Home   »   अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह के...

अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह के 12वें सत्र में भारत को उपाध्यक्ष चुना गया

अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह के 12वें सत्र में भारत को उपाध्यक्ष चुना गया |_50.1

रोम में 18-20 जनवरी, 2023 के दौरान आयोजित पशु आनुवंशिक संसाधन (एजीआर) पर अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह (आईटीडब्ल्यूजी) के 12वें सत्र में भारत को उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) और राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. बी एन त्रिपाठी ने इस सत्र की अध्यक्षता की और दूत के रूप में भूमिका निभाई।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • खाद्य और कृषि के लिए आनुवंशिक संसाधनों पर एफएओ के आयोग (सीजीआरएफए) के द्वारा इस कार्यकारी समूह का गठन किया था।
  • इस समूह का कार्य तकनीकी मुद्दों की समीक्षा करना, सलाह देना और आयोग को सिफारिशें प्रस्तुत करना और वैश्विक स्तर पर एजीआर से संबंधित आयोग के कार्यक्रम को लागू करना है।
  • आईटीडब्ल्यूजी के 12वें सत्र में पशु आनुवंशिक संसाधनों के लिए वैश्विक कार्य योजना के कार्यान्वयन, एएनजीआर विविधता की निगरानी और तीसरी कंट्री रिपोर्ट तैयार करने की समीक्षा की गई।
  • आईटीडब्ल्यूजी सत्र से पहले वैश्विक राष्ट्रीय समन्वयकों की कार्यशाला का आयोजन 16-17 जनवरी, 2023 को रोम में किया गया था।

 

एफएओ (खाद्य और कृषि संगठन)

 

संयुक्त राष्ट्र, खाद्य एवं कृषि संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है जो कृषि उत्पादन, वानिकी और कृषि विपणन सम्बन्धी शोध विषय का अध्ययन करती है। साल 1945 में FAO की स्थापना की वर्षगाँठ को चिह्नित करने के लिये हर वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। यह रोम (इटली) में स्थित संयुक्त राष्ट्र के खाद्य सहायता संगठनों में से एक है। इसकी सहयोगी संस्थाएँ विश्व खाद्य कार्यक्रम और कृषि विकास हेतु अंतर्राष्ट्रीय कोष (IFAD) हैं।

 

Find More News related to Summits and Conferences

अंतर सरकारी तकनीकी कार्य समूह के 12वें सत्र में भारत को उपाध्यक्ष चुना गया |_60.1

FAQs

अंतर सरकारी क्या होता है?

अंतर-सरकारी संगठन (Inter-governmental Organization-IGO) शब्द संधि द्वारा बनाई गई एक इकाई को संदर्भित करता है, जिसमें दो या दो से अधिक राष्ट्र शामिल होते हैं जो सामान्य हितों के मुद्दों पर आपसी विश्वास के साथ काम करते हैं।

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *