LIC ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की “प्रधान मंत्री वय वंदना योजना”

about - Part 2714_3.1
भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रधान मंत्री वय वंदना योजना को शुरू करने का ऐलान कियां है। यह योजना 26 मई से शुरू होकर 31 मार्च, 2023 तक यानि तीन वित्तीय वर्षों के लिए होगी। एलआईसी इस योजना को पूरा करने के लिए इसे अकेले चलाने के लिए अधिकृत है, जो केंद्र द्वारा अनुदानित गैर-लिंक्ड, गैर-भागीदारी, पेंशन योजना के रूप में काम करेगी।
इस पॉलिसी की अवधि 10 वर्ष की होगी और जो 31 मार्च, 2021 तक पहले वित्तीय वर्ष के दौरान बेचे जाने वाली पॉलिसीज के लिए एक वर्ष में देय मासिक के अनुसार 10 वर्षों की पूरी अवधि के लिए 7.40 प्रतिशत दर (लगभग  7.66 प्रतिशत प्रति वर्ष) से सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • LIC का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
  • एलआईसी के अध्यक्ष: एम आर कुमार
  • एलआईसी की स्थापना: 1 सितंबर 1956.

    मेजर सुमन गवानी को किया जाएगा UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित

    about - Part 2714_5.1
    UN Military Gender Advocate of the Year 2019: भारतीय सेना की अधिकारी मेजर सुमन गवानी को वर्ष 2019 के UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब किसी भारतीय शांतिदूत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मेजर सुमन को संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात किया गया था। हाल ही में उन्होंने अपना मिशन पूरा किया था। गवानी 2011 में भारतीय सेना में शामिल हुए जहां उन्होंने ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से स्नातक किया, और फिर आर्मी सिग्नल कॉर्प्स में शामिल हुई थी। वह उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल के पोखर गाँव की रहने वाली है।

    मेजर सुमन गवानी के साथ ब्राजील के सैन्य अधिकारी कमांडर कार्ला मोंटेइरो डी कास्त्रो अरुजो को यह पुरस्कार 29 मई को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस की अध्यक्षता में एक वेब समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। इन दोनों महिला सैन्य शांतिदूतों को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस द्वारा “पॉवरफुल रोल मॉडल” के रूप में वर्णित किया गया था। 
    मेजर सुमन गवानी इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली भारतीय शांतिदूत होंगी। वह एक सैन्य पर्यवेक्षक है, जिसे कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान (UNMISS) में तैनात किया गया था। सैन्य पर्यवेक्षक सुमन गवानी ने हाल ही में UNMISS में अपना कार्यकाल का पूरा करने सहित दक्षिण सूडान में भी मिशन को पूरा किया है।
    संयुक्त राष्ट्र सैन्य लिंग अधिवक्ता पुरस्कार के बारे में:

    यह पुरस्कार पहली बार साल 2016 में दिया गया था, जिसके के लिए 2015 में विजेताओं के चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस पुरस्कार को देने का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के लिए एक सैन्य संदर्भ में एक लिंग परिप्रेक्ष्य को मुख्य धारा के रूप में परिभाषित करना और समझना है। साथ ही इसका लक्ष्य महिलाओं के संयुक्त राष्ट्र सिद्धांतों को बढ़ावा देने के लिए व्यक्तिगत सैन्य शांति सैनिकों के समर्पण और प्रयास को सम्मानित करना है।

    पीके नायर होंगे नाइजर में भारत के नए राजदूत

    about - Part 2714_7.1
    भारत सरकार ने प्रेम के नायर को नाइजर गणराज्य में भारत का नया राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की है। वह वर्तमान में हंबनटोटा में भारत के महावाणिज्य दूत के रूप में तैनात हैं। उनके शीघ्र ही कार्यभार संभालने की संभावना है। उनकी नियुक्ति राजेश अग्रवाल के स्थान पर की गई है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • नाइजर की राजधानी: नियामी.
    • नाइजर की मुद्रा: पश्चिम अफ्रीकी CFA फ्रैंक.
    • नाइजर के राष्ट्रपति: महामदौ इस्सौफौ.

    इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी का निधन

    about - Part 2714_9.1
    इंटर मिलान के पूर्व कोच गिगी सिमोनी का निधन, उन्होंने 1998 में यूईएफए (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबॉल एसोसिएशन) कप ग्लोरी में रोनाल्डो-प्रेरित टीम का नेतृत्व किया था। वह इतालवी फुटबॉल अधिकारी, खिलाड़ी और प्रबंधक रहे थे। वह मंटोवा, नापोली, टोरिनो, जुवेंटस, ब्रेशिया और जेनोआ के लिए अटैकिंग मिडफील्डर के रूप में खेले थे। उन्होंने 1961–62 में नोपोली के साथ कोप्पा इटालिया जीता था। इसके अलावा उन्हें इटली के सर्वश्रेष्ठ कोच के रूप में Panchina d’Oro से सम्मानित किया गया जा चुका है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की SIDM, MSMEs के ई-कॉन्क्लेव की अध्यक्षता

    about - Part 2714_11.1
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के ई-कॉन्क्लेव की अध्यक्षता  की। MSMEs के ई-कॉन्क्लेव का वर्चुअल सम्मेलन रक्षा उत्पादन विभाग, भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और भारतीय रक्षा निर्माताओं के संगठन (SIDM) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

    इस ई-कॉन्क्लेव को ‘Business Continuity for MSMEs in Defence & Aerospace Sector’ के विषय पर आयोजित किया गया था। इस कॉन्क्लेव में 800 से अधिक डिफेंस MSMEs इकाइयों ने हिसा लिया।
    कॉन्क्लेव के दौरान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्लोबल कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के खिलाफ राष्ट्र की लड़ाई में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और अन्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की है। 

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के अध्यक्ष: जयंत डी पाटिल
    • भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के महानिदेशक: चंद्रजीत बनर्जी.

    आरईसी लिमिटेड और TajSATS ने फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों को भोजन प्रदान करने के लिए किया समझौता

    about - Part 2714_13.1
    आर.ई.सी लिमिटेड ने IHCL और SATS लिमिटेड के एक संयुक्त उद्यम TajSATS के साथ फ्रंटलाइन स्वास्थ्य देखभाल कर्मिर्यों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए साझेदारी की है। मौजूदा हालात में दोनों संस्थाएं देश भर के दैनिक गरीब मजदूरों सहित प्रमुख सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा कर्मचारियों को भोजन उपलब्ध कराने के मिशन का संचालन कर रही हैं। इस पहल के माध्यम से नई दिल्ली में 18,000 से अधिक लोगों को भोजन वितरित किए जाने की योजना है।
    REC लिमिटेड एक नवरत्न NBFC है जिसने COVID-19 महामारी के कारण लगे राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के दौरान पूरे देश में 4.58 लाख किलोग्राम से अधिक खाद्यान्न, 1.26 लाख भोजन के पैकेट, 9600 लीटर के सैनिटाइज़र, 3400 PPE किट और 83000 मास्क वितरित किए हैं।

    WHO और IOC ने खेल के जरिए स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए मिलाया हाथ

    about - Part 2714_15.1
    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने खेलों और शारीरिक गतिविधि के माध्यम से स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही, कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एक टीम भी बनाई गई है।
    इस साझेदारी का उद्देश्य खेलों में एथलीटों, समर्थकों और श्रमिकों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए साझेदारी मेजबान देशों के साथ काम करना है। दोनों संगठन यह सुनिश्चित करने के लिए भी काम करेंगे कि खेल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के माध्यम से मेजबान देशों में खेल एक स्वस्थ विरासत देती है।
    समझौते पर हस्ताक्षर कुछ प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किए गए हैं:-
    • स्वास्थ्य मंत्रालय और खेल मंत्रालय के बीच सहयोग को मजबूत करना.
    • जमीनी स्तर और सामुदायिक खेल कार्यक्रमों को बढ़ावा देना.
    • ओलंपिक और पैरालिंपिक की विरासत को मजबूत करना.
    • शारीरिक गतिविधि के लिए वकालत करना.

        मणिपुर की “Khudol” पहल को दुनिया टॉप 10 पहलों में किया गया शामिल

        about - Part 2714_17.1
        मणिपुर की Khudolपहल को COVID-19 महामारी से निपटने की समावेशी लड़ाई के लिए शीर्ष 10 वैश्विक पहलों में सूचीबद्ध किया गया है। इस पहल को शीर्ष 10 वैश्विक पहलों में शामिल यूनाइटेड नेशन सेकेट्री-जनरल ओन यूथ द्वारा किया गया। “खुडोल” पहल को इंफाल स्थित एनजीओ “Ya_All” द्वारा शुरू की गई थी।
        “खुडोल” पहल के जरिए LGBTQI + समुदाय, एचआईवी से प्रभावित लोगों, दैनिक-मजदूरी कमाने वाले, बच्चों और किशोरों के भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता आवश्यकताओं की आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा रहा है। यह लोगों द्वारा जुटाए कोष वाली पहल है जिसने लगभग 2,000 परिवारों और व्यक्तियों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए 100 स्वयंसेवकों का एक नेटवर्क तैयार किया है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
        महत्वपूर्ण तथ्य-

        • Ya_All इम्फाल आधारित एनजीओ है जिसे 2017 में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशालाओं के आयोजन के लिए स्थापित किया गया था.
        • Ya_All के संस्थापक: सदम हंजबम.
        • युवाओं पर संयुक्त राष्ट्र का दूत: जयथमा विक्रमनायके

          भारत सरकार ने जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में कुछ प्रमुख पहलों का किया शुभारंभ

          about - Part 2714_19.1
          भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2020 के वर्चुअल उत्सव के दौरान, जैव विविधता के संरक्षण के लिए कुछ महत्वपूर्ण पहलों की शुरूआत की है। जो इस प्रकार हैं:-
          1. केन्‍द्रीय पर्यावरण मंत्री ने राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (National Biodiversity Authority) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) का जैव विविधता संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम में एक खुली, पारदर्शी और ऑनलाइन प्रतियोगी प्रक्रिया के जरिये एक वर्ष की अवधि के लिए 20 छात्रों को स्नातकोत्तर डिग्री के साथ जोड़ने का प्रस्ताव है।  ये छात्र प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और जैव विविधता संरक्षण के बारे में जानेंगे। इस तरह वे विभिन्न राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में एनबीए की परियोजनाओं का समर्थन करेंगे। इसके अलावा वे राज्य जैव विविधता बोर्डों/संघ राज्य क्षेत्र जैव विविधता परिषद के आदेशों का पालन करने में तकनीकी रूप से सहायता करने के लिए भी जिम्मेदार होंगे।
          2. सभी जानवर इच्‍छा से पलायन नहीं करते: लुप्तप्राय प्रजातियों की अवैध तस्करी पर यूएनईपी अभियान का शुभारंभ भी किया गया है। यह अभियान वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा UNEP के सहयोग से शुरू किया गया था। अभियान की शुरुआत का उद्देश्य पर्यावरणीय चुनौतियों को दूर करना, जागरूकता बढ़ाना और समाधान की वकालत करने का प्रयास करना है।
          3. जैव विविधता संरक्षण और जैविक विविधता अधिनियम, 2002: इस वर्चुअल उत्सव के दौरान जैव विविधता संरक्षण और जैविक विविधता अधिनियम, 2002 ’पर एक वेबिनार श्रृंखला भी शुरू की गई थी।
          4. WWF मॉडल सम्मेलन ऑफ पार्टीज (MCoP): एक पहल “WWF मॉडल सम्मेलन ऑफ पार्टीज (MCoP)” को वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। इस पहल में युवा पीढ़ी को भी शामिल किया गया है, ताकि वे एक नई शुरुआत कर सकें और जैव विविधता पर मानवता के पदचिह्न का प्रभाव और हमारे अपने अस्तित्व के लिए जैव विविधता पोषण के महत्व के बारे में बातचीत कर सकें। 
          5. इस दौरान डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा समर्थित एक जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया ताकि मानव जाति के लिए उपलब्ध कराई गई मुफ्त पारिस्थितिकी सेवाओं के जरिये प्रकृति की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया जा सके।

          बॉलीवुड अभिनेता मोहित बघेल का निधन

          about - Part 2714_21.1
          बॉलीवुड अभिनेता मोहित बघेल का कैंसर के कारण निधन। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी शो “छोटे मियां” से की थी। उन्हें सुपरस्टार सलमान खान की “रेडी” में अमर चौधरी की भूमिका के लिए जाना जाता है। साथ ही, वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म “जबरिया जोड़ी” में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इक्कीस तोपों की सलामी और गली गली चोर है फिल्मों में भी अभिनय किया था।

          Recent Posts

          about - Part 2714_22.1
          QR Code
          Scan Me