सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का पहला मिशन आदित्य-एल1 जून-जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा: इसरो अध्यक्ष

about – Page 1560_3.1

भारतीय तारा भौतिकी संस्थान (आईआईए) ने इसरो को ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) सौंप दिया, जिसे सूर्य के अध्ययन के लिए देश के प्रथम विशेष वैज्ञानिक अभियान ‘आदित्य एल1’ के जरिये अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। आदित्य एल1 के जरिये भेजा जाने वाला यह सबसे बड़ा उपकरण है। आदित्य एल1 मिशन जून या जुलाई में प्रस्तावित है। वीईएलसी को औपचारिक रूप से इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ को आईआईए के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में अनुसंधान व प्रौद्योगिकी केंद्र (सीआरईएसटी) परिसर में सौंप दिया गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आईआईए ने कहा कि इसने वीईएलसी की जांच सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसने एक बयान में कहा कि इसरो वीईएलसी की आगे की जांच करेगा और इसे आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान के साथ जोड़ा जाएगा। वीईएलसी टीम को बधाई देते हुए सोमनाथ ने कहा कि आदित्य एल-1 को जून या जुलाई में प्रक्षेपित किए जाने की उम्मीद है। आदित्य एल1 सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के ‘लैगरेंगियन प्वाइंट1’ के पास स्थित एक कक्षा से सूर्य का अध्ययन करने वाला भारत का प्रथम अंतरिक्ष मिशन है।

क्या है ये मिशन?

आदित्य-एल1 मिशन पूरी तरह से सूरज को केंद्रित करके बनाया गया है। इस मिशन के तहत इसरो आदित्य-एल1 को ऑर्बिट एल-1 में लॉन्च करेगी। दरअसल, ये वही ऑर्बिटल है जो सूरज और पृथ्वी के बीच का पहला लाग्रंगियन पॉइन्ट है। लाग्रंगियन पॉइन्ट अंतरिक्ष में एक ऐसी स्थिति होती है, जो पृथ्वी से भेजी गई चीज को वहां रोके रखती है। इस जगह पर गुरुत्वाकर्षण का खिंचाव और कक्षा की गति संतुलित रहती है।

 

आदित्य-एल1 के बारे में

आदित्य-एल1 एक ऐसा स्पेक्राफ्ट है जिसमें सात पेलोड हैं। इसमें प्राइमरी पेलोड विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ है। इसे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स, बेंगलुरु द्वारा डिजाइन और निर्मित गया है। आपको बता दे, सैटेलाइट में लगे पेलोड का मतलब होता है, सैटेलाइट द्वारा ले जाए जाने वाले साइंटिफिक उपकरण, जिनका इस्तेमाल इस मिशन में इसरो द्वारा किया जाएगा।

India's Manned Space Flight Gaganyaan to be Launched in the Fourth Quarter of 2024_80.1

नाटो के पूर्व जनरल पेट्र पावेल बने चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति

about – Page 1560_6.1

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सैन्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पेट्र पावेल 28 जनवरी 2023 को चेक गणराज्य के नए राष्ट्रपति बन गए। पेट्र पावेल ने अपने प्रतिद्वंदी और विवादास्पद राष्ट्रपति मिलोस जमैन को बदलने के लिए एक रन-ऑफ वोट में अरबपति लेडी बैबिस को हरा दिया। सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार पावेल को 58 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। जीत के बाद पावेल ने लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि आप सभी ने वोट देकर लोकतंत्र का सम्मान किया और इस देश की परवाह की।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

चुनाव के दौरान जनरल पावेल को 58.2 प्रतिशत वोट मिले जबकि आंद्रेज बेबिस के पक्ष में 42.8 मत पड़े। सेवानिवृत्त जनरल पेट्र पावेल विवादास्पद मौजूदा राष्ट्रपति मिलोस जमैन की जगह लेंगे। पावेल यूरोपीय संघ और नाटो के मुखर समर्थक रहे हैं, चेक गणराज्य के भविष्य को उनकी सदस्यता से अभिन्न रूप से जोड़कर देखते हैं। पावेल ने बार-बार रूस के साथ संघर्ष के दौरान यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता प्रदान करने वाले देशों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।

 

जनरल पावेल के बारे में

 

  • जनरल पावेल उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) की सैन्य समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • जनरल पावेल यूरोपीय संघ और नाटो के मुखर समर्थक रहे हैं।
  • पावेल ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान यूक्रेन को सैन्य और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए बार-बार अपना समर्थन व्यक्त किया है।

FATF Blacklists Myanmar, Calls for Due Diligence To Transactions in Nation_70.1

Shaheed Diwas 2023: भारत में क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस?

about – Page 1560_9.1

हर साल भारत में 30 जनवरी को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस दिन मोहनदास करमचंद गांधी यानी महात्मा गांधी की पुण्यतिथी मनाई जाती है। भारत समेत दुनिया के 15 देश अपने स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है। 30 जनवरी को, भारत के राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री के साथ सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुख, दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वहीं, बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश इस दिन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखते हैं। शहीद दिवस देश के शहीदों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस?

 

शहीद दिवस देश के शहीदों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। शहीद दिवस के दिन, देश उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन से आज़ादी पाने के लिए भारत के संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। आज़ादी पाने के लिए भारत के संघर्ष के दौरान, ऐसे कई लोग थे जिन्होंने महात्मा गांधी के अहिंसा के विचारों का विरोध किया था।

 

शहीद दिवस एवं महात्मा गांधी में क्या संबंध है?

महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा जाता है। महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए ब्रिटिश शासन के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था। 1947 में आखिरकार भारत को स्वतंत्रता हासिल हुई, लेकिन 30 जनवरी, 1948 के दिन नाथुराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही महात्मा गांधी की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें नई दिल्ली के बिड़ला हाउस कंपाउंड में एक प्रार्थना सभा के दौरान गोली मार दी गई थी, जिसमें उनकी मौत हो गई थी।

इसके बाद से भारत में इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन महान स्वतंत्रता सैनानियों की शहादत को याद किया जाता है। महात्मा गांधी आज दुनियाभर में अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं। दुनिया के कई नेता उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। महात्मा गांधी अहिंसा, सत्याग्रह और स्वराज जैसे तीन सिद्धांतों को मानते थे।

Find More Important Days Here

Veer Bal Diwas 2022: History, Significance and Celebration in India_80.1

 

 

हॉकी विश्व कप 2023: फाइनल में जर्मनी ने बेल्जियम को 5-4 से हराया

about – Page 1560_12.1

जर्मनी ने हॉकी विश्व कप के फाइनल में बेल्जियम को हराकर खिताब जीत लिया। इसी के साथ जर्मनी ने बेल्जियम के पिछले पांच साल के दबदबे को खत्म कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद जर्मनी ने एक बार फिर शानदार वापसी की। चैंपियन बेल्जियम की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व का खिताब जीत लिया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

रोमांचक फाइनल में नियमित समय के बाद दोनों टीम 3-3 से बराबर थी, लेकिन इसके बाद जर्मनी की टीम ने खचाखच भरे कलिंगा स्टेडियम में सडन डेथ में 5-4 से जीत दर्ज की। जर्मनी के लिए नियमित समय में निकलास वेलेन (29वें मिनट), गोंजालो पेइलाट (41वें मिनट) और कप्तान मैट्स ग्रेमबुश (48वें मिनट) ने गोल दागे।

गत चैंपियन बेल्जियम की ओर से फ्लोरेंट वेन ओबेल फ्लोरेंट (10वें मिनट), टेंगास कोसिन्स (11वें मिनट) और टॉम बून (59वें मिनट) में गोल दागे। मौजूदा टूर्नामेंट में यह तीसरा मौका है जब जर्मनी ने 0-2 से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की जो टीम की मानसिक मजबूती की पहचान है। जर्मनी ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में भी दो गोल से पिछड़ने के बाद जीत दर्ज की थी।

जर्मनी ने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की बराबरी करते हुए अपने विश्व खिताब की संख्या को तीन तक पहुंचाया। जर्मनी ने इससे पहले 2002 और 2006 में भी खिताब जीते थे। पुरुष हॉकी विश्व कप में सर्वाधिक खिताब जीतने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज है जिसने चार बार यह खिताब अपने नाम किया है।

Find More Sports News Here

Indian batter Ishan Kishan hits fastest ODI double hundred off 126 balls_80.1

भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप

about – Page 1560_15.1

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट जीत लिया है। टीम इंडिया ने इस विश्व कप के पहले संस्करण को जीतकर इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत ने जीता महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप

 

भारत ने महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीत लिया है। फाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड ने सात विकेट से हराया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने यह आसान लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने पहला महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम पहली बार आईसीसी का कोई भी टूर्नामेंट जीतने में सफल रही है।

 

ICC U-19 महिला T20 विश्व कप

इंग्लैंड के कप्तान और शानदार ऑलराउंडर ग्रेस स्क्रिवेंस को बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है।

 

ICC U-19 महिला T20 विश्व कप: संक्षेप में स्कोर

भारत महिला अंडर-19: 69/3 (14 ओवर); भारत ने 36 गेंद शेष रहते सात विकेट से जीत दर्ज की।

भारत ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 69 (सौम्या तिवारी ने नाबाद 24, गोंगाडी तृषा ने 24, शेफाली वर्मा ने 15, एलेक्सा स्टोनहाउस ने 8 रन देकर एक, हन्ना बेकर ने 13 रन देकर एक विकेट)

इंग्लैंड महिला अंडर-19: 68/10 (17.1 ओवर)

इंग्लैंड 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट (रयाना मैकडोनाल्ड-गे 19, सोफिया स्मेल 11, टाइटस साधु दो विकेट पर 6, पार्शवी चोपड़ा ने 13 रन पर दो, अर्चना ने 17 रन पर दो विकेट)

 

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

 

भारत U19s महिला XI: एसएस सहरावत, शैफाली वर्मा (कप्तान), एसएम तिवारी, जी त्रिशा, आरएम घोष, एचएन बसु, टीआर साधु, एमएस कश्यप, अर्चना, पी चोपड़ा, एसएम यादव

इंग्लैंड U19s महिला XI: जी स्क्रिवेंस, एल हीप, एन हॉलैंड, सेरेन स्मेल, सीआर पावेली, आरएल मैकडोनाल्ड-गे, ए स्टोनहाउस, जे ग्रोव्स, ईजे एंडरसन, सोफिया स्मेल, एचएल बेकर

 

Find More Sports News Here

Indian batter Ishan Kishan hits fastest ODI double hundred off 126 balls_80.1

 

उद्यान उत्सव 2023 – राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान 31 जनवरी से खुलेगा

about – Page 1560_18.1

राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान 31 जनवरी से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसके साथ ही उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन कर दिया। सरकार ने शनिवार को ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान कर दिया था। इस उद्यान को साल में एक बार जनता के लिए खोला जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमृत उद्यान जनता के लिए 31 जनवरी से 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यहां घूम सकते हैं। इसमें कहा गया है कि यह उद्यान 28 से 31 मार्च तक विशिष्ट श्रेणी के लोगों के लिए खुलेगा।
  • इसके तहक किसानों के लिए 28 मार्च को, दिव्यांगों के लिए 29 सेना व अर्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों के लिए 30 और 31 मार्च को महिलाओं व स्वयं सहायता समूह की जनजातीय महिलाओं के लिए खुलेगा।
  • हालांकि, यह प्रत्येक सोमवार, 1 और 2 मार्च, G20 शिखर सम्मेलन और 8 मार्च (होली) को बंद रहेगा।
  • इस बार करीब दो महीने तक जनता हर्बल गार्डन, बोन्साई गार्डन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन का भ्रमण कर सकेगी।
  • पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान यहां हर्बल-1, हर्बल-2, टेक्टाइल गार्डन, बोंसाई गार्डन और आरोग्य वनम जैसे उद्यान विकसित किए गए।

 

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान के बारे में

 

राष्ट्रपति भवन में मौजूद मुगल गार्डन का नाम बदलकर अब अमृत उद्यान हो गया है। अमृत महोत्सव के तहत इसका नाम बदला गया है। राष्ट्रपति भवन के अंदर मौजूद अमृत उद्यान पूरे 15 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 10 से ज्यादा बगीचे हैं। जिनमें गुलाब के अलावा और भी कई तरह के खूबसूरत फूल, सेंट्रल लॉन एंड लॉग, सर्कुलर, स्पिरिचवल, हर्बल (33 औषधीय पौधे), बोन्साई (ढाई सौ प्लांट), कैक्ट्स (80 वेरायटी) व नक्षत्र गार्डन (27 वैरायटी) शामिल हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा तकरीबन 160 तरह के 5 हजार पेड़ भी मौजूद हैं।

अमृत उद्यान पूरे 15 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें 138 तरह के गुलाब देखे जा सकते हैं। 10 हजार से ज्यादा ट्यूलिप की वैराइटी मौजूद है और 70 अलग-अलग टाइप के लगभग 5 हजार सीज़नल फूलों भी उद्यान की शोभा बढ़ाते हैं। आम जनता के लिए पहली बार भारत देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इस उद्यान को खुलवाया था। यहां ब्रिटिश और मुगल दोनों तरह के गार्डन की झलक देखने को मिलती है। राष्ट्रपति भवन का निर्माण करने वाले आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस ने इसे बनाया था।

Person Of The Year: Dr. Subramaniam Jaishankar, Foreign Minister Of India_70.1

 

PM Modi ने जारी किया 75 रुपये का सिक्का

about – Page 1560_21.1

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड में एनसीसी रैली में भाग लिया और राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 75 साल पूरे होने के अवसर पर एक स्पेशल डे कवर और 75 रुपये मूल्य का एक स्मारक सिक्का जारी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीसी की रैली में कहा कि भारत का समय आ गया है, आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है और इसका सबसे बड़ा कारण भारत के युवा हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

एनसीसी रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने उन लोगों के योगदान की सराहना की जिन्होंने पिछले 75 वर्षों में एनसीसी का प्रतिनिधित्व किया है और इसका हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को एनसीसी कैडेटों के दृढ़ संकल्प और सेवा की भावना पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों और तटीय क्षेत्रों से लगभग 1 लाख लोगों ने एनसीसी के लिए नामांकन किया है।

 

पीएम मोदी ने ₹75 के सिक्के जारी किए

 

  • पीएम मोदी ने युवाओं के जज्बे की तारीफ की और वादा किया कि वे हमेशा देश में पहले नंबर पर आएंगे।
  • सैन्य उद्योग में भारत के सुधारों से देश के युवा लाभान्वित हो रहे हैं।
  • पिछले आठ वर्षों के दौरान अर्धसैनिक और पुलिस बलों में हमारी लड़कियों की संख्या में वृद्धि हुई है।
  • महिलाएं अब सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं में मौजूद हैं।
  • पीएम मोदी ने उस क्षमता पर प्रकाश डाला जो स्टार्टअप और डिजिटल क्रांति ने युवाओं के लिए पैदा की है।
  • उन्होंने कहा कि युवा भारत के विकास को चला रहे हैं और राष्ट्र का क्षण आ गया है।

Find More Defence News HereInternational Day of Persons with Disabilities 2022: 3 December_90.1

दिल्ली में पहली बार भारत स्टैक डेवलपर सम्मेलन

about – Page 1560_24.1

25 जनवरी 2023 को नई दिल्ली में दुनिया भर में भारत के डिजिटल सामानों को व्यापक रूप से अपनाने को सुनिश्चित करने के तरीकों और साधनों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पहला भारत स्टैक डेवलपर्स सम्मेलन आयोजित किया गया है। कोरोना महामारी के बाद से तकनीकी के उपयोग में भारत एक अहम राष्ट्र के रूप में उभरा है। अब दुनिया भर में भारत अपने डिजिटल सामानों को अपनाने के लिए नए कदम उठा रहा है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • सम्मेलन में उद्योग, सरकार, स्टार्ट-अप्स और यूनिकॉर्न्स और शिक्षा जगत के 100 से अधिक डिजिटल प्रतिनिधि भाग लेंगे।
  • जी-20 देशों और जी-20 सचिवालय के प्रतिनिधियों को भी सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है।
  • सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग और डेवलपर समुदाय को एक मजबूत स्टार्ट-अप और इनोवेशन इकोसिस्टम विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है और भारत के स्टैक उत्पादों को देश के साथ-साथ अन्य देशों में ले जाने के तरीकों का पता लगाना है।
  • इंडिया स्टैक आधार, यूपीआई, डिजीलॉकर, को-विन, जीईएम, जीएसटीएन जैसे डिजिटल समाधानों का एक बहुस्तरीय समूह है, जिसने भारत के डिजिटल परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Find More News related to Summits and Conferences1st G20 Central Bank Deputies Meet in Bengaluru Under India's Presidency_80.1

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023: विजेताओं की पूरी सूची देखें

about – Page 1560_27.1

नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के पुरुष एकल मैच के फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को हराया। जोकोविच ने 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन और 22वां ग्रैंड स्लैम जीता। उन्होंने अपने 22वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ राफेल नडाल की बराबरी की। महिला एकल वर्ग में, आर्यना सबालेंका ने 2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला एकल टेनिस खिताब जीतने के लिए फाइनल में एलेना रयबकिना को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

2023 ऑस्ट्रेलियन ओपन 16-29 जनवरी 2023 तक मेलबर्न पार्क में आयोजित एक ग्रैंड स्लैम स्तर का टेनिस टूर्नामेंट था। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन का 111वां संस्करण था, ओपन एरा में 55वां और साल का पहला बड़ा टूर्नामेंट था। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2023 के लिए कुल पुरस्कार राशि 76.5 मिलियन डॉलर है।

 

Category  Winner  Runner-Up
पुरुष एकल
एन. जोकोविच (सर्बिया)
स्टेफानोस सितसिपास (ग्रीस)
महिला एकल ए सबलेंका (बेलारूस) ई. रायबकिना (कजाकिस्तान)
पुरुष युगल जे. कुबलर और आर. हिजिकाता (ऑस्ट्रेलिया) एच. निस (मोनाको) और जे. ज़िलिंस्की (पोलैंड)
महिला युगल बी. क्रेजीकोवा और के. सिनियाकोवा (चेकिया) एस. ओयामा और ई. शिबहारा (जापान)
मिश्रित युगल एल स्टेफनी और आर माटोस (ब्राजील) आर. बोपन्ना और एस. मिर्जा (भारत)

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन का इतिहास

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन, दुनिया की प्रमुख टेनिस चैंपियनशिप में से एक (चार वार्षिक ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिताओं में से पहली), ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में मेलबोर्न पार्क में नेशनल टेनिस सेंटर में आयोजित की जाती है। ऑस्ट्रेलियन ओपन का प्रबंधन टेनिस ऑस्ट्रेलिया द्वारा किया जाता है, पूर्व में लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया (LTAA), और पहली बार नवंबर 1905 में मेलबर्न में वेयरहाउसमैन क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया था और 1922 में महिलाओं के लिए पहली बार खेला गया था। इस सुविधा को अब अल्बर्ट के रूप में जाना जाता है। रिजर्व टेनिस सेंटर, और एक ग्रास कोर्ट था।

 

सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब किसने जीता है?

 

नोवाक जोकोविच ने रॉड लेवर एरिना में फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को हराकर अपना 10वां ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियनशिप और रिकॉर्ड-बराबर 22वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

Find More Sports News Here

Indian batter Ishan Kishan hits fastest ODI double hundred off 126 balls_80.1

पहली इंट्रानेजल वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च

about – Page 1560_30.1

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में अपनी तरह का पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक लॉन्च हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस वैक्सीन को लॉन्च किया। इसे स्वदेशी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है। भारत बायोटेक की iNCOVACC वैक्सीन के लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के अध्यक्ष और एमडी डॉ कृष्णा एला ने कहा कि इस वैक्सीन को पहुंचाना आसान है और इसके लिए किसी सिरिंज या सुई की जरूरत नहीं है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सबसे महत्वपूर्ण यह है कि यह वैक्सीन तीन प्रतिरक्षा असर आईजीजी, आईजीए और टी सेल प्रतिक्रिया पैदा करता है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में कोई अन्य टीका तीन तरह की प्रतिक्रियाएं नहीं दे सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि वह इस वैक्सीन को सरकार को 325 रुपये प्रति शॉट और निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए 800 रुपये प्रति शॉट के हिसाब से बेचेगी।

 

नेजल वैक्सीन को भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (WUSM) के साथ मिलकर बनाया है। भारत बायोटेक ने ही कोरोना की पहली स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन भी तैयार की थी। भारत बायोटेक ने नाक से दी जाने वाली इस नेजल वैक्सीन का नाम iNCOVACC रखा है। पहले इसका नाम BBV154 था। इस वैक्सीन को नाक के जरिए शरीर में पहुंचाया जाता है। शरीर में जाते ही यह वैक्सीन कोरोना के इन्फेक्शन और ट्रांसमिशन दोनों को ब्लॉक करती है।

 

इससे पहले डीजीसीआई ने 6 सितंबर को 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को आपातकालीन उपयोग के लिए अपने इंट्रानैजल कोविड-19 वैक्सीन इनकोवैक को मंजूरी दी थी। भारत बायोटेक ने डीजीसीआई से इंट्रानैजल हेट्रोलॉगस बूस्टर के लिए बाजार प्राधिकरण के लिए भी आवेदन किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बूस्टर के रूप में इस वैक्सीन को दिया जाएगा। हर एक शख्स इसके चार ड्रॉप्स को दिए जाएंगे।

 

India's Manned Space Flight Gaganyaan to be Launched in the Fourth Quarter of 2024_80.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF