केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार में कोइलवर पुल का किया उद्घाटन

 

about | - Part 2383_3.1

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की सोन नदी पर 1.5 किमी लंबे कोइलवर पुल का उद्घाटन किया है। उद्घाटन किया यह नया पुल रेल और सड़क यातायात दोनों के लिए मौजूदा टू-लेन पुल के स्थान पर बनाए जा रहे छह-लेन पुल का एक हिस्सा है, जो कि 138 साल पुराना है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

इस तीन-लेन पुल के निर्माण की कुल लागत 266 करोड़ रुपये है। यह पुल बिहार और यूपी के बीच परिवहन के लिए एक प्रमुख सड़क है। एक बार जब यह छह-लेन पुल पूरी तरह से चालू हो जाता है, तो NH-922 और NH-30 पर यातायात को काफी सुगम बना देगा।

Find
More National News Here

तेलंगाना में किया गया राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तीकरण केंद्र का उद्घाटन

 

about | - Part 2383_5.1

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने तेलंगाना में हैदराबाद के हाकिमपेट स्थित CRPF ग्रुप सेंटर में राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तीकरण केंद्र (National Centre for Divyang Empowerment) का उद्घाटन किया है।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

राष्ट्रीय दिव्यांग सशक्तीकरण केंद्र के बारे में:

  • NCDE केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के दिव्यांग योद्धाओं को फिर से कौशल और पुनर्वास के लिए अपनी तरह का पहला प्रतिष्ठान है, जिन्हें ड्यूटी के दौरान जीवन-भर विकलांग बना देने वाली चोट का सामना करना पड़ा।
  • कंप्यूटर कौशल और विभिन्न खेल कौशल जैसे कई बाजार संचालित विशेषज्ञता का दिव्यांग योद्धाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उन्हें सशक्त बनाया जा सके और उन्हें बल और देश की सेवा करने में सक्षम बनाया जा सके।
  • दिव्यांग योद्धाओं के कल्याण के लिए हर संभव सहायता और सहयोग बढ़ाया जाएगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक: एपी माहेश्वरी
  • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत

Find
More National News Here

सोनू सूद ने वर्ष 2020 में विश्व की 50 एशियाई सेलेब्रिटीज की सूची में किया टॉप

 

about | - Part 2383_7.1

Global Asian Celebrity Of 2020: भारतीय अभिनेता सोनू सूद ने यूके स्थित ईस्टर्न आई समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित की गई ’50 एशियन सेलेब्रिटीज इन द वर्ल्ड’ 2020 की सूची में पहला स्थान हासिल किया है। 47 वर्षीय प्रतिभाशाली बॉलीवुड स्टार को कोविड-19 महामारी के दौरान अपने प्रेरक परोपकारी कार्यों, विशेष रूप से प्रवासी कामगारों को उनके घर लौटने में मदद करने के लिए सम्मानित किया गया है। सोनू सूद ने 2020 का टॉप एशियाई सेलिब्रिटी बनने के लिए कई ग्लोबल स्टार को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें हॉलीवुड, संगीत उद्योग, टेलीविजन, साहित्य और सोशल मीडिया शामिल हैं।

कनाडा के YouTuber, सोशल मीडिया स्टार, कॉमेडियन और टीवी शख्सियत लिली सिंह ने अपनी “पैथब्रेकिंग जर्नी, शानदार आउटपुट और दर्शकों का मनोरंजक करने के लिए, वो भी ऐसे समय में जब उन्हें इसकी आवश्यकता थी” के लिए दूसरे स्थान हासिल किया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

सूची में शामिल अन्य भारतीय सेलेब्रिटीज:

भारतीय गायक अरमान मलिक अपने बेहतर संगीत के लिए पांचवें स्थान पर रखा गया है, जिसमें अंग्रेजी भाषा के गाने भी शामिल हैं। छठे स्थान पर रहीं प्रियंका चोपड़ा जोनास दुनिया में सबसे प्रसिद्ध भारतीय स्टार बनी हुई हैं, जबकि बाकी शीर्ष 10 में पैन-इंडियन स्टार प्रभास (7) शामिल हैं।

टॉप 50 सूची के बारे में:

यह टॉप 50 की सूची उन लोगों पर आधारित है जिन्होंने सीमाओं को तोड़कर अच्छा काम किया, सकारात्मक प्रभाव डाला, आशाओं को बनाए रखा और परोपकारी कार्य किए या अपने अनूठे तरीके से प्रेरणा देते रहे थे।

Find
More Ranks and Reports Here

रोमानिया के पीएम लुडोविक ओरबान ने अपने पद से दिया इस्तीफा

 

about | - Part 2383_9.1

रोमानिया के प्रधान मंत्री लुडोविक ओरबान (Ludovic Orban) ने 2020 के संसदीय चुनाव में अपनी सत्तारूढ़ नेशनल लिबरल पार्टी (पीएनएल) की हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इसके बाद, रोमानिया के राष्ट्रपति क्लॉस इओहनीस ने रक्षा मंत्री निकोले-इयोनेल सिउका (Nicolae-Ionel Ciuca) को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • रोमानिया की राजधानी: बुखारेस्ट
  • रोमानिया मुद्रा: रोमानियाई ल्यू.
  • रोमानिया के राष्ट्रपति: क्लाउस आयोहनीस.

Find More International
News

इंटरनेशनल माउंटेन डे: 11 दिसंबर

 

about | - Part 2383_11.1

International Mountain Day: हर साल 11 दिसंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्वतों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने, पहाड़ के विकास में अवसरों और बाधाओं को उजागर करने और सहयोग करने के लिए मनाया जाता है जो दुनिया भर में पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वातावरण में सकारात्मक बदलाव लाएगा।


इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का विषय “Mountain biodiversity”है, जो इनकी समृद्ध जैव विविधता को चिन्हित करने के साथ -साथ उनके सामने आने वाले खतरों का भी समाधान करने पर केन्द्रित है।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

इंटरनेशनल माउंटेन डे का इतिहास:

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिन की शुरुआत साल 2003 में पहाड़ों के सतत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी। संयुक्त राष्ट्र ने साल 2002 को संयुक्त राष्ट्र पर्वत वर्ष घोषित किया था।

Find More Important Days Here

IOC ने ब्रेकडांसिंग को दिया ओलंपिक गेम्स का दर्जा

 

about | - Part 2383_13.1

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee) ने नए और युवा दर्शकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से ओलंपिक में नई एंट्री के रूप में ‘Breakdancing’ को एक आधिकारिक ओलंपिक खेल के रूप में पंजीकृत किया है। ओलंपिक आयोजन में ब्रेकडांसिंग को ‘Breaking’ के नाम से जाना जाएगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

ब्रेकिंग 2024 पेरिस गेम्स (2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) से ओलंपिक खेलों में अपनी शुरुआत करेगा। वहीँ याद रखना चाहिए कि टोक्यो गेम्स 2021 (पहले 2020 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) में तीन नए खेल स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग अपना ओलंपिक डेब्यू करेंगे।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष: थॉमस बाख
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना: 23 जून 1894 (पेरिस, फ्रांस)

Find
More Sports News Here

यूनिसेफ डे: 11 दिसंबर

 

about | - Part 2383_15.1

हर साल 11 दिसंबर को दुनिया भर में यूनिसेफ दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 11 दिसंबर, 1946 को यूनिसेफ का गठन वर्ल्ड वार-II के कारण हताहत हुए बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामान्य कल्याण में सुधार के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष के रूप में किया गया था।

Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

यूनिसेफ का नाम बाद में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (United Nations International Children’s Emergency Fund) बदलकर से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children’s Fund) कर दिया गया, हालांकि, इसे पिछले नाम के आधार पर लोकप्रिय इसके छोटे नाम से जाना जाता रहा है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली
परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यूनिसेफ मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
  • यूनिसेफ के कार्यकारी निदेशक: हेनरीटा एच। फोर.

Find
More Important Days Here

कैबिनेट ने आत्‍मनिर्भर भारत रोजगार योजना को दी मंजूरी

about | - Part 2383_17.1

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कोविड महामारी रिकवरी फेज में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने और नए रोजगार अवसरों को प्रोत्‍साहित करने के लिए आत्‍मनिर्भर भारत रोजगार योजना (ABRY) को अपनी मंजूरी दे दी है। साथ ही ABRYआत्‍मनिर्भर भारत पैकेज 3.0 के तहत रोजगार के नए अवसरों के सृजन को प्रोत्साहित करेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

योजना के बारे में:

  • मंत्रिमंडल ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 1,584 करोड़ रुपये की धनराशि और पूरी योजना अवधि 2020-2023 के लिए 22,810 करोड़ रुपये के व्‍यय को मंजूरी दी है।
  • यह योजना 1 अक्टूबर, 2020 और उसके बाद या 30 जून, 2021 तक लगे नए कर्मचारियों के संबंध में दो साल के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी।
  • सरकार दो साल के लिए 1,000 कर्मचारियों को रोजगार देने वाले प्रतिष्ठानों में नए कर्मचारियों के संबंध में 12 प्रतिशत कर्मचारियों के योगदान और 12 प्रतिशत नियोक्ताओं के योगदान यानी ईपीएफ के लिए 24 प्रतिशत मजदूरी का भुगतान करेगी।
  • सरकार 1000 कर्मचारी वाले रोजगार प्रदाता संगठनों में दो वर्ष की अवधि के लिए 12 प्रतिशत कर्मचारी योगदान और 12 प्रतिशत नियोक्‍ता योगदान (दोनों) वेतन भत्तों का 24 प्रतिशत ईपीएफ में योगदान देगी।
  • यह ईपीएफ अंशदान के केवल कर्मचारियों के हिस्से का भुगतान करेगा यानी जिन रोजगार प्रदाता संगठनों में 1000 से अधिक कर्मचारी हैं वहां सरकार नए कर्मचारियों के संदर्भ में दो वर्ष की अवधि के लिए ईपीएफ में केवल 12 प्रतिशत कर्मचारी योगदान देगी।

योजना के पात्र:

  • कोई कर्मचारी जिसका मासिक वेतन 15,000 रुपये से कम है और वह किसी ऐसे संस्‍थान में काम नहीं कर रहा था जो 1 अक्‍टूबर, 2020 से पहले कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (ईपीएफओ) से पंजीकृत था और उसके पास इस अवधि से पहले यूनिवर्सल एकाउंट नंबर या ईपीएफ सदस्‍य खाता नंबर नहीं था, वह इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • कोई भी ईपीएफ सदस्‍य जिसके पास यूनिवर्सल एकाउंट नंबर है और उसका मासिक वेतन 15,000 रुपये से कम है और यदि उसने कोविड महामारी के दौरान 01.03.2020 से 30.09.2020 की अवधि में अपनी नौकरी छोड़ दी और उसे ईपीएफ के दायरे में आने वाले किसी रोजगार प्रदाता संस्‍थान में 30.09.2020 तक रोजगार नहीं मिला है, वह भी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र है।

Find
More National News Here

जेना वोल्ड्रिज चुनी गई वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन की नई अध्यक्ष

about | - Part 2383_19.1

इंग्लैंड की जेना वोल्ड्रिज (Zena Wooldridge) को वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन का अध्यक्ष चुना गया है। वह 1967 में स्थापित फेडरेशन की 10 वीं WSF अध्यक्ष होंगी। वह न्यूजीलैंड की सूसी सिमकोक (Susie Simcock) के बाद अध्यक्ष बनने वाली दूसरी महिला हैं। वह फ्रांस से निवर्तमान अध्यक्ष जैक्स फोंटेन की जगह लेंगी। इससे पहले वह 2013-2019 के दौरान यूरोपीय स्क्वैश फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में छह साल काम कर चुकी है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन की स्थापना: 1967
  • वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन मुख्यालय: हेस्टिंग्स, यूनाइटेड किंगडम.

Find More Appointments Here

एनिका सोरेनस्टैम होंगी इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन की नई अध्यक्ष

 

about | - Part 2383_21.1

इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन (IGF) ने एनिका सोरेनस्टैम (Annika Sorenstam) को नया अध्यक्ष चुना है, उनकी नियुक्ति 1 जनवरी, 2021 से प्रभावी होगी। वह वर्तमान IGF अध्यक्ष पीटर डॉसन की जगह लेंगी, जो 10 साल तक संगठन का नेतृत्व और सेवा करने के बाद पद हट रहे है। सोरेनस्टैम, एलपीजीए टूर की 72 बार विजेता और स्वीडन की पूर्व नंबर 1 खिलाड़ी है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतरराष्ट्रीय गोल्फ फेडरेशन की स्थापना: 1958.
  • इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड.
  • गोल्फ 112 साल बाद 2016 में फिर से ओलंपिक खेल बना गया.

Find More Appointments Here

Recent Posts

about | - Part 2383_22.1