नितिन गडकरी ने खादी के सिल्क मास्क उपहार बॉक्स को किया लॉन्च

about - Part 2640_3.1
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री (MSME) नितिन गडकरी द्वारा खादी और ग्रामोद्योग के सिल्क मास्क उपहार बॉक्स का शुभारंभ किया गया है। इस गिफ्ट बॉक्स को खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा विकसित किया गया है।
KVIC विकसित उपहार बॉक्स में विभिन्न रंगों और प्रिंटों के चार दस्तकारी रेशम मास्क शामिल हैं। ये ट्रिपल लेयर्ड सिल्क मास्क त्वचा के अनुकूल, धोने योग्य, दोबारा इस्तेमाल होने के साथ-साथ बायो-डिग्रेडेबल हैं। खादी का गिफ्ट बॉक्स विदेशी बाजार और एक बड़ी भारतीय आबादी को उपहार देने के लिए लॉन्च किया गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष: विनय सक्सेना.

नितिन गडकरी ने ‘खादी अगरबत्ती आत्म-निर्भर मिशन’ को दी मंजूरी

about - Part 2640_5.1
केंद्रीय MSME मंत्री नितिन गडकरी द्वारा एक अद्वितीय रोजगार सृजन कार्यक्रम ‘खादी अगरबत्ती आत्म-निर्भर मिशन’ को मंजूरी दी गई है। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा भारत को अगरबत्ती उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
इस योजना के तहत, केवीआईसी सफल निजी अगरबत्ती निर्माताओं के माध्यम से कारीगरों को अगरबत्ती बनाने की स्वचालित मशीन और पाउडर मिक्सिंग मशीन उपलब्ध कराएगा। इसेक अलावा KVIC स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहित करना भी है।
‘खादी अगरबत्ती आत्म-निर्भर मिशन’ का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों में बेरोजगार और प्रवासी श्रमिकों के लिए रोजगार पैदा करना है, साथ ही इससे घरेलू अगरबत्ती उत्पादन में काफी वृद्धि होगी। इसे पीपीपी मोड में लॉन्च किया जाएगा और इसमें बहुत कम निवेश की आवश्यकता होगी। यह निजी अगरबत्ती निर्माताओं को उनके बिना किसी पूंजी निवेश के अगरबत्ती का उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी। KVIC मशीनों की लागत पर 25% सब्सिडी प्रदान करेगा और कारीगरों से हर महीने आसान किस्तों में शेष 75% की वसूली करेगा। 

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष: विनय सक्सेना.

महाराष्ट्र में “भारत एयर फाइबर सर्विसेज” का हुआ उद्घाटन

about - Part 2640_6.1
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार और आईटी राज्य मंत्री संजय धोत्रे द्वारा “Bharat Air Fibre Services” का उद्घाटन किया गया है। इन सेवाओं का उद्घाटन महाराष्ट्र के अकोला में किया गया। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के हिस्से के रूप में भारत एयर फाइबर सेवाओं की शुरुआत की है।
“भारत एयर फाइबर सर्विसेज” को अकोला और वाशिम जिले में बीएसएनएल के स्थानीय व्यापार साझेदारों के जरिए पेश किया जाएगा, जो अकोला और वाशिम जिले के लोगों को उनकी जरुरत के अनुसार सबसे तेज़ इंटरनेट कनेक्टिविटी सुविधा प्रदान करेगा। BSNL, अपने स्थानों से 20 KM की सीमा में वायरलेस कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

विश्व कप विजेता बेनेडिकट होवेड्स ने फुटबाल से रिटायर्मेंट का किया ऐलान

about - Part 2640_8.1
विश्व कप विजेता जर्मन फुटबॉलर, बेनेडिकट होवेडेस (Benedikt Howedes) ने फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की है। वह 2014 की विश्व कप विजेता जर्मनी टीम का हिस्सा थे। वह उन 3 खिलाड़ियों में से शामिल थे जिन्होंने टूर्नामेंट में टीम के लिए आखिरी समय तक खेल खेला था।
बेनेडिक्ट हॉवेड्स ने 2011-17 के दौरान जर्मन नेशनल टीम के लिए 44 बार मैदान पर उतरे है। सितंबर 2007 में, जर्मन फुटबॉल एसोसिएशन ने उन्हें फ्रिट्ज वाल्टर मेडल, अंडर -19 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया, जो सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों को दिया जाता है।

राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2020-21’ का हुआ शुभारंभ

about - Part 2640_10.1
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ‘विद्यार्थी विज्ञान मंथन, 2020-21’ कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसे कक्षा 6 से 11 वीं तक के स्कूली छात्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा की पहचान करने और छात्रों के बीच वैज्ञानिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) विजन भारती (VIBHA) और विज्ञान प्रसार की एक पहल है। कार्यक्रम को छात्र समुदाय के बीच एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ उज्ज्वल दिमाग की पहचान करने के लिए शुरू किया गया है।

सेबी प्रतिभूति बाजार के आभासी संग्रहालय की करेगा स्थापना

about - Part 2640_12.1
भारतीय बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India-SEBI) भारतीय पूंजी बाजार में हासिल की गई उपलब्धियों और मुकाम को उजागर करने के लिए प्रतिभूति बाजार का एक वर्चुअल संग्रहालय स्थापित करने की योजना बना रहा है। सेबी ने इस आभासी संग्रहालय को विकसित करने के लिए एजेंसियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI) आमंत्रित किया है।

संग्रहालय के बारे में:

  • इस संग्रहालय का उद्देश्य भारतीय प्रतिभूति बाजार में विकास, उपलब्धियों और मील के पत्थरों के इतिहास का एक दृश्य ऑनलाइन संगठित संग्रह है, जो बाजार के बुनियादी ढांचे, विनियमन और प्रवर्तन के मामले में दशकों से है।
  • इस संग्रहालय में उपलब्धियों के बारे में फोटो, वीडियो, लेख, मीडिया क्लिपिंग, क्विज़, पेंटिंग्स, ड्रॉइंग, डायग्राम, ग्राफ़, अखबारों के लेख, इंटरव्यू के टेप और अन्य डेटाबेस जैसे इंटरैक्टिव डिस्प्ले के माध्यम से बताया जाएगा।
  • प्रतिभूतियों के कानूनों के इतिहास के साथ-साथ भारत में स्टॉक एक्सचेंजों की स्थापना और यूटीआई और फॉरवर्ड मार्केट कमीशन (एफएमसी) सहित प्रतिभूति बाजार के लिए महत्वपूर्ण संस्थानों के इतिहास से संबंधित जानकारी का उपयोग प्रस्तावित संग्रहालय के कंटेंट के रूप में किया जाएगा।
  • इसके अलावा, इसमें विश्व युद्ध, भारत की स्वतंत्रता और आर्थिक उदारीकरण जैसी घटनाओं के बारे में घटनाओं से संबंधित जानकारी को आभासी संग्रहालय में ऑडियो / वीडियो / छवियों / लेख / कलाकृतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
  • वर्चुअल म्यूज़ियम दर्शकों को वीडियो, ऑडियो, चैटबॉट, वॉयस असिस्टेंट, वर्चुअल रियलिटी, एनालिटिक्स, इंटरएक्टिव और एनिमेटेड तत्वों जैसे विभिन्न माध्यमों से क्रिएटिव कंटेंट से जोड़ेगा।
  • नवीनतम तकनीकों विश्लेषिकी, आभासी वास्तविकता या संवर्धित वास्तविकता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन से मशीन संचार को सर्वोत्तम संभव प्रदर्शन और अनुभव प्रदान करने के लिए उपयोग किया जाएगा।
  • अंग्रेजी के अलावा, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में सामग्री विकसित और वितरित करने में सक्षम होगा.

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • सेबी के अध्यक्ष: अजय त्यागी; मुख्यालय: मुंबई.

        आंध्र सरकार ने ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम ‘ई-रक्षा बंधन’ किया लॉन्च

        about - Part 2640_14.1

        आंध्र प्रदेश सरकार ने “ई-रक्षा बंधन” नामक एक नया अभिनव ऑनलाइन साइबर जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समूचे राज्य में लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करना है। एक महीने तक चलने वाले इस ऑनलाइन अवेयरनेस कार्यक्रम को क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID), FM रेडियो, साइबर क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वीमेन एंड चिल्ड्रेन (CCPWC), साइबर पीस फाउंडेशन और अन्य संगठनों द्वारा आयोजित किया जाएगा।
        इस ऑनलाइन जागरूकता अभियान से राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 31 अगस्त तक 1 लाख महिलाओं, लड़कियों और आम जनता को प्रशिक्षित करना है। इस तरह, ई-रक्षा बंधन ’साइबरस्पेस में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसके लिए राज्य पुलिस और CID ने “Let us make August a month of e-freedom and e-safety” का नारा भी दिया है।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री: वाईएस जगन मोहन रेड्डी; राज्यपाल: बिस्वा भूषण हरिचंदन.

        भारत सरकार ने IPL 2020 को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित करने की दी मंजूरी

        about - Part 2640_16.1
        Indian Premier League’s (IPL’s) 2020: भारत सरकार ने COVID-19 के प्रकोप के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13 वें संस्करण को 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक पुनर्निर्धारित करके संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित करने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा, BCCI ने UAE में 1 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाली महिला T20 चैलेंज की मेजबानी करने का भी फैसला किया है।
        IPL 2020 से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु:
        • टूर्नामेंट तीन स्थानों दुबई, अबू धाबी और शारजाह पर आयोजित किया जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में किसी भी दर्शक को आने अनुमति नहीं दी जाएगी.
        • आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने ब्रॉडकास्टर के अनुरोध पर टूर्नामेंट के फाइनल को 10 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक पहला वीक-डे फाइनल होगा.
        • प्रत्येक फ्रेंचाइजी के लिए 24 खिलाड़ियों की सीमा रखी गई है।

          आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री पी. माणिक्यला राव का निधन

          about - Part 2640_18.1
          आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री पाइदिकोंडाला माणिक्यला राव का COVID-19 के कारण निधन। उनका जन्म 1 नवंबर, 1961 को हुआ था। वह वरिष्ठ भाजपा नेता थे।
          राव को पश्चिम गोदावरी जिले के थडेपल्लीगुडेम (मई 2014 – मई 2019) से विधान सभा सदस्य (एमएलए) के रूप में चुना गया था और  उन्होंने 2017-2018 के बीच चंद्रबाबू नायडू की कैबिनेट में एंडोमेंट मिनिस्टर के रूप में कार्य किया था।

          नीतीश कुमार ने किया विजय कुमार द्वारा लिखित “सियासत में सदस्यता” पुस्तक का विमोचन

          about - Part 2640_20.1
          बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी द्वारा लिखी गई पुस्तक “सियासत में सदस्यता” का विमोचन किया है। यह पुस्तक लेखक के विचारों, विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीन दर्जन लेखों और उनकी जीवन यात्रा का संकलन है। यह पुस्तक बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित की गई थी।
          पुस्तक का सार:
          • इस पुस्तक में असेंबली की अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों का वर्णन किया गया है जिसमे छठें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) भारत क्षेत्र के अन्य लोगों के सफल समापन भी शामिल है.
          • इसमें विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक कार्यों और बिहार में नीतीश कुमार सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी उपायों का उल्लेख भी किया गया है।
          • साथ ही, पुस्तक लेखक के व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को भी दर्शाती है।
          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
          • बिहार की राजधानी: पटना.
          • बिहार के राज्यपाल: फागू चौहान.

          Recent Posts

          about - Part 2640_21.1
          QR Code
          Scan Me