महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल निलांगेकर का निधन
मनोज सिन्हा को नियुक्त किया गया जम्मू और कश्मीर का नया उपराज्यपाल
हिरोशिमा डे: 6 अगस्त
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू ने अपने पद से दिया इस्तीफा
गिरीश चंद्र मुर्मू के बारे में:
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम प्रधान का निधन
कंप्यूटर माउस के सह-आविष्कारक विलियम इंग्लिश का निधन
अमेरिकी कंप्यूटर इंजीनियर – विलियम किर्क इंग्लिश, जो दुनिया के पहले कंप्यूटर माउस के सह-आविष्कारक थे, का निधन हो गया. 60 के दशक के मध्य में बिल इंग्लिश द्वारा बनाया गया मूल माउस, केवल एक पिनवूड ब्लॉक, एक क्रूड बटन और एक कनेक्टर था.
1964 में, विलियम स्टैनफोर्ड रिसर्च इंस्टीट्यूट में डगलस एंगेलबर्ट के साथ माउस का सह-विकास करने वाले पहले व्यक्ति थे और जिसे 1968 में ”सभी डेमो में सर्वश्रेष्ठ” करार दिया था
DNHDD ने लॉन्च किया ई-ज्ञान मित्र मोबाइल ऐप
केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव द्वारा ई-ज्ञान मित्र मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने के लिए “ई-ज्ञान मित्र” मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है.
दमन प्रशासन के शिक्षा विभाग ने ई-ज्ञान मित्र ऐप शुरू किया है, जो छात्रों और अभिभावकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के ऐडमिनिस्ट्रेटर: प्रफुल्ल पटेल
एक्सिस बैंक ने लॉन्च किया स्वचालित वॉयस असिस्टेंट ‘AXAA’
निजी क्षेत्र के ऋणदाता एक्सिस बैंक ने एक ऑटोमैटिक वॉयस असिस्टेंट ‘AXAA’ लॉन्च किया है. AXAA एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड कंवर्सेशनल वॉयस BOT है. ऑटोमेटेड वॉयस असिस्टेंट एक ह्यूमनॉइड की तरह काम करेगा और इसमें पारंपरिक इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्स (आईवीआर) सिस्टम से ग्राहकों के अनुभव के प्रतिमान को बदलने की क्षमता है.
‘AXAA’, एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावर्ड कंवर्सेशनल वॉयस BOT अंग्रेजी, हिंदी और हिंग्लिश में बातचीत कर सकता है. इसमें प्रतिदिन एक लाख ग्राहक प्रश्नों और अनुरोधों के जवाब देने की क्षमता है. इसलिए, यह उनके प्रश्नों, इसके context और कॉल के इरादे की गहन समझ को सक्षम करके ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाएगा.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- एक्सिस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी: अमिताभ चौधरी.
मिज़ोरम में “थेजॉवल गोल्फ रिज़ॉर्ट” का वर्चुअल उद्घाटन
“थेनज़ॉवल गोल्फ रिज़ॉर्ट” परियोजना का उद्घाटन केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (आई / सी) श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया है. यह परियोजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत कार्यान्वित की गई है. थेनज़ॉवल गोल्फ कोर्स भारतीय लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण गोल्फ अनुभव और अंतर्राष्ट्रीय सुविधाएं प्रदान करेगा.
कनाडा स्थित गोल्फ कोर्स आर्किटेक्चरल फर्म, ग्राहम कुक एंड एसोसिएट्स ने 105 एकड़ के कुल साइट क्षेत्र और 75 एकड़ के प्ले एरिया के साथ मिजोरम के थेनज़ोल में गोल्फ कोर्स को डिज़ाइन किया है. यह एक 18 होल गोल्फ कोर्स है जिसमें रेन बर्ड, यूएसए द्वारा साझा फेयरवे और स्वचालित स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मानकों की सभी सुविधाएं हैं.
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:
- मिजोरम के मुख्यमंत्री: पु ज़ोरमथांगा;
- राज्यपाल: पी. एस. श्रीधरन पिल्लई.












