हेमंत कुमार पांडे को DRDO के “साइंटिस्ट ऑफ द ईयर” पुरस्कार से किया गया सम्मानित

 

about – Page 2518_3.1

वरिष्ठ वैज्ञानिक हेमंत कुमार पांडे को कई हर्बल दवाओं को विकसित करने में उनके योगदान के लिए DRDO के ” साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड ” से सम्मानित किया गया है, जिसमें ल्यूकोडर्मा (leucoderma) के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रचलित लोकप्रिय ड्रग लुकोस्किन (Lukoskin) भी शामिल है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया, जिसमें दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र शामिल हैं।

इस वैज्ञानिक ने अब तक छह हर्बल दवाओं का विकास किया है, ल्यूकोस्किन का उपयोग ल्यूकोडर्मा या विटिलिगो के इलाज के लिए किया जाता है, जो एक प्रकार की बीमारी जिसमें चकत्तों में त्वचा का रंग उड़ जाता है, जिसकी सबसे व्यापक रूप से सराहना की गई है और बाजार में बड़ी स्वीकृति मिली है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


हेमंत कुमार पांडे के बारे में:

  • हर्बल मेडिसिन के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता, पांडे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की लैब डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-एनर्जी रिसर्च (DIBER), उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पिछले 25 साल शोध कर रहे हैं। 
  • लुकोस्किन के अलावा, पांडे ने एक्जिमा और दांत दर्द के इलाज के लिए दवाओं के साथ-साथ एक एंटी-रेडिएशन क्रीम विकसित की है, जिनमें से अधिकांश प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण (ToT) के बाद पहले से ही बाजार में बेची जा रही हैं।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • DRDO के अध्यक्ष: डॉ. जी. सतीश रेड्डी
  • DRDO मुख्यालय: नई दिल्ली

Find More Awards News Here

about – Page 2518_4.1

नितिन गडकरी ने की असम के सिलचर में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने की घोषणा

 

about – Page 2518_6.1

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम में एक बहु-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। इसका निर्माण सिल्चर में किया जाएगा और सिलचर-सौराष्ट्र राजमार्ग के बालाचेर्रा-हरेंगाजाओ सेक्शन को मार्च 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। श्री गडकरी ने यह घोषणा रंगपुर में मधुरमुख के पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के जीरो पॉइंट पर आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में की।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


परियोजना के बारे में:

  • साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने 20 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और असम की 2,366 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिनकी कुल लंबाई 439 किलोमीटर है।
  • लॉजिस्टिक पार्क का निर्माण सिल्चर में किया जाएगा और ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएगी और बराक नदी के ऊपर दो नए पुलों ला निर्माण किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बराक घाटी के लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी फंड में 250 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट का प्रस्ताव भेजा।
  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ब्रह्मपुत्र की जल परिवहन प्रणाली को मजबूत किया जाएगा और बराक नदी पर ड्रेजिंग का काम भी पूरा हो गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल; राज्यपाल: प्रो. जगदीश मुखी 
  • असम का लोक नृत्य: बिहू नृत्य, बगरुम्बा, भोराल नृत्य, झुमुर नृत्य

Find More Miscellaneous News Here

about – Page 2518_7.1

मध्य प्रदेश में की गई भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्ड लाइफ सफारी की शुरुआत

 

about – Page 2518_9.1

मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह द्वारा विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में भारत की पहली हॉट एयर बैलून वाइल्डलाइफ़ सफारी की शुरुआत की गई है। अब अफ्रीका के जंगलों की तरह, भारत में भी पर्यटक हॉट एयर बैलून वाइल्डलाइफ सफारी का आनंद उठा सकेंगे । इसके अलावा राज्य  सरकार पेंच, कान्हा और पन्ना टाइगर रिजर्व में भी इस सेवा को शुरू करने की योजना बना रही है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह एक्टिविटी केवल बफर क्षेत्र तक ही सीमित रहेगी और लोग बाघ, तेंदुए, भारतीय भालू और अन्य जंगली जानवरों को ऊंचाई से देख सकेंगे। यह देश के किसी भी टाइगर रिजर्व में शुरू की गई पहली सुविधा है। यह सेवा जयपुर स्थित स्काई वाल्ट्ज एंड कंपनी द्वारा संचालित की जा रही है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

Find More State in News Here

about – Page 2518_4.1

बिहार ने COVID-19 महामारी के दौरान पैसे ट्रान्सफर करने के लिए जीता डिजिटल इंडिया पुरस्कार

 

about – Page 2518_12.1

बिहार के मुख्यमंत्री सचिवालय, राज्य के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग को संयुक्त रूप से “महामारी श्रेणी” के तहत डिजिटल इंडिया अवार्ड्स 2020 का विजेता चुना गया है। COVID-19 महामारी के दौरान लाभार्थियों को बिहार सरकार की वित्तीय सहायता सीधे खातों में हस्तांतरित करने की पहल के लिए इन विभागों को डिजिटल इंडिया अवार्ड्स का विजेता चुना गया है, जिसे इस साल केंद्र सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस में अभिनव पहलों के लिए शुरू किया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

बिहार के बाहर फंसे 21 लाख से अधिक श्रमिकों को “बिहार सहायता मोबाइल ऐप” के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी। डिजिटल इंडिया अवार्ड्स, जिसे भारतीय राष्ट्रीय पोर्टल के तत्वावधान में स्थापित किया गया है, सभी नवीन डिजिटल समाधानों को सामने लाने के उद्देश्य से सेवा प्रदान करता है और इस प्रकार सभी सरकारी संस्थाओं द्वारा अनुकरण को प्रेरित करता है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बिहार के मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार; राज्यपाल: फागू चौहान.

Find
More State in News Here

about – Page 2518_4.1

के. वीरमणि को डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मेमोरियल अवार्ड से किया गया सम्मानित

 

about – Page 2518_15.1

इस वर्ष का डॉ. नरेंद्र दाभोलकर मेमोरियल अवार्ड द्रविड़ कज़गम (Dravidar Kazhagam) के अध्यक्ष के. वीरमणि को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तर्कवादी दाभोलकर की स्मृति में शुरू किया गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

द्रविड़ कज़गम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अमेरिका स्थित महाराष्ट्र फाउंडेशन ने उनकी याद में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। इस पुरस्कार के तहत 1 लाख और एक प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। श्री वीरमणि ने अपना पूरा जीवन तर्कवाद का प्रचार करने में समर्पित कर दिया और समाज में सामाजिक न्याय के लिए काम किया।

Find More Awards News Here

about – Page 2518_4.1

आईसीआईसीआई बैंक और गूगल पे ने FASTag जारी करने के लिए की साझेदारी

 

about – Page 2518_18.1

आईसीआईसीआई बैंक ने गूगल Pay के साथ FASTag जारी करने के लिए साझेदारी करने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद ICICI, FASTag जारी करने के लिए Google Pay के साथ हाथ मिलाने वाला पहला बैंक बन गया है। इसके बाद ग्राहक अब Google Pay ऐप के जरिए ICICI बैंक FASTag को ऑर्डर, ट्रैक और रिचार्ज कर सकेंगे। वर्तमान में, Google Pay यूजर्स ऐप पर अपने FASTag को रिचार्ज कर सकते हैं, लेकिन Google ऐप से सीधे इसे खरीदना उनके लिए संभव नहीं था।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

साझेदारी के बारे में:

  • यह नई साझेदारी अब उपयोगकर्ताओं को ऐप से ही ICICI बैंक FASTags को आसानी से ऑर्डर, ट्रैक और रिचार्ज करने में सक्षम बनाएगी। सरकार ने 1 जनवरी 2021 से सभी वाहनों को FASTags जोड़ने अनिवार्य कर दिया है।
  • FASTag जारी करने के लिए यह घोषणा ICICI बैंक को Google Pay के साथ हाथ मिलाने वाला पहला बैंक बनाती है। यह पेटीएम के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ाएगा, जो वर्तमान में ऐप से FASTags जारी करता है और कई ग्राहकों के लिए काफी लोकप्रिय विकल्प है।
  • व्यापक महामारी के दौरान एसोसिएशन को प्रमुखता मिलती है क्योंकि यह किसी भी Google पे उपयोगकर्ता को सहज और संपर्क-कम तरीके से FASTag प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • गूगल के CEO: सुंदर पिचाई; मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

Find More Business News Here

about – Page 2518_7.1

एयू स्मॉल फाइनेंस-ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने जीवन बीमा देने के लिए की साझेदारी

 

about – Page 2518_21.1

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने ग्राहकों को जीवन बीमा समाधान की पेशकश करने के लिए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के साथ रणनीतिक साझेदारी करने की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य “कागज रहित, सुरक्षित और परेशानी मुक्त जीवन बीमा” प्रदान करना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस कॉरपोरेट साझेदारी से 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यत 700 से अधिक बैंकिंग टचपॉइंट्स पर एयू बैंक के 18 लाख से अधिक ग्राहकों को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के ग्राहक-केंद्रित सुरक्षा और लंबे समय के बचत उत्पादों के पूरे सुइट तक आसानी तक पहुंच होगी। इसके अलावा एयू बैंक ने दावा किया कि ये उत्पाद ग्राहकों को अपने और अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे और उन्हें अपने वित्तीय उद्देश्यों को हासिल करने में मदद करेंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एयू बैंक मुख्यालय: जयपुर;
  • एयू बैंक के एमडी और सीईओ: संजय अग्रवाल.

Find More News Related to
Agreements

about – Page 2518_7.1

केरल की आर्य राजेंद्रन बनी भारत की सबसे युवा मेयर

 

about – Page 2518_24.1

21 वर्षीय कॉलेज छात्रा आर्य राजेंद्रन को केरल के तिरुवनंतपुरम निगम का नया मेयर चुना गया है। इसके साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता, आर्य देश में कहीं के भी मेयर पद पर नियुक्त होने वाली भारत के सबसे कम उम्र की व्यक्ति बन गई हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

आर्य ने केरल के निकाय चुनावों में 99 वोटों में से 54 वोट हासिल किए। इसके अलावा वह CPI(M) के चिल्ड्रेन विंग बालासंगम की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। आर्य, ऑल सेंट्स कॉलेज में गणित की बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) के दूसरे वर्ष के छात्रा हैं।

Find More Miscellaneous News Here

about – Page 2518_7.1

INCOIS ने समुद्र से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए लॉन्च की “Digital Ocean” ऐप

about – Page 2518_27.1

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वेब आधारित एप्लिकेशन “Digital Ocean” को लॉन्च किया। इसे पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले एक स्वायत्त संगठन हैदराबाद स्थित इंडियन नेशनल सेंटर फॉर ओशन इन्फॉर्मेशन सर्विसेज (INCOIS) द्वारा विकसित किया गया है। डिजिटल ओसियन, समुद्र डेटा प्रबंधन के लिए लॉन्च की किया गया अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

“Digital Ocean” एप्लिकेशन के बारे में

  • डिजिटल ओसियन, भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए प्रधान मंत्री के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण की दिशा में एक कदम है
  • डिजिटल ओसियन, महासागर से संबंधित सभी डेटा के लिए वन-स्टॉप-सॉल्यूशन के रूप में काम करेगा।
  • यह अनुसंधान क्षेत्र, परिचालन एजेंसियों, रणनीतिक उपयोगकर्ताओं, अकादमिक समुदाय, समुद्री उद्योग और नीति निर्माताओं के साथ-साथ आम जनता और आम आदमी सहित समुद्र के बारे में इस ज्ञान को साझा करने में मदद मिलेगी, जो बिलकुल फ्री होगी। 

उपरोक्त समाचारों से
आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
 

  • INCOIS के निदेशक: टी श्रीनिवास कुमार
  • INCOIS स्थापना: 1998
  • INCOIS का मुख्यालय: प्रगति नगर, हैदराबाद

Find
More Miscellaneous News Here

about – Page 2518_7.1

डॉ. हर्षवर्धन ने भारत के पहले स्वदेशी निमोनिया टीके ‘Pneumosil’ का किया उद्घाटन

 

about – Page 2518_30.1

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने निमोनिया से लड़ने के लिए भारत में विकसित पहली वैक्सीन लॉन्च की है। भारत के पहले न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV) को ‘न्यूमोसिल (Pneumosil) नाम दिया गया है, इस टीके को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और PATH के सहयोग से विकसित किया गया है, जो सिएटल स्थित एक अंतरराष्ट्रीय, गैर-लाभकारी वैश्विक स्वास्थ्य संगठन है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

टीके के बारे में:

यह टीका छोटे बच्चों में निमोनिया, मैनिंजाइटिस, कान और रक्त संक्रमण का कारण बनने वाले न्यूमोकोकस बैक्टीरिया के 10 प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करेगा। दुनिया भर में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत के लिए निमोनिया सबसे बड़ा संक्रामक रोग है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ: अदार पूनावाला
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियाफाउंडर: साइरस एस पूनावाला
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियाफाउंडेड: 1966
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया मुख्यालय स्थान: पुणे.

Find
More Sci-Tech News Here

about – Page 2518_7.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me