आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को आईएमएफ के बाहरी सलाहकार समूह में किया गया शामिल

about - Part 2762_3.1
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्तियों को अपने नए बाहरी सलाहकार समूह (External Advisory Group) में शामिल किया हैं। रघुराम राजन तीन साल तक आरबीआई गवर्नर रहे थे और वर्तमान में प्रतिष्ठित शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यत हैं।
आईएमएफ ने राजन तथा अन्य अर्थशास्त्रियों को बाहरी सलाहकार समूह में शामिल, कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न संकट को लेकर उठाए जाने वाले कदमों समेत दुनियाभर में हो रहे बदलाव तथा नीतिगत मुद्दों पर अपनी राय प्रमुख को देने के लिए किया है।

  समूह के अन्य सदस्य हैं:
  • नाइजीरिया की पूर्व वित्त मंत्री: नगोज़ी ओकोंजो-इवेएला.
  • सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री और सिंगापुर के मौद्रिक प्राधिकरण के अध्यक्ष- थार्मन शनमुगरतनम.
  • प्रोफेसर, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी: क्रिस्टिन फोर्ब्स.
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधान मंत्री: केविन रुड.
  • पूर्व संयुक्त राष्ट्र उप महासचिव: लॉर्ड मार्क मैलोच ब्राउन.
  • डच में स्टेट माइन्स (DSM) के मानद चेयर: डे नार्थलैंड्स स्टैट्समिजेन.
  • पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), रॉयल डीएसएम: फ़ाइक सिजसिमा.
  • समूह के कार्यकारी अध्यक्ष: सांताडे-एना बॉटिन.
  • प्रोफेसर, हार्वर्ड विश्वविद्यालय: कारमेन रेनहार्ट.
  • मुख्य आर्थिक सलाहकार, एलियांज: मोहम्मद ए-एलियन.
  • मुख्य निवेश अधिकारी, गुगेनहाइम निवेश: स्कॉट माइनर.
  • एक्शन एड की चेयर इंटरनेशनल: न्यारदज़यी गुम्बोंज़्वंदा.
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) 189 देशों का संगठन है.
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF): 27 दिसंबर 1945.

आरबीआई ने कर्नाटक बैंक को महाबलेश्वर एम एस को दोबारा एमडी और सीईओ नियुक्त करने की दी मंजूरी

about - Part 2762_5.1
भारतीय रिज़र्व बैंक ने कर्नाटक बैंक को अगले 3 वर्षों के लिए महाबलेश्वर एम एस को एमडी और सीईओ के रूप में पुन: नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी है। प्रशासनिक और परिचालन दोनों स्तरों पर 29 वर्षों का बैंकिंग अनुभव रखने वाले महाबलेश्वर ने 12 अप्रैल, 2017 को कर्नाटक बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके अलावा आरबीआई ने 13 नवंबर, 2021 तक पी-जयराम भट को अंशकालिक (गैर-कार्यकारी) अध्यक्ष के रूप में पद संभालने के लिए भी मंजूरी दे दी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • कर्नाटक बैंक लिमिटेड मुख्यालय: मैंगलोर, कर्नाटक.
  • कर्नाटक बैंक लिमिटेड टैगलाइन: Your Family Bank Across India.

सैनिटाइज़र टनल स्थापित करने वाला रेलवे का पहला स्टेशन बना अहमदाबाद

about - Part 2762_7.1
पश्चिम रेलवे के अंतर्गत आने वाला गुजरात के कालुपुर का अहमदाबाद रेलवे स्टेशन “सैनिटाइजिंग टनल (“Walk Through Mass Sanitizing Tunnel)” स्थापित करने वाला भारतीय रेलवे (IR) का पहला स्टेशन बन गया है। इस सैनिटाइज़िंग टनल को COVID-19 के मद्देनजर कर्मचारियों और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थापित किया गया है।
क्या होती है सैनिटाइज़िंग टनल?

डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) द्वारा स्वीकृत इस सैनिटाइज़र टनल में सेंसर लगा होता है, जिससे किसी के भी प्रवेश द्वार के पास आने पर अपने आप फॉगिंग (भाप निकलना) शुरू हो जाती है और इससे होकर गुजरने वाला सैनिटाइज़ हो जाता है। ये सैनिटाइजेशन सिस्टम वाष्पीकरण प्रक्रिया के सिद्धांत पर संचालित जो सैनिटाइजर मिश्रण को वाष्प में परिवर्तित करता है जिससे सतह पर एक समान परत बन जाती है और जल्दी से सूख भी जाती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष: विनोद कुमार यादव.
  • भारतीय रेलवे का मुख्यालय: नई दिल्ली.
  • रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

प्रसार भारती ने लॉन्च किया “डीडी रेट्रो” चैनल

about - Part 2762_9.1
देश के सार्वजानिक ब्रोडकास्टर प्रसार भारती ने ‘डीडी रेट्रो’ नाम से एक नया चैनल आरंभ किया है। नए चैनल “डीडी रेट्रो” को विशेष रूप से दूरदर्शन के पुराने मशहूर टीवी प्रोग्राम के लिए लॉन्च किया गया। प्रसार भारती द्वारा इस चैनल को कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के कारण लागू किए गए लॉकडाउन में लोगों को पुराने मशहूर टीवी प्रोग्राम दिखाने एवं घरों में रखने के लिए लॉन्च किया गया है।
डीडी रेट्रो पर वर्तमान में वही शो प्रसारित किए जा रहे है जो डीडी नेशनल ने COVID-19 के प्रकोप के मद्देनजर फिर से प्रसारित करना शुरू किए थे। दूरदर्शन के इन पसंदीदा मशहूर धारावाहिकों में पौराणिक महाकाव्य रामायण और महाभारत, ऐतिहासिक नाटक चाणक्य और सुपरहीरो सीरिज शक्तिमान शामिल हैं। इसके अलावा सूची में कॉमेडी ड्रामा श्रीमन श्रीमति, जासूसी शो ब्योमकेश बख्शी, ड्रामा शो हम हैं ना और शाहरुख खान का सर्कस सीरियल भी शामिल हैं।
दूरदर्शन इन पुराने मशहूर टीवी प्रोग्राम को दिखाने से वर्तमान में भारत में हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • प्रसार भारती के सीईओ: शशि एस. वेम्पती.

जीएमआर आंध्र प्रदेश में करेगा भोगापुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण और संचालन

about - Part 2762_10.1
जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड आंध्र प्रदेश में भोगापुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण और संचालन करेगा। आंध्र प्रदेश सरकार ने भोगापुरम में ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड को “लेटर ऑफ अवार्ड” (LoA) जारी किया है।
आंध्र प्रदेश के भोगापुरम में निर्माण किए जाने वाले ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की परियोजना में इसके डिज़ाइन, निर्माण, वित्त, निर्माण, विकास, अपग्रेडेशन, आधुनिकीकरण, संचालन और 40 वर्षों तक रखरखाव शामिल है, जिसे बाद में 20 सालों के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।
जीएमआर एयरपोर्ट्स लिमिटेड ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी की तर्ज पर फरवरी 2019 में परियोजना के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी। जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहयोगी कंपनी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी.
  • आंध्र प्रदेश के राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

केंद्र सरकार रोजमर्रा की जरूरतों के लिए ‘सुरक्षा स्टोर’ खोलने की योजना पर कर रही है विचार

about - Part 2762_12.1
भारत सरकार देश भर में ‘सुरक्षा स्टोर्स’ नामक 20 लाख खुदरा दुकानों को खेलें की योजना बना रही है। ये ‘सुरक्षा स्टोर’ COVID-19 के मद्देनजर कड़े सुरक्षा मानदंडों को बनाए रखते हुए नागरिकों को रोजमर्रा के लिए जरुरी वस्तुए प्रदान करेंगे।

सुरक्षा स्टोर्स:-


सरकार मोहल्ले के किराना स्टोरों को ‘सुरक्षा स्टोर’ में बदलने की योजना पर विचार कर रही है। जो दैनिक वस्तुओं की आपूर्ति करेंगे। इन दुकानों पर स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग से संबंधित हर तरह की सावधानी बरती जाएगी। इन दुकानों को समय-समय पर कीटाणुरहित भी किया जाएगा। इन स्टोर पर केवल किराने का ही नहीं बल्कि कपड़े, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और सैलून की सेवा भी होंगी।

ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन

about - Part 2762_14.1
ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक-टेलर का नोवेल कोरोनावायरस के कारण निधन। कॉमेडियन 1970 के प्रसिद्ध शो The Goodies और I’m Sorry I Haven’t A Clue के लिए बहुत लोकप्रिय थे।

टिम ब्रुक-टेलर का करियर करीब छह दशकों से भी अधिक समय का रहा और इसके अलावा उन्होंने बीबीसी रेडियो पर प्रसारण करियर में भी हाथ अजमाया था, जहां वे बाद में रेडियो 4 के आई एम सॉरी आई हाउट अ क्लू पर लंबे समय रहने वाले पैनेलिस्ट बन गए थे। साथ ही उन्हें अभिनेता, लेखक और हास्य अभिनेता के रूप में मनोरंजन क्षेत्र में दी उनकी सेवाओं के लिए क्वीन की जन्मदिन सम्मान सूची में ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (ओबीई) के एक अधिकारी के रूप में भी नियुक्त किया गया था।

प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन

about - Part 2762_16.1
प्रसिद्ध मोटर-रेसिंग ड्राइवर सर स्टर्लिंग मॉस का निधन हो गया है। मॉस को फॉर्मूला वन ड्राइवरों की विश्व चैम्पियनशिप में कभी जीत नहीं पाने वाले सबसे महान ड्राइवर के रूप में माना जाता है। ब्रिटिश ड्राइवर ने 1951 से 1961 तक फॉर्मूला वन में भाग लिया और F1 विश्व चैम्पियनशिप में 67 स्टार्टस भी बनाए, जिसमें 16  रेस भी जीतीं और 16 पोल पोजीशंस और 24 पोडियम पोजीशंस भी हासिल कीं।

 

सर स्टर्लिंग मॉस को वर्ष 1961 में BBC की स्पोर्ट्स पर्सनेलिटी ऑफ़ द इयर भी दिया गया था। एक शानदार करियर में, उन्होंने मर्सिडीज-बेंज, मासेराती, वनवाल, रोब वॉकर की प्राइवेट कूपर टीम और लोटस के लिए रेस लगाई, और उन्हें प्यार से “मि. मोटर रेसिंग” भी कहा जाता था।

इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन

about - Part 2762_18.1
इंग्लैंड और चेल्सी के पूर्व गोलकीपर पीटर बोनेटी का निधन हो गया है। वह इंग्लैंड की 1966 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में अप्रयुक्त ( unused ) रहे थे। उन्हें पश्चिम जर्मनी द्वारा 1970 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उनकी सुरक्षित हैंडलिंग, तीव्र सजगता और उनकी सुंदर शैली के कारण उन्हें ‘द कैट’ नाम दिया गया था।


COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए Google और Apple आये आगे

 about - Part 2762_20.1
Google और Apple ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी के माध्यम से COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए एक साथ आगे आये हैं। दोनों तकनीकी दिग्गजों ने सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियों को उपयोगकर्ता की गोपनीयता और सुरक्षा के डिजाइन के साथ कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में मदद करने के लिए ब्लूटूथ तकनीक के उपयोग को सक्षम करने के लिए सहयोग किया है।
Google और Apple एक व्यापक समाधान (comprehensive solution) शुरू करेंगे, जिसमें कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग को सक्षम करने में सहायता के लिए एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस  (APIs) और ऑपरेटिंग सिस्टम-लेवल टेक्नोलॉजी शामिल है। COVID-19 रोकने में मदद करने के लिए संपर्क ट्रेसिंग एक मूल्यवान साधन है।  

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • Google CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका।
  • Apple Inc. CEO: टिम कुक; Apple Inc का मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका।

Recent Posts

about - Part 2762_21.1
QR Code
Scan Me