अमेरिका में टाइगर “नाडिया” के कोरोनो पॉजिटिव आने के बाद जानवरों का पहला मामला आया सामने

about - Part 2768_3.1
न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स चिड़ियाघर में 4 वर्षीय मादा मलायन टाइगर “नाडिया” को कोरोनावायरस रोग (COVID-19) टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमण की पुष्टि अमेरिका के आयोवा में स्थित राष्ट्रीय पशु चिकित्सा सेवा प्रयोगशाला द्वारा की गई थी।
नाडिया सहित छह अन्य मलायन टाइगरों में कोरोना के लक्षण देखे जाने के बाद टेस्ट के बारे में विचार किया गया था। पिछले महीने इस चिड़ियाघर का एक कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद 3 बाघों में सूखी खांसी होने के लक्षण दिखाना शुरू गए थे। यह पहला मौका है जब दुनिया भर में कहीं भी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कोई जानवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

लोकप्रिय मलयालम नाटक कलाकार कलिंग सासी का निधन

about - Part 2768_5.1
लोकप्रिय मलयालम फिल्म और थिएटर अभिनेता कलिंग सासी का निधन। उनका मूल नाम वी चंद्रकुमार था। उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत 1988 में की थी। उन्होंने 500 से अधिक नाटकों और 100 फिल्मों में काम किया था।
उनकी कुछ जानी-मानी फिल्मों में पलेरी मणिक्यम सहित ओरु पत्थिरकोलापथकथिन्टे कथा, प्रंचियतेन एंड द सेंट, इंडियन रुपी, एडमीन्टे माकन अबू, आमीन (Paleri Manikyam, Oru Pathirakolapathakathinte Katha, Pranchiyettan & the Saint, Indian Rupee, Adaminte Makan Abu, Amen) आदि शामिल हैं। वह लगभग 25 वर्षों तक थिएटर से जुड़े रहे थे।

MHRD ने COVID-19 से निपटने के लिए चैलेंज “समाधान” का किया शुभारंभ

about - Part 2768_7.1
मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) के इनोवेशन सेल एवं अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् ने COVID-19 से निपटने के लिए एक मेगा ऑनलाइन चैलेंज “समाधान” की शुरुआत की। “समाधान” चैलेंज के अंतर्गत छात्र-छात्राओं और फैकल्टी के लोगों को नए प्रयोग एवं नई खोज के लिए प्रेरित करना और उनको उस प्रयोग या खोज का परिक्षण करने के लिए एक मजबूत बेस उपलब्ध करवाना है
इस चैलेंज में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं ऐसे उपायों की खोज और विकसित करेंगे ताकि सरकारी एजेंसियों, स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पतालों एवं अन्य सेवाओं को कोरोनोवायरस महामारी और ऐसी अन्य आपदाओं के त्वरित समाधान उपलब्ध करवाया जा सके। इसके अलावा “समाधान” चैलेंज के द्वारा नागरिकों को जागरूक बनाने का, किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए प्रेरित करने का, किसी भी संकट को रोकने का और लोगों को आजीविका दिलवाने में सहायता करने का काम भी किया जायेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • AICTE के अध्यक्ष: अनिल सहस्रबुद्धे.
  • केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल ‘निशंक’.

नासा ने 2024 तक चाँद पर मानवीय बेस कैंप स्थापित करने की योजना का किया ऐलान

about - Part 2768_9.1
नासा ने साल 2024 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहला मानव शिविर आर्टेमिस स्थापित करने की योजना का ऐलान किया है। नासा वर्तमान में आर्टेमिस कार्यक्रम पर काम कर रहा है जिसका उद्देश्य 2024 तक चंद्रमा पर मनुष्यों को उतारना है। इस संबंध में नासा ने 2 अप्रैल को राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद को 13 पृष्ठ की एक रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार, बेस कैंप अंतरिक्ष में अमेरिका के निरंतर प्रयासों के नेतृत्व को प्रदर्शित करेगा और अंततः उन्हें मंगल ग्रह पर मानवता के पहले मिशन को तैयार करने में मदद करेगा।
नासा की नासा प्लान फॉर सस्टेनेबल लूनर एक्सप्लोरेशन एंड डेवलपमेंट शीर्षक रिपोर्ट में इस बात की विस्तृत जानकारी दी गई है कि अंतरिक्ष एजेंसी कैसे 2024 मून लैंडिंग मिशन को पूरा करेगी। शुरुआती योजना चंद्रमा और ब्रह्मांड के बारे में अधिक जानने के लिए वहां पर एक से दो महीने तक रहने की है। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के प्रशासक: जिम ब्रिडेनस्टाइन.
  • नासा का मुख्यालय: संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन डी.सी.
  • .

फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप कोविड -19 के कारण किया गया स्थगित

about - Part 2768_11.1
फुटबॉल की वैश्विक संस्था फीफा ने कोरोनोवायरस महामारी के कारण फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप टूर्नामेंट को स्थगित करने की घोषणा की है। हाल ही में कोरोनावायरस महामारी के चलते यूरो 2020 और कोपा अमेरिका जैसे मेगा टूर्नामेंटों सहित दुनिया भर के अन्य सभी प्रमुख खेल कार्यक्रमो पर रोक लगा दी है, इसी कारण अभी कुछ पहले टोक्यो ओलंपिक को भी टालने की भी घोषणा की गई थी।
फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2 से 21 नवंबर के बीच भारत में खेला जाना था। अंडर -17 महिला विश्व कप पांच शहरों नवी मुंबई, गुवाहाटी, अहमदाबाद, कोलकाता और भुवनेश्वर में आयजित जाना था।

इसके अलावा कार्य समूह ने फीफा अंडर -20 महिला विश्व कप को भी स्थगित करने का फैसला लिया है, जिसे अगस्त और सितंबर के बीच पनामा और कोस्टा रिका में आयोजित किया जाना था। हाल ही फीफा परिषद द्वारा कोविड-19 महामारी के परिणामों से निपटने के लिए कार्य समूह का गठन किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • फीफा के अध्यक्ष: गियान्नी इन्फेंटिनो; स्थापित: 21 मई 1904
  • मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड.

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने 75 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाए के लिए JICA के साथ की साझेदारी

about - Part 2768_13.1
पंजाब नेशनल बैंक हाउसिंग फाइनेंस ने 75 मिलियन डॉलर का निवेश जुटाने के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा सिटीबैंक किफायती आवास खंड में मोर्गेज ऋणों को फाइनेंस करने के लिए 25 मिलियन डॉलर की राशि भी को-फाइनेंस करेगा। इस साझेदारी साथ के जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (JICA) की भारत के हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर में पहली फंडिंग भी होगी।

इस साझेदारी का उद्देश्य एशिया में त्वरित वित्तीय समावेशन की सुविधा के आधार पर भारत के कम आय वाले परिवारों को किफायती आवास के लिए ऋण सुविधा प्रदान करना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक: संजय गुप्ता.

बिटानिया ने जरुरी वस्तुओं की डिलीवरी के लिए Dunzo के साथ मिलाया हाथ

about - Part 2768_15.1
पैकेज्ड फूड कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने अपने उपभोक्ताओं को उत्पाद पहुँचाने के लिए ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म Dunzo के साथ साझेदारी की है। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने ब्रिटानिया एसेंशियल स्टोर भी लॉन्च किया है जो Dunzo ऐप पर उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज द्वारा उत्पादित जरुरी उत्पादों की श्रृंखला ब्रिटानिया के वितरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी। लोगों द्वारा इन जरुरी उत्पादों को वितरण केंद्रों से Dunzo द्वारा प्राप्त किया जाएगा ताकि उत्पादों की उपलब्धता के साथ-साथ सामानों की उचित हैंडलिंग सुनिश्चित की जा सके। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने रोजमर्रा उत्पादों के निर्बाध वितरण को सक्षम बनाने के लिए डंज़ो के अभिनव और सबसे उन्नत प्रौद्योगिकी मंच का लाभ उठाने के लिए साझेदारी का निर्णय लिया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष: नुस्ली एन वाडिया
  • ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक: वरुण बेरी.

सुप्रीम कोर्ट ने TDSAT के अध्यक्ष के कार्यकाल में 3 महीने का किया विस्तार

about - Part 2768_17.1
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दूरसंचार विवाद समाधान एवं अपील अधिकरण (Telecom Disputes Settlement and Appellate Tribunal) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति शिवा कीर्ति सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। जस्टिस दीपक गुप्ता और संजय किशन कौल सहित चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) एसए बोबडे की बेंच ने जस्टिस शिवा कीर्ति सिंह के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया। साथ SC बेंच ने अपने फैसले में, TDSAT सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश भी दिया है।

अप्रैल 2017 में दूरसंचार विवाद समाधान एवं अपील अधिकरण (टीडीसैट) के अध्यक्ष का पद संभालने वाले जस्टिस शिवा कीर्ति सिंह का कार्यालय 20 अप्रैल 2020 को समाप्त होने वाला था।

दिग्गज अभिनेता फॉरेस्ट कॉम्पटन का COVID-19 संक्रमण के कारण निधन

about - Part 2768_19.1
प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता फॉरेस्ट कॉम्पटन का COVID-19 संक्रमित होने के कारण निधन हो गया। कॉम्पटन लंबे समय से चले ओपेरा “द एज ऑफ नाइट” में जिला वकील माइक कर्र की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय थे।

अभिनेता बनने से पहले कॉम्पटन ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस में 103 वीं इन्फैंट्री डिवीजन में सेवा दी थी और बाद में येल ड्रामा स्कूल में सिनेमा के दिग्गज माने जाने वाले पॉल न्यूमैन से अभिनय सीखना शुरू किया। “द एज ऑफ नाइट” के अलावा, उनकी एक और हिट सीबीएस सीरीज़ “गोमेर पाइल: यूएसएमसी” थी। उनकी अन्य लोकप्रिय रचनाओं में “वन लाइ टू लिव”, “ऐज द वर्ल्ड टर्न्स” और “ऑल माई चिल्ड्रन” शामिल हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने COVID-19 से निपटने के लिए “लाइफलाइन UDAN” पहल का किया शुभारंभ

about - Part 2768_21.1
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश में फैले COVID-19 से निपटने में सहयोग देने के लिए Lifeline UDAN” नामक पहल की शुरूआत की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की लाइफलाइन UDAN पहल के तहत, दूरदराज एवं पहाड़ी क्षेत्रों समेत देश के विभिन्न हिस्सों में चिकित्सा सामग्री की ढुलाई के लिए अबतक 132 मालवाहक उड़ानों का परिचालन किया गया है।
एयर इंडिया, एलायन्स एयर, भारतीय वायुसेना एवं निजी विमान सेवाओं के सहयोग से लॉकडाउन की अवधि के दौरान अबतक 184 टन से अधिक चिकित्सा आपूर्तियों को पूरा किया गया है। एयर इंडिया और भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने लद्दाख,कारगिल, दीमापुर, इंफाल, गुवाहाटी, चेन्नई, अहमदाबाद, जम्मू, लेह, श्रीनगर, चंडीगढ़ और पोर्ट ब्लेयर के लिए मिलकर काम किया है। एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आवश्यकता के अनुसार एयर इंडिया जरुरी चिकित्सीय उपकरणों की ढुलाई के लिए चीन के लिए विशेष मालवाहक उड़ान का परिचालन करेगा।      

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): हरदीप सिंह पुरी.

Recent Posts

about - Part 2768_22.1
QR Code
Scan Me