मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का निधन

about – Page 2804_3.1
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का निधन। वह होशंगाबाद की सिवनी-मालवा विधानसभा से छह बार विधायक चुने गए और राज्य में कांग्रेस की अगुवाई वाली विभिन्न सरकारों में मंत्री भी रहे थे। वे पहली बार 1977 में विधायक चुने गए थे एवं 2003-2008 तक राज्य विधानसभा में डिप्टी स्पीकर के रूप में भी कार्य किया था।

SCTIMST ने “चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम” किया डिजाइन

about – Page 2804_5.1
श्री चित्र तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) के वैज्ञानिकों ने “चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम” नामक एक बेहद प्रभावी सुपर एब्सौरबेंट सामग्री का डिजाइन एवं विकास किया है।
चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम:
चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम संक्रमित श्वसन स्त्रावों के सुरक्षित प्रबंधन के लिए तरल श्वसन तथा अन्य शरीर फ्लुड सालिडिफिकेशन एवं डिइंफेक्शन के लिए एक बहुत प्रभावी सुपर एब्सौरबेंट सामग्री है। एक्रीलोसौर्ब में अपने शुष्क वजन की तुलना में कम से कम 20 गुना अधिक तरलों को अवशोषित करने की क्षमता होती है। इसमें सीटू डिस्इंफेक्शन के लिए एक डिस्कौंटेनमेंट भी निहित है। सामग्री को SCTIMST के बायोमेडिकल टेक्नोलाजी विंग के बायोमैटेरियल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के डा. मंजू एस और डा. मनोज कामथ ने विकसित किया है।

चित्र एक्रीलोसौर्ब सेक्रेशन सालिडिफिकेशन स्स्टिम का फायदा:
सुपरबसॉर्बेंट सामग्री के उपयोग से अस्पताल के कर्मचारियों का जोखिम कम हो जाएगा, जो कि कार्मिकों के लिए बोतलों एवं कनस्तरों की सफाई और उनके पुर्नउपयोग तथा विसंक्रमण के लिए आवश्यक है तथा निपटान को सुरक्षित एवं सरल बनाएगा।
श्री चित्र तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी (SCTIMST) भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) के तहत एक स्वायत्तशासी संस्थान है।

कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए विकसित किया ‘मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेटर इक्विपमेंट’

about – Page 2804_7.1
जेनरिच मेम्ब्रेन्स ने COVID-19 के मरीजों के उपचार में काम आने वाले मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेटर इक्विपमेंट को विकसित किया है। इस डिवाइस को “सांस फूलना” के इलाज के लिए विकसित किया गया है जो COVID-19 के प्रमुख लक्षणों में से एक है।
‘मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेटर उपकरण’ नवीन, स्वदेशी हॉलो-फाइबर मेम्ब्रेन प्रौद्योगिकी पर आधारित उपकरण है, जो हवा में 35% तक ऑक्सीजन को बढ़ा सकता है। इस डिवाइस को इस्तेमाल करना बेहद आसान है और इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित कमियों की आवश्यकता भी नहीं है। ये डिवाइस पोर्टेबल, कॉम्पैक्ट, प्लग-एंड-प्ले सुविधा से लैस है, जिसे न्यूनतम रखरखाव की आवश्यकता होती है।
जेनरिक मेम्ब्रेंस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा वित्त पोषित पुणे की एक कंपनी है।

ओडिशा 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने वाला बना देश का पहला राज्य

about – Page 2804_9.1
ओडिशा लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। देश में लगे 21-दिनों के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्र सरकार से 30 अप्रैल तक ट्रेन और हवाई सेवा बंद रखने का आग्रह भी किया है।.इसके अलावा राज्य सरकार ने राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 17 जून तक बंद रखने की भी घोषणा की है।

ओडिशा उन राज्यों में भी शामिल है, जिन्होंने हाल ही में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है, अन्य राज्य दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और नागालैंड हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री: नवीन पटनायक; राज्यपाल: गणेशी लाल.

एल एंड टी ने उन्नत आईटी-नेटवर्क स्थापित करने के लिए भारतीय सेना के साथ किया करार

about – Page 2804_11.1
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने नेटवर्क ऑफ स्पेक्ट्रम (एनएफएस) के अंतर्गत सुरक्षा बलों के नेटवर्क को संचालित करने के लिए एक उन्नत आईटी-सक्षम प्रणाली स्थापित करने के लिए भारतीय सेना के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करता है।

परियोजना के महत्वपूर्ण बिंदु:

  • यह एनएफएस के अंतर्गत सभी सात लेयर के लिए केंद्रीकृत नेटवर्क निगरानी, प्रबंधन और नियंत्रण प्रणाली तैयार करेगा, जो 414 रक्षा स्टेशनों को आपस में जोड़ेगा.
  • इस परियोजना में एक सेवा (IAAS) मॉडल के रूप में इन्फ्रास्ट्रक्चर पर एक लचीला क्लाउड-आधारित आईटी अवसंरचना का निर्माण भी शामिल है.
  • इसके अलावा इसके दायरे में नेक्स्ट-जेनेरेशन ऑपरेशंस सिस्टम और सॉफ्टवेयर-आधारित यूनिफाइड नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम, आठ नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (NOC) शामिल हैं जिनमें नेशनल NOC, डिजास्टर रिकवरी NOCs, रीजनल NOCs, सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर, Tier III नेटवर्क सेंटर और ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल हैं.
  • एलएंडटी के अनुसार, यह परियोजना 18 महीनों में लागू की जाएगी। यह 3 महीने की वारंटी और सात साल के रखरखाव अनुबंध के साथ होगी.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (एलटीटीएस) का मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात.
  • L & T Technology Services (LTTS) के सीईओ: डॉ. केशब पांडा.

अरुणाचल सरकार ने COVID-19 से मुकाबला करने के लिए लॉन्च की COVIDCARE ऐप लॉन्च

about – Page 2804_13.1
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने “COVIDCARE” नामक एक नई ऐप लॉन्च की है। हाल ही में विकसित की गई “COVIDCARE” ऐप अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा COVID-19 से निपटने के लिए किया गया प्रयास है। “COVIDCARE” ऐप क्वारंटाइन्ड लोगों, संक्रमित या COVID-19 रोगियों के लिए लॉन्च किया गया है, जिससे उन्हें ऐप के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा सके हैं।
“COVIDCARE” app के बारे में:

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा विकसित की गई “COVIDCARE” ऐप को क्वारंटाइन्ड लोगों, संक्रमित या COVID-19 रोगियों के लिए लॉन्च किया गया हैं। यह ऐप उपयोगकर्ताओं को स्वास्थ्य की जानकारी जैसे शरीर के तापमान के साथ-साथ कोरोना के लक्षणों की स्वयं-जाँच करने में सक्षम बनाता है। इस ऐप के जरिए मरीज आपातकालीन स्थिति कॉल करने की सुविधा का भी लाभ उठा सकते है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री: पेमा खांडू; राज्यपाल: बी.डी. मिश्रा.

फोर्ब्स ने जारी की साल 2020 के अरबपतियों की सूची, जेफ बेजोस ने लगातार तीसरी बार किया टॉप

about – Page 2804_15.1
फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की 34 वीं वार्षिक सूची “2020 के सबसे अमीर व्यक्ति” (The Richest in 2020) लॉन्च की है। 2020 के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस सबसे ऊपर हैं। यह तीसरा मौका है जब जेफ बेजोस लगातार तीसरी बार फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की अरबपतियों की सूची में सबसे ऊपर है। वह 113 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में सबसे ऊपर है।
“द रिचेस्ट इन 2020” शीर्षक 34 वीं वार्षिक विश्व की अरबपतियों की सूची में जेफ बेजोस के बाद बिल गेट्स कुल संपत्ति 98 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि लक्जरी माल टाइकून एवं लक्जरी मैग्नेट LVVH (LVMHF) के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट 76 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है।

यहां “द रिचेस्ट इन 2020” सूची शामिल दुनिया के शीर्ष 10 अरबपतियों की जानकारी दी जा रही है:-

Rank
नाम
संपत्ति
(बिलियन)
देश
कंपनी
1
जेफ
बेजोस
$113
संयुक्त
राज्य अमेरिका
अमेजन
2
बिल
गेट्स
$98
संयुक्त
राज्य अमेरिका
माइक्रोसॉफ्ट
3
बर्नार्ड
अरनॉल्ट
$76
फ्रांस
LVMH
4
वारेन
बफेट
$67.5
संयुक्त
राज्य अमेरिका
बर्कशायर
हैथवे
5
लैरी
एलिसन
$59
संयुक्त
राज्य अमेरिका
सॉफ्टवेयर
6
अमानसियो
ओर्टेगा
$55.1
स्पेन
जारा
7
मार्क
जकरबर्ग
$54.7
संयुक्त
राज्य अमेरिका
फेसबुक
8
जिम
वाल्टन
$54.6
संयुक्त
राज्य अमेरिका
वॉल-मार्ट
9
एलिस
वाल्टन
$54.4
संयुक्त
राज्य अमेरिका
वॉल-मार्ट
10
रॉब
वाल्टन
$54.1
संयुक्त
राज्य अमेरिका
वॉल-मार्ट

रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के पूर्व कोच रेडोमिर एंटिक का निधन

about – Page 2804_17.1
रियल मैड्रिड, बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड के पूर्व कोच रेडोमिर एंटिक का निधन। उनका जन्म 22 नवंबर, 1948 को सर्बिया के ज़िस्टिस्ट में हुआ था। उन्होंने मार्च 1991 से जनवरी 1992 तक रियल मैड्रिड को कोचिंग सेवाए दी और 2003 में बार्सिलोना के कोच का प्रभार संभालने सहित रियल ज़ारागोज़ा, रियल ओविडो, सेल्टा विगो के कोच भी रहे और 2010 विश्व कप में सर्बिया की राष्ट्रीय टीम का प्रबंधन भी किया था।

सार्क ने सदस्य देशों को COVID-19 परियोजनाओं के लिए आवंटित किए 5 मिलियन डॉलर

about – Page 2804_19.1
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (South Asian Association for Regional Cooperation –SAARC) विकास कोष (Development Fund) ने अपने सदस्य देशों को COVID-19 संबंधित परियोजनाओं के लिए 5 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं। यह परियोजनाए एसडीएफ के सोशल विंडो थीमेटिक क्षेत्रों के तहत वित्त पोषित की जाएगी। एसडीएफ की सोशल विंडो मुख्य रूप से गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और मानव संसाधन विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाले सामाजिक विकास, और अन्य परियोजनाओं का वित्तपोषण करती है।

परियोजनाओं का उद्देश्य:

  • इस पांच मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि आवंटन करने का उद्देश्य सार्क देशों को उनके प्रयासों में वित्तीय सहायता प्रदान करना है और सार्क सदस्य के लोगों को वित्तीय नुकसान और COVID-19 महामारी के गंभीर सामाजिक-आर्थिक प्रभाव को कम करके सुरक्षा प्रदान करना है।
  • एसडीएफ वर्तमान में अपनी तीन फंडिंग विंडोज, आर्थिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक के तहत सभी सार्क सदस्य देशों में 90 परियोजनाओं को कार्यान्वित कर रहा है, जिसमें कुल 198.24 मिलियन डॉलर की निधि प्रतिबद्धता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सार्क के 8 सदस्यों देशों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं.
  • सार्क का मुख्यालय: काठमांडू, नेपाल.
  • सार्क के महासचिव: एसाला रूवान वेराकून.
  • एसडीएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ): सुनील मोतीवाल.

दिग्गज भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कंचिबोतला का निधन

about – Page 2804_21.1
भारतीय-अमेरिकी पत्रकार ब्रह्म कंचिबोतला (Brahm Kanchibotla) का कोरोनोवायरस के कारण निधन। वे यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया न्यूज़ एजेंसी में काम कर चुके है और वे यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया के न्यूयॉर्क और संयुक्त राष्ट्र संवाददाता के रूप में कार्यरत थे। वह कोरोना से उस समय संक्रमित हुए थे जब वह अपनी समाचार एजेंसी यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ इंडिया (UNI) के लिए ग्राउंड रिपोर्ट करने में लगे हुए थे।

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF