अर्जुन मुंडा बने तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) के अध्यक्ष

about | - Part 2746_3.1
केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है. ये चुनाव दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हुए थे. पूर्व AAI अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा के समर्थन से झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष मुंडा ने असम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीवीपी राव को 34-18 के अंतर से हराकर जीत हासिल की.
सचिव पद के लिए हुए चुनाव में महाराष्ट्र के प्रमोद चंदुरकर ने चंडीगढ़ के महासिंह को 31-21 से हराया, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मणिपुर के जीए इबोफिशक को 32-20 से हराया।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • 1973 में तीरंदाजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया अस्तित्व में आया।
  • भारतीय तीरंदाजी संघ का मुख्यालय: नई दिल्ली। 

परमाणु क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

about | - Part 2746_5.1
भारत ने आंध्र प्रदेश के विजाग तट पर परमाणु क्षमता वाली K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित किया गया था. इसे 3,500 किलोमीटर की रेंज वाली परमाणु क्षमता वाली मिसाइल को पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है. पनडुब्बी द्वारा लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइल हवा, जमीन और समुद्री परमाणु परीक्षण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है और भारत की दूसरी-स्ट्राइक क्षमता के फ्रंट पर है. अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ने ही 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली पनडुब्बी लॉन्च की है.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
  • DRDO चेयरमेन : जी सतीश रेड्डी; स्थापित: 1958.
  • मुख्यालय: नई दिल्ली। 

सानिया और नाडिया की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में डब्ल्यूटीए डबल्स का खिताब किया अपने नाम

about | - Part 2746_7.1
भारत की सानिया मिर्ज़ा और यूक्रेन की नाडिया किचेनोक ने ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में खेले जा रहे डब्ल्यूटीए इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में महिला डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में चीन की शुआई पेंग और शुआई झांग को 6-4,6-4 से हराया। यह सानिया का 42 वां डब्ल्यूटीए डबल खिताब है और 2007 में  बेथानी माटेक-सैंड्स के साथ जीते ब्रिस्बेन इंटरनेशनल ट्रॉफी के बाद किसी अमेरिकी के साथ जीता पहला खिताब हैं ।

विश्व में सबसे छोटे कद के व्यक्ति खगेंद्र थापा का निधन

about | - Part 2746_9.1
गिनीज बुक में शुमार दुनिया के सबसे छोटे कद के व्यक्ति खगेंद्र थापा मगर का निधन। नेपाल के बागलुंग जिले में 14 अक्टूबर 1992 को जन्मे थापा की लम्बाई 67.08 सेमी (2 फीट 2.41 इंच) थी। उन पर पहली बार 2010 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की नजर पड़ी थी जब उन्हें GWR इतालवी टीवी शो लो शो देई रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड्स मैनेजर मार्को फ्रिगेट्टी ने उनकी लम्बाई मापी थी और सबसे छोटे कद के किशोर (पुरुष) होने की पुष्टि की थी। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में पहली बार नाम 2011 में सबसे छोटे कद की किशोरी (महिला) ज्योति अमगे के साथ दर्ज किया गया था।

नीति आयोग और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने एमओयू पर किए हस्ताक्षर

about | - Part 2746_11.1
लद्दाख में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास के लिए नीति आयोग और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते पर नीति आयोग के वरिष्‍ठ सलाहकार डॉ. योगेश सूरी तथा लद्दाख के उपराज्‍यपाल के सलाहकार उमंग नरूला ने हस्‍ताक्षर किए। इस समझौते का निष्पादन नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की उपस्थिति में किया गया।
इस समझौते के तहत, नीति आयोग अपनी प्रमुख पहल ‘बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए राज्‍यों को विकास सहायता सेवाएं (डेवलपमेंट सपोर्ट सर्विसेज टू स्टेट्स टू इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स-D3S-i)’ ’के माध्यम से इस केन्‍द्र शासित प्रदेश के प्रशासन का सहयोग करेगा। D3S-i, नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल हैं।
नीति आयोग इस भागीदारी के अंतर्गत उच्च-प्रभाव वाली परियोजनाओं की पहचान करने, परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने, संरचनात्मक स्तर के मुद्दों को संबोधित करने और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए विकास के अद्वितीय मॉडल तैयार करने पर जोर देगा।
नीति आयोग की D3S-i परियोजना का मुख्य उद्देश्य पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) परियोजना को तैयार करना है। 2018 में, परियोजना का चरण पहला पूरा हुआ था। पहले चरण के अंतर्गत, राज्यों द्वारा प्रस्तुत की गई 400 परियोजनाओं में से 10 परियोजनाओं का चयन किया गया था। वर्ष 2018-19 में पूरा हुए द्वितीय चरण में चयनित परियोजनाएं लेनदेन चरण में पहुंच गईं हैं।

नीतियों के लिए की गई तैयारी:

  • रणनीतिकारों ने  एक तकनीकी-आर्थिक व्यवहार्यता रिपोर्ट भी तैयार की हैं।
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विशेष रूप से पर्यटन, सौर ऊर्जा और बुनियादी ढांचे में परियोजनाओं की पहचान और विकास के लिए पेशेवर टीम तैनात की जा सकती है।

उठाए गए अन्य कदम:

  • रणनीतिकारों ने राज्य सरकारों के लिए एकीकृत पोस्ट-फसल आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और एकीकृत समुदाय-आधारित सूक्ष्म सिंचाई बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए निवेशक परामर्श आयोजित किया गया।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • NITI Aayog: National Institution for Transforming India.
  • नीति आयोग के CEO: अमिताभ कांत, उपाध्यक्ष: राजीव कुमार

दक्षिण अफ्रीका में आईसीसी अंडर -19 विश्व कप का हुआ आगाज

about | - Part 2746_13.1
आईसीसी अंडर -19 विश्व कप 2020 दक्षिण अफ्रीका में आरंभ हो चुका है। भारतीय टीम प्रियम गर्ग की कप्तानी में टूर्नामेंट खेलेगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 09 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के जेबी मार्क्स ओवल, पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। भारत को टूर्नामेंट का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा, जो अब तक चार खिताब अपने नाम कर चुका हैं। भारत U19 विश्व कप 2018 का विजेता है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें चार-चार के ग्रुप में बाटा गया हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के अध्यक्ष: शशांक मनोहर; मुख्य कार्यकारी: मनु साहनी; मुख्यालय: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात

उर्वरक मंत्री ने HURL के ‘अपना यूरिया सोना उगले’ ब्रांड और लोगो का किया अनावरण

about | - Part 2746_15.1
केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने हिंदुस्ता्न उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) के लोगो और ब्रांड ‘अपना यूरिया सोना उगले’ का अनावरण किया। HURL अपनी तीन यूरिया इकाइयों को फिर पुनर्जीवित करने के प्रयास में लगा है। ये यूरिया इकाइयां गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), बरौनी (बिहार) और सिंदरी (झारखंड) में स्थित हैं।
HURL, तीन सार्वजनिक उपक्रमों: कोल इण्डिया लिमिटेड (CIL), NTPC लिमिटेड और इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा प्रवर्तित संयुक्त उद्यम है। फरवरी 2021 में HURL की तीन इकाइयां चालू होने की संभावना है, जबकि रामागुंडम (तेलंगाना) और तालचर (ओडिशा) इकाइयों का परिचालन भी अगले साल शुरू किया जा सकता हैं। कंपनी के केवल एक प्रकार ब्रांड यूरिया पर ध्यान नहीं देती, बल्कि अपने उत्पाद में विविधता लाने के लिए एग्रोकेमिकल्स, खाद और नैनो-उर्वरक पर भी ध्यान देती हैं।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड के अध्यक्ष: संजीव सिंह
  • हिंदुस्तान उर्वराक और रसायन लिमिटेड का मुख्यालय: नई दिल्ली

नई दिल्ली में जनगणना 2021 पर अद्तन करने के लिए सम्मेलन का हुआ आयोजन

about | - Part 2746_17.1
नई दिल्ली में जनगणना- 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर- NPR के बारे में विभिन्न राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों तथा केन्‍द्रशासित प्रदेशों के प्रशासकों को अपडेट करने के लिए सम्मेलन आयोजित किया गया। जनगणना से एकत्रित आंकड़े नागरिकों के कल्याण के लिए नीतियां तैयार करने में हमारी मदद करते हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जनगणना 2021 के आधिकारिक शुभंकर का भी उद्घाटन किया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त: डॉ विवेक जोशी

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर बापू नाडकर्णी का निधन

about | - Part 2746_19.1
भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर बापू नाडकर्णी का निधन। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे। उन्होंने भारत के लिए 41 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 1414 रन बनाए और 88 विकेट लिए, उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 43 रन देकर छह विकेट था। उन्होंने 1955 में दिल्ली में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और 1968 में ऑकलैंड में पटौदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट खेला था।

जम्मू में मीडिया इकाइयों के तीसरे नार्थ जोन सम्मेलन का किया जा रहा हैं आयोजन

about | - Part 2746_21.1
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाइयों का तीसरा नार्थ जोन सम्मेलन जम्मू में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन लोक सम्पर्क एवं संचार विभाग के जम्मू कश्मीर क्षेत्र द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य अंतिम छोर तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए मीडिया इकाइयों के बीच तालमेल को मजबूत करना और साथ ही संचार में नई तकनीक के उपयोग पर मंथन करना है। सम्मेलन में भाग लेने वाले राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल (J & K): गिरीश चंद्र मुर्मू

Recent Posts

about | - Part 2746_22.1