टोयोटा ने Koji Sato को नए सीईओ के रूप में नामित किया

about – Page 1563_3.1

टोयोटा कंपनी कुछ बड़े बदलाव करने जा रही है। कंपनी ने खुद इस बात की घोषणा की है। अकीओ टोयोडा (Akio Toyoda) टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन (टीएमसी) के सीईओ के रूप में अपनी भूमिका से हटेंगे और कंपनी के अध्यक्ष की भूमिका संभालेंगे। वर्तमान के समय में (Lexus and Gazoo Racing) लेक्सस और गाज़ू रेसिंग के अध्यक्ष, कोजी सातो ( Koji Sato ) इस बीच टोयोटा के सीईओ बनने के लिए एलिवेटेड होंगे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आपको बता दे कंपनी के सीईओ की भूमिका में होने के साथ -साथ सातो टोयोटा के निदेशक मंडल में भी शामिल होंगे। टोयोडा इस बीच बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में ताकेशी उचियामदा (Takeshi Uchiyamada) की जगह लेते हैं, हालांकि बाद में टोयोटा के बोर्ड का सदस्य बने रहेंगे। वहीं टोयोडा, टोयोटा के संस्थापक के पोते, 1984 में कंपनी में शामिल हुए और 2009 में टीएमसी के अध्यक्ष नियुक्त होने से पहले 2000 के दशक के मध्य तक चीन और एशिया में कंपनी के संचालन का नेतृत्व भी किया है।

 

टोयोडा के उत्तराधिकारी,सातो 1992 से टीएमसी का हिस्सा हैं। 2019 में लेक्सस के कार्यकारी उपाध्यक्ष बनने और 2019 में ब्रांड के अध्यक्ष के रूप में पद को संभालने से पहले 2016 में लेक्सस इंटरनेशनल के मुख्य अभियंता भी बने थे। आपको बता दे साल 2020 में उसी साल से उन्हें टोयोटा के मोटरस्पोर्ट्स और प्रदर्शन कार डिवीजन, गाज़ू रेसिंग कंपनी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और 2021 में उन्होंने ब्रांडिंग अधिकारी की भूमिका भी संभाली थी।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • टोयोटा मोटर कॉर्प की स्थापना: 28 अगस्त 1937, जापान;
  • टोयोटा मोटर कॉर्प के संस्थापक: किचिरो टोयोडा।

Find More Appointments Here

 

Senior nuclear scientist Dinesh Kumar Shukla named as new head of AERB_90.1

भारतीय रेलवे ने की ‘आइडियल ट्रेन प्रोफाइल’ की शुरूआत

about – Page 1563_6.1

भारतीय रेलवे ने ‘आदर्श ट्रेन प्रोफाइल’ की शुरुआत की है ताकि प्रत्येक ट्रेन में मांग के उतार-चढ़ाव का नियमित रूप से विश्लेषण करके आरक्षित मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में क्षमता उपयोग और आय सृजन को अधिकतम किया जा सके। रेलवे की इन-हाउस सॉफ्टवेयर शाखा सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) की तरफ से विकसित किया गया यह मॉड्यूल वेटिंग लिस्ट (Ticket Waiting List) को 5 से 6 फीसदी तक कम करने में सक्षम है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आर्दश ट्रेन प्रोफाइल एक सीट क्षमता के अनुकूलन निर्णय सहायता है। इसे इसलिए किया जा रहा है क्योंकि किसी एक तारीख की ट्रेन यात्रा में ही टिकट और श्रेणी के 5,000 से अधिक संयोजन हो सकते हैं। रेल मंत्रालय के अधिकारी के अनुसार, टिकट के लिए मांग का उतार-चढ़ाव मात्र पहले से आखिरी स्टेशन के आधार पर नहीं होता है। बल्कि यह बीच के स्टेशनों, समय, श्रैणी और वैकल्पिक ट्रेनों एवं परिवहन साधनों की उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग होता है।

 

इस मॉड्यूल का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा होने से रेलवे अधिकारियों को उम्‍मीद है कि इसकी मदद से जहां यात्रियों को ज्‍यादा कंफर्म टिकट उपलब्‍ध कराए जा सकेंगे, वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों की आय एक साल में 1 करोड़ रुपये तक बढ़ सकती है। बता दें भारत में हर साल लाखों लोग रेल से यात्रा करते हैं। लेकिन, यात्रियों की ज्‍यादा संख्‍या होने के कारण हर यात्री को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता।

 

यह पायलट परियोजना सात जोनल रेलवे – पूर्वी, मध्य, उत्तरी, दक्षिणी, दक्षिण मध्य, पश्चिमी और पश्चिम मध्य रेलवे पर शुरू की गई थी। पायलट प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे में अब तक 200 से अधिक ट्रेनों में आजमाई जा चुकी है। यह उम्मीद है कि इस सुविधा से कन्फर्म सीट की उपलब्धता बढ़ाने और ट्रेन में यात्रियों की संख्या को 5 प्रतिशत तक बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। इस मॉड्यूल को रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र के आर गोपालकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे टीम द्वारा दो साल के कड़े प्रयासों के बाद विकसित किया गया है।

 

Find More National News Here

Person Of The Year: Dr. Subramaniam Jaishankar, Foreign Minister Of India_70.1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्र को संबोधित किया

about – Page 1563_9.1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droui Murmupad) 74वें गणतंत्र दिवस(Republic Day) की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया, अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि हर नागरिक को गौरव गाथा पर गर्व है। हम सब एक ही हैं, और हम सभी भारतीय हैं। इतने सारे पंथों और इतनी सारी भाषाओं ने हमें विभाजित नहीं किया है बल्कि हमें जोड़ा है। इसलिए हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए हैं। यही भारत का सार-तत्व है।

 

राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ’74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले आप सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई देता हूं। जब हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं, तब हम एक राष्ट्र के रूप में एक साथ हासिल की गई उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं।’ राष्ट्रपति ने कहा, हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव कर सकते हैं। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, भारत गिने-चुने अग्रणी देशों में से एक रहा है। भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए गगनयान कार्यक्रम प्रगति पर है।

 

74वां गणतंत्र दिवस 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण

 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान बाबासाहेब आंबेडकर और अन्य विभूतियों द्वारा प्रस्तुत भविष्य के मानचित्र का जिक्र करते हुए कहा कि हम काफी हद तक उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे भी हैं, लेकिन यह भी महसूस करते हैं कि गांधीजी के सर्वोदय के आदर्शों को प्राप्त करना, सभी का उत्थान किया जाना अभी बाकी है।
  • राष्ट्रपति ने कहा कि भारत विश्व की सबसे पुरानी और जीवंत सभ्यताओं में से एक है तथा उसे लोकतंत्र की जननी कहा जाता है, फिर भी हमारा आधुनिक गणतंत्र युवा है. स्वतंत्रता के प्रारंभिक वर्षों की चुनौतियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर और अन्य विभूतियों ने हमें एक मानचित्र तथा एक नैतिक आधार प्रदान किया और उस राह पर चलने की जिम्मेदारी हम सब की है।
  • राष्ट्रपति ने कहा कि हमने सभी क्षेत्रों में उत्साहवर्धक प्रगति हासिल की है तथा सर्वोदय के मिशन में आर्थिक मंच पर भी प्रगति सबसे अधिक उत्साहजनक रही है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया तथा यह उल्लेख करना जरूरी है कि यह उपलब्धि आर्थिक अनिश्चितता से भरी वैश्विक पृष्ठभूमि में प्राप्त की गई है।
  • कोविड-19 के वैश्विक प्रभावों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और दुनिया के अधिकांश हिस्सों में आर्थिक विकास पर इसका प्रभाव पड़ रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि शुरुआती दौर में कोविड-19 से भारत की अर्थव्यवस्था को काफी क्षति पहुंची, फिर भी सक्षम नेतृत्व और प्रभावशीलता के बल पर हम इससे बाहर आ गए और अपनी विकास यात्रा को फिर से शुरू किया।
  • राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘अर्थव्यवस्था के अधिकांश क्षेत्र अब हमारी महामारी के प्रभाव से बाहर आ गए हैं। भारत तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह सरकार द्वारा समय पर किए गए प्रयासों द्वारा ही संभव हो पाया है।’ उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में आत्मनिर्भर भारत अभियान के प्रति जन सामान्य के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
  • उन्होंने कहा कि मार्च 2020 में घोषित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर अमल करते हुए सरकार ने उस समय गरीब परिवारों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की, जब हमारे देशवासी कोविड-19 की महामारी के कारण अकस्मात उत्पन्न हुए आर्थिक विरोध का सामना कर रहे थे।
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि इस सहायता की वजह से किसी को खाली पेट नहीं सोना पड़ा तथा गरीब परिवारों के हित को सर्वोपरि रखते हुए इस योजना की अवधि को बार बार बढ़ाया गया तथा लगभग 81 करोड़ देशवासी लाभान्वित होते रहे।

Find More National News Here

Person Of The Year: Dr. Subramaniam Jaishankar, Foreign Minister Of India_70.1

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को ‘ग्रीन रेलवे स्टेशन सर्टिफिकेट’ से सम्मानित किया गया

about – Page 1563_12.1

विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन को हरित अवधारणाओं को अपनाने के लिए इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा उच्चतम प्लेटिनम रेटिंग के साथ ‘हरित रेलवे स्टेशन प्रमाणपत्र’ प्रदान किया गया है। बताते चलें कि IGBC द्वारा दिए जाने वाली रेटिंग में प्लेटिनम सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है. इस पहल को अपनाने से नेगेटिव पर्यावरणीय प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • 24 जनवरी 2023 को विशाखापत्तनम में आयोजित एक समारोह में आईजीबीसी विशाखापत्तनम के अध्यक्ष डॉ. एस विजयकुमार ने डीआरएम/वाल्टेयर अनूप सत्पथी को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
  • विशाखापत्तनम इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने वाला देश के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों शामिल हो गया है। विशाखापत्तनम ने पर्यावरण की छह श्रेणियों में 100 में से 82 अंक हासिल किए हैं।
  • भारतीय रेलवे के पर्यावरण निदेशालय द्वारा आईजीबीसी के सहयोग से हरित रेलवे स्टेशन रेटिंग प्रणाली को विकसित किया है।
  • यह प्रणाली जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता, जीवाश्म ईंधन के सीमित उपयोग, प्राकृतिक सामग्री के उपयोग पर न्यूनतम निर्भरता और उपयोगकर्ताओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को संबोधित करता है।

 

आईजीबीसी के सर्वे और सिफारिशों के आधार पर उठाए गए कदम

1. एमआरएफ शेड बनाकर कचरे को अलग करना

2. रेलवे स्टेशन और कॉलोनी में पानी की उपलब्धता के लिए 500 केएलडी एसटीपी की स्थापना तथा संचालन

3. बिजली की बचत करने के लिए सोलर पैनल स्थापित करना

4. उन्नत तरीके से विकसित यात्री सुविधाएं प्रदान करना

5. शत-प्रतिशत एलईडी लाइटिंग का इस्तेमाल करना

 

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

 

 

वीरता पुरस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 412 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी

about – Page 1563_15.1

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए छह कीर्ति चक्र और 15 शौर्य चक्र सहित 412 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। इनमें चार मरणोपरांत सहित छह कीर्ति चक्र और दो मरणोपरांत सहित 15 शौर्य चक्र शामिल हैं। =इनमें एक बार टू सेना मेडल (शौर्य), 92 सेना मेडल, चार मरणोपरांत, एक नाव सेना मेडल (वीरता), सात वायु सेना मेडल (वीरता) और 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कीर्ति चक्र अशोक चक्र के बाद भारत का दूसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। शौर्य चक्र देश का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। राष्ट्रपति ने भारतीय तटरक्षक कार्मिकों को विशिष्ट वीरता, कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक से भी सम्मानित किया है।

 

कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेता

 

  • डोगरा रेजीमेंट के मेजर शुभंग भारतीय सेना से
  • भारतीय सेना से राजपूत रेजिमेंट के नाइक जितेंद्र सिंह
  • जम्मू-कश्मीर पुलिस कांस्टेबल रोहित कुमार (मरणोपरांत)
  • सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज (मरणोपरांत)
  • हेड कांस्टेबल सोढ़ी नारायण (मरणोपरांत)
  • हेड कांस्टेबल श्रवण कश्यप (मरणोपरांत)

 

शौर्य चक्र पुरस्कार विजेता

 

  • मेजर आदित्य भदौरिया, कुमाऊं रेजीमेंट, भारतीय सेना
  • कप्तान अरुण कुमार, कुमाऊं रेजिमेंट, भारतीय सेना
  • कप्तान युद्धवीर सिंह, मशीनीकृत पैदल सेना, भारतीय सेना
  • कप्तान राकेश टीआर, पैराशूट रेजिमेंट, भारतीय सेना
  • नायक जसबीर सिंह, जम्मू और कश्मीर राइफल्स, भारतीय सेना (मरणोपरांत)
  • नायक विकास चौधरी, जम्मू और कश्मीर राइफल्स, (मरणोपरांत)
  • कांस्टेबल मुदासिर अहमद शेख, जम्मू और कश्मीर पुलिस
  • ग्रुप कैप्टन योगेश्वर कृष्णराव कांडलकर, वायु सेना
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेजपाल, वायु सेना
  • स्क्वाड्रन लीडर संदीप कुमार झझरिया, वायु सेना
  • कॉर्पोरल आनंद सिंह, वायु सेना
  • अग्रणी विमानकर्मी सुनील कुमार, वायु सेना
  • सहायक कमांडेंट सतेंद्र सिंह
  • डिप्टी कमांडेंट विक्की कुमार पांडेय
  • कांस्टेबल विजय उरांव

 

बार टू सेना मेडल (शौर्य)

 

  • मेजर राकेश कुमार, भारतीय सेना
  • नौसेना पदक (शौर्य)
  • स्वर्गीय सीडीआर निशांत सिंह (मरणोपरांत), नौसेना
  • वायु सेना पदक (शौर्य)
  • विंग कमांडर सुमेध अशोक जामकर, वायु सेना
  • स्क्वाड्रन लीडर कृष्ण कुमार सिंह, वायु सेना
  • कनिष्ठ वारंट अधिकारी श्रीकांत बोनम, वायु सेना
  • सार्जेंट पंकज कुमार राणा, वायु सेना
  • कॉर्पोरल सतेंद्र कुमार, वायु सेना
  • कॉर्पोरल एंथोनी मांग खाम, वायु सेना
  • अग्रणी विमानकर्मी रविंदर सिंह, वायु सेना

 

उत्तम युद्ध सेवा मेडल

 

  • लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद तिवारी, भारतीय सेना
  • लेफ्टिनेंट जनरल अनिंदिया सेनगुप्ता, भारतीय सेना
  • लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला, भारतीय सेना

Find More Awards News Here

 

UIDAI HQ Building wins top Green Building Award_90.1

चीन ने तिब्बत में भारत की सीमा के पास गंगा की सहायक नदी पर नया बांध बनाया

about – Page 1563_18.1

चीन ने भारत के साथ भविष्‍य में जलयुद्ध की तैयारी को तेज कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश की सीमा के बाद अब ड्रैगन ने नेपाल-भारत और चीन के ट्राइजंक्‍शन पर एक विशाल बांध के काम को तेज कर दिया है। ताजा सैटलाइट तस्‍वीरों से खुलासा हुआ है कि चीन ने साल 2021 में माब्जा जांगबो नदी पर एक विशाल बांध बना रहा है जो ट्राइजंक्‍शन से मात्र कुछ ही किमी की दूरी पर है। विश्‍लेषकों का कहना है कि उत्‍तराखंड के पास बन रहे चीन के इस बांध से भविष्‍य में ड्रैगन इस इलाके में पानी पर पूरा नियंत्रण स्‍थापित कर सकता है।

 

कितना लंबा है डैम?

 

शोधकर्ता डेमियन साइमन ने कहा कि बांध भारत और नेपाल के साथ चीन की सीमा के तिराहे के उत्तर में कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। साइमन ने ये भी बताया कि नई सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, बांध 350 मीटर से 400 मीटर लंबा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि चूंकि अभी कंस्ट्रक्शन जारी है तो ऐसे में इसके उद्देश्य पर कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि, साइमन ने कहा कि पास में एक हवाई अड्डा भी बनाया जा रहा है।

 

माब्जा जांगबो नदी के बारे में

 

माब्जा जांगबो नदी अंततः भारत में गंगा में शामिल होने से पहले नेपाल में घाघरा या करनाली नदी के रूप में बहती है। साइमन ने इमेजरी की व्याख्या कर बताया कि यह बांध भारत और नेपाल के साथ चीन की सीमा के तिराहे के उत्तर कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भारत में गंगा से मिलने से पहले माब्जा जांगबो नदी नीचे की ओर घाघरा या करनाली नदी में बहती है। माब्जा जांगबो कैलाश पर्वत से निकलती है, लेकिन यह करनाली के गंभीर रूप से महत्वपूर्ण जल की एक प्रमुख सहायक नदी नहीं है। करनाली नदी यमुना नदी के बाद गंगा की लंबाई के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है, और आयतन के हिसाब से गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है।

 

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

संयुक्त राष्ट्र ने 2023 में भारत की जीडीपी 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया

about – Page 1563_21.1

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में अनुमान जताया कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 2023 में 5.8 प्रतिशत रह सकता है क्योंकि ऊंची ब्याज दरों और वैश्विक आर्थिक मंदी से निवेश और निर्यात पर दबाव पड़ रहा है। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र ने देश की आर्थिक वृद्धि ‘‘मजबूत’’ रहने की उम्मीद जताई है जबकि अन्य दक्षिण एशियाई देशों के लिए संभावनाएं ‘‘अधिक चुनौतीपूर्ण’’ हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

‘वैश्विक आर्थिक स्थिति और संभावनाएं-2023’ रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक उत्पादन वृद्धि 2022 में अनुमानित तीन प्रतिशत से घटकर 2023 में 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो हाल के दशकों में सबसे कम विकास दर में से एक है।
रिपोर्ट में इसके लिए कोविड महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध से उपजे हालात को जिम्मेदार ठहराया गया है, जिसके चलते खाद्य एवं ऊर्जा संकट खड़ा हुआ और मंहगाई बढ़ी।

 

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘भारत में विकास दर 5.8 प्रतिशत पर रहने की उम्मीद है, हालांकि यह 2022 में अनुमानित 6.4 प्रतिशत से थोड़ा कम है, क्योंकि उच्च ब्याज दरों और वैश्विक मंदी से निवेश और निर्यात पर दबाव पड़ा है।’’ रिपोर्ट संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग, व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन, और अफ्रीका, यूरोप, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन, एशिया और प्रशांत और पश्चिमी एशिया के क्षेत्रीय आर्थिक आयोगों द्वारा लिखी गई है।

 

मुद्रास्फीति के बारे में:

भारतीय मुद्रास्फीति पर, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि हेडलाइन खुदरा मुद्रास्फीति 2023 में औसतन 5.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जो 2022 में 6.7 प्रतिशत थी।

 

विश्व अर्थव्यवस्था के लिए संयुक्त राष्ट्र का प्रक्षेपण:

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, वैश्विक आर्थिक विकास 2023 में 1.9 प्रतिशत तक धीमा देखा जा सकता है – हाल के दशकों में सबसे कम – 3.1 प्रतिशत पहले के पूर्वानुमान से। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2022 में वैश्विक वृद्धि 3 प्रतिशत थी। रिपोर्ट में 2023 में वैश्विक व्यापार के 0.4 प्रतिशत और विश्व अर्थव्यवस्था के 1.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

Find More News on Economy Here

NSE Gets Sebi Nod to Set up Social Stock Exchange_70.1

ICC वार्षिक पुरस्कार 2022 की घोषणा: विजेताओं की पूरी सूची देखें

about – Page 1563_24.1

आईसीसी ने 2022 के अवॉर्ड के घोषणा कर दी है। 23 जनवरी से आईसीसी अवॉर्ड (ICC Awards) की घोषणा शुरू हुई थी। आज सभी अवॉर्ड घोषित कर दिये गए। एक जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच के प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को अवॉर्ड दिया गया है। 28 से 30 दिसंबर के बीच आईसीसी ने अवॉर्ड के नामित खिलाड़ियों की घोषणा की थी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने दो व्यक्तिगत अवॉर्ड जीते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट:

 

  • मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
  • मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: बाबर आजम (पाकिस्तान)
  • मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: सूर्यकुमार यादव (भारत)
  • मेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: मार्को जानसेन (साउथ अफ्रीका)
  • मेंस एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: गेरहार्ड इरास्मस (नामीबिया)
  • वीमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर: नटालिया सीवर (इंग्लैंड)
  • वीमेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: नटालिया सीवर (इंग्लैंड)
  • वीमेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर: तहालिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
  • वीमेंस इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर: रेणुका सिंह (भारत)
  • वीमेंस एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर: ईशा ओजा (यूएई)
  • अंपायर ऑफ द ईयर: रिचर्ड इलिंगवर्थ (इंग्लैंड)
  • स्पिरिट ऑफ क्रिकेट: आसिफ शेख (नेपाल)

 

टीम ऑफ द ईयर

मेंस टेस्ट: बेन स्टोक्स (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, क्रैग ब्रैथवेट, मार्नस लाबुशेन, बाबर आजम, जॉनी बेयरस्टो, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पैट कमिंस, कैगिसो रबाडा, नाथन लियोन और जेम्स एंडरसन।

मेंस वनडे: बाबर आजम (कप्तान), ट्रैविस हेड, शाई होप, श्रेयस अय्यर, टॉम लैथम (विकेटकीपर), सिकंदर रज़ा, मेहदी हसन मिराज, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, ट्रेंट बोल्ट और एडम जम्पा।

मेंस टी20: जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, सैम कुरेन, वानिन्दु हसरंगा, हारिस रऊफ, जोश लिटिल।

महिला वनडे: एलिसा हीली (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, लॉरा वोल्डवार्ट, नटालिया सीवर, बेथ मूनी, हरमनप्रीत कौर, अमेला केर, सोफी एक्लेसटोन, अयाबोंगा खाका, रोणुका सिंह, शबनिम इस्माइल

महिला टी20: स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (कप्तान), ऐश गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, निदा डार, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, इनोका राणावीरा, रेणुका सिंह।

Find More Awards News Here

 

UIDAI HQ Building wins top Green Building Award_90.1

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जूली टर्नर को उत्तर कोरिया के मानवाधिकार दूत के रूप में नामित किया

about – Page 1563_27.1

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जूली टर्नर को उत्तर कोरिया में मानवाधिकार मुद्दों पर विशेष दूत नामित किया है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में इसकी घोषणा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 के बाद पहली बार इस पद पर किसी की नियुक्ति की गई है। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि जूली टर्नर वर्तमान में अमेरिकी विदेश विभाग में लोकतंत्र, मानवाधिकार और श्रम ब्यूरो में पूर्वी एशिया और प्रशांत कार्यालय की निदेशक हैं। अब उन्हें उत्तर कोरिया में मानवाधिकार के मुद्दे पर विशेष दूत के रूप में नामित किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • प्योंगयांग के परमाणु हथियार कार्यक्रम का मुकाबला करने के प्रयासों के साथ मानव अधिकारों के मुद्दे पर बहस के बीच 2017 से खाली पड़े इस पद को भरने के लिए यह कदम उठाया गया है।
  • जूली टर्नर वर्तमान में राज्य विभाग के लोकतंत्र, मानवाधिकार और श्रम ब्यूरो में पूर्वी एशिया और प्रशांत की निदेशक हैं।
  • टर्नर ने पूर्वी एशिया और प्रशांत के कार्यालय में 16 से अधिक वर्षों की सेवा की है, उन्होंने मुख्य रूप से उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने से संबंधित पहलों पर ध्यान केंद्रित किया है।
  • विशेष दूत का पद दक्षिण कोरिया में विवादास्पद हो गया था क्योंकि पिछले प्रशासन ने उत्तर कोरिया को वार्ता की मेज पर लाने की कोशिश की थी।
  • कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा प्राथमिकताओं के कारण मानवाधिकारों को किनारे कर दिया गया है।
  • उत्तर कोरिया ने मानवाधिकारों के हनन के आरोपों को बार-बार खारिज किया है और गंभीर मानवीय स्थिति के लिए प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया है।
  • वर्ष 2022 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति ने मानव अधिकारों के उल्लंघन के लिए उत्तर कोरिया की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था। साथ ही उत्तर कोरिया में मानवाधिकारों की स्थिति पर एक मसौदा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया था।

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

जानें क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस?

about – Page 1563_30.1

होलोकॉस्ट के पीड़ितों की याद में अंतर्राष्ट्रीय स्मरणोत्सव दिवस (अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस – International Holocaust Remembrance Day) 27 जनवरी को मनाया जाता है। हर साल, 27 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिन का उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई प्रलय की त्रासदी की वर्षगांठ मनाने के लिए है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दिन का इतिहास:

 

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक नरसंहार हुआ जिसमें नाजी जर्मनी ने, अपने सहयोगियों की सहायता से, 1941 और 1945 के बीच, यूरोप की यहूदी आबादी के लगभग दो-तिहाई, लगभग छह मिलियन यूरोपीय यहूदियों की व्यवस्थित रूप से हत्या कर दी। संयुक्त राष्ट्र ने नाजी शासन के पीड़ितों के आधिकारिक स्मरणोत्सव के लिए एक तारीख के रूप में और दुनिया भर में प्रलय शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2005 में यह दिन निर्धारित किया था।

 

Find More Important Days Here

 

Veer Bal Diwas 2022: History, Significance and Celebration in India_80.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF