फिच ने भारत की मुख्य रेटिंग ‘BBB-‘ बरकरार रखी

 

रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को नकारात्मक दृष्टिकोण के साथ ‘BBB-‘ पर बरकरार रखी है. इससे पहले, फिच ने वित्त वर्ष 2020-21 में 7.5 प्रतिशत का संकुचन और FY22 में 12.8 प्रतिशत और इसके बाद FY23 में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रसिद्ध कव्वाली गायक फरीद साबरी का निधन

 

मशहूर साबरी ब्रदर्स की जोड़ी के कव्वाली गायक फरीद साबरी (Farid Sabri) का निधन हो गया है. साबरी ब्रदर्स (फरीद साबरी और अमीन साबरी) को उनके सदाबहार गानों के लिए जाना जाता है, जैसे ‘देर ना हो जाए कहीं देर ना जाए’ और ‘एक मुलाकात जरुरी है सनम’. इन भाइयों और इनके पिता सईद साबरी ने भारत और विदेशों में आयोजित कई कार्यक्रमों में कव्वाली की.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

about - Part 2378_3.1

संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस और संयुक्त राष्ट्र स्पेनिश भाषा दिवस

 

संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस और संयुक्त राष्ट्र स्पेनिश भाषा दिवस (UN English Language Day and UN Spanish Language Day) प्रतिवर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है. अंग्रेजी के लिए, 23 अप्रैल को विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) के जन्मदिन और मृत्यु की तिथि दोनों को चिह्नित करने के लिए चुना गया है. स्पैनिश भाषा के लिए, इस दिन को चुना गया क्योंकि इस दिन को स्पेन में हिस्पैनिक दिवस (Hispanic Day) के रूप में भी मनाया जाता है, जिसका अर्थ है स्पैनिश भाषी दुनिया.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह दिन क्यों मनाया जाता है?

  • वे पूरे संगठन में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली छह आधिकारिक भाषाओं में से एक हैं. ये हैं: अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश.
  • प्रत्येक भाषा को 2010 में संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग द्वारा बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ पूरे संगठन में सभी छह आधिकारिक भाषाओं के समान उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मनाने का एक दिन नियत किया गया है.

Find More Important Days Here

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस: 23 अप्रैल

 

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस (World Book and Copyright Day) (जिसे ‘अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस’ और ‘विश्व पुस्तक दिवस’ भी कहा जाता है), संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा पाठन, प्रकाशन और कॉपीराइट को बढ़ावा देने के लिए 23 अप्रैल को आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है. इस आयोजन के लिए 23 अप्रैल को चुना गया है क्योंकि यह कई प्रमुख लेखकों के जन्म और मृत्यु का प्रतीक है. मिसाल के तौर पर, विलियम शेक्सपियर, मिगुएल डी सर्वांटेस, और जोसेप प्ला का 23 अप्रैल को निधन हो गया था और मैनुएल मेजिआ वैलेजो और मौरिस ड्रून का 23 अप्रैल को जन्म हुआ था.

वर्ल्ड बुक कैपिटल (World Book Capital)

इस आयोजन के एक भाग के रूप में यूनेस्को हर साल 23 अप्रैल से प्रभावी 1 वर्ष के लिए वर्ल्ड बुक कैपिटल का चुनाव करते हैं. 2021 के लिए त्बिलिसी, जॉर्जिया को वर्ल्ड बुक कैपिटल बनाया गया है.

विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस का इतिहास:

मूल रूप से 23 अप्रैल 1995 को, इसे पेरिस में आयोजित यूनेस्को जनरल कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किया गया था, और उसके बाद, हर साल 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस या विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस या अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक दिवस के रूप में घोषित किया गया है.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • यूनेस्को के महानिदेशक: ऑड्रे एजोले.
  • यूनेस्को का गठन: 4 नवंबर 1946.
  • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.

प्रसिद्ध अभिनेता किशोर नंदलास्कर ​का निधन

प्रसिद्ध अभिनेता किशोर नंदलास्कर (Kishore Nandlaskar), जो मराठी और हिंदी दोनों फिल्मों में एक लोकप्रिय चेहरा थे, COVID-19 समस्या के कारण उनका निधन हो गया है. अभिनेता ने 1982 में ‘नवारे सगले गढ़व’ नामक मराठी फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की और ‘भविष्याची ऐशी तैशी: द प्रिडिक्शन’, ‘गांव थोर पुढारी चोर’ और ‘जरा जपून करा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिंदी फिल्मों में, नंदलास्कर को खाकी (2004), वास्तव: द रियलिटी (1999), सिंघम (2011), जीस देश में गंगा रहता है (2000), सिम्बा (2018) और कई अन्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. उन्हें आखिरी बार महेश मांजरेकर की वेब सीरीज ‘1962: द वार इन द हिल्स’ में देखा गया था.

Find More Obituaries News

चाड के राष्ट्रपति इदरीस डेबी का निधन

 

about - Part 2378_7.1

चाड गणराज्य के राष्ट्रपति इदरीस डेबी इटनो (Idriss Deby Itno) का निधन हो गया है. वह विद्रोहियों के साथ हुए संघर्ष में घायल हो गए थे जिसके बाद उनका निधन हो गया. उन्होंने तीन दशक से अधिक समय तक मध्य अफ्रीकी राष्ट्र पर शासन किया था और उन्हें 2021 के राष्ट्रपति चुनाव का विजेता भी घोषित किया गया था, जिससे उनके छह अन्य वर्षों तक सत्ता में बने रहने का मार्ग प्रशस्त हुआ. डेबी पहले 1996 और 2001 में चुनाव जीते थे. इसके बाद, उन्होंने 2006, 2011, 2016 और 2021 में भी जीत हासिल की. 

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

about - Part 2378_8.1

भारत-प्रशांत महासागरीय पहल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ की साझेदारी

 

ऑस्ट्रेलिया ने भारत-प्रशांत महासागरीय पहल (IPOI) के तहत 81.2 मिलियन रुपये (1.4 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर) देने की घोषणा की है. नवंबर 2019 में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रधान मंत्री मोदी द्वारा IPOI का प्रस्ताव किया गया था और ऑस्ट्रेलिया पहल के समुद्री पारिस्थितिकी स्तंभ में नई दिल्ली का सह-प्रमुख है.

साझेदारी के बारे में:

  • यह पहल एक स्वतंत्र, खुले और समृद्ध भारत-प्रशांत का समर्थन करने में मदद करेगी.
  • ऑस्ट्रेलिया-भारत भारत-प्रशांत महासागरीय पहल साझेदारी दोनों देशों की इस “साझा दृष्टि” का मूल है।
  • अनुदान के लिए आवेदन करने के लिए, कंपनी या संगठन को भारत या ऑस्ट्रेलिया में स्थित होना चाहिए और दोनों देशों में से किसी में भी भागीदार होना चाहिए.
  • 2020-21 में आवंटन के लिए $350,00 उपलब्ध होने का अनुमान है. सभी आवेदनों का मूल्यांकन प्रतिस्पर्धी आधार पर किया जाएगा.

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • ऑस्ट्रेलिया की राजधानी: कैनबरा.
  • ऑस्ट्रेलिया की मुद्रा: ऑस्ट्रेलियाई डॉलर.
  • ऑस्ट्रेलिया के पीएम: स्कॉट मॉरिसन.

प्रसिद्ध बंगाली कवि शंख घोष का निधन

 

 

प्रसिद्ध बंगाली कवि, शंख घोष (Shankha Ghosh) का COVID-19 समस्याओं के बाद निधन हो गया है. उन्हें उनके उपनाम कुंतक (Kuntak) से जाना जाता था. उन्हें बंगाली साहित्य में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें 2011 में पद्म भूषण, 2016 में ज्ञानपीठ पुरस्कार, और 1977 में उनकी पुस्तक ‘बाबरेर प्रार्थना’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार, साथ ही सरस्वती सम्मान और अन्य पुरस्कारों में रवीन्द्र पुरस्कार शामिल है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

तमिलनाडु के अर्जुन कल्याण बने 68 वें भारतीय ग्रैंडमास्टर

 

 

तमिलनाडु के अर्जुन कल्याण (Arjun Kalyan) भारत के 68 वें चेस ग्रैंडमास्टर बने, जब उन्होंने सर्बिया में GM राउंड रॉबिन “रुजना ज़ोर -3” के पांचवें दौर में ड्रैगन कोसिक को हारने के बाद 2500 ELO अंक को पार किया. अर्जुन को IM सरवनन और यूक्रेनी GM अलेक्जेंडर गोलोशपोव द्वारा प्रशिक्षित किया गया हैं और उन्होंने नौ साल की उम्र में चेस खेलना शुरू किया और एक साल बाद उनकी FIDE रेटिंग हासिल की. विश्वनाथन आनंद 1988 में देश के पहले ग्रैंडमास्टर बने.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • विश्व शतरंज महासंघ, जिसे FIDE के रूप में जाना जाता है, मुख्यालय: लुसाने (स्विट्जरलैंड).

वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल बने प्यूमा के ब्रांड एम्बेसडर

 

 

ग्लोबल स्पोर्ट्स वियर ब्रांड प्यूमा (Puma) ने क्रिकेटर्स वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के साथ लंबी अवधि के एंडोर्समेंट समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. प्यूमा इंडिया, जिसने हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है, भारत के खेल पारिस्थितिकी तंत्र में लगातार निवेश कर रहे है.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह दोनों कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के रोस्टर में शामिल होंगे, जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली; विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल; महिला राष्ट्रीय क्रिकेटर, सुषमा वर्मा और अनुभवी क्रिकेटर युवराज सिंह शामिल हैं.

Find More Appointments Here

about - Part 2378_3.1

Recent Posts

about - Part 2378_11.1
QR Code
Scan Me