किफायती मूल्य पर सस्ता एवं अच्छा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा हैं। सरकार की इस वर्ष ऐसी कुल 25 कैंटीन खोलने की योजना है।
यह घोषणा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र में अपने संबोधन के दौरान की।  इसके अलावा हरियाणा सरकार, हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में 41 विभिन्न श्रेणियों के निवासियों को मुफ्त और रियायती यात्रा सुविधा भी प्रदान करेगी। एक नई पहल के तहत, वर्ष 2020-2021 के दौरान 11 लाख बीपीएल परिवारों की महिलाओं एवं लड़कियों को सेनेटरी नैपकिन नि: शुल्क प्रदान किए जाएंगे।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हरियाणा के राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर

संजय कोठारी होंगे नए केंद्रीय सतर्कता आयुक्त

about - Part 2818_17.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति द्वारा संजय कोठारी को नया केंद्रीय सतर्कता आयुक्त चुना गया है। वह वर्तमान में राष्ट्रपति के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग एक स्वायत्त संस्था है, जो भ्रष्टाचार पर निगरानी रखता है। 



अन्य नियुक्तियाँ:

  • साथ ही समिति ने पूर्व सूचना और प्रसारण सचिव बिमल जुल्का को केंद्रीय सूचना आयोग का नया मुख्य सूचना आयुक्त भी चुना है, जो वर्तमान में सूचना आयुक्त के रूप में सेवारत हैं।
  • इसके अलावा समिति ने बहुमत से सुरेश पटेल को सतर्कता आयुक्त और अनीता पांडोव को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त करने का फैसला लिया है।
  • केंद्रीय सूचना आयोग का गठन सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत किया गया था, जिसके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सभी केंद्रीय सार्वजनिक प्राधिकरण आते है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय सतर्कता आयोग का गठन: फरवरी 1964
  • केंद्रीय सतर्कता आयोग मुख्यालय: नई दिल्ली

ESPN इंडिया अवार्ड्स की हुई घोषणा: जाने किसने जीता कौन-सा अवार्ड

about - Part 2818_19.1
वर्ष 2019 के ESPN इंडिया अवार्ड्स की घोषणा कर दी गई। ESPN.in पुरस्कार कैलेंडर वर्ष के दौरान भारतीय खेलों में खिलाड़ी या टीम द्वारा किए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। क्रिकेट के ESPNcricinfo के वार्षिक पुरस्कारों में पहले से ही शामिल होने के कारण इसे इन पुरस्कारों में शामिल नहीं किया जाता है। ईएसपीएन अवार्ड्स विभिन्न खेलों में कुल 10 श्रेणियों में प्रदान किए जाते है।
पीवी सिंधु ने वर्ष 2019 के स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर (महिला) का खिताब जीतने बाद ईएसपीएन इंडिया के टॉप अवार्ड की हैट्रिक पूरी की है। इसके अलावा, जापान की नोज़ोमी ओकुहारा को हराकर बैडमिंटन में पहले भारतीय द्वारा विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाले पल को मोमेंट ऑफ द ईयर चुना गया।
यहां ईएसपीएन इंडिया अवार्ड्स 2019 के विजेताओं की पूरी सूची दी जा रही है:-

S.
No.
पुरस्कार
विजेता
1
स्पोर्ट्सपर्सन
ऑफ द ईयर (महिला)
पीवी
सिंधु (बैडमिंटन)
2
स्पोर्ट्सपर्सन
ऑफ द ईयर (पुरुष)
सौरभ
चौधरी (पिस्टल शूटर)
3
इमर्जिंग स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर
दीपक
पुनिया (फ्रीस्टाइल रेसलर)
4
कोच
ऑफ द ईयर
पुलेला
गोपीचंद (बैडमिंटन)
5
टीम
ऑफ द ईयर
मनु
भाकर-सौरभ चौधरी (
10 मीटर एयर पिस्टल)
6
लाइफटाइम
अचीवमेंट अवार्ड
बलबीर
सिंह सीनियर (हॉकी)
7
कमबैक
ऑफ द ईयर
कोनेरू
हम्पी (शतरंज)
8
डिफरेंटली
एबल्ड एथलीट ऑफ द ईयर
मानसी
जोशी (बैडमिंटन)
9
मोमेंट
ऑफ द ईयर
पीवी
सिंधु की विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जीत
10

करेज अवार्ड
दुती
चंद (एथलीट)
इन पुरस्कारों के विजेताओं का चयन खेल जगत की कुछ बड़ी हस्तियों के 16-सदस्यीय पैनल द्वारा दिए वोट के आधार पर किया जाता है, जिसमें एंकर और कमेंटेटर हर्षा भोगले, शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला अंजना वेदपाठक भागवत, ग्रैंड स्लैम सिंगल में ड्रॉ खेलने वाली भारत की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी निरुपमा वैद्यनाथन संजीव, अपने-अपने खेलों में विश्व चैंपियनशिप के पदक जीतने वाली अंजू बॉबी जॉर्ज (एथलेटिक्स) और ज्वाला गट्टा (बैडमिंटन), और वरिष्ठ पत्रकार रोहित बृजनाथ में शामिल थे।

आज मनाई जा रही है श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन की चौथी वर्षगांठ

about - Part 2818_21.1
आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन (SPMRM) के शुरू होने की चौथी वर्षगांठ मनाई जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 फरवरी 2016, को ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभुत विकास को मजबूत करने के लिए इस मिशन की शुरुआत की थी
इस मिशन का उद्देश्य स्थानीय आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सेवाओं को नियोजित कर उन्‍हें बेहतर रुर्बन क्लस्टर बनाकर समूहों में बदलना है। इससे इन क्षेत्रों का पूरी तरह से विकास होगा और एकीकृत तथा समावेशी ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इस मिशन के अंतर्गत 300 रुर्बन समूहों को समयबद्ध तरीके से विकसित किए जाने की परिकल्पना की गई है। रुर्बन क्लस्टर की सफलता से प्रेरित होकर, नीति आयोग ने अगले तीन वर्षों में 1,000 से अधिक समूहों के लिए एक नया और विस्तारित कार्यक्रम प्रस्तावित किया है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री: नरेंद्र सिंह तोमर.

Recent Posts

about - Part 2818_22.1
QR Code
Scan Me