ब्रूस डी ब्रोइज़ को फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO के रूप में नियुक्त किया गया

 

about – Page 1950_3.1

जनरली एशिया ने ब्रूस डी ब्रोइज़ को फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस (Future Generali India Life Insurance – FGILI) का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। उन्होंने सितंबर 2021 से अंतरिम सीईओ के रूप में कार्य करने वाले मीरनजीत मुखर्जी से पदभार ग्रहण किया। वह पांच वर्षों से अधिक समय तक हांगकांग में स्थित जनरली एशिया के वितरण के क्षेत्रीय प्रमुख (Head of Distribution for Generali Asia) थे। मार्च में, जनरली सभी नियामक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद भारतीय जीवन बीमा संयुक्त उद्यम का बहुसंख्यक शेयरधारक बन गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ब्रोइज़ का करियर 34 वर्षों से अधिक का है और P&C बीमा का अनुभव है। उन्होंने एशिया भर में रणनीतिक पहलों को चलाने के लिए कई वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिकाएँ भी निभाई हैं। इससे पहले, ब्रोइज़ हांगकांग में स्थित जनराली एशिया के वितरण के क्षेत्रीय प्रमुख थे, जहां उन्होंने चीन, हांगकांग, थाईलैंड, इंडोनेशिया, भारत, वियतनाम, मलेशिया और फिलीपींस में जनरली के संचालन के लिए जीवन, स्वास्थ्य और P&C वितरण का निरीक्षण किया।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे: 

  • फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस की स्थापना: 2000;
  • फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस मुख्यालय: मुंबई.



TCS' Krishnan Ramanujam appointed as Nasscom Chairperson for 2022-23_60.1

L&T ने हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए आईआईटी बॉम्बे के साथ समझौता किया

about – Page 1950_6.1

लार्सन एंड टुब्रो (Larsen & Toubro – L&T) ने ग्रीन हाइड्रोजन मूल्य श्रृंखला (Green Hydrogen value chain) में संयुक्त रूप से अनुसंधान और विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते के तहत, दोनों संस्थान इस क्षेत्र में प्रौद्योगिकी विकसित करते हुए भारत में हरित हाइड्रोजन उद्योग के विकास में योगदान देंगे। अक्षय ऊर्जा का उपयोग करके इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया के माध्यम से उत्पादित हाइड्रोजन को ग्रीन हाइड्रोजन के रूप में जाना जाता है जिसमें कार्बन का नामोनिशान नहीं होता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

केंद्र सरकार ने फरवरी 2022 में ग्रीन हाइड्रोजन नीति को अधिसूचित किया, जिसका उद्देश्य हरित हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के उत्पादन को बढ़ावा देना है, ताकि देश को अणु के पर्यावरण के अनुकूल संस्करण के लिए एक वैश्विक केंद्र बनने में मदद मिल सके। भारत जैसे देशों के लिए, अपने बढ़ते तेल और गैस आयात बिल के साथ, ग्रीन हाइड्रोजन आयातित जीवाश्म ईंधन पर समग्र निर्भरता को कम करके महत्वपूर्ण ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि भारत का वर्ष 2070 तक नेट-ज़ीरो बनने का अपना महत्वाकांक्षी लक्ष्य है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की स्थापना: 7 फरवरी, 1938;
  • लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र;
  • लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के CEO और MD: एस.एन. सुब्रह्मण्यम।

Find More News Related to Agreements

Women change-makers: Netflix & GoI collaborate for video series on 'women change-makers'_70.1

दुनिया के सबसे बड़े साइबर अभ्यास की मेज़बानी करेगा एस्टोनिया

 

about – Page 1950_9.1

टैलिन, एस्टोनिया नाटो कोऑपरेटिव साइबर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Cooperative Cyber Defence Centre of Excellence), लॉक्ड शील्ड्स 2022 का आयोजन कर रहा है, जो दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे जटिल वार्षिक अंतरराष्ट्रीय लाइव-फायर साइबर रक्षा अभ्यास है। कोऑपरेटिव साइबर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को संक्षिप्त रूप CCDCOE में जाता जाता है। इस वर्ष के अभ्यास का विशेष महत्व है क्योंकि यह यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद से साइबर हमलों के बढ़ते ख़तरे के बीच हो रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अभ्यास में शामिल है (At the exercise):

  • साइबर विशेषज्ञ बड़े पैमाने पर साइबर हमले (large-scale cyber-attack) में राष्ट्रीय नागरिक और सैन्य आईटी प्रणालियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा का अभ्यास करते हैं। यह गहन दबाव की स्थितियों में आयोजित किया जाता है, जिसमें टीमों ने परिष्कृत साइबर हमलों की एक श्रृंखला का मुक़ाबला करती हैं।
  • यह अभ्यास नागरिक और सैन्य दोनों इकाइयों के साथ-साथ सार्वजनिक और निज़ी क्षेत्रों के बीच संकट की स्थिति में सहयोग का अभ्यास करने का अवसर प्रदान करता है, क्योंकि बड़े पैमाने पर साइबर हमले की स्थिति में इन सामरिक और रणनीतिक निर्णय निर्माताओं को एक साथ काम करना चाहिए।
  • अभ्यास का आयोजन सीसीडीसीओई द्वारा नाटो, सीमेंस, माइक्रोसॉफ्ट, तेलिन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी और अन्य भागीदारों के सहयोग से किया जाता है।
  • नाटो कोऑपरेटिव साइबर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एक नाटो-मान्यता प्राप्त साइबर डिफेंस हब है जो गठबंधन के सदस्य देशों और स्वयं साइबर रक्षा विशेषज्ञता के साथ गठबंधन का समर्थन करता है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • एस्टोनिया राजधानी: तालिन; 
  • मुद्रा: यूरो।

Find More Summits and Conferences Here

India will host 21st World Congress of Accountants 2022_70.1

विजय सांपला दूसरी बार एनसीएससी के अध्यक्ष नियुक्त

 

about – Page 1950_12.1

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को दूसरी बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग  (National Commission for Scheduled Castes – NCSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सांपला ने पंजाब चुनाव से पहले एनसीएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और चुनाव लड़ा था। उनकी नियुक्ति का आधिकारिक आदेश राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ज़ारी किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पंजाब के एक प्रमुख दलित राजनेता सांपला ने सन् 1998 में जलंधर छावनी के सोफीपिंड गांव के सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। वह पंजाब सरकार में भी रह चुके हैं। वह सन् 2008 से 2012 तक पंजाब खादी बोर्ड के अध्यक्ष और सन् 2014 में पंजाब राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष थे। फिर वे होशियारपुर से लोकसभा के लिए चुने गए और 2015 में केंद्रीय मंत्री बने।

Find More Appointments Here

TCS' Krishnan Ramanujam appointed as Nasscom Chairperson for 2022-23_60.1

अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस 29 अप्रैल, 2022 को मनाया गया

 

about – Page 1950_15.1

प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को ‘अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस’ विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन नृत्य के मूल्य और महत्व का जश्न मनाया जाता है। कार्यक्रमों और त्योहारों के माध्यम से इस कला के रूप में भागीदारी और इस शिक्षा को प्रोत्साहित किया जाता है। यह दिन नृत्य के कई लाभों को बढ़ावा देने, तनाव को दूर करने वाले के रूप में नृत्य को पहचानने, ख़ुद को व्यक्त करने, ख़ुशी मनाने का एक तरीका और लोगों को एक साथ लाने वाली एक्टिविटी के लिए भी मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आज के दिन का इतिहास (History of the day):

सन् 1982 में आईटीआई की नृत्य समिति (Dance Committee of ITI) ने जीन-जॉर्जेस नोवरे (Jean-Georges Noverre – 1727-1810) के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष 29 अप्रैल को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस की स्थापना की। जीन-जॉर्जेस नोवरे को आधुनिक बैलेट (modern ballet) के निर्माता थें। अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस मनाये जाने के संदेश का उद्देश्य नृत्य का जश्न मनाना, इस कला रूप की सार्वभौमिकता में आनंद लेना, सभी राजनीतिक, सांस्कृतिक और जातीय बाधाओं को पार करना और लोगों को एक आम भाषा, नृत्य (Dance) के साथ लाना है।

Find More Important Days Here

World Stationery Day 2022: Celebrates Every year on 27th April_90.1

IAF ने राष्ट्रीय स्तर की राष्ट्रीय सेमिनार ‘LOGISEM VAYU – 2022’ का आयोजन किया

 

about – Page 1950_18.1

28 अप्रैल, 2022 को वायु सेना सभागार, नई दिल्ली में लॉजिस्टिक्स प्रबंधन पर एक राष्ट्रीय सेमिनार, ‘LOGISEM VAYU – 2022’ का आयोजन  किया गया। वायु सेना प्रमुख विवेक राम चौधरी ने सेमिनार का उद्घाटन किया और मुख्य भाषण दिया। उन्होंने डिजिटल प्रौद्योगिकियों में प्रगति का का लाभ उठाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया, जो संचालन के समर्थन में लॉजिस्टिक्स सहनशक्ति को बनाए रखने में सहायता करेगा। वायु सेना प्रमुख ने भारतीय वायु सेना (IAF ) में हितधारकों से राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (National Logistics Policy – NLP) और भारत सरकार के आत्मनिर्भर लक्ष्यों के व्यापक उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में काम करने का भी आग्रह किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

IAF के लॉजिस्टिक्स दर्शन पर ‘टेनेट्स ऑफ लॉजिस्टिक्स’ शीर्षक से एक दस्तावेज़ और IAF में लॉजिस्टिक्स के इतिहास पर ‘फुटप्रिंट्स इन सैंड्स ऑफ टाइम’ शीर्षक से एक किताब से ज़ारी की गई। IAF में ‘टेनेट्स ऑफ लॉजिस्टिक्स’, लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस की अवधारणा, कोर फंक्शनल एरिया, बिजनेस प्रोसेस के संचालन के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना और सहयोगी सेवाओं के साथ संयुक्तता की आवश्यकता के संदर्भ में लॉजिस्टिक्स क्रेडो को रेखांकित करता है।

Find More News Related to Defence

Russia test-fired the "RS-28 SARMAT," world's "most powerful" nuclear-capable intercontinental ballistic missile_60.1

स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली, GAGAN का उपयोग करने वाली पहली एयरलाइन बनी इंडिगो

 

about – Page 1950_21.1

स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम (Indigenous navigation system), गगन (GAGAN) का उपयोग करके अपने विमान को उतारने वाली एशिया की पहली एयरलाइन बन गई है इंडिगो। यह भारतीय नागरिक उड्डयन के लिए एक बड़ी छलांग है और आत्मानिर्भर भारत की दिशा में एक मज़बूत क़दम है, क्योंकि भारत संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान के बाद अपनी एसबीएएस प्रणाली (SBAS system) बनाने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

उड़ान में ATR-72 विमान का उपयोग किया गया है और इसे बुधवार (27 अप्रैल) सुबह राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर उतारा गया। इसमें जीपीएस-सहायता प्राप्त भू-संवर्धित नेविगेशन (geo-augmented navigation – GAGAN) का उपयोग किया गया था, जिसे संयुक्त रूप से केंद्र द्वारा संचालित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India – AAI) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Space Research Organisation – ISRO) द्वारा विकसित किया गया है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • इंडिगो के CEO: रोनो दत्ता (24 जनवरी 2019 – अब तक);
  • इंडिगो की स्थापना: 2006;
  • इंडिगो मुख्यालय: गुरुग्राम।

दीपिका पादुकोण बनीं 75वें कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी सदस्य

 

about – Page 1950_24.1

दीपिका पादुकोण इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी के सदस्य के रूप में शिरकत करेंगी। सौंदर्य ब्रांड लोरियल (L’Oreal) के ब्रैंड एम्बेसडर की रूप में इस फ़िल्म अभिनेत्री-निर्माता ने अतीत में कई बार प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में भाग लिया है। फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण की जूरी का नेतृत्व फ्रांसीसी अभिनेता विंसेंट लिंडन कर रहे हैं, जिन्होंने 2015 में कान्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कान्स जूरी में शामिल होने के साथ, दीपिका पादुकोण भारतीय दिग्गजों के एक चुनिंदा समूह का हिस्सा बन गई हैं। ऐसे दिग्गजों की सूची में शर्मिला टैगोर, नंदिता दास, ऐश्वर्या राय बच्चन और विद्या बालन आदि शामिल हैं, जिन्होंने अतीत में एक ही भूमिका निभाई थी।

प्रमुख बिंदु (Key points):

  • दिवंगत फिल्म निर्माता मृणाल सेन सन् 1982 में कान्स के जूरी सदस्य के रूप में सेवा देने वाली पहली भारतीय थीं।
  • सलाम बॉम्बे की निर्देशक मीरा नायर सन् 1990 में कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी की सदस्य थीं।
  • लेखक अरुंधति रॉय फेस्टिवल के 2000 संस्करण के लिए कान्स जूरी सदस्य थीं।
  • पूर्व मिस वर्ल्ड, ऐश्वर्या राय बच्चन वर्ष 2003 में कान्स फिल्म फेस्टिवल जूरी की सदस्य थीं।
  • निर्देशक नंदिता दास वर्ष 2005 में कान्स जूरी की सदस्य थीं
  • वयोवृद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को कान्स द्वारा वर्ष 2009 में जूरी के सदस्य के रूप में आमंत्रित किया गया था।
  • शेखर कपूर वर्ष 2010 में कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी के सदस्य थे।
  • विद्या बालन ने वर्ष 2013 में कान्स फिल्म समारोह के लिए जूरी में काम किया।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • उत्तर प्रदेश की राजधानी: लखनऊ;
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ;
  • उत्तर प्रदेश राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल।

Find More Miscellaneous News Here

India made Guinness Record for synchronic Waving of More than 78,000 National Flags_80.1

डिजिटल और आईटी ट्रांसफ़ॉर्मेशन के लिए सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किया ‘Kyndryl’ के साथ समझौता

 

about – Page 1950_27.1

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की अवधि के लिए आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सेवा प्रदाता किंड्रील (Kyndryl) के साथ भागीदारी की है। यह एक US-आधारित कंपनी है। बैंक अपने प्रौद्योगिकी ट्रांसफ़ॉर्मेशन (परिवर्तन) कार्यक्रम को चलाने, परिचालन दक्षता में सुधार करने और पांच साल के ट्रांसफ़ॉर्मेशन (परिवर्तन) सौदे के हिस्से के रूप में अपने ग्राहकों के बीच डिजिटल बैंकिंग अपनाने में वृद्धि के लिए किंड्रील (Kyndryl) के साथ साझेदारी करेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस साझेदारी के तहत (Under this partnership):
  • किंड्रील (Kyndryl) बैंक के सूचना प्रौद्योगिकी (IT)/डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रम को चलाएगा, परिचालन दक्षता में सुधार करेगा, और बैंक के ग्राहकों के बीच डिजिटल बैंकिंग अपनाने को बढ़ाएगा।
  • कुल मिलाकर, किंड्रील (Kyndryl) बैंक की तकनीक और नेटवर्क कनेक्टिविटी का आधुनिकीकरण करेगा। बैंक नई कोर बैंकिंग प्रणाली को लागू करने और समर्थन करने के लिए किंड्रील (Kyndryl) की सलाहकार और कार्यान्वयन सेवाओं का उपयोग करेगा।’
  • किंड्रील (Kyndryl) एक नई कोर बैंकिंग प्रणाली को तैनात करने और समर्थन करने के लिए बैंक को सलाहकार और कार्यान्वयन सेवाएं प्रदान करेगा। यह एक चुस्त बैंकिंग प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए डिजिटल चैनलों के साथ एकीकृत होगा जो खुदरा व्यापार के विकास को तेज़ करता है और बैंक के ग्राहक अनुभव को बढ़ाता है।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:
सूर्योदय लघु वित्त बैंक मुख्यालय: नवी मुंबई, महाराष्ट्र;
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ: भास्कर बाबू रामचंद्रन;
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक टैगलाइन: ए बैंक ऑफ़ स्माइल्स (A Bank of Smiles)।

Find More Banking News Here


Dhanlaxmi Bank signed MoU with CBDT, CBIC for tax collection_80.1

SIPRI की “ट्रेंड्स इन वर्ल्ड मिलिट्री एक्सपेंडिचर रिपोर्ट 2021” में भारत तीसरे स्थान पर है

 

about – Page 1950_30.1

स्वीडन स्थित थिंक-टैंक स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute – SIPRI) द्वारा “ट्रेंड्स इन वर्ल्ड मिलिट्री एक्सपेंडिचर रिपोर्ट 2021 (Trends in World Military Expenditure Report 2021)” शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार,  भारत का सैन्य ख़र्च अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में तीसरा सबसे अधिक है। भारत में सैन्य खर्च 2021 में 76.6 बिलियन डॉलर है जो 2020 से 0.9% बढ़ गया है। रूस ने भी लगातार तीसरे वर्ष अपने सैन्य ख़र्च में वृद्धि की है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रिपोर्ट का डेटा अद्यतन SIPRI सैन्य व्यय डेटाबेस (SIPRI Military Expenditure Database) पर आधारित है, जो सन् 1949–2021 के वर्षों के लिए देश द्वारा सेना पर किये गये ख़र्च का आंकड़ा प्रदान करता है। वर्ष 2021 में सेना पर ख़र्च करने वले पांच सबसे बड़े देश अमेरिका, चीन, भारत, यूके (यूनाइटेड किंगडम) और रूस थे, जो  कुल ख़र्च का 62% हिस्सा थे।

Find More Ranks and Reports Here

NITI Aayog's State Energy and Climate Index: Gujarat tops_90.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF