बेकरी फूड्स कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने रजनीत कोहली को सीईओ नियुक्त किया

एफएमसीजी दिग्गज ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी ने अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है और ये जिम्मेदारी रजनीत कोहली (Rajneet Kohli) को मिली है। कोहली 26 सितंबर 2022 अपना पदभार संभालेंगे। कोहली ब्रिटानिया के नए कार्यकारी उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर वरुण बेरी को रिपोर्ट करेंगे। कोहली की नियुक्ति के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने बेरी को तत्काल प्रभाव से कंपनी का कार्यकारी उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर भी नियुक्त कर दिया।

रजनीत कोहली के बारे में

रजनीत कोहली ने एशियन पेंट्स में 6 साल, कोका-कोला में 14 साल और जुबिलेंट फूडवर्क्स में 3 साल से अधिक समय तक काम किया है। कोहली इससे पहले भारत में 1450 से अधिक डोमिनोज रेस्तरां (Domino’s restaurants) की कमान संभाल रहे थे। उन्हें फूड एंड रिटेल इंडस्ट्रीज में 24 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज: एक नजर में

14,000 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज भारत के पसंदीदा ब्रांड्स जैसे गुड डे, टाइगर, न्यूट्रीचॉइस, मिल्क बिकिस, मैरी गोल्ड, लिटिल हार्ट्स और अन्य का प्रोडक्शन करती है। फूड सेक्टर की इस बड़ी कंपनी ब्रिटानिया (Britannia) की शुरुआत 100 साल से भी पहले 1892 में हुई थी।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज मुख्यालय: बेंगलुरु;
  • ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की स्थापना: 1892;
  • ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज मूल संगठन: वाडिया समूह।

वेस्ट जोन बना दलीप ट्रॉफी का चैंपियन, साउथ जोन को हराया

दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच के पहली पारी में पिछड़ने के बाद वेस्ट जोन ने शानदार वापसी करते हुए टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। वेस्ट जोन ने फाइनल मैच में साउथ जोन को 294 से करारी शिकस्त दी। मैच में साउथ जोन को 259 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए साउथ जोन की टीम ने खेल के आखिरी दिन 234 रन पर सिमट गई। कल के अविजित बल्लेबाज रवि तेजा ने 53 रन बनाए लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर सके।

वेस्ट जोन की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 51 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा जयदेव उनादकट और अतीत सेठ ने दो-दो विकेट हासिल किए। वेस्ट जोन की इस बड़ी जीत में यशस्वी जायसवाल (दूसरी पारी में 265 रन) और सरफराज खान (दूसरी पारी में 127 रन) तथा उनादकट की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने अहम भूमिका निभाई। पहली पारी में 57 रन से पिछड़ने के बाद वेस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी को चार विकेट पर 585 रन के विशाल स्कोर पर समाप्त घोषित किया था। वेस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 270 रन बनाए थे जिसके जवाब में साउथ जोन ने 327 रन बनाकर बढ़त हासिल की थी।

विनायक गोडसे होंगे भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद के नए सीईओ

 

NASSCOM द्वारा स्थापित एक प्रमुख उद्योग संगठन, डेटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSCI) ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनायक गोडसे को पदोन्नत किया और उन्हें संगठन का नया सीईओ नामित किया। विनायक गोडसे राम वेदश्री का स्थान लेंगे, जिन्होंने लगभग छह वर्षों तक भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद (DSCI) की देखरेख की।

 

विनायक गोडसे

 

विनायक गोडसे 1 अक्टूबर से भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद (डीएससीआई) के सीईओ के रूप में कार्य करना शुरू करेंगे।विनायक गोडसे अपनी नींव से भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद (डीएससीआई) का हिस्सा रहा है और दूरसंचार बुनियादी ढांचे, सूचना सुरक्षा और आईटी परिवर्तन में 27 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

Find More Appointments Here

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जलदूत ऐप लॉन्च किया

 

केंद्र सरकार ने आने वाले समय में पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक मोबाइल ऐप विकसित किया है, जिसके जरिए एक बड़ी समस्या का हल निकाला जाएगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय (Union Ministry of Rural Development) ने मोबाइल ऐप ‘जलदूत’ (Jaldoot App) को लॉन्च कर दिया है, जिससे ग्राम रोजगार सहायक मानसून से पहले और बाद में साल में दो बार चयनित कुओं के जल स्तर को माप सकेंगे।

जलदूत ऐप ग्राम रोजगार सहायक को साल में दो बार चयनित कुओं के जलस्तर को मापने में सक्षम बनाएगा। कुओं का जलस्तर मानसून से पहले और मानसून के बाद में चेक किया जाएगा। हर गांव में पर्याप्त संख्या के माप स्थानों का चयन करने की आवश्यकता होगी, जो उस गांव में भूजल स्तर के प्रतिनिधि होंगे।

 

जलदूत ऐप के बारे में

 

जलदूत ऐप पंचायतों को कुओं के जलस्तर की सही जानकारी और डेटा देगा, जिसका इस्तेमाल आगे कार्यों की बेहतर योजना के लिए किया जा सकता है। ऐप के आंकड़ों का उपयोग ग्राम पंचायत विकास योजना और महात्मा गांधी नरेगा योजनाओं में किया जा सकता है। इसके अलावा डेटा का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के रिसर्च और अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • पंचायती राज राज्य मंत्री: कपिल मोरेश्वर पाटिली
  • ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री: फग्गन सिंह कुलस्ते

इटली पीएम चुनाव: जॉर्जिया मेलोनी इटली की पहली महिला पीएम चुनी गईं

 

इटली में हुए आम चुनाव में ब्रदर्स आफ इटली पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। इस पार्टी की नेता जॉर्जिया मेलोनी हैं, जो इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। मेलोनी को इटली के फासीवादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी का समर्थक और इस्लामोफोबिक नेता माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका होगा, जब इटली में किसी दक्षिणपंथी पार्टी की सरकार बनेगी। चुनावों में जीत के बाद मेलोनी ने कहा कि अगर हमें इस देश पर शासन के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो हम इटली के सभी नागरिकों को ध्यान में रखकर सरकार चलाएंगे। हम यह (इस देश के) सभी नागरिकों को एकजुट करने के उद्देश्य से करेंगे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

जॉर्जिया मेलोनी की ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के नेतृत्व में धुर-दक्षिणपंथी पार्टियों का गठबंधन आम चुनाव में 43.8 फीसदी वोट मिला है, वहीं मेलोनी की पार्टी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली को अकेले 26 फीसदी वोट हासिल हुआ है। वहीं गठबंधन में उसके सहयोगी माटेओ साल्विनी की पार्टी द लीगा को 8.8, सिल्वियो बर्लुस्कोनी की फोर्ज़ा इटालिया को 8 फीसदी वोट हासिल हुआ है। वामपंथी गठबंधन, जिसका नेतृत्व डेमोक्रेटिक पार्टी कर रही है, उसे 19 फीसदी वोट मिला है। इटली के पूर्व प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे की फाइव स्टार मूवमेंट पार्टी को सिर्फ 15.3 फीसदी वोट हासिल हुआ है।

 

जॉर्जिया मेलोनी के बारे में

 

जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को रोम में हुआ था। 1992 में नव-फासीवादी राजनीतिक दल इटालियन सोशल मूवमेंट (MSI) की युवा शाखा, यूथ फ्रंट में शामिल हुईं। बाद में वह नेशनल अलायंस (AN) के छात्र आंदोलन, स्टूडेंट एक्शन की राष्ट्रीय नेता बनीं। वह 1998 से 2002 तक रोम प्रांत की काउंसलर भी रहीं, जिसके बाद वह एएन की युवा शाखा यूथ एक्शन की अध्यक्ष बनीं। 2008 में, उन्हें बर्लुस्कोनी IV कैबिनेट में युवा मंत्री नियुक्त किया गया। वह इस पद पर साल 2011 तक काबिज रहीं। 2012 में, उन्होंने ब्रदर्स ऑफ इटली नाम की पार्टी की स्थापना की और 2014 में इसकी अध्यक्ष बन गईं। उन्होंने 2014 के इटली में यूरोपीय संसद चुनावों में हिस्सा लिया। मेलोनी 2018 के चुनाव केंद्र-दक्षिण गठबंधन में साल्विनी की जूनियर पार्टनर थीं।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • इटली की राजधानी: रोम;
  • इटली मुद्रा: यूरो;
  • इटली के राष्ट्रपति: सर्जियो मटरेला।

Find More International News

 

एजिस ने भारतीय जीवन बीमा संयुक्त उद्यम में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी

बेल्जियम की एजिस इंश्योरेंस इंटरनेशनल ने अपने भारतीय संयुक्त उद्यम एजिस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। एजिस इंश्योरेंस इंटरनेशनल ने भारतीय संयुक्त उद्यम में आईडीबीआई बैंक की 25 प्रतिशत हिस्सेदारी 580 करोड़ रुपये में खरीदी है। इसके साथ ही यह देश की ऐसी पहली बीमा कंपनी बन गई है, जिसमें विदेशी साझेदार की बहुलांश हिस्सेदारी है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी। साधारण बीमा क्षेत्र में फ्यूचर जनरली ही इकलौती ऐसी कंपनी है जिसमें इटली की वित्तीय सेवा कंपनी जनरली की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने भारतीय बीमा संयुक्त उपक्रमों में विदेशी हिस्सेदारी की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद विदेशी कंपनियों ने निवेश बढ़ाया है। वैश्विक बीमा कंपनी ने कहा कि उसने आईडीबीआई बैंक से अतिरिक्त 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण 5.8 अरब रुपये (7.3 करोड़ यूरो) में किया है। इसके साथ संयुक्त उद्यम में एजिस की हिस्सेदारी बढ़कर 74 प्रतिशत हो गई है।

CBI ने देश के 21 राज्यों में मारे छापे, बाल यौन शोषण के खिलाफ आपरेशन ‘मेघ चक्र’

 

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘ऑपरेशन मेघ चक्र’ के तहत बाल यौन उत्पीड़न से संबंधित सामग्री (सीएसएएम) के ऑनलाइन प्रसार से जुड़े दो मामलों में  19 राज्यों और एक केंद्र-शासित प्रदेश में 56 ठिकानों की तलाशी ली। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। छापेमारी अभियान क्लाउड स्टोरेज सेवाओं पर लक्षित है, जिसका इस्तेमाल अपराधी बच्चों के साथ अवैध यौन गतिविधियों के ऑडियो-विजुअल प्रसारित करने के लिए करते हैं। इसी के चलते इस अभियान को ‘ऑपरेशन मेघ चक्र’ नाम दिया गया।

इंटरपोल से मिली जानकारी के बाद सीबीआइ ने इस अपराध से जुड़े लोगों की पहचान करने के लिए 200 अधिकारियों की अलग-अलग टीमें गठित की थीं। लोगों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद एजेंसी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पिछले साल भी सीबीआइ ने आपरेशन ‘कार्बन’ के तहत आनलाइन बाल यौन शोषण के खिलाफ कार्रवाई की थी। आपरेशन ‘मेघ चक्र’ के तहत सीबीआइ ने जिन स्थानों पर छापे मारे उनमें दिल्ली, हरियाणा में फतेहाबाद और फरीदाबाद, उत्तराखंड में देहरादून, झारखंड में रांची और धनबाद, उत्तर प्रदेश में हाथरस और महाराजगंज, बिहार में सिवान और भागलपुर, पंजाब में गुरुदासपुर और होशियारपुर और हिमाचल प्रदेश में मंडी शामिल है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य

 

  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के महानिदेशक: सुबोध कुमार जायसवाल
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का मुख्यालय: नई दिल्ली

 

 

किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में विश्व रिकॉर्ड बनाया

 

कीनिया के दो बार के ओलंपिक चैम्पियन इलियुड किपचोगे ने बर्लिन मैराथन में 2:01:09 का समय निकालकर अपने विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया। किपचोगे ने दो घंटे एक मिनट और नौ सेकेंड में मैराथन पूरी की और 2018 में इसी कोर्स पर अपने पिछले 2:01:39 सेकेंड के समय में 30 सेकेंड का सुधार किया। इथियोपिया की टिगिस्ट असेफा ने दो घंटे 15 मिनट 37 सेकेंड के समय से कोर्स रिकॉर्ड बनाते हुए महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

इलियुड किपचोगे के बारे में:

 

किपचोगे को लंबे समय से दुनिया का सर्वश्रेष्ठ मैराथन धावक कहा जाता रहा है। साल 2019 में, उन्होंने वियना में दो घंटे से कम समय में मैराथन दौड़ लगाई। इसी के साथ किपचोगे चार बर्लिन मैराथन जीतने वाले दूसरे धावक बन गए है। बता दें कि इथियोपियन हैली गेब्रसेलासी पहले ऐसे धावक हैं, जिन्होंने 2006 से 2009 तक इस दौड़ में जीत हासिल की है।

 

अक्टूबर 2019 से इलियड किपचोगे ने दो घंटे से भी कम समय में मैराथन को खत्म करके सबको हैरान कर दिया था। किपचोगे 2002 से शानदार दौड़ लगा रहे हैं, किपचोगे का जन्म केन्या के नंदी जिले में हुआ था। किपचोगे ने अपने शुरूआती करियर में 5000 मीटर दौड़ में महारत हासिल की है। उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में एथेंस 2004 ओलंपिक खेलों में कांस्य और बीजिंग 2008 में रजत भी जीता है।

 

भारतीय मूल की ब्रिटिश गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने जीता पहला क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय पुरस्कार

 

भारतीय मूल की ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को लंदन में एक समारोह के दौरान पहली बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) वुमन ऑफ द ईयर (Woman of the Year) पुरस्कार के विजेता के रूप में नामित किया गया है। सुएला को इस माह ब्रिटिश प्रधान मंत्री लिज ट्रस ने अपने कैबिनेट में शामिल किया था। इस मौके पर सुएला ने कहा कि एशियन अचीवर्स अवार्ड्स (AAA) 2022 समारोह में नई भूमिका निभाना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने इस पुरस्कार को दिवंगत महारानी को समर्पित किया है, जिनका हाल ही में निधन हो गया।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

मालूम हो कि यह पुरस्कार सार्वजनिक नामांकन के माध्यम से ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई समुदाय के व्यक्तियों की उपलब्धियों को दर्शाता है। विभिन्न श्रेणियों में अन्य भारतीय मूल के विजेताओं में मीडिया जगत से ब्रॉडकास्टर नागा मुंचेट्टी (Naga Munchetty), कला और संस्कृति श्रेणी में नमित मल्होत्रा सहित कई भारतीय मूल को लोगों को पुरस्कृत किया गया है।

 

Find More Awards News Here

वयोवृद्ध कांग्रेस नेता आर्यदन मोहम्मद का निधन

 

केरल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और आठ बार के विधायक आर्यदन मोहम्मद का कोझिकोड में निधन हो गया। वे 87 साल के थे। तीन बार मंत्री रहे मोहम्मद का पिछले एक सप्ताह से कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। केरल के पूर्व मंत्री आठ बार विधायक रहे, जिन्होंने केरल के मलप्पुरम जिले में नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

आर्यदन मोहम्मद के बारे में

 

  • मोहम्मद केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ई के नयनार के नेतृत्व वाली पहली सरकार में मंत्री भी थे। उन्होंने एके एंटनी और ओमन चांडी के नेतृत्व वाली सरकारों में भी मंत्री पद संभाला था।
  • आर्यदान मोहम्मद ने साल 1952 में कांग्रेस पार्टी के सदस्य के रूप में राजनीति में प्रवेश किया और 1958 तक केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का हिस्सा बने रहे।
  • वे 10वीं केएलए (केरल लेजिसलेटिव असेंबली) के दौरान कांग्रेस विधायक दल के सचिव थे।
  • इसके अतिरिक्त पूर्म मंत्री आर्यदान मोहम्मद ने साल 1998 से साल 2001 के कार्यकाल में केरल विधानसभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
  • इसी के साथ साल 2001 से साल 2004 तक केएलए के पीयूसी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

 

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me