रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी 19 लाख करोड़ रुपये के m-cap तक पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी

 

about – Page 1952_3.1

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इंट्रा-डे ट्रेड में 19 लाख करोड़ रुपये के बाज़ार मूल्यांकन के मार्क को छूने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर दिन के दौरान बाज़ार का हैवीवेट स्टॉक 1.85 प्रतिशत उछलकर 2,827.10 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह 0.08 फीसदी की तेज़ी के साथ 2,777.90 रुपये पर स्थिर हुआ।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस साल मार्च में कंपनी का बाज़ार मूल्यांकन 18 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था। पिछले साल 13 अक्टूबर को कंपनी का बाज़ार मूल्यांकन 17 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया था। शेयर की क़ीमत में तेज़ी के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सुबह के कारोबार में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 19,12,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में बाज़ार मूल्यांकन 18,79,237.38 करोड़ रुपये था।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे: 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के CEO: मुकेश अंबानी (31 जुलाई, 2002);

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संस्थापक: धीरूभाई अंबानी;

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना: 8 मई, 1973 महाराष्ट्र;

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई।

Find More Business News Here

RIL opens India's biggest business and cultural hub in Mumbai_80.1

27 अप्रैल को मनाया गया ‘विश्व स्टेशनरी दिवस 2022’

 

about – Page 1952_6.1

प्रत्येक वर्ष अप्रैल के अंतिम बुधवार को ‘विश्व स्टेशनरी दिवस’ के रूप मनाया जाता है। इस वर्ष यह दिन 27 अप्रैल को था। यह कंप्यूटर का उपयोग करने के बजाय क़ाग़ज का उपयोग करने तथा दुनिया में स्टेशनरी के महत्व को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन स्टेशनरी के उपयोग को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए समर्थकों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

History of World Stationery Day (विश्व स्टेशनरी दिवस का इतिहास)

वर्ष 2012 से प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने के अंतिम बुधवार को विश्व स्टेशनरी दिवस मनाया जाता है। यह दिन मैग्ना कार्टा के निर्माण की 800 वीं वर्षगांठ का सम्मान के लिए चुना गया था। मैग्ना कार्टा ब्रिटिश इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण लिखित दस्तावेजों में से एक है। हस्तलिखित दस्तावेज़ों की लंबी उम्र दिखाने व जताने के लिए यह एक उत्कृष्ट उदाहरण स्वरूप है। मैग्ना कार्टा सन् 1215 में बनाया गया था। इस दिन को दुनिया भर में लिखने की कला (लेखन कौशल) को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन/तैयार किया गया था। लेखन संचार का एक मूलभूत पहलू है। यह दुनिया भर में लोगों के जीवन में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने के योग्य है। विश्व स्टेशनरी दिवस मनाने से एक विशेष कला को संरक्षित किया जाएगा और साथ ही साथ इससे लेखन का कार्य करने वालों की अपने प्रियजनों के साथ घनिष्ठता बढ़ाने में मदद होगी।

Find More Important Days Here

WHO's World Immunization Week: 24-30 April_90.1

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022: भारत ने हासिल किये 17 पदक

 

about – Page 1952_9.1

मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022 के 35वें संस्करण में 30 सदस्यीय भारतीय दल ने भाग लिया। भारतीय पहलवानों ने कुल 17 पदक हासिल किए, जिसमें 1-स्वर्ण, 5-रजत और 11-कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक विजेता: रवि कुमार दहिया पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल श्रेणी में हासिल किया। वह भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता हैं। जिन्होंने तकनीकी श्रेष्ठता (Technical Superiority) पर कज़ाकिस्तान के ‘राखत कालज़ान’ को हराया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रवि कुमार एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।  उन्होंने वर्ष 2020 में नई दिल्ली, भारत; वर्ष 2021 में अल्माटी, कज़ाकिस्तान और वर्ष 2022 में उलानबटार, मंगोलिया जीत हासिल की है।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2022  पदक तालिका (2022 Asian Wrestling Championships Medals Table):


Rank Country Total
1 Japan 21
2 Iran 15
3 Kazakhstan 21
5 India 17

Find More Sports News Here

Max Verstappen named Laureus Sportsman of the Year 2022_90.1

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान ‘एलवेरा ब्रिटो’ का निधन

 

about – Page 1952_12.1

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एलवेरा ब्रिटो का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। पूर्व कप्तान का निधन वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के कारण हुआ है। उन्होंने सात राष्ट्रीय ख़िताब जीतने के लिए कर्नाटक की घरेलू टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने सन् 1960 से 1967 तक घरेलू मैचों पर राज किया। उन्होंने जापान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। वह ऐनी लम्सडेन के बाद अर्जुन पुरस्कार (1965) से सम्मानित होने वाली दूसरी महिला हॉकी खिलाड़ी हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

Padma Shri Structural biologist M. Vijayan passes away_80.1

भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स के सहयोग से ज़ारी किया ‘वीमेन चेंज-मेकर्स’ वीडियो सिरीज़

 

about – Page 1952_15.1

नेटफ्लिक्स इंडिया ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से ‘आज़ादी की अमृत कहानियां (Azadi Ki Amrit Kahaniyan)’ नामक पहल के तहत लघु वीडियो की श्रृंखला/सिरीज़ ज़ारी की है। इस सिरीज़ में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। व्यापक साझेदारी के हिस्से के रूप में, वैश्विक ओटीटी प्लेटफॉर्म भारतीय फिल्म निर्माताओं के कौशल विकास के लिए कार्यशालाएं (workshops) और मास्टरक्लास (masterclasses) भी आयोजित करेगा।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams


इस साझेदारी के तहत (Under this partnership):


  • नेटफ्लिक्स और सूचना और प्रसारण मंत्रालय पोस्ट-प्रोडक्शन, वीएफएक्स, एनीमेशन और म्यूजिक-प्रोडक्शन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करके एक रचनात्मक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए साझेदारी करेंगे। इसके लिए किसी स्थान पर और वर्चुअली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • सूचना और प्रसारण मंत्री ने मंच पर तीन महिलाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की और कहा कि उनकी कहानियां देश भर के लोगों को प्रेरित करेंगी। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि इस सहयोग के बाद दुनिया भर के फिल्म निर्माता न केवल भारतीय दर्शकों के लिए बल्कि पूरी दुनिया को दिखाने के लिए फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज़ बनाने के लिए भारत आएंगे।
  • मंत्री ने कहा कि मंत्रालय और नेटफ्लिक्स के बीच साझेदारी केवल शुरुआत है और यह आजादी का अमृत महोत्सव तक सीमित नहीं होगी।

Find More News Related to Agreements

Four agreements and launch multiple projects signed between India- Nepal_80.1

28 अप्रैल: कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वैश्विक दिवस

 

about – Page 1952_18.1

वैश्विक स्तर पर 28 अप्रैल को कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वार्षिक दिवस मनाया जाता है। यह व्यावसायिक दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम को बढ़ावा देता है। वैश्विक कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस 2022, सुरक्षा और स्वास्थ्य की संस्कृति के प्रति सामाजिक संवाद को बढ़ाने पर केंद्रित है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वैश्विक दिवस, दुनिया भर में व्यावसायिक बीमारियों और दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करने के तरीकों के बारे में जागरूकता और प्रचार का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक मज़बूत व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (Occupational Safety and Health – OSH) प्रबंधन प्रणाली के विकास और रखरखाव का प्रतिनिधित्व करता है। महामारी के बाद से, OSH प्रबंधन प्रणाली का महत्व पहले की तुलना में अत्यधिक बढ़ गया है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वैश्विक दिवस: थीम/विषय (World Day for Safety and Health: Theme)

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस की इस वर्ष की थीम/विषय “सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति बनाने में भागीदारी और सामाजिक संवाद (Participation And Social Dialogue In Creating A Positive Safety And Health Culture)” है।

सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वैश्विक दिवस: इतिहास (World Day for Safety and Health: History)

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए वार्षिक विश्व दिवस पहली बार 2003 में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (International Labour Organisation – ILO) द्वारा मनाया गया था। यह कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और बीमारियों की रोकथाम के महत्व पर ज़ोर देता है। व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए एक शीर्ष-स्व राजनीतिक स्थिति बनाने के लिए इस दिन को एक महत्वपूर्ण साधन/उपकरण माना जाता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड;
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक; गाय राइडर;
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के संस्थापक: पेरिस शांति सम्मेलन;
  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना: सन् 1919

28 अप्रैल, 2022 को मनाया जा रहा ‘इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे’

 

about – Page 1952_21.1

प्रतिवर्ष अप्रैल में चौथे गुरुवार को इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे (International Girls in ICT Day) को चिह्नित किया गया है। इस वर्ष इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे 28 अप्रैल, 2022 को मनाया जा रहा है। इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे का उद्देश्य प्रौद्योगिकी में लड़कियों और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के लिए एक वैश्विक आंदोलन को प्रेरित करना है। आइए आज युवा महिलाओं और लड़कियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में अवसरों तक समान पहुंच के लक्ष्य के लिए फिर से प्रतिबद्ध करें।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इंटरनेशनल गर्ल्स इन आईसीटी डे एक वैश्विक आंदोलन है जो लड़कियों और युवा महिलाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला और गणित (STEAM) शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है, STEAM कैरियर को प्रेरित करता है। इसमें कैरियर के रास्ते, कैरियर की प्राप्ति और उन्नति तथा समुदाय को शामिल करना और साझेदारी के माध्यम से सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है। इस वर्ष की थीम/विषय ‘पहुंच और सुरक्षा (Access and Safety)‘ है।


Find More Important Days Here

WHO's World Immunization Week: 24-30 April_90.1

एन.चंद्रशेखरन ने टाटा डिजिटल के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

 

about – Page 1952_24.1

टाटा संस(Tata Sons) के कार्यकारी अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने औपचारिक रूप से टाटा डिजिटल (Tata Digital) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। वर्तमान में, टाटा की डिजिटल रणनीति का नेतृत्व उसके CEO प्रतीक पाल और कल्टफिट (Cultfit) के संस्थापक मुकेश बंसल कर रहे हैं। चंद्रशेखरन की औपचारिक नियुक्ति बाहरी निवेशकों से धन जुटाने की अपनी भविष्य की योजनाओं को देखते हुए महत्वपूर्ण है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

चंद्रशेखरन, जिन्हें फरवरी में पुनः पांच वर्ष के लिए टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था, टाटा संस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से टाटा डिजिटल उनके दिमाग की उपज रही है। भारतीय ई-कामर्स क्षेत्र में सेंध लगाने के लिए वह शुरू से ही इसकी विकास योजनाओं में शामिल रहे हैं।

Find More Appointments Here

As Co-Chair, Ashwin Yardi, CEO of Capgemini India, joins the UNICEF YuWaah Board_70.1

पद्म श्री स्ट्रक्चरल बायोलॉजिस्ट एम. विजयन का निधन

 

about – Page 1952_27.1

भारत में प्रोटीन क्रिस्टैलोग्राफी की नींव रखने वाले प्रमुख संरचनात्मक जीवविज्ञानी एम विजयन का रविवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वे भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के अध्यक्ष रह चुके हैं। विजयन ने भारत में मैक्रोमोलीक्यूलर क्रिस्टलोग्राफी के विकास में सहायक थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सन् 1941 में त्रिशूर के चेरपू में जन्मे, प्रो. विजयन ने केरल वर्मा कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई ज़ारी रखी और इन्होने आईआईएससी, बैंगलोर से एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफी में पीएचडी की डिग्री हासिल की। इन्हें पद्म श्री और शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्त हुए। प्रो. विजयन सन् 2007 से 2010 तक भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष थे।

Find More Obituaries News

Former President of Kenya Mwai Kibaki passes away_80.1

UAE में NEOPAY टर्मिनलों पर शुरू हुआ BHIM UPI

 

about – Page 1952_30.1

एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NPCI International Payments Ltd – NIPL), भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payment Corporation of India) की अंतर्राष्ट्रीय शाखा ने घोषणा की है कि BHIM UPI अब संयुक्त अरब अमीरात में NEOPAY टर्मिनलों पर उपलब्ध है। यह पहल यूएई की यात्रा करने वाले लाखों भारतीयों को BHIM UPI का उपयोग करके सुरक्षित और आसानी से भुगतान करने के लिए सशक्त बनाएगी। मशरेक बैंक की भुगतान सहायक कंपनी NIPL और NEOPAY ने पिछले साल UAE में एक्सेप्टेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए साझेदारी की थी।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

संयुक्त अरब अमीरात में BHIM UPI की स्वीकृति के साथ, भारतीय पर्यटक अब NEOPAY सक्षम दुकानों और मर्चेंट स्टोर में BHIM UPI के माध्यम से सहज भुगतान कर सकते हैं। यह साझेदारी संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय यात्रियों के लिए P2M भुगतान अनुभव को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संयुक्त अरब अमीरात में BHIM UPI का कार्यान्वयन देश में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है।

एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस के बारे में (About the Unified Payments Interface):

एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (Unified Payments Interface – UPI) अंतर-बैंक लेनदेन की सुविधा के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (National Payments Corporation of India) द्वारा विकसित एक तत्काल वास्तविक समय भुगतान प्रणाली है। सरल, सुरक्षित, लागत प्रभावी मोबाइल-आधारित भुगतान प्रणाली डिजिटल भुगतान के सबसे प्रमुख रूपों में से एक बन गई है। वित्तीय वर्ष 2022 (FY22) में, UPI ने 45.6 बिलियन (1 ट्रिलियन अमरीकी डालर के बराबर मूल्य) के लेनदेन को सक्षम किया। यह इसे दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला रीयल-टाइम भुगतान इको-सिस्टम बनाता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड स्थापना: 2020;
  • एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र;
  • एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के CEO: रितेश शुक्ला

Find More Business News Here

Elon Musk: Elon Musk to acquire Twitter in $44 Billion_60.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF