जेनरिच मेम्ब्रेन्स ने COVID-19 के मरीजों के उपचार में काम आने वाले मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेटर इक्विपमेंट को विकसित किया है। इस डिवाइस को “सांस फूलना” के इलाज के लिए विकसित किया गया है जो COVID-19 के प्रमुख लक्षणों में से एक है।
‘मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेटर उपकरण’ नवीन, स्वदेशी हॉलो-फाइबर मेम्ब्रेन प्रौद्योगिकी पर आधारित उपकरण है, जो हवा में 35% तक ऑक्सीजन को बढ़ा सकता है। इस डिवाइस को इस्तेमाल करना बेहद आसान है और इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित कमियों की आवश्यकता भी नहीं है। ये डिवाइस पोर्टेबल, कॉम्पैक्ट, प्लग-एंड-प्ले सुविधा से लैस है, जिसे न्यूनतम रखरखाव की आवश्यकता होती है।
जेनरिक मेम्ब्रेंस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा वित्त पोषित पुणे की एक कंपनी है।



World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


