NTPC ने नर्मदा पुनर्स्थापना परियोजना के लिए IIFM-भोपाल के साथ किया समझौता ज्ञापन

about - Part 2514_3.1

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सार्वजनिक उपक्रम राष्ट्रीय थर्मल विद्युत निगम लिमिटेड (National Thermal Power Corporation Limited) ने नर्मदा प्राकृतिक सौंदर्य पुनर्स्थापना परियोजना (Narmada Landscape Restoration Project) के कार्यान्वयन के लिए भोपाल स्थित भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (IIFM) साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। IIFM भोपाल, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के तहत सरकार से सहायता प्राप्त एक स्वायत्त संस्थान है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

नर्मदा प्राकृतिक सौंदर्य पुनर्स्थापना (Narmada Landscape Restorationपरियोजना के बारे में:

  • एनएलआरपी परियोजना में समान अनुपात में एनटीपीसी लिमिटेड और यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (USAID) से अनुदान सहायता के साथ साझेदारी है।
  • IIFM- भोपाल संयुक्त रूप से ग्लोबल ग्रीन ग्रोथ इंस्टीट्यूट (GGGI) [मुख्यालय-सियोल, दक्षिण कोरिया] के साथ इस परियोजना को लागू करेगा, जो एक अंतर-सरकारी संगठन है और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में स्थायी और समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देता है।
  • IIFM भोपाल एनटीपीसी, लिमिटेड से अनुदान सहायता के साथ परियोजना में भाग लेगा और वहीं GGGI यूएसएआईडी से वित्त पोषण सहायता के साथ भाग लेगा।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • एनटीपीसी की स्थापना: 1975
  • एनटीपीसी मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत
  • IIFM के निदेशक: पंकज श्रीवास्तव

Find More News Related to
Agreements

क्लाइमेट चेंज परफॉर्मेंस इंडेक्स 2021 में भारत को मिला 10 वां स्थान

 

about - Part 2514_5.1

भारत को 7 दिसंबर 2020 को जारी किए गए जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक (Climate Change Performance Index) 2021 में 10 वें स्थान पर रखा गया है। इसमें भारत का कुल स्कोर 63.98 रहा। यह लगातार दूसरा मौका है जब भारत 58 अर्थव्यवस्थाओं में बेहतर जलवायु प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 देशों के रूप में उभरा है। इस सूचकांक में पिछले साल भारत 9 वें स्थान पर रहा था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

CCPI 2020 की तरह, वर्ष 2021 रैंकिंग में भी पहले तीन स्थान रिक्त रहे हैं, क्योंकि कोई भी देश पेरिस जलवायु लक्ष्यों ग्लोबल वार्मिंग को 2 या 1.5 डिग्री सेल्सियस से कम रखने की रणनीति को पूर्ण रूप लागू करने के मार्ग पर नहीं रहा है। सूचकांक में स्वीडन (4 वें) यूनाइटेड किंगडम (5 वें), डेनमार्क (6 वें), मोरक्को (7 वें), नॉर्वे (8 वें), चिली (9 वें) शामिल शीर्ष देश है। साथ ही इसमें यह भी ध्यान देने कि बात है कि G20 देशों में से पूरे यूरोपीय संघ सहित यूके और भारत को ही केवल उच्च प्रदर्शन करने वाले देशों में स्थान दिया गया है।

Find
More Ranks and Reports Here

अनिल सोनी को नियुक्त किया गया WHO फाउंडेशन का पहला CEO

 

about - Part 2514_7.1

भारतीय मूल अमेरिकी स्वास्थ्य विशेषज्ञ अनिल सोनी को “The World Health Organization (WHO) Foundation” का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) नियुक्त किया गया है। इससे पहले, वह अमेरिका में ग्लोबल हेल्थकेयर कंपनी वियाट्रिस में कार्यत थे, जहां उन्होंने हेड ऑफ ग्लोबल इंफेक्शियस डिजीज के रूप में काम किया। वह 1 जनवरी 2021 से CEO के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


WHO फाउंडेशन के बारे में:

डब्ल्यूएचओ और वैश्विक स्वास्थ्य समुदाय के साथ मिलकर काम करने के लिए डब्ल्यूएचओ फाउंडेशन को मई 2020 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित एक स्वतंत्र अनुदान-निर्माण एजेंसी के रूप में वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी अहम चुनौतियों का सामना करने के लिए लॉन्च किया गया था।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • डब्लूएचओ के महानिदेशक: टेड्रोस एडहानॉम

Find More Appointments Here

किरेन रिजिजू ने फिट इंडिया साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण का किया शुभारंभ

about - Part 2514_9.1

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से फिट इंडिया साइक्लोथॉन के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया। यह मेगा साइकलिंग इवेंट 25 दिनों तक चलेगा, जो 7 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर 2020 तक चलेगा। इसका आयोजन देश भर के प्रत्येक जिले में आयोजित किया जाएगा। नागरिक फिट इंडिया की वेबसाइट पर पंजीकरण करके इसमें भाग ले सकते हैं।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इसमें प्रतिभागी स्वयं द्वारा तय की दूरी तक प्रतिदिन साइकिल चला सकते हैं, और अपनी साइकिलिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। साथ ही वे @FitIndiaOff को टैग कर सकते हैं और हैशटैग- FitIndiaCyclothon और #NewIndiaFitIndia का भी उपयोग कर सकते हैं ।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय खेल प्राधिकरण संस्थापक: युवा कार्य और खेल मंत्रालय
  • भारतीय खेल प्राधिकरण की स्थापना: 1982
  • भारतीय खेल प्राधिकरण मुख्यालय: दिल्ली
  • भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक: संदीप प्रधान.

Find
More Sports News Here

नरसंहार के शिकार और इसके पीड़ितों की गरिमा और इस अपराध की रोकथाम का अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 9 दिसंबर

 

about - Part 2514_11.1

हर साल 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर International Day of Commemoration and Dignity of the Victims of the Crime of Genocide and of the Prevention of this Crime यानि नरसंहार के शिकार और इसके पीड़ितों की गरिमा को चिन्हित करने और इस अपराध की रोकथाम के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 9 दिसंबर, 1948 को नरसंहार अपराध (“नरसंहार सम्मेलन”) की रोकथाम और सजा के प्रस्ताव पर प्रत्येक वर्ष  नरसंहार सम्मेलन आयोजित करने की शुरुआत की थी। इस वर्ष सम्मलेन की  71वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य नरसंहार कन्वेंशन के बारे में जागरूकता बढ़ाना और नरसंहार अपराध से निपटने और रोकने में इसकी भूमिका को चिन्हित करना और इसके पीड़ितों को याद करना और उन्हें सम्मानित करना हैं।

Find More Important Days Here

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस: 09 दिसंबर

 

about - Part 2514_13.1

भ्रष्टाचार विरोध के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 9 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन 31 अक्टूबर 2003 को संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन अगेंस्ट करप्शन के पारित होने के बाद से प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार-विरोधी दिवस 2020 का विषय: ‘RECOVER with INTEGRITY’ है। यह विषय भ्रष्टाचार शमन के माध्यम से रिकवरी पर केंद्रित है और इस बात पर जोर देता है कि समावेशी COVID-19 रिकवरी केवल ईमानदारी और निष्ठा से ही प्राप्त की जा सकती है।

Find
More Important Days Here

राज कमल झा ने जीता रवींद्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार

 

about - Part 2514_15.1

पत्रकार-लेखक राज कमल झा ने अपने उपन्यास “The City and The Sea” के लिए तीसरा रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार जीता है। कोविड-19 महामारी के चलते डेनमार्क के कोपेनहेगन में 5,000 अमेरिकी डॉलर के पुरस्कार की ऑनलाइन घोषणा की गई।

झा की पुस्तक, जो दिसंबर 2012 के निर्भया बलात्कार और हत्या के मामले पर आधारित है, को अमिताव घोष के Gun Island, निर्मला गोविंदराजन के Taboo and Ranjit Hoskote’s Jonahwhale सहित दस शॉर्टलिस्ट पुस्तकों में से चुना गया था।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

अन्य विजेता:

  • सोशल अचीवमेंट 2020 का रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार ओमान के दिवंगत सुल्तान और द पीपुल ऑफ़ ओमान महामहिम सुल्तान कबूस बिन सईद अल सैद को प्रदान किया गया,
  • प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर संदीप सोपरकर ने अपनी पहल डांस फॉर ए कॉज़ के माध्यम से समाज की बेहतरी के लिए अपने योगदान के लिए भी पुरस्कार जीता।
पुरस्कार के बारे में:

रवींद्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार की स्थापना 2018 में अमेरिका के प्रकाशक बुंडालो द्वारा विश्व शांति, साहित्य, कला, शिक्षा और मानव अधिकारों के लिए एक मंच के रूप में की गई थी। पिछले साल, ब्रिटिश भारतीय उपन्यासकार राणा दासगुप्ता को उनके उपन्यास सोलो के लिए साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार सोशल अचीवमेंट पुरस्कार के साथ मानवाधिकारों और विश्व शांति की दिशा में काम करने के लिए दिया जाता है।

Find More Awards News Here

ऑल इंडिया रेडियो के लेखक मधुकर गंगाधर का निधन

 

about - Part 2514_16.1

प्रख्यात हिंदी लेखक मधुकर गंगाधर का निधन। वह नई कहानी अभियान के प्रमुख कहानीकार थे। वह पटना आकाशवाणी में रेणुजी के सहयोगी थे, साथ ही इलाहाबाद में ऑल इंडिया रेडियो के निदेशक और दिल्ली आकाशवाणी में उप महानिदेशक थे।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

ऑल इंडिया रेडियो (AIR) में 39 वर्षों तक सेवा देने के बाद वह दिल्ली में एक स्वतंत्र लेखक बन गए। ‘मोतियों वाले हाथ’, ‘हिरन की आंखें’ उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाएँ हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना 1936 में इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन के रूप में की गई और 1957 में इसका नाम बदल कर आकाशवाणी किया गया था.

Find More Obituaries News

पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए किया आगरा मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास

 

about - Part 2514_18.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है। कुल 29.4 किमी लंबी आगरा मेट्रो परियोजना में 2 मार्गो का निर्माण शामिल हैं। यह ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा जैसे प्रमुख पर्यटक आकर्षणों को रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों से जोड़ेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

परियोजना के बारे में:

  • इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 8,379.62 करोड़ रुपये होगी। इसे 5 साल में पूरा किया जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
  • एक बार चालू होने के बाद, परियोजना शहर की 26 लाख आबादी के लिए `ईज़ ऑफ लिविंग` को बढ़ावा देगी और हर साल आगरा आने वाले 60 लाख से अधिक पर्यटकों को भी सुविधा देगी।
  • इसके यह शहर को पर्यावरण के अनुकूल मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम भी प्रदान करेगा।

Find
More National News Here

ICAR को साल 2020 के राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

 

about - Part 2514_20.1

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (Indian Council of Agricultural Research) ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार 2020 जीता है। यह पुरस्कार खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार आईसीएआर को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर 5 दिसंबर को प्रदान किया गया था। आईसीएआर इंडिया को आधिकारिक तौर पर यह पुरस्कार जनवरी 2021 में बैंकाक में एक कार्यक्रम के दौरान थाईलैंड की रॉयल हाईनेस प्रिन्सेस महा चक्री सिकिनधोर्न  द्वारा प्रदान किया जाएगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


ICMR को क्यों दिया जा रहा पुरस्कार?

  • आईसीएआर को 2019 में विश्व मृदा दिवस समारोह में स्वस्थ मृदा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिसने  “Stop soil erosion, save our future” (मिट्टी के कटाव को रोको, हमारा भविष्य बचाओ) के तहत मिट्टी के कटाव की समस्या को संबोधित किया था।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्थित भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान द्वारा किया गया था, जो उच्च शिक्षा के लिए एक स्वायत्त संस्थान था, जिसे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की छत्रछाया में स्थापित किया गया था।
पुरस्कार के बारे में:

राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार की शुरुआत साल 2018 में विश्व मृदा दिवस समारोह का आयोजन करके मृदा के बारे में जागरूकता बढ़ाने वाले सफल या प्रभावशाली व्यक्तियों या संस्थानों को सम्मानित करने के लिए की गई थी। यह पुरस्कार थाईलैंड द्वारा प्रायोजित है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • खाद्य और कृषि संगठन के प्रमुख: Qu Dongyu.
  • खाद्य और कृषि संगठन मुख्यालय: रोम, इटली
  • खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना: 16 अक्टूबर 1945.

Find More Awards News Here

Recent Posts

about - Part 2514_21.1
QR Code
Scan Me