मंत्रिमंडल ने देश में विकसित आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को दी मंजूरी

 

about – Page 2520_3.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वदेशी रूप से विकसित आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। साथ ही, मंत्रिमंडल ने निर्यात की मंजूरी में तेजी लाने के लिए एक समिति गठित करने की भी मंजूरी दी है। आकाश का निर्यात संस्करण वर्तमान में भारतीय सशस्त्र बलों में तैनात सिस्टम से अलग होगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


आकाश मिसाइल के बारे में:

आकाश कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जो 25 किलोमीटर की दूरी में मौजूद सैन्य ठिकानों और अहम बिंदुओं की हवाई हमलों से सुरक्षा करता है। इसे 2014 में IAF और 2015 में भारतीय सेना में कमीशन किया गया था।

Find
More National News Here

about – Page 2520_4.1

डॉ. हर्षवर्धन ने लेह में किया भारत के सबसे ऊंचे मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन

 

about – Page 2520_6.1

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख के लेह में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञान केंद्र (meteorological centre) का उद्घाटन किया। केंद्र क्षेत्र में स्थानीय मौसम पूर्वानुमान प्रदान करेगा, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के लिए मौसम संबंधी प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली को मजबूत किया जाएगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

केंद्र के बारे में:

  • लेह में स्थापित किया गया मौसम विज्ञान केंद्र हिमालय में स्थित दूसरा MC है, इससे पहले ऐसा सुविधा केंद्र अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में स्थित है।
  • यह सुविधा केंद्र 3,500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जो इसे भारत का सबसे ऊचा मौसम विज्ञान केंद्र बनाता है।
  • यह नया MC केंद्र शासित प्रदेश क्षेत्र के लेह और कारगिल जिलों के लिए शोर्ट-रेंज (तीन दिन), मध्यम-रेंज (12 दिन) और लंबी-रेंज (एक महीने) का पूर्वानुमान प्रदान करेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर: राधा कृष्ण माथुर.

Find
More Miscellaneous News Here

about – Page 2520_7.1

स्वर्गीय जस्टिस राजिंदर सच्चर की ऑटोबायोग्राफी ‘In Pursuit of Justice’ का हुआ विमोचन

about – Page 2520_9.1

दिवंगत जस्टिस राजिंदर सच्चर के परिवार ने द इंडियन सोसाइटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ और द इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर स्वर्गीय जस्टिस राजिंदर सच्चर द्वारा लिखित पुस्तक “In Pursuit Of Justice: An Autobiography” का विमोचन किया है। इस पुस्तक को उनके मरणोपरांत प्रकाशित किया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


जस्टिस राजिंदर सच्चर के बारे में:

  • जस्टिस राजिंदर सच्चर एक समाजवादी, एक समतावादी, नागरिक स्वतंत्रता के समर्थक, एक जिम्मेदार नागरिक और सबसे बेहतर एक मानवतावादी थे।
  • एक व्यक्ति जो लाइन के आखिरी आदमी तक के लिए खड़े होने में विश्वास करता थे, वह एक नैतिक कम्पास से ‘सशस्त्र’ थे जो कभी भी डगमगाया नहीं था।
  • वह 1970 में दिल्ली उच्च न्यायालय में शामिल हुए लेकिन आपातकाल के विरोध में आवाज उठाने के लिए उन्हें दिल्ली से बाहर स्थानांतरित कर दिया गया।
  • उन काले दिनों के दौरान, उन्होंने न्यायमूर्ति एच. आर. खन्ना के साथ एक करीबी संबंध साझा किया, जो सर्वोच्च न्यायालय में असंतोष की अकेली आवाज थी जिसने इंदिरा गांधी के साथ पक्ष लिया।
  • वह आपातकाल के बाद दिल्ली वापस आ गए, और दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने थे।

Find More Books and Authors Here

about – Page 2520_10.1

हेमंत कुमार पांडे को DRDO के “साइंटिस्ट ऑफ द ईयर” पुरस्कार से किया गया सम्मानित

 

about – Page 2520_12.1

वरिष्ठ वैज्ञानिक हेमंत कुमार पांडे को कई हर्बल दवाओं को विकसित करने में उनके योगदान के लिए DRDO के ” साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड ” से सम्मानित किया गया है, जिसमें ल्यूकोडर्मा (leucoderma) के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रचलित लोकप्रिय ड्रग लुकोस्किन (Lukoskin) भी शामिल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया, जिसमें दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र शामिल हैं।

इस वैज्ञानिक ने अब तक छह हर्बल दवाओं का विकास किया है, ल्यूकोस्किन का उपयोग ल्यूकोडर्मा या विटिलिगो के इलाज के लिए किया जाता है, जो एक प्रकार की बीमारी जिसमें चकत्तों में त्वचा का रंग उड़ जाता है, जिसकी सबसे व्यापक रूप से सराहना की गई है और बाजार में बड़ी स्वीकृति मिली है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


हेमंत कुमार पांडे के बारे में:

  • हर्बल मेडिसिन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता, पांडे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की लैब डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-एनर्जी रिसर्च (DIBER), उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पिछले 25 साल शोध कर रहे हैं। 
  • लुकोस्किन के अलावा, पांडे ने एक्जिमा और दांत दर्द के इलाज के लिए दवाओं के साथ-साथ एक एंटी-रेडिएशन क्रीम विकसित की है, जिनमें से अधिकांश प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण (ToT) के बाद पहले से ही बाजार में बेची जा रही हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • DRDO के अध्यक्ष: डॉ. जी. सतीश रेड्डी
  • DRDO मुख्यालय: नई दिल्ली

Find More Awards News Here

about – Page 2520_10.1

नितिन गडकरी ने की असम के सिलचर में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने की घोषणा

 

about – Page 2520_15.1

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम में एक बहु-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। इसका निर्माण सिल्चर में किया जाएगा और सिलचर-सौराष्ट्र राजमार्ग के बालाचेर्रा-हरेंगाजाओ सेक्शन को मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। श्री गडकरी ने यह घोषणा रंगपुर में मधुरमुख के पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के जीरो पॉइंट पर आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में की।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


परियोजना के बारे में:

  • साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और असम की 2,366 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी कुल लंबाई 439 किलोमीटर है।
  • लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण सिल्चर में किया जाएगा और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी और बराक नदी के ऊपर दो नए पुलों ला निर्माण किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बराक घाटी के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड में 250 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भेजा।
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ब्रह्मपुत्र की जल परिवहन प्रणाली को मजबूत किया जाएगा और बराक नदी पर ड्रेजिंग का काम भी पूरा हो गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल; राज्यपाल: प्रो. जगदीश मुखी 
  • असम का लोक नृत्य: बिहू नृत्य, बगरुम्बा, भोराल नृत्य, झुमुर नृत्य

Find More Miscellaneous News Here

about – Page 2520_7.1

मध्य प्रदेश में की गई भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्ड लाइफ सफारी की शुरुआत

 

about – Page 2520_18.1

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह द्वारा विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्डलाइफ़ सफारी की शुरुआत की गई है। अब अफ्रीका के जंगलों की तरह, भारत में भी पर्यटक हॉट एयर बैलून वाइल्डलाइफ सफारी का आनंद उठा सकेंगे । इसके अलावा राज्य  सरकार पेंच, कान्हा और पन्ना टाइगर रिजर्व में भी इस सेवा को शुरू करने की योजना बना रही है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह एक्टिविटी केवल बफर क्षेत्र तक ही सीमित रहेगी और लोग बाघ, तेंदुए, भारतीय भालू और अन्य जंगली जानवरों को ऊंचाई से देख सकेंगे। यह देश के किसी भी टाइगर रिजर्व में शुरू की गई पहली सुविधा है। यह सेवा जयपुर स्थित स्काई वाल्ट्ज एंड कंपनी द्वारा संचालित की जा रही है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

Find More State in News Here

about – Page 2520_10.1

बिहार ने COVID-19 महामारी के दौरान पैसे ट्रान्सफर करने के लिए जीता डिजिटल इंडिया पुरस्कार

 

about – Page 2520_21.1

बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय, राज्य के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग को संयुक्त रूप से “महामारी श्रेणी” के तहत डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020 का विजेता चुना गया है। COVID-19 महामारी के दौरान लाभार्थियों को बिहार सरकार की वित्तीय सहायता सीधे खातों में हस्तांतरित करने की पहल के लिए इन विभागों को डिजिटल इंडिया अवार्ड्स का विजेता चुना गया है, जिसे इस साल केंद्र सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस में अभिनव पहलों के लिए शुरू किया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

बिहार के बाहर फंसे 21 लाख से अधिक श्रमिकों को “बिहार सहायता मोबाइल ऐप” के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी। डिजिटल इंडिया अवार्ड्स, जिसे भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल के तत्वावधान में स्थापित किया गया है, सभी नवीन डिजिटल समाधानों को सामने लाने के उद्देश्य से सेवा प्रदान करता है और इस प्रकार सभी सरकारी संस्थाओं द्वारा अनुकरण को प्रेरित करता है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिहार के मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार; राज्यपाल: फागू चौहान.

Find
More State in News Here

about – Page 2520_10.1

के. वीरमणि को डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मेमोरियल अवार्ड से किया गया सम्मानित

 

about – Page 2520_24.1

इस वर्ष का डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मेमोरियल अवार्ड द्रविड़ कज़गम (Dravidar Kazhagam) के अध्यक्ष के. वीरमणि को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तर्कवादी दाभोलकर की स्मृति में शुरू किया गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

द्रविड़ कज़गम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिका स्थित महाराष्ट्र फाउंडेशन ने उनकी याद में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। इस पुरस्कार के तहत 1 लाख और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। श्री वीरमणि ने अपना पूरा जीवन तर्कवाद का प्रचार करने में समर्पित कर दिया और समाज में सामाजिक न्याय के लिए काम किया।

Find More Awards News Here

about – Page 2520_10.1

आईसीआईसीआई बैंक और गूगल पे ने FASTag जारी करने के लिए की साझेदारी

 

about – Page 2520_27.1

आईसीआईसीआई बैंक ने गूगल Pay के साथ FASTag जारी करने के लिए साझेदारी करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद ICICI, FASTag जारी करने के लिए Google Pay के साथ हाथ मिलाने वाला पहला बैंक बन गया है। इसके बाद ग्राहक अब Google Pay ऐप के जरिए ICICI बैंक FASTag को ऑर्डर, ट्रैक और रिचार्ज कर सकेंगे। वर्तमान में, Google Pay यूजर्स ऐप पर अपने FASTag को रिचार्ज कर सकते हैं, लेकिन Google ऐप से सीधे इसे खरीदना उनके लिए संभव नहीं था।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

साझेदारी के बारे में:

  • यह नई साझेदारी अब उपयोगकर्ताओं को ऐप से ही ICICI बैंक FASTags को आसानी से ऑर्डर, ट्रैक और रिचार्ज करने में सक्षम बनाएगी। सरकार ने 1 जनवरी 2021 से सभी वाहनों को FASTags जोड़ने अनिवार्य कर दिया है।
  • FASTag जारी करने के लिए यह घोषणा ICICI बैंक को Google Pay के साथ हाथ मिलाने वाला पहला बैंक बनाती है। यह पेटीएम के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ाएगा, जो वर्तमान में ऐप से FASTags जारी करता है और कई ग्राहकों के लिए काफी लोकप्रिय विकल्प है।
  • व्यापक महामारी के दौरान एसोसिएशन को प्रमुखता मिलती है क्योंकि यह किसी भी Google पे उपयोगकर्ता को सहज और संपर्क-कम तरीके से FASTag प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • गूगल के CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

Find More Business News Here

about – Page 2520_7.1

एयू स्मॉल फाइनेंस-ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने जीवन बीमा देने के लिए की साझेदारी

 

about – Page 2520_30.1

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों को जीवन बीमा समाधान की पेशकश करने के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के साथ रणनीतिक साझेदारी करने की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य “कागज रहित, सुरक्षित और परेशानी मुक्त जीवन बीमा” प्रदान करना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस कॉरपोरेट साझेदारी से 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यत 700 से अधिक बैंकिंग टचपॉइंट्स पर एयू बैंक के 18 लाख से अधिक ग्राहकों को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के ग्राहक-केंद्रित सुरक्षा और लंबे समय के बचत उत्पादों के पूरे सुइट तक आसानी तक पहुंच होगी। इसके अलावा एयू बैंक ने दावा किया कि ये उत्पाद ग्राहकों को अपने और अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे और उन्हें अपने वित्तीय उद्देश्यों को हासिल करने में मदद करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एयू बैंक मुख्यालय: जयपुर;
  • एयू बैंक के एमडी और सीईओ: संजय अग्रवाल.

Find More News Related to
Agreements

about – Page 2520_7.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF