जी-4 ने अफ्रीकी देशों को भी प्रतिनिधित्व देने का समर्थन किया

देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए नए सिरे से प्रयास करने और इसे अधिक कुशल और आज की दुनिया का प्रतिनिधि बनाने का आह्वान किया। इन देशों ने अंतर-सरकारी वार्ता में सार्थक प्रगति में आने वाली निरंतर कमी पर चिंता व्यक्त की। जी-4 मंत्रियों ने दोहराया कि सुरक्षा परिषद की सदस्यता की स्थाई और गैर-स्थाई दोनो श्रेणियों में विस्तार निकाय को अधिक प्रतिनिधि,वैध और प्रभावी बनाना अत्यंत आवश्यक है।

विदेश मंत्री जयशंकर ने भी जापान के विदेश मंत्री योशिमाशा, जर्मनी की एनालिना बाएरबॉख, ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस फ्रांका से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, हमने साझा बयान में बहुस्तरीय सुधारों के लिए वार्ताओं को गति देने का इरादा जताया। इस उद्देश्य को हासिल करने तक हम कोशिशें जारी रखेंगे। भारत सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है और उसका कार्यकाल इस साल 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। जी-4 ने अफ्रीकी देशों को भी प्रतिनिधित्व देने का समर्थन किया। जी4 ने कहा, यूएन की निर्णय लेने वाली संस्थाओं में तत्काल सुधार की जरूरत है। वैश्विक मुद्दे जटिल होते जा रहे हैं और एक-दूसरे से जुड़े हैं। इनसे निपटने के लिए यूएनएससी की अक्षमता से सुधार की तत्काल जरूरत दिखती है।

क्या है जी-4?

सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग के लिये जापान, जर्मनी, भारत और ब्राज़ील ने G-4 के नाम से एक गुट बनाया जो स्थायी सदस्यता के मामले में एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। G-4 देश लगातार बहुपक्षवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने के साथ ही UNSC की संरचना में सुधार की मांग कर रहे हैं। G-4 देश 21वीं शताब्दी की समकालीन ज़रूरतों के लिये संयुक्त राष्ट्र की स्वीकार्यता हेतु सुरक्षा परिषद में सुधार की आवश्यकता पर बल देते हैं।

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अवकाश घोषित किया गया

 

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर 23 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश का आदेश जारी हो गया। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 (1881 का केंद्रीय अधिनियम 26) के तहत सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के तहत प्रत्येक वर्ष 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जम्मू-कश्मीर में सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राजकीय अवकाश रहेगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की जयंती को सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाने के निर्णय की घोषणा की थी। महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकार अवकाश घोषित होने के बाद प्रदेशवासियों में खुशी का माहौल है। सरकार ने महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।

 

कौन हैं महाराजा हरि सिंह?

 

23 सितंबर 1895 को महाराजा हरि सिंह का जन्म जम्मू में हुआ था। महाराजा हरि सिंह के पिता का नाम अमर सिंह और माता का नाम भोटियाली छिब था। अपने चाचा की मृत्यु के बाद, 23 सितंबर 1923 को हरि सिंह जम्मू और कश्मीर के नए महाराजा बने थे। बता दें कि 1947 में भारतीय स्वतंत्रता के बाद, महाराजा हरि सिंह चाहते थे कि जम्मू और कश्मीर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्थापित हो। उन्होंने अपने राज्य को पाकिस्तानी सेना के आक्रमण से बचाने के लिए भारत सरकार से मदद मांगी थी। जिसके बाद उन्हें भारतीय सैनिकों का समर्थन प्राप्त हुआ।

Find More National News Here

India first MotoGP to be held in Noida's Buddh circuit in 2023_90.1

 

ICC ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी के लिए “ओवल एंड लॉर्ड्स” की घोषणा की

 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अगले साल आयोजित होने वाला आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल किस मैदान पर खेला जाएगा। आईसीसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023 का फाइनल लंदन के ओवल में खेला जाएगा, जबकि 2025 के संस्करण के फाइनल की मेजबानी लॉर्ड्स करेगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

आईसीसी द्वारा जारी प्रेस रिलीज में उन्होंने कहा कि हम अगले साल के ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की मेजबानी द ओवल में करते हुए खुश हैं, जिसमें इतनी समृद्ध विरासत और अद्भुत माहौल है, जो कैलेंडर (मौसम और समय) पर इस तरह के महत्वपूर्ण स्थिरता के लिए आदर्श है। उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद हम 2025 के फाइनल को लॉर्ड्स में ले जाएंगे, जो खिताबी टेस्ट के लिए एक उपयुक्त मैदान है।

 

बता दें कि जुलाई में बर्मिंघम में ICC की वार्षिक आम बैठक के दौरान इंग्लैंड को अगले दो WTC फाइनल के लिए मेजबान के रूप में चुना गया था। उसी दौरान आईसीसी के अन्य इवेंट्स की मेजबानी करने वाले देशों की भी घोषणा की गई थी। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का दूसरा चरण चार अगस्त को शुरू हुआ और यह अगले साल 31 मार्च तक चलेगा। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका इस समय डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर चल रहे हैं।

Find More Sports News Here

Czech Republic's Linda Fruhvirtova won Chennai Open 2022 title_90.1

हुरुन लिस्ट 2022 में टॉप पर गौतम अडाणी

 

आईआईएफएल (IIFL) वेल्थ हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2022 जारी की गई। इस लिस्ट में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी 10.94 लाख करोड़ की वेल्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी हैं। उनकी वेल्थ 7.94 लाख करोड़ है। अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में उछाल की वजह से एशिया के सबसे रईस शख्स की संपत्ति बढ़ी है। पिछले एक साल में अडाणी की संपत्ति में 5.88 लाख करोड़ रुपये यानी 116 फीसदी की वृद्धि हुई की वृद्धि हुई।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की तुलना में अडानी 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा अमीर हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2012 में अडानी की संपत्ति अंबानी की संपत्ति का मुश्किल से छठा हिस्सा थी। 10 साल के लिए सबसे अमीर भारतीय के टैग पर कब्जा करने के बाद, अंबानी इस साल की लिस्ट में 7.94 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। पिछले साल अंबानी की संपत्ति में 11 फीसदी की वृद्धि हुई। रिलायंस के प्रमुख ने पिछले एक साल में हर दिन अपनी संपत्ति में 210 करोड़ रुपये जोड़े।

 

हुरुन लिस्ट के लॉन्च के बाद पहली बार, लिस्टर्स की कुल वेल्थ बढ़कर 100 लाख करोड़ रुपए हो गई है। ये सिंगापुर, UAE और सऊदी अरब की कंबाइन्ड GDP से ज्यादा है। हुरुन ने IIFL वेल्थ के साथ एसोसिएशन में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट का 11वां एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च किया है। लिस्ट में पहली बार 100 स्टार्टअप फाउंडर को फीचर किया गया है। इनकी कुल वेल्थ 5,06,000 करोड़ रुपए है और औसत आयु 40 साल है। लिस्ट में 1,000 करोड़ रुपए या उससे ज्यादा की वेल्थ वाले लोगों को शामिल किया जाता है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आईआईएफएल वेल्थ एमडी और सीईओ: करण भगत;
  • आईआईएफएल वेल्थ मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र।

Find More Ranks and Reports Here

Credit Suisse Global Wealth Report 2022: Global wealth up 9.8% YoY at $463.6 trillion in 2021_80.1

सैमसंग ने भारत में अपने सीएसआर प्रोग्राम ’सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ को लॉन्च किया

 

सैमसंग ने भारत में अपने सीएसआर प्रोग्राम ’सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ को लॉन्च किया है। यह प्रोग्राम युवाओं को भविष्य की तकनीक के क्षेत्र जैसे एआई, आईओटी, बिग डेटा और कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग के क्षेत्र के लिए खुद को तैयार करने में उनकी मदद करेगा। इसी के साथ सैमसंग भारत का एक मजबूत भागीदार होने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए देश के युवाओं और #PoweringDigitalIndia को सशक्त बनाने के अपने मिशन में सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

भारत के 3,000 पिछड़े छात्रों के पहले बैच को प्रशिक्षित करने के लिए सैमसंग और भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र कौशल परिषद (ESSCI) के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सैमसंग इनोवेशन कैम्पस का लक्ष्य भविष्य की तकनीकों में 18-25 वर्ष की आयु के युवाओं को ट्रेनिंग प्रदान करना और उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाना है। चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी कौशल हैं।

 

ESSCI, राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा अनुमोदित इकाई है। यह अपने अप्रूव्ड ट्रेनिंग एवं एजुकेशन पार्टनर के राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के माध्यम से इस प्रोग्राम को क्रियान्वित करेगी। ESSCI भारत के ऐसे छोटे शहरों में लाभार्थियों तक कोर्स पहुंचाने की कोशिश करेगा, जहां के छात्रों के पास फिलहाल भविष्य की बेहतरीन तकनीकी शिक्षा तक आसान पहुंच नहीं है।

Find More News Related to Agreements

Hero MotoCorp tie-up with HPCL to set up EV charging infrastructure_90.1

आरईसी को मिला महारत्न कंपनी का दर्जा

 

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी आरईसी (REC Ltd.) को ‘महारत्न’ सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज (CPSE) का दर्जा मिल गया है। यह दर्जा मिलने से कंपनी को ज्यादा ऑपरेशनल और फाइनेंशियल ऑटोनॉमी मिलेगी। आरईसी महारत्न का खिताब पाने वाली 12वीं कंपनी है। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले लोक उपक्रम विभाग ने इस बारे में आदेश जारी किया। आरईसी का गठन साल 1969 में हुआ था। यह गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है जो देशभर में पावर सेक्टर के फाइनेंस और डेवलपमेंट पर केंद्रित है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने उसे महारत्न का दर्जा दिया है। यह किसी सरकारी कंपनी को दिया जाने वाला सबसे बड़ा दर्जा है। इससे आरआईसी बोर्ड को वित्तीय फैसले लेने में ज्यादा अधिकार मिलेंगे। इससे पहले महारत्न का दर्जा पा चुकी कंपनियों में पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, कोल इंडिया, गेल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड शामिल हैं।

 

यह दर्जा किसे मिलता है?

महारत्न का दर्जा ऐसी कंपनियों को मिलता हैं जो स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड हो और जिसका सालाना टर्नओवर पिछले तीन साल में 25,000 करोड़ से अधिक हो। साथ ही पिछले तीन साल में इसकी औसत नेटवर्थ 15000 करोड़ रुपये से अधिक होनी चाहिए और औसत नेट प्रॉफिट 5000 करोड़ रुपये से अधिक होना चाहिए। महारत्न का दर्जा मिलने के बाद आरईसी अब 5000 करोड़ रुपये या अपनी नेटवर्थ का 15 फीसदी तक किसी सिंगल प्रोजेक्ट में निवेश कर सकती है।

 

कंपनी को महारत्न का दर्जा ऐसे समय मिला है जब सरकार उसे डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (DFI) का दर्जा देने पर विचार कर रही है। इससे कंपनी देश में ग्लोबल क्लाइमेंट फंडिंग और नेट जीरो इनवेस्टमेंट पर फोकस कर सकती है। अभी यह कंपनी राज्य बिजली बोर्डों, राज्य सरकारों, केंद्र और राज्यों की बिजली कंपनियों, इंडिपेंडेंट पावर प्रॉड्यूसर्स, रूरल इलेक्ट्रिक कोऑपरेटिव्स और प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों को वित्तीय सहायता देती है।

Find More Business News Here

PhonePe tokenized 14 million debit and credit cards_80.1

भारतीय लेखिका और कवयित्री मीना कंदासामी ने जीता जर्मन पेन पुरस्कार

 

भारतीय कार्यकर्ता-लेखक-कवि मीना कंडासामी को हरमन केस्टन पुरस्कार 2022 के प्राप्तकर्ता के रूप में घोषित किया गया है, जो जर्मनी के डार्मस्टेड में पेन सेंटर द्वारा दिया जाता है। पीड़ित लेखकों के अधिकारों के लिए उनके समर्थन के सम्मान और मान्यता में कंदासामी को यह पुरस्कार दिया जाता है। यह जाति, जातीय उत्पीड़न और लिंग के मुद्दों पर उनके कार्यों को भी पहचानता है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

हरमन केस्टन पुरस्कार उनकी वेबसाइट के अनुसार “पेन इंटरनेशनल के चार्टर के सिद्धांतों के अनुसार सताए गए लेखकों के समर्थन में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए” दिया जाता है। साल 1985 में शुरू हुआ यह पुरस्कार शुरू में 1993 तक दो साल में एक बार दिया जाता था। बता दें यह पुरस्कार साल 1994 से सालाना दिया जा रहा है।

 

कंदासामी का जन्म साल 1984 में चेन्नई, भारत में हुआ था। उन्होंने पहले ‘द दलित’ पत्रिका के लिए काम किया, और बाद में एक पूर्णकालिक लेखक और कार्यकर्ता बन गईं। उनकी कुछ उल्लेखनीय पुस्तकें ‘टच’ (2006), ‘व्हेन आई हिट यू: ऑर, ए पोर्ट्रेट ऑफ द राइटर ऐज ए यंग वाइफ’ (2017) हैं। इससे पहले, उनके कार्यों को फिक्शन के लिए महिला पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय डायलन थॉमस पुरस्कार के लिए चुना गया है। कंदासामी वरवर राव और जीएन साईबाबा सहित दमित भारतीय लेखकों के समर्थन के लिए भी मुखर रही हैं।

Find More Awards News Here

 

National Cinema Day 2022: जानें इस दिवस के बारे में

 

देशभर में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस (National Cinema Day) 23 सितंबर को मनाया गया। आपको बता दें कि पहले राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को मनाने की तारीख पहले 16 सितंबर, 2022 को तय की गई थी, लेकिन फिर MIA ने इस तारीख को आगे बढ़ाकर 23 सितंबर कर दिया। पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, कार्निवल और डेलाइट सहित देश भर के मल्टीप्लेक्स में 4,000 से अधिक स्क्रीनों ने राष्ट्रीय सिनेमा दिवस को चिह्नित करने के लिए 75 रुपये की “उत्सव प्रवेश कीमत” की पेशकश की है।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को सिनेमाघर तक लाने की योजना है, इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है। कोरोनाकाल के बाद से लोग सिनेमाघर में कम आने लगे हैं। सिने प्रेमियों को एक बार फिर सिनेमा हॉल तक लाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।

 

राष्ट्रीय सिनेमा दिवस क्यों मनाया जा रहा है?

कोरोना काल के दौरान लंबे समय तक सिनेमाघरों पर ताला लग गया था। इस कारण मूवी थिएटर का काफी नुकसान हुआ था। हालांकि अब धीरे-धीरे चीजें नॉर्मल हो रही हैं, तो सिनेमा हॉल्स सभी मूवी लवर्स को थिएटर्स तक वापस लाना चाहते हैं।

 

Find More Important Days Here

 

 

 

रक्षा मंत्रालय ने BOB और HDFC से किया एमओयू साइन

 

रक्षा मंत्रालय का लक्ष्य सितंबर के अंत तक 32 लाख में से 17 लाख पेंशनर्स को वेब आधारित प्रणाली स्पर्श से जोड़ने का है। इस संबंध में रक्षा लेखा विभाग ने बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक के साथ एमओयू साइन किया है। रक्षा सचिव अजय कुमार, अन्य वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों और दोनों बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एमओयू पर साइन किए गए। इसके तहत पूरे भारत में 14,000 से अधिक शाखाओं में पेंशनर्स को स्पर्श पहल के तहत सेवा केंद्रों से जोड़ा जाएगा।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, स्पर्श पेंशन के तहत बिना किसी बाहरी मध्यस्थ के सीधे रक्षा पेंशनभोगियों के बैंक खातों में पेंशन जमा करने के लिए एक वेब-आधारित प्रणाली है। इसे एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रक्षा पेंशनभोगियों को उनके पेंशन खाते का एक पारदर्शी दृश्य देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो पेंशन शुरू होने की तारीख से लेकर देय पेंशन की समाप्ति की तारीख तक पेंशनभोगियों की डिटेंल रखेगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इसका उद्देश्य सितंबर 2022 के अंत तक 17 लाख पेंशनभोगियों को स्पर्श से जोड़ना है।

 

डिजिटल इंडिया पहल को गति प्रदान करते हुए, स्पर्श ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 11,600 करोड़ रुपये से अधिक के वितरण के साथ तेजी से वृद्धि की है, जो 2020-21 में केवल 57 करोड़ रुपये से अधिक है। स्पर्श में सवार पेंशनभोगियों की कुल संख्या 11 लाख लाभार्थियों के साथ 10 लाख से अधिक हो गई है, जो भारत में कुल रक्षा पेंशनभोगियों का लगभग 33 प्रतिशत है। यह प्रणाली डीएडी द्वारा रक्षा लेखा के प्रधान नियंत्रक (पेंशन), प्रयागराज के माध्यम से प्रशासित की जाती है और तीनों सेवाओं और संबद्ध संगठनों को पूरा करती है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • रक्षा मंत्री, भारत सरकार: श्री राजनाथ सिंह
  • रक्षा सचिव, रक्षा मंत्रालय: डॉ अजय कुमार
  • एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष: अतनु चक्रवर्ती
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के अध्यक्ष: हसमुख अधिया

 

नौसेना को म‍िले 2 डाइविंग सपोर्ट वेसल

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के दो स्वदेशी डिजाइन और निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल्स (डीएसवी) का नाम ‘निस्टार’ और ‘निपुण’ लॉन्च किया गया। डीएसवी अपनी तरह के पहले पोत हैं और इनका डिजाइन तथा निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड,विशाखापत्तनम ने नौसेना के लिए किया है। नौसेना ने कहा कि पोत 118.4 मीटर लंबे, 22.8 मीटर चौड़े हैं तथा उनका वजन 9,350 टन है।

भारतीय नौसेना 2047 तक पूरी तरह से आत्‍मन‍िर्भर हो जाएगी। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने गुरुवार को कहा कि 2047 तक भारतीय नौसेना पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगी। नौसेना प्रमुख ने कहा कि इन बहुमुखी जहाजों से न केवल हमारी खोज और बचाव क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इनकी विशिष्ट क्षमताएं हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की ताकत बढ़ाएंगी।

Recent Posts

about - Part 1713_10.1
QR Code
Scan Me