पीएम मोदी वर्चुली करेंगे ‘न्‍यू भाऊपुर – न्‍यू खुर्जा’ सेक्‍शन का उद्घाटन

about – Page 2523_3.1

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 29 दिसंबर, 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वी डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Eastern Dedicated Freight Corridor-EDFC) के ‘न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शुन’ का उद्घाटन करेंगे। साथ ही उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री प्रयागराज में EDFC के परिचालन नियंत्रण केन्द्र (Operation Control Centre) का भी उद्घाटन करेंगे। 

न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन के बारे में

ईडीएफसी का 351 किलोमीटर लम्बा न्यू भाऊपुर- न्यू खुर्जा सेक्शन उत्तर प्रदेश में स्थित है और इसे 5,750 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह सेक्शन स्थानीय उद्योगों जैसे एल्यूमीनियम उद्योग (कानपुर देहात जिले का पुखरायां क्षेत्र), डेयरी क्षेत्र (औरैया जिला), कपड़ा उत्पादन / ब्लॉक प्रिंटिंग (इटावा जिला), कांच के सामान के उद्योग (फिरोजाबाद जिला), पॉटरी (बुलंदशहर जिले के खुर्जा),हींग उत्पादन (हाथरस जिला) और ताले और हार्डवेयर (अलीगढ़ जिला) के लिए नए अवसर खोलेगा। 

प्रयागराज में स्थापित अत्याधुनिक ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर (OCC) ईडीएफसी के पूरे रूट के लिए कमान सेंटर के रूप में कार्य करेगा। आधुनिक आंतरिक सज्जा, श्रम दक्षता संबंधी डिज़ाइन और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि विज्ञान के साथ ओसीसी विश्व स्तर पर अपने प्रकार की सबसे बड़ी संरचनाओं में से एक है। 

ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) के बारे में:

1856 किमी लंबा EDFC मार्ग पंजाब के पास साहनेवाल से आरंभ होता है, और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों से गुजरकर पश्चिम बंगाल के दनकुनी में समाप्त होता है। इसका निर्माण डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) द्वारा किया जा रहा है। 

इसके अलावा डीएफसीसीआईएल पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (1504 मार्ग किमी) का निर्माण भी कर रहा है जो उत्तर प्रदेश के दादरी को मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से लॉन्च है और यूपी, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यों से होकर गुजरेगा।

Find
More State in News Here

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीव में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

about – Page 2523_5.1

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केंद्रशासित प्रदेश दीव की चार दिन की यात्रा के दूसरे दिन कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें आई. आई. आई. टी. वड़ोदरा अंतरराष्ट्रीय परिसर के पहले शैक्षिक सत्र और कमलेश्वर स्कूल घोघला का उद्घाटन शामिल है।

उन्होंने सौदवाड़ी में एक स्कूल के निर्माण की आधारशिला रखी, दीव सिटी वाल पर 1.3 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग के पुनरुद्धार कार्य का उद्घाटन किया, फोर्ट रोड पर फल और सब्जी बाजार के उन्न्यन कार्य और दीव जिले में एकीकृत नगर निगम ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने आईएनएस खुखरी स्मारक का भी उद्घाटन किया।


 दीव के बारे में : 

  • दादरा – नगर हवेली और दमन – दीव पश्चिमी भारत में एक केंद्र शासित प्रदेश है, जिसकी स्थापना पहले के दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के विलय द्वारा हुई।
  • यह 26 जनवरी 2020 से अस्तित्व में आया और इसकी राजधानी दमन में स्थित है।


Find More Miscellaneous News Here

 

about – Page 2523_6.1

अमित शाह ने गुवाहाटी में रखी न्यू मेडिकल कॉलेज की आधारशिला

about – Page 2523_8.1


केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह
ने असम में अनेक विकास परियोजनाओं की शुरूआत की। श्री अमित शाह ने गुवाहाटी में न्यू मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी। करीब 850 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह गुवाहाटी शहर का दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा। श्री शाह ने असम के अलग अलग हिस्‍सों में बनने वाले नौ विधि कॉलेजों की आधारशिला भी रखी। 

साथ ही उन्होने अहुम दर्शन योजना के अंतर्गत 8000 नामघरों को (असम की पारंपरिक वैष्णवी मठ के तहत) वित्तीय अनुदान भी वितरित किया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी भी उपस्थित थे।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • असम के मुख्यमंत्री : सर्बानंद सोनोवाल
  • असम की राजधानी : दिसपुर 


Find More State In News Here

 

about – Page 2523_9.1

केंद्रीय गृह मंत्री ने मणिपुर में किया विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

 

about – Page 2523_11.1

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मणिपुर में अनेक विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। श्री अमित शाह ने इंफाल में वर्चुअल माध्यम से ई ऑफ़िस और थुबल बहुद्देशीय परियोजना (Thoubal Dam) का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने चूड़ाचांदपुर मेडिकल कॉलेज, मंत्रीपुखरी में आईटी-एसईजेड, नई दिल्ली के द्वारका में मणिपुर भवन और इंफाल में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर समेत सात प्रमुख विकास परियोजनाओं की वर्चुअल तरीके से आधारशिला रखी। 

इस अवसर पर उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंहमणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन बीरेन सिंह,,विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह   
  • मणिपुर के राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.
  • मणिपुर की राजधानी : इम्फाल 


Find More State In News Here

 

about – Page 2523_9.1

फीफा ने रद्द किया अगले साल का U-20, U-17 विश्व कप

 

about – Page 2523_14.1

फीफा ने नॉवेल कोरोनवायरस के कारण 2021 में पुरुषों के U-20 और U-17 विश्व कप टूर्नामेंट को रद्द कर दिया है. COVID-19 महामारी के परिणामस्वरूप, फीफा परिषद के ब्यूरो ने पुरुषों के फीफा U-20 विश्व कप और फीफा U-17 विश्व कप के 2021 संस्करणों को रद्द करने तथा क्रमशः इंडोनेशिया और पेरू को 2023 संस्करणों के मेजबान के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है, जो 2021 में टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले थे.

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


इस प्रकार पेरू 2023 में फीफा U17 विश्व कप की मेजबानी करेगा. उसी
वर्ष
, फीफा U20 विश्व कप का
आयोजन इंडोनेशिया द्वारा
किया जाएगा.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • फीफा का अध्यक्ष: जियानी इन्फेंटिनो; स्थापना: 21 मई 1904.
  • मुख्यालय: ज्यूरिक, स्विट्जरलैंड.

Find More Sports News Here

 

about – Page 2523_15.1

हिमाचल के सीएम ने शिमला में वाजपेयी की 18 फीट की प्रतिमा का अनावरण किया

 

about – Page 2523_17.1

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य की राजधानी में ऐतिहासिक रिज पर दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 96 वीं जयंती के अवसर पर उनकी 18 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है. यह प्रतिमा 1.08 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है. रिज मैदान में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्तियां भी हैं.


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • एचपी के मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर; एचपी के राज्यपाल: बंडारू दत्तात्रेय.

Find More State In News Here

about – Page 2523_15.1

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लॉन्च किया ई-संपाडा वेब पोर्टल

 

about – Page 2523_20.1

आवास और शहरी मामलों के मंत्री, हरदीप सिंह पुरी ने सुशासन दिवस पर एक नया वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप ई-सम्पदा लॉन्च किया है. यह नया एप्लीकेशन एक लाख से अधिक सरकारी आवासीय व्यवस्थाओं के आवंटन, सरकारी संगठनों को 28 शहरों में 45 कार्यालय परिसरों में कार्यालय स्थान आवंटन और 1,176-हॉलिडे होमरूम की बुकिंग सहित सभी सेवाओं के लिए सिंगल-विंडो प्रदान करता है.

 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

ई-सम्पदा पोर्टल के विषय में:

  • यह पोर्टल भारत भर में उपयोगकर्ताओं को शिकायतें दर्ज करने, दस्तावेज प्रस्तुत करने और आभासी सुनवाई के लिए उपस्थित
    होने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान करता है.
  • आवंटन, प्रतिधारण, नियमितीकरण और नो ड्यूस प्रमाण पत्र जैसी विभिन्न
    संपदा सेवाएं प्रदान करने में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए
    ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.
  • परिसंपत्तियों के उपभोग और सेवा वितरण पर वास्तविक समय की जानकारी
    संसाधनों के इष्टतम उपभोग की सुविधा प्रदान करेगी.
  • स्वचालित प्रक्रियाएं मानवीय
    हस्तक्षेप को कम कर अधिक पारदर्शिता लाएंगे.

Find More National News Here

 

about – Page 2523_15.1

‘Covid-19: सभ्यता का संकट और समाधन’ नामक एक नई पुस्तक का विमोचन

 

about – Page 2523_23.1

नोबेल
पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की नई
पुस्तक Covid19: सभ्यता का संकट और समाधन (Covid-19: Crisis of Civilisation and Solutions) का विमोचन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश
दीपक मिश्रा और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह द्वारा
किया गया. इस हिंदी पुस्तक
का प्रकाशन

प्रभात प्रकाशन द्वारा
किया गया.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


पुस्तक का सार:

नई पुस्तक में इस बात पर चर्चा की गई है
कि किस तरह से
Covid 19 महामारी ने बीमारी से उत्पन्न संकट के समाधान का सुझाव देते हुए जीवन के
सामान्य तरीके को प्रभावित किया है
.
पुस्तक में चर्चा की गई है कि कैसे महामारी ने शिक्षा प्रणाली
, व्यापार, राजनीति, सार्वजनिक सुरक्षा, विदेश नीति, कानून, चिकित्सा, अर्थव्यवस्था और देशों के विकास को प्रभावित किया है.


Find More Books and Authors Here

about – Page 2523_15.1

पंजाब सरकार ने लॉन्च कियी मोबाइल ऐप और वेब पोर्टल ‘PR Insight’

 

about – Page 2523_26.1

पंजाब के मुख्यमंत्री, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकारी नीतियों पर अपने नागरिकों की प्रतिक्रिया के आधार पर नागरिक-केंद्रित सेवाओं की डिलीवरी में सुधार करने के लिए ‘PR Insight’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन और वेब पोर्टल लॉन्च किया है. PR Insight का मूल उद्देश्य जनता की प्रतिक्रियाओं पर सावधानीपूर्वक निगरानी रखने के बाद जनता की संतुष्टि के लिए राज्य सरकार की मौजूदा योजनाओं और कार्यक्रमों को नई दिशा देना है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


“PR Insight” के विषय में:

  • सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा PR Insight एप्लिकेशन राज्य के सभी समाचार लेखों और सोशल मीडिया पोस्टों का एक एकल रिपॉजिटरी और डैशबोर्ड प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है.
  • फिर इन समाचार लेखों और सोशल मीडिया पोस्टों के एकल रिपॉजिटरी का सरकारी नीतियों और नागरिकों द्वारा शासन की धारणा पर नागरिक प्रतिक्रिया को समझने के लिए एडवांस एनालिटिक्स और सेंटिमेंट एनालिसिस उपकरणों का उपयोग करके विश्लेषण किया जाता है.
  • PR Insight एप्लिकेशन और पोर्टल के साथ अधिकतम 31 प्रमुख समाचार पत्र एजेंसियों / पोर्टलों को ऑनलाइन एकीकृत किया गया है तथा सभी राज्य विभागों के समाचार लेख इन समाचार एजेंसियों से वास्तविक समय पर प्राप्त किए जाते हैं. 
  • ऐप नागरिक की प्रतिक्रिया की निगरानी करेगा और बाद में राज्य में उत्तरदायी और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करेगा.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • पंजाब के मुख्यमंत्री: कैप्टन अमरिंदर सिंह; राज्यपाल: वी.पी. सिंह बदनोर.

Find More State In News Here

about – Page 2523_15.1

प्रसिद्ध उर्दू कवि शम्सुर्रहमान फारुकी का निधन

 

about – Page 2523_29.1

COVID-19 से उबरने के एक महीने बाद प्रसिद्ध उर्दू कवि और आलोचक, शम्सुर्रहमान फारुकी का निधन हो गया है. उन्हें 1996 में अपने काम अठारहवीं शताब्दी के कवि मीर तकी मीर पर किए गए चार-संस्करण अध्ययन ‘शेर-ए शोर-अंजेज़’ के लिए सरस्वती सम्मान से सम्मानित किया गया था. भारत सरकार ने उन्हें 2009 में नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया था.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

about – Page 2523_15.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF